dumper - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को डंपर की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट लगी थी।  एएसआई बदन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे  पूनम कॉलोनी गली नंबर एक निवासी अशोक कुमार दीक्षित (55) पुत्र राधा किशन दीक्षित स्कूटी से बजरिया की तरफ जा रहे थे। उसी समय भीमगंजमंडी की तरफ से आ रहे एक डंपर ने रंगपुर पुलिया पर मोड़ के पास टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी से उछल कर सड़क पर गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे के बाद, चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों के समक्ष शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शराब के नशे में डंपर चालक की सड़क पर तबाही : सड़क पर बिखरे लोगों के शरीर के टुकड़े, 13 लोगों की मौके पर ही मौत
जयपुर। हरमाड़ा थाना क्षेत्र में दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। लोहा मंडी इलाके में तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर कई वाहनों को कुचलता चला गया। हादसा इतना भयावह था कि कई गाड़ियां कबाड़ में तब्दील हो गईं और सड़क पर चीख-पुकार हो गई। इस भीषण हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब डंपर रोड नंबर-14 से हाईवे की ओर चढ़ रहा था। तभी अचानक वह सामने चल रहे वाहनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। डंपर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों के शरीर के अंग कटकर सड़क पर बिखर गए और चारों ओर अफरा-तफरी हो गई। घटना के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

हादसे से कुछ देर पहले भी डंपर चालक ने एक कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद वह तेज रफ्तार में आगे बढ़ा और एक के बाद एक कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक थी और चालक नशे की हालत में था। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने साहस दिखाते हुए आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मौके पर पुलिस के आलाअधिकारी
हादसे की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल,उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक सुमित मेहराडा समेत कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भजनलाल ने दिए घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश
हरमाड़ा क्षेत्र में डंपर से हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहत और उपचार कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने जयपुर अस्पताल में भर्ती घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा और के.के. बिश्नोई को अस्पताल भेजा गया है, वहीं मंत्री सुरेश रावत और सुमित गोदारा को अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं और कलेक्टर, अस्पताल प्रशासन तथा अस्पताल के चिकित्सकों से अपडेट प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए।

भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हरमाड़ा स्थित लोहामंडी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शर्मा ने चिकित्सकों एवं अधिकारियों को प्रभावितों को त्वरित राहत और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। शर्मा ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि दुःख की इस समय में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी हैं तथा सरकार उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाएगी।

उत्तराखंड में खाई में गिरा डंपर : चालक की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला अंतर्गत नौगांव पुलिस चौकी क्षेत्र में तड़के एक अनियंत्रित डंपर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सिर्फ वाहन चालक था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक (कमांडेंट) अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुलिस चौकी नौगांव से उनकी रेस्क्यू टीम को सूचना मिली कि तड़के लगभग चार बजे एसडीआरएफ पोस्ट से 5 किलोमीटर दूर, एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त सूचना प्राप्त होते ही रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची उक्त वाहन नौगांव के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति (चालक) सवार था। उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। यदुवंशी ने बताया कि एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक का शव खाई से निकालकर रोड हैड तक लाया गया।

पैदल जा रही महिला को डम्पर ने मारी टक्कर, मौत के बाद चालक फरार
टोडारायसिंह। क्षेत्र में मोर-संवारिया मार्ग पर पंवालिया गांव में पैदल जा रही महिला (35) को डम्पर ने टक्कर मार दी, हादस में महिला की मौत हो गई। टक्कर के बाद  डम्पर चालक फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4 बजे संवारिया मार्ग पर अपने घर से किसी काम के लिए पैदल जा रही महिला सम्पत देवी पत्नी मांगीलाल कुमावत के सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डम्पर से टक्कर मार दी। जिसे घायल अवस्था में मालपुरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि डम्पर एलएनटी रोड के समीप चरागाह भूमि से मिट्टी भर कर मांदोलाई की ओर जा रहा था, तब ही हादसा हो गया। मृतका के एक पुत्र है। मृतका ही परिवार वृद्ध सास ससुर सहित परिवार की खेतीबाड़ी व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती थी। एक मात्र कमाने वाली थी। मृतका का पति मांगीलाल करीब 10-12 साल से घर से गायब है।

ओवरलोड डंपर नहर में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान
कोटा । शहर में बढ़ते सड़क हादसे थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार सुबह बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर थेगड़ा नहर  में गिर गया। चालक  बूंदी जिले की गुरु नानक कॉलोनी निवासी राम सिंह पुत्र हनुमान सिंह ने डंपर से कूद कर अपनी जान बचाई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को क्रेन की मदद से नहर से बाहर निकलवाया । डंपर में भरी रेती नहर में ही बह गई।
पुलिस सब-इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि डंपर चालक राम सिंह बूंदी से कोटा के कोरल पार्क  में  रेती लेकर आ रहा था। मंगलवार सुबह पौने 7 बजे नहर के किनारे सुरक्षा दीवार ना होने तथा नहर में सीपेज होने से अनियंत्रित होकर   नहर में ही गिर गया।
वर्तमान में  शहर में करोड़ों के विकास कार्य करवाए जा  रहे हैं। इसके चलते रास्तों को डायवर्ट किया हुआ है।  लेकिन डायवर्जन  रास्तों पर पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई हुई है, ये रास्ते या तो खस्ताहालÞ हैं या फिर संकरे हैं। इसके चलते यहां पर वाहन फंस जाते हैं और जाम भी लग रहा  है।  ऐसे ही डायवर्ट रास्ते पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद  पुलिस मौके पर पहुंची और निगम की रेस्क्यू टीम  को सूचना दी गई।  थेगड़ा इलाके से बोरखेड़ा होती हुई काला तालाब इलाके में जा रही नहर की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से खस्ताहाल है। जगह-जगह से यह टूटी हुई है और हादसों को आमंत्रित कर रही है।  लोगों ने सुरक्षा के लिए कई जगह पर तारबंदी की हुई है।