Israel-Hamas War - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल-हमास मतभेदों को कम करने के प्रयास में जुटे अमेरिका और अरब देश
वाशिंगटन। अमेरिका और अरब देश गाजा में युद्ध विराम और इजरायली बंधकों को रिहा करने संबंधी समझौते पर सहमति बनाने के लिए इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच मतभेदों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को मिस्र के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पेरिस में हुई बैठक में हमास इस बात पर लचीलापन दिखा रहा था कि युद्ध विराम कितने समय तक रहेगा। इजरायली प्रतिनिधिमंडल युद्ध विराम की अवधि और कई फ़िलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन गाजा निवासियों को एन्क्लेव के उत्तरी भाग में लौटने की अनुमति देने या युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की गारंटी देने में झिझक रहा था।

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2023 को, हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमला किया और सीमा का उल्लंघन किया, जिसमें 1,200 लोग मारे गए और लगभग 240 अन्य का अपहरण कर लिया गया। इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया, और हमास लड़ाकों को खत्म करने और बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी घुसपैठ शुरू कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी में अब तक कम से कम 29,500 लोग मारे गये हैं।

इसके अलावा, 24 नवंबर को, कतर ने इजरायल और हमास के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम, कुछ कैदियों और बंधकों की अदला-बदली के साथ-साथ गाजा पट्टी में मानवीय सहायता के वितरण पर एक समझौते में मध्यस्थता की। युद्धविराम को कई बार बढ़ाया गया और यह एक दिसंबर को समाप्त हो गया। माना जाता है कि गाजा में अब भी 100 से अधिक बंधक हमास के पास हैं।

इजरायल-हमास युद्ध: अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत
यरुशलम। इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध में अब तक 20 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गत सात अक्टूबर से जारी इस युद्ध में अभी तक 20,653 लोग मारे जा चुके हैं। जिनमें 19 हजार 453 फिलीस्तीनी नागरिक मारे गए है और 1200 इजरायली लोगों में से अधिकांश की मौत हमास के हमले के शुरुआती दिन के हैं।

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने कहा है कि गाजा पट्टी में रहनेवाली कुल आबादी की 85 प्रतिशत से अधिक यानी 19 लाख से अधिक की आबादी अब तक कई बार विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया, फिलीस्तीनी नागरिकों के परिवार के सदस्य बहुत असुरक्षित हैं क्योंकि उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर बार-बार स्थानांतरित होना पड़ता है।

गत नौ दिसंबर तक लगभग 13 लाख आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति (आईडीपी) उत्तर और गाजा शहर सहित गाजा पट्टी के 154 यूएनआरडब्ल्यूए आश्रय स्थलों में शरण ले रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार हमास के हमले से इजराइल स्तब्ध रह गया था। बाद में इजराइल ने गाजा पट्टी पर पूरी तरह से घेराबंदी की थी और पानी और अन्य खाद्य आपूर्ति बंद कर दी थी, क्योंकि वह भीड़भाड़ वाले फिलिस्तीनी इलाके में बमबारी कर रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमलों में कई फिलिस्तीनी मारे गए और घायल हुए।

गत शनिवार से जब हमास लड़ाकों ने इजराइल में हमले किए और हजारों रॉकेट दागे, तब से इजराइल ने गाजा पर सैकड़ों हमले किए हैं।

हमास-नियंत्रित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में कम से कम 10 फिलिस्तीनी मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।

इस बीच इजरायली सेना ने कहा है कि वह मानवीय उद्देश्यों के लिए गाजा के राफा में अल-जेनिना पड़ोस में ऑपरेशन को कुछ समय के लिए बंद कर रही है। इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने एक्स पर कहा,ऑपरेशन स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक बंद किया गया है

इजरायल के हवाई हमले में अल जजीरा समेत कई मीडिया ऑफिस तबाह, बहुमंजिला इमारत पूरी तरह नष्ट
गाजा। इजरायल की ओर से शनिवार को किए गए हवाई हमले में एसोसिएटेड प्रेस और अल जजीरा समाचार आउटलेट के कार्यालयों की इमारतें ध्वस्त हो गई। सूत्रों ने कहा कि इजरायल की वायुसेना ने हवाई हमला कर गाजा शहर स्थित अल-जाला बहुमंजिली इमारत को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, जिसमें एसोसिएटेड प्रेस और अल-जजीरा जैसे कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया के कार्यालय थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले दिन में इजराइल ने इमारत में स्थित कंपनियों को एक घंटे के भीतर आसन्न हमले की चेतावनी दी थी, जिसके बाद कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई और वे सड़कों पर भाग गए। टावर ब्लॉक में कई अपार्टमेंट और अन्य कार्यालय भी शामिल थे।

हमास ने गाजा पट्टी में आवासीय इलाकों को सैन्य अड्डों में तब्दील किया
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने आरोप लगाया कि फिलीस्तीनी आतंकवादी संगन हमास गाजा पट्टी में आवासीय इलाकों को सैन्य अड्डों में तब्दील करने में लगा हुआ है। आईडीएफ ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि हमास गाजा में ऊंची इमारतों का उपयोग  खुफिया जानकारी इकट्ठा करने, हमले की योजना बनाने, कमान एवं नियंत्रण और संचार जैसे कई सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करता है। यह ट्वीट इजरायल की ओर से किए गए उस हवाई हमले के चंद मिनटों के भीतर ही आया जिसमें एसोसिएटेड प्रेस और अल जजीरा मीडिया आउटलेट के कार्यालयों वाले इमारत को ध्वस्त कर दिया गया था। इस तरह की इमारतों को निशाना क्यों बनाया जाता है, इसका स्पष्टीकरण देते हुए आईडीएफ ने कहा कि जब हमास सैन्य उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल करता है तो इमारत एक सैन्य लक्ष्य बन जाती है। आईडीएफ ने कहा कि यह स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय कानून है। इज़राइल रक्षा बलों ने हाल के दिनों में ऐसी कई इमारतों पर हमला किया, लेकिन ऐसा करने से पहले, हमने यह सुनिश्चित करने के भी कदम उठाए कि नागरिकों को नुकसान न पहुंचे।

हमास ने अभी तक 2500 से अधिक रॉकेट दागे
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ओफिर गेंडेलमैन ने कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादी संगन हमास ने अब तक इजरायल पर 2500 से अधिक रॉकेट दागे हैं ताकि वह अधिक से अधिक लोगों को मार सकें।