half a dozen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत ने कल बुलाई कैबिनेट की बैठक कल , पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडो पर लगेगी मुहर
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में पांच विभागों के आधा दर्जन एजेंडों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शाम को 5 बजे सीएमआर पर कैबिनेट होगी। उसके एक घंटे बाद 6 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट की बैठक में 9 जुलाई को होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद 30वीं बैठक की तैयारियों और बैठक में रखे जाने वाले राजस्थान के मुद्दों पर चर्चा संभव है। बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था , जुलाई में प्रस्तावित रीट परीक्षा और 9 जुलाई से होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक को लेकर चर्चा संभव है। इसके अलावा राजस्थानी फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 2022 की लॉन्चिंग को लेकर भी कल कैबिनेट की बैठक में तारीख तय की जा सकती है।

मारपीट में युवक की मौत के बाद बस्ती में आगजनी
कुशलगढ़। नगर से 12 किलोमीटर दूर के टिमेडा बड़ा में दो समूह में समझौता वार्ता के दौरान मारपीट में एक युवक की मृत्यु पर वाल्मीकि बस्ती के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया कि नई आबादी वाल्मीकि बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती के लोगों के बीच किसी विवाद के मामले में समझौता वार्ता चल रही थी। इस दौरान सोहन वाल्मीकि ने दलसिंह मालजी राणा के जननांग पर लात मार दी। उसे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए कुशलगढ़ लाया जा रहा था, लेकिन उसका रास्ते में ही दम टूट गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकि समाज के आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी जिससे इनमें रहने वाले घर छोड़कर अन्यत्र भाग गए। इधर, मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर मीणा, सीआई महिपालसिंह सिसोदिया मय जाप्ता घटनास्थल पहुंचे। आग को काबू करने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।

होली खेलूंगी श्याम संग, गोविंद माखण्यिो राधाजी ने रिझावणियो...
जयपुर। आराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में पुष्प फाग का जोरदार रंग चढ़ रहा है। पिछले दो साल से कोविड के कारण श्रद्धालु इस रंग में रंगने से वंचित रहे, लेकिन अब रंगों का पर्व होली का उल्लास मंगलवार को भक्तों के दिलों दिमाग में छा गया है। मंदिर परिसर के सत्संग भवन में मंगलवार को पुष्प फाग हो या मंदिर के गर्भगृह में सजी रचना झांकी। हर तरफ श्रद्धालु होली की मस्ती व उल्लास में डूबे नजर आए।

कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने लगातार दूसरे दिन राधा-कृष्ण की लीला से जुड़े पदों का गायन कर वृंदावन का सा माहौल बना दिया। उन्होंने तेरी बंसी पर जाऊ बलिहार रसिया, होली खेलूंगी श्याम संग आज, गोविंद माखण्यिो राधाजी ने रिझावणियो... जैसे मधुर भजन सुननाए। शेखावाटी के आधा दर्जन कलाकारों ने ढप और चंग की थाप पर ऐसी धमाल गाई कि श्रद्धालु खड़े होकर नृत्य करने लगे। युवतियों और बच्चियों ने कृष्ण-राधा और गोपियों के स्वरूप बनकर मनोरम प्रस्तुतियां दी। होली पद भजनामृत वर्षा अनुष्ठान में बुधवार दोपहर एक से शाम को चार बजे तक कोलकाता के पं. मालीराम शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

भद्रा पुच्छ में होगा होलिका दहन
आर्ष दिग्दर्शक संस्था की ओर से गोविंददेवजी मंदिर के बाहर होलिका दहन रात्रि 9:05 बजे भद्रा पुच्छ में होगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए होली में लकड़ियों के बजाय गौकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा। होलिका दहन से पूर्व ढप और चंग पर धमाल होगी। विभिन्न मंदिरों के संत-महंतों के सान्निध्य में प्रहलाद का पूजन होगा और फिर होलिका दहन होगा।