childrens - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुर्मु ने 20 बहादुर बच्चों को दिया प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार : बच्चों ने देश को किया गौरवान्वित, कहा- अलग-अलग क्षेत्रों में दिए असाधारण योगदान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बहादुरी, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे कई क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 18 राज्यों के 20 बच्चों को यहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में इन बच्चों को ये प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये। पुरस्कार पाने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार विजेता बच्चों ने अपने परिवारों, अपने समुदायों और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान पाने वाले बच्चे देश भर के अन्य सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि लगभग 320 वर्ष पूर्व, सिख पंथ के दसवें गुरु और सभी भारतवासियों के लिए पूजनीय गुरु गोबिन्द सिंह और उनके चारों बेटों ने सत्य और न्याय के पक्ष में युद्ध और संघर्ष करते हुए बलिदान दिया था। आज के दिन हम उनके दो सबसे छोटे साहिबजादों का स्मरण करते है, जिनकी वीरता का सम्मान देश-विदेश में किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि सभी पुरस्कार विजेता बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिये हैं। वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवोचार, विज्ञान तथा तकनीकी, समाज-सेवा और खेल-कूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आपकी असाधारण बाल-प्रतिभा का परिचय प्राप्त हुआ है।

भारत में बच्चों का स्क्रीन टाइम सुरक्षित सीमा से अधिक, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
नई दिल्ली। भारत में बच्चों का स्क्रीन टाइम सुरक्षित सीमा से अधिक है। इसे लेकर प्रकाशित अध्ययन में और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। उनके अनुसार अधिक समय स्क्रीन पर बिताने से बच्चों में हेल्थ और ग्रोथ संबंधी जोखिम उत्पन्न हो रहे है। एक अध्ययन के अनुसार 1 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए औसत स्क्रीन समय 1.2 घंटे है।

अध्ययन में बताया गया कि स्क्रीन टाइम में बढ़ोतरी होने से मोटापा, नींद और एकाग्रता संबंधी समस्याओं के जोखिमों में बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों ने बताया कि ज्यादा स्क्रीन समय के नकारात्मक प्रभावों को कम करना आवश्यक है। इसके लिए घर में टेक-फ्री जोन बनाना, साफ और सुसंगत स्क्रीन समय सीमा निर्धारित करना और ऑफलाइन खेल और बातचीत करने की आवश्यकता है।

अध्ययन में बताया गया कि 0–5 साल के बच्चों पर एक मेटा‑विश्लेषण किया गया, जिसमें सामने आया कि बच्चे प्रतिदिन औसतन 2.22 घंटे स्क्रीन के सामने रहते हैं, जो सुरक्षित सीमा (1.2 घंटे) से दोगुना है। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में यह समय औसतन 1.23 घंटे था। चिकित्सकों के अनुसार इस उम्र में स्क्रीन समय बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

आमेर किले पर बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी, बच्चों की स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन पर बनाई पेंटिंग्स प्रदर्शित
जयपुर। कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान के अंतर्गत शनिवार को आमेर किले में एक विशेष चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन डिजिटल बाल मेला एवं नगर निगम हैरिटेज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसका उद्घाटन फ्यूचर सोसाइटी की अंजना शर्मा ने किया।
प्रदर्शनी में जयपुर नगर निगम हेरिटेज के 50 वार्डों से चयनित विद्यालयों के बच्चों द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर बनाई गई पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। अंजना शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में बच्चों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी को देखने देश-विदेश से आए पर्यटकों और बच्चों के अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बच्चों को राज्य स्तरीय मंच मिलने पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

डिजिटल बाल मेला की जान्हवी शर्मा ने बताया कि यह अभियान मेयर कुसुम यादव द्वारा 26 नवंबर को शुरू किया गया था। अल्बर्ट हॉल और हवामहल के बाद आमेर महल पर यह तीसरी प्रदर्शनी है। भविष्य में ऐसे और भी आयोजन कर बच्चों को समाजिक जागरूकता और नेतृत्व का अवसर दिया जाएगा।

बच्चों के लिए लगाई स्वच्छता की पाठशाला, लोगों को कचरा प्रबंधन के दिए टिप्स
जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज के आदर्श नगर जोन में स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत वार्ड नंबर 94 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निगम टीम ने स्वच्छता की पाठशाला लगाई गई। छात्र-छात्राओं को सूखा और गीले कचरे के बारे में समझाइश की गई और कचरे को स्वच्छता रथ में ही डालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निगम अधिकारियों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। सभी बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों व बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।

सफाई का दिया संदेश
अभियान के दौरान हवामहल आमेर जोन के वार्ड 8 गांधी कॉलोनी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी के साथ स्थानीय लोगों को कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। सभी लोगों से अपील कि वे अपने घर में दो डस्टबिन रखें और कचरे को गीला व सूखा अलग-अलग कर केवल कचरा गाड़ी में ही डालें। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देकर निगम का सहयोग करें। अभियान में वार्ड के स्वास्थ्य निरीक्षक और पीआईयू टीम भी मौजूद रही।

विधानसभा अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को बताई राज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिका
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका में आ गए और पहली से लेकर छठी कक्षा बच्चों को पढ़ाने लगे। उन्होंने इन छोटे बच्चों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्री और विधायकों की भूमिका के बारे में बताया। देवनानी को यह मौका विधानसभा में उनसे मिलने आए बाल सम्बल के बच्चों की बीच रहने के दौरान मिला। इन नन्हे बच्चों को विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्थान विधानसभा और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भ्रमण कराया।

देवनानी ने बच्चों को समझाया कि विधानसभा में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रियों और विधायकों की क्या भूमिका होती है। देवनानी ने बच्चों से पूछा कि परिण्डा किस काम आता है। उन्होंने बच्चों से पशु-पक्षी में अन्तर, पक्षियों और पशुओं के नाम भी पूछे। बाल सम्बल के शिक्षकों और प्रतिनिधियों ने देवनानी को संस्था की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराती है। संस्था द्वारा विद्यालय का संचालन भी किया जाता है।

इराक में बच्चों पर एक चढ़ा ट्रक, 6 की मौत
बगदाद। इराक के दक्षिणी बसरा प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में एक प्राथमिक विद्यालय के 6 बच्चों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। रिपार्ट में कहा कि यह दुर्घटना दोपहर में हुई जब प्रांतीय बसरा से लगभग 15 किमी उत्तर में अल-हर्था में उनके स्कूल के बाहर सड़क पर खड़े बच्चों पर एक ट्रक चढ़ गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे दुर्घटना हुई। इराकी सुरक्षा बलों ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। मानवाधिकार के लिए इराकी उच्चायोग के अनुसार 2023 में 7,000 से अधिक यातायात दुर्घटनाएँ हुईं और इसकी मुख्य वजह पुरानी और अयोग्य सड़कें, पर्याप्त यातायात संकेतों और सुरक्षा बाधाओं की कमी के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना है।

उत्तर प्रदेश में आवास में शार्ट सर्किट से लगी आग, 4 बच्चों की मौत
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में किराये के मकान में रहने वाले एक मजदूर के घर में मोबाइल की बैट्री फटने से लगी आग में झुलसकर उसके चार बच्चों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि जॉनी मजदूरी करता है और यहां मोदीपुरम क्षेत्र की जनता कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। जहां उसका परिवार भी साथ रहते थे।

रात को शार्ट सर्किट से विस्फोट के साथ आग लग गई। आग में बच्चों की चीख पुकार सुनकर जॉनी और बबीता उन्हें बचाने दौड़े। बच्चों को बुरी तरह झुलसी हालत में निकालने के दौरान दंपति भी झुलस गये। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां चारों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बच्चे और दंपती बुरी तरह से झुलस गए थे, जिनमें चारों बच्चों की मौत हो गई है।

प्रदेश के उच्च प्राथमिक स्कूलों में नहीं हो रही है मिल्क पाउडर की सप्लाई
जयपुर। राज्य में सरकार बदलने के साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सेहत वाला दूध का गिलास मिलना बंद होने के कगार पर पहुंच गया है, क्योंकि प्रदेश के अधिकतर स्कूलों में मिल्क पाउडर की सप्लाई पिछले काफी समय से नहीं हो रही है। पिछली गहलोत सरकार ने मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिल्क पाउडर से तैयार दूध देने की योजना शुरू की थी। मिल्क पाउडर का क्रय एवं आपूर्ति राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड से किया जा रहा था। 400 प्रति केजी के हिसाब से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से आपूर्तिकर्ता फर्म को मिल्क पाउडर का भुगतान किया जा रहा था। योजना का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के नामांकन, उपस्थिति में वृद्धि, ड्रॉप आउट को रोकना एवं पोषण स्तर में वृद्धि व आवश्यक मेक्रो व माइक्रो न्यूट्रिएंट्स उपलब्ध करवाया जाना था।

तीन-चार महीने से मानदेय भी नहीं
मिड-डे मील वर्कर्स का भी तीन चार महीने से मानदेय अटका, स्कूलों को बच्चों के खाने की भी राशि समय पर नहीं मिल रही है। अधिकतर विद्यालयों को पोषाहार लागत राशि भी बीते अक्टूबर किन्हीं जिलों में दिसंबर माह से आवंटित नहीं की गई है। ऐसे में स्कूलों पर हजारों रुपए का कर्जा हो गया है। पोषाहार के लिए दाल ,तेल, मसाले, फल, सब्जी आदि शिक्षकों को उधारी से या अपने तनख्वाह से खरीदनी पड़ रही थी।

गाजा में बच्चे होंगे कुपोषण के शिकार : संरा
संयुक्त राष्ट्र। आगामी 5 साल के दौरान गाजा में कम से कम 1000 बच्चे कुपोषण के शिकार होंगे। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी संरा अंतरराष्ट्रीय बाल निधि (यूनिसेफ) इसे रोकने के लिए आपातकालीन भोजन की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसके अलावा यूनिसेफ ने दो साल से कम के 1,35,000 से अधिक बच्चों और 1,55,000 से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में चिंता व्यक्त की है, जो गाजा के इजरायल द्वारा घेरे हुए इलाके में रहते हैं। इस क्षेत्र में भोजन और स्वास्थ्य ढांचे पूरी तरह से बर्बाद होने की प्रक्रिया में है।

यूनिसेफ ने कहा कि हमें तत्काल और लंबे समय तक चलने वाले मानवीय युद्धविराम की आवश्यकता है, ताकि मानवतावादी कार्यकर्ता गाजा में आवश्यक सेवाओं को मजबूत करने और उन्हें बहाल करने में सहायता कर सके। बयान में कहा गया कि अस्पतालों सहित महत्वपूर्ण ढांचे की बहाली की जरूरत है, ताकि छोटे बच्चे, महिलाएं और घायल मरीजों की सुरक्षित रूप से उपचार और देखभाल की जा सके।

उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण
देहरादून। उत्तराखंड में चीन में फैली बीमारी के 2 बच्चों में लक्षण मिले है। उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण मिले है। बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। देश में बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह बीमारी चीन में तेजी से फैल रही है।

बागेश्वर में 2 बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण मिलने पर उनके सैंपल हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे गए है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। बीमारी को लेकर अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

अनन्य सेवा संस्था ने बच्चों को वितरित की सामग्री
जयपुर। शहर में अनन्य सोच सेवा संस्था की ओर से चिल्ड्रेन्स डे मनाया गया। इस मौके पर संस्था की ओर से बच्चों को समाग्री वितरित की गई। संस्था की ओर से मानसरोवर की झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को खाद्य सामग्री, किताब और खिलौने वितरित किए गए।

संस्था ने बच्चों को कई गिफ्ट भी दिए। इस दौरान चाइल्ड मॉडल अर्विक बैराठी ने बच्चों के सामने डांस स्टेप करके उन्हे सिखाएं। अर्विक के साथ बच्चों ने भी डांस किया। इस मौके पर संस्था के अर्चना, चाइल्ड मॉडल अर्विक बैराठी, विपिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाई दीपावली
जयपुर। मान द वैल्यू फाउंडेशन ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। फाउंडेशन की संरक्षिका मनीषा सिंह ने बताया कि फाउंडेशन ने राया फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और सामान उपहार स्वरूप दिए।

मनीषा ने बताया कि ये सभी जगतपुरा के आसपास के रहने वाले जगतपुरा स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल के बच्चे हैं। इस बार दिवाली पर 150 बच्चों को उपहार देने का लक्ष्य रखा है।