congress mla - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की बनी रणनीति, डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल
जयपुर। कांग्रेस विधायक दल की शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा की ना पक्ष लॉबी में बैठक हुई। बैठक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अध्यक्षता में सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुई, जिसमें पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा सहित दर्जनों कांग्रेस विधायक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट सत्र के दौरान सदन में उपजे गतिरोध और विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय करना था। कांग्रेस ने हाल के दिनों में सरकार द्वारा विधायकों की बोलने की प्रक्रिया में बाधा डालने और अन्य कार्यवाही संबंधी विवादों पर कड़ा रुख अपनाया है।

बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस सदन में आक्रामक रुख अपनाएगी और सरकार को जनहित से जुड़े मुद्दों जैसे बजट घोषणाओं, विकास कार्यों, बेरोजगारी, किसान समस्याओं तथा कानून-व्यवस्था पर घेरेगी। विधायकों ने चर्चा की कि सदन में यदि बोलने का अवसर नहीं दिया गया तो हंगामा और बहिष्कार जैसी रणनीतियां अपनाई जा सकती हैं। बैठक में यह भी जोर दिया गया कि कांग्रेस 2 साल के बजाय 5 साल के विकास कार्यों की तुलना पर फोकस करेगी तथा सरकार की कमियों को उजागर करेगी। टीकाराम जूली ने विधायकों को एकजुट रहकर विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पुलिस के आश्वासन के बाद नरेश मीणा ने धरना समाप्त किया
बारां। राजस्थान में बारां जिले के अंता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे नरेश मीणा ने पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया है। आकड़ी गांव में हुए खुद पर हुए हमले के विरोध में श्री मीणा शनिवार देर शाम बारां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें कई दिनों तक धरने पर बैठना पड़े।

इसके बाद पुलिस प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि बारां पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जिसके बाद वह धरना समाप्त कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो वह अपने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

नरेश मीणा ने आरोप लगाया कि यह हमला अंता से कांग्रेस विधायक प्रमोद जैन भाया से जुड़े लोगों ने कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाया के लोगों ने क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की नाक में दम कर रखा है।

आरयूएचएस में कुलपति बनाने पर कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाए सवाल
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस के दौरान कांग्रेस विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में गैर डॉक्टर को कुलपति बनाए जाने पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के एक फार्मासिस्ट को वीसी नियुक्त करना राजस्थान के वरिष्ठ और अनुभवी डॉक्टरों की योग्यता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।

डॉ. मील ने इस निर्णय को अनुचित बताते हुए कहा कि राजस्थान के डॉक्टर, जिन्होंने अपने करियर में हजारों विशेषज्ञ तैयार किए, इस पद के लिए उपयुक्त क्यों नहीं माने गए। उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में चर्चा का विषय बताया। इस निर्णय से राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में योग्य डॉक्टरों की अनदेखी होने की आशंका जाहिर की गई।

सुनवाई नहीं करने से नाराज युवक ने एमएलए रफीक खान पर घर के बाहर किया हमला
जयपुर। कांग्रेस विधायक रफीक खान पर उनके घर के बाहर सुनवाई नहीं करने से नाराज एक युवक ने हमला कर दिया। हमलावर ने विधायक को मुक्का मारा और गला दबाने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से विधायक जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद विधायक के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। बाद में उसे सदर थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

घटना के समय विधायक घर से निकलकर विधानसभा जा रहे थे। जब वे गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक युवक भागता हुआ आया और उन पर हमला कर दिया। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार हमलावर की पहचान विकास जाखड़ के रूप में हुई है। बनीपार्क में जयसिंह हाईवे स्थित विधायक के घर पर वह भागते हुए आया और रफीक खान को पकड़कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ लिया। हमलावर सीआरपीएफ का असिस्टेंट कमाण्डेंट रह चुका है। वह शौर्य चक्र से सम्मानित हो चुका है।

आरोपी की पत्नी महिला स्वास्थ्य कर्मी
जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी महिला स्वास्थ्य कर्मी है, जिसे अस्पताल में तैनात अन्य सहकर्मी प्रताड़ित करते हैं। इसको लेकर उसने कई बार पुलिस को भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। युवक का मानना है कि प्रताड़ित करने वाले लोगों पर विधायक का हाथ है। वह अपनी समस्या बताना चाहता था, लेकिन विधायक के सुनवाई नहीं की और उसे धमका दिया। इस पर वह नाराज हो गया और हमला कर दिया।ंकिसी साजिश के तहत यह हुआ है। कमजोर व्यक्ति होता तो जान जा सकती थी। पहले तो उसने गर्दन दबाने की कोशिश की और फिर जोर से मेरी छाती पर हाथ मारा। जब उसने गर्दन पर हाथ डाला तो मैंने दोनों हाथ पकड़कर दूर किया तो उसने मेरी शर्ट पकड़ ली। बहुत सारे लोग थे, सबने मिलकर जबरन मेरी शर्ट छुड़वाई। इंटेंशन अभी पता नहीं लगा है। उसे पुलिस को दे दिया है। पुलिस जांच कर रही है। मेरी जगह कोई कमजोर व्यक्ति होता तो उसकी गर्दन भी दबा देता। अभी तक इस आदमी के बारे में कुछ मालूम नहीं है। ऐसा एक क्रिमिनल माइंड का व्यक्ति कर सकता है।
-रफीक खान, विधायक आदर्श नगरु

जंगलराज और ध्वस्त कानून-व्यवस्था: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार के जंगलराज और ध्वस्त कानून-व्यवस्था का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि प्रदेश में विधायक भी सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस विधायक रफीक खान के साथ हाथापाई की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। सरकार आरोपी पर सख्त कार्रवाई करें। भाजपा सरकार में जब जनता के चुने गए जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो आमजन की सुरक्षा का क्या होगा?

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप रफीक खान पर हमले की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। एक विधायक पर इस तरह हमला राज्य में लचर हो चली कानून व्यवस्था का परिणाम है। इस हमले के दोषी व्यक्ति की सजा सुनिश्चित हो। राज्य सरकार को सभी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे वे भय मुक्त वातावरण में काम कर सकें।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, सदर थाने में दर्ज होगी एफआईआर
कांग्रेस विधायक रफीक खान के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, हाकम अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें मारपीट के घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि विधायक खान ने रिपोर्ट दी है, सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज होगी। मारपीट क्यों की, क्या कारण रहे, यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

कांग्रेस विधायक की ओर से साधु संतों पर की गई टिप्पणी को लेकर सदन में हंगामा, सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित
जयपुर। राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक की ओर से साधु संतों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर गुरुवार को सदन में हंगामा हुआ। स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शून्यकाल के बाद यह मामला उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार ने बुधवार को पशुपालन और देवस्थान विभाग की डिमांड पर चर्चा के दौरान साधु संतों को लेकर आपत्तिजनक बात कही इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और तमाम साधु संतों में भारी रोष है। श्रवण कुमार सदन से माफी मांगे या उनका निलंबन किया जाए। इस पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि अगर किसी तरह व्यक्तिगत टिप्पणी करते यह सब बोला गया है, तो उसे कार्रवाई से निकाला जा सकता है। पहले भी ऐसी परंपरा रही है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ऐसे सदस्य को सदन में रहने की कोई जरूरत नहीं है उसे सदन से निकाला जाना चाहिए और सदन से माफी मांगे। श्रवण कुमार के बयान पर बाबा बालकनाथ ने आपत्ती जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया है, वह आपत्तिजनक है, कौन से बाबाओं ने देश का भट्ठा बैठा दिया, क्या  कांग्रेसी से सही मानती है क्या आसन मौजूद अध्यक्ष ने श्रवण कुमार के आपत्तिजनक शब्दों को कार्रवाई से हटाने के निर्देश देते हुए आगे की व्यवस्था दे दी लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक श्रवण कुमार के माफी मांगने पर अड़े रहे इस सदन में हंगामा हो गया और अध्यक्ष ने 15 मिनट के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी।

बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक वेल में आए, जमकर नारेबाजी की
जयपुर। लंबित घरेलू और कृषि बिजली कनेक्शन मामले में सोमवार को विधानसभा में पक्ष विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के प्रश्न पर मंत्री के जबाव से असन्तुष्ट विपक्ष ने वेल में आकर विरोध जताया।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक गावड़िया ने नागौर और डीडवाना में लंबित घरेलू और कृषि कनेक्शन मामले को उठाते हुए किसानों को बिजली कटौती पर सवाल पूछा। इस पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जबाव देते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बिजली प्रसारण तंत्र को मजबूत करने के लिए कोई काम नहीं किए। इस पर विधायक गावड़िया ने कहा कि मेरे पूरक प्रश्नों का जबाव नहीं मिला। कांग्रेस विधायकों के विरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि ये केवल सदन में हमारी सरकार का दुष्प्रचार करके अपना काम चलाना चाहते हैं।

सदन में चर्चा करा लें कि हमने 5 साल कोई काम नहीं किया तो फिर 5 साल बिजली कैसे आ गयी। चर्चा में पता चल जाएगा कि बिजली व्यवस्था कांग्रेस राज में ज्यादा मजबूत थी या भाजपा राज में ज्यादा मजबूत है। इसी बीच विधायक रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर और अभिमन्यु पूनिया वेल मीका गए। उसके बाद शेष सभी विधायक वेल में आकर विरोध करने लगे। लगातार विपक्ष की नारेबाजी के बीच संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन ये तो जबाव ही नहीं सुनना चाहते हैं।

विकास कार्यो को लेकर विधायकों ने प्रकट की भावनाएं : मुरारी
जयपुर। विधायकों की विकास कार्यो को लेकर कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कुछ विधायकों ने अपनी भावनाएं प्रकट की है। मीणा ने कहा कि बसपा से कांग्रेस में विधायक हमारे साथ बिना शर्त सरकार में शामिल हुए थे। अपने क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर भावनाएं प्रकट की है। मंत्रियों से अपने कामों को लेकर बात की जा सकती है। केंद्र सरकार पर हमला करते मुरारी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार लोगों के हित के लिए कई फ्लैगशिप स्कीम को लागू कर चुकी है।

केंद्र सरकार लोगों का शोषण करने में लगी हुई है और केवल अपने उद्योगपति मित्रों की सहायता की जा रही है। देश में कर्जे के हालात और जीएसटी की जो सूचना देखते है, उससे लगता है कि केंद्र सरकार देश की श्रीलंका की तहर हालत नहीं कर दे। सभी मिलकर एकजुटता से कार्य करेंगे, तो हमारी सरकार फिर से वापस आएगी।

एक तरफ आलोचना, तो दूसरी तरफ सरकार के साथ नजर आ रहे है कांग्रेस विधायक : रामलाल
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के विधायक दोहरा चरित्र अपना रहे है। एक तरफ सरकार की खुलकर आलोचना करते है और दूसरी तरफ सरकार के साथ भी नजर आते है। सरकार की आलोचना कर के वह लोगों में सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे है और सरकार पर दबाव भी बनाने का प्रयास कर रहे है, ताकि उनके काम हो सके।

पिछले दिनों एक विधायक ने सरकार के मुखिया के बारे में कहा था कि वह केवल बातें करते है। वहीं अब भरतपुर संभाग के एक विधायक ने सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर सवाल उठाए है, लेकिन लोग समझते है कि उन्हें कोई सहानुभूति नहीं मिलने वाली है। लोग वोट की चोट से उन्हें अगले चुनाव में जवाब देंगे और सत्ता से बाहर करेंगे।

कांग्रेस विधायक के आवास और कार्यालय सहित 5 ठिकानों पर एसीबी का छापा
बेंगलुरु। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अहमद खान के 5 ठिकानों पर छापा मारा। एसीबी ने खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर उनके 5 ठिकानों की तलाशी ली। एसीबी के अनुसार चामराजपेट निर्वाचन क्षेत्र के विधायक के आवास और कार्यालय सहित 5 स्थानों पर छापे मारे गए।

खान पूर्व मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी है। आय से अधिक संपत्ति के मामले और आईएमए मामले में ईडी ने उनके आवास पर छापा मारा था।

भाजपा के बाबूलाल और कांग्रेस की मंजू देवी वर्ष 2020-21 के लिए चुने गए सर्वश्रेष्ठ विधायक
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मंगलवार को वर्ष 2020- 21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भाजपा के आदिवासी क्षेत्र झाडोल से आने वाले विधायक बाबूलाल झाडोल को और कांग्रेस की नागौर जिले जायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू देवी को घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों विधायक सदन में अधिक समय तक रहते हैं और अनुशासित होकर अपने क्षेत्र की बात उठाने के लिए विधानसभा की कमेटी ने सर्वसमिति से इन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि आने वाले वर्ष में सर्वश्रेष्ठ विधायक का चुनाव होगा ऐसे में वे विधानसभा की कार्रवाई में अधिक से अधिक समय अनुशासित तरीके से और अपना नाम चयन कराएं। डॉ. जोशी ने चुने गए दोनों सर्वश्रेष्ठ विधायकों को बधाई दी।