altercation - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जरा सी बात पर हिंसक विवाद: भैंस यहां नहीं बंधेंगी, और हो गया खून ख़राबा!
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र में भैंस बांधने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि बक्सा थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी अजय कुमार सिंह तथा उनके पड़ोसी दान बहादुर शर्मा और तेज बहादुर शर्मा के बीच बुधवार रात लगभग आठ बजे बगीचे की जमीन में भैंस बांधने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट के दौरान अजय कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा अखिलेश सिंह, हिमांशु सिंह, शिवम सिंह और आकृति सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात अजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। अन्य चार घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाइक से टक्कर लगने पर हुई थी कहासुनी, दो जनों की हत्या
रामगंजमंडी। रविवार शाम को दो युवकों की हत्या के बाद मीणा समाज के लोगों ने सुकेत रोड पर 18 घंटे तक जाम लगाए रखा। एसडीएम राजेश डागा, एएसपी पारस जैन व डीएसपी सौरभ शर्मा की समझाइश के बाद जाम हटा लिया गया।

मीणा समाज के लोगों की मांग थी कि 5 लाख की राशि मृतकों के परिजनों को मिले व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों किशन व विशाल को डिटेन किया है। रविवार शाम को बाइक की मामूली टक्कर के बाद शहर की माधोपुर कॉलोनी में आधा दर्जन लोगों ने चाकू मार कर दो युवकों बंटी मीणा व दुर्गेश मीणा की हत्या कर दी थी। एक युवक त्रिलोक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसका झालावाड़ में उपचार चल रहा है।

इलाज करवाने आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा: पुलिस ने रामगंजमंडी सामुदायिक केंद्र पर दो जनों की हत्या के मामले में शामिल आरोपी किशन बैरवा को इलाज के दौरान दबोच लिया। आरोपी अपने हाथ में लगे घाव का इलाज करवाने सीएचसी में आया था। इलाज के दौरान वहां तैनात कांस्टेबल विजेंदर को पता चला कि दो जनों की हत्या हो गई है। तब उसने किशन को पुलिस के वाहन में बैठाकर थाने में रवाना किया। इस दौरान भीड़ ने भी उसे देख लिया था।  उत्तेजित भीड़ से निकालकर कांस्टेबल विजेंदर उसको थाने ले गए। उससे पूछताछ के बाद एक आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार किया।