govind dev ji - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प
जयपुर। चैत्र कृष्ण एकादशी  पर गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने की परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में सत्संग भवन में “जन्मदिन संस्कार महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्च माह में जन्मदिन वाले एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान से अपना जन्मदिन मनाकर समाज में सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश जैसे पंचतत्वों का पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलन और हवन के माध्यम से अपने जीवन को संस्कारित करने का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संस्कार का पर्व बनाने का संदेश दिया गया।

आचार्य पीठ से वर्षा गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण, कृतज्ञता और जीवन में सद्गुणों को अपनाने का दिन है। जिस प्रकार हम भगवान और महापुरुषों की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार हमें अपना और अपने परिजनों का जन्मदिन भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाना चाहिए।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह-व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार के निर्देशन में भक्त भूषण वर्मा, नीलम वर्मा, वर्षा गुप्ता एवं सुमन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भविष्य में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन मनाने और भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश चंद्र अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठजनों ने पुष्पवर्षा कर जन्मदिन मना रहे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। एकादशी के अवसर पर गीता पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

महोत्सव में जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन था, उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, ताकि समाज में संस्कारों के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो सके।

देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी सहित वैष्णव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सागर, दर्शन के लिए 11 घंटे खुले रहे मंदिर के पट, दर्शन व्यवस्था रही सराहनीय
जयपुर। गुलाबी नगरी में देवशयनी एकादशी के पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रमुख वैष्णव मंदिरों, विशेष रूप से गोविंद देवजी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का सागर उमड़ता रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की भगवान विष्णु को शयन के लिए विदा किया और दान-पुण्य के कार्यों में भाग लिया। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में प्रवेश कर लेते हैं और सृष्टि संचालन का भार भगवान शिव को सौंप देते हैं।

उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ :

शहर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में परंपरागत रीति से एकादशी मनाई गई। सुबह गोविंद देवजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया और नवीन लाल रंग की नटवर पोशाक धारण करवाई गई तथा रत्नजड़ित आभूषणों एवं पुष्पों से भव्य शृंगार कर उन्हें रथ पर विराजित कर तुलसी मंच तक ले जाया गया, जहां मंदिर के महंत आचार्य अंजन कुमार गोस्वामी ने विधिवत पूजन, तुलसी सेवा, भोग अर्पण, चार परिक्रमा और महाआरती संपन्न कराई। इसके बाद ठाकुरजी को पारंपरिक रूप से खाट पर विराजमान कर निज मंदिर की परिक्रमा कराते हुए गर्भगृह में विश्राम के लिए विराजित किया गया।

झांकियों का समय बढ़ाया :

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने झांकियों के समय में विस्तार किया। सुबह मंगला झांकी से लेकर रात की शयन झांकी तक मंदिर के पट लगभग 11 घंटे खुले रहे। इतनी बड़ी संख्या को सुव्यवस्थित ढंग से संभालने के लिए डीसीपी सुबह मंगला झांकी के समय पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचीं। बड़ी संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। लोहे की बैरिकेडिंग की जगह कपड़े की बैरिकेडिंग की गई, जिससे वातावरण खुला और सहज बना रहा। श्रद्धालुओं के ठहरने की मनाही ने दर्शन प्रक्रिया को तीव्र और सुविधाजनक बनाया, जिसका असर यह रहा कि मंदिर के बाहर कोई यातायात जाम नहीं हुआ। जलेब चौक और गुरुद्वारे के पास की पार्किंग व्यवस्था भी सुचारू रही।

मंदिर परिसर में दिनभर कीर्तन, सत्संग और भजन मंडलियों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु कीर्तन में लीन रहे। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहा।

भाजपा नेता स्वर्गीय भंवरलाल की स्मृति में गोविंद देव जी में लगेगा चिकित्सा शिविर
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय पवन लाल शर्मा की स्मृति में भंवर जी भाई साहब स्मृति संस्थान की ओर से रविवार को शाम 4 से रात 8:00 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शिविर में पेट, लिवर, मूत्ररोग, डाइबिटीज, बीपी, शुगर,थायराइड,  हर्निया आँख , नाक, कान , गला, दांत एवं प्रसूति सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में आवश्यक दवाइयाँ और चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। मोतियाबिंद के रजिस्ट्रेशन करके उनका निःशुल्क ऑपरेशन व इलाज करवाया जाएगा।

गोविन्ददेवजी में फागोत्सव : वृंदावन, मथुरा और बरसाने की होली साकार हो उठी
जयपुर। शहर के आराध्य देव गोविन्द देवजी के मंदिर में मनाए जा रहे फागोत्सव में सोमवार को वृंदावन, मथुरा और बरसाने की होली साकार हो उठी। दो दिवसीय 24 वें पुष्प फाग में कोलकाता, शेखावाटी और जयपुर के करीब चालीस कलाकारों की एक से बढकर एक प्रस्तुतियां देखकर सभी आनन्द से सराबोर हो गए। पुष्प फाग के लिए मंदिर के सत्संग भवन को फूलों और सतरंगी चुनरी से सजाया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी, मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कोलकाता से आए शेखावाटी मूल के प्रख्यात बाल व्यास श्रीकांत शर्मा का तिलक, साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। भजनों की स्वर लहरियों पर नृत्य की जुगलबंदी ने लोगों को एकटक निहारने पर मजबूर कर दिया। श्रीकांत शर्मा ने गणेश वंदना होली खेले गोविंद के दासा गोविंद दूर नहीं तेरे पासा रणत भंवर से आया गणपति से मंगला चरण किया। इसके बाद सत्संग की मैं ओढ़ चूनरी सत्संग की...सुनाकर कानों में मिठास घोली। तथ्य है कि बाल व्यास श्रीकांत शर्मा 24 साल से पुष्प फाग में हर साल नवीन राजस्थानी भजनों की ही प्रस्तुतियां देते हैं। दो दिन में करीब पचास-साठ भजनों की प्रस्तुतियां दी जाती हैं। इस प्रकार वे 24 साल में वे करीब 1500 भजनों की प्रस्तुतियां दे चुके हैं। उनके ज्यादातर भजन राजस्थानी भाषा में होते हैं। पुष्प फागोत्सव में राधा-कृष्ण के तीन-तीन स्वरूपों की आपस में होली खेलने की प्रस्तुति विशेष रही। कई विदेशी पावणों ने भी बच्चों सहित फागोत्सव का आनंद लूटा।

भगवान के भजनों से मिलता है आनंद: श्रीकांत शर्मा
सरस गीतों की स्वर लहरियों के बिखरने के दौरान व्यासपीठ बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जगत से साधनों से हमें सुख मिलता हैं लेकिन भगवान के भजनों से आनंद मिलता है। भगवान जगत के पिता है, लेकिन वे हमारे लिए कृष्ण बनकर कभी रास रचाते हैं तो कभी होली खेलते हैं। जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामीजी के सान्निध्य में हर साल यह आनंद बरसता है। उन्होंने कहा कि जहां भी राधा-कृष्ण के स्वरूप अपनी कला दिखा रहे हों, उन्हें कलाकार की दृष्टि से नहीं भगवान मान कर ही देखें।

गोविंद देवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर मिला ज्ञान प्रसाद
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में यजन-2025 के अंतर्गत 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन मंदिर किया गया। करीब 250 श्रद्धालुओं ने तीन पारियों में आहुतियां प्रदान करने का पुण्य कमाया। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के विद्वानों की टोली ने यज्ञीय जीवन पद्धति पर जोर देते हुए यज्ञ में आहुतियां अर्पित करवाई। यजन-2025 का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इसके बाद वेदमाता-देवमाता-विश्व माता गायत्री गोविंद देवजी और गुरू सत्ता का सोडशोपचार पूजन किया गया। अग्नि प्रज्जवलित कर गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गई। रोग मुक्ति की कामना के साथ सूर्य गायत्री मंत्र और पितृों के कल्याण के लिए यम गायत्री सहित नव ग्रह एवं अन्य विशिष्ट आहुतियां भी प्रदान की गई। ठिकाना मंदिर गोविंद देवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। लोगों को श्रेष्ठ पुस्तकों का स्वाध्याय करने की प्रेरणा देने के लिए अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना सहित अन्य प्रेरक पुस्तकें निशुल्क उपहार स्वरूप भेंट की गई। वहीं गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकों की स्टॉल पर लगाई गई।

लोगों को लागत मूल्य पर सद् साहित्य उपलब्ध करवाया गया। आचार्य पीठ से यज्ञ संपन्न करवाते हुए दिनेश आचार्य ने हमने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान प्रज्ञागीत का श्रवण करवाते हुए हमने आंगन को नहीं बुहारा प्रज्ञागीत की प्रस्तुति देने के बाद कहा कि जब तक हम मन रूपी आंगन को नहीं साफ करेंगे तब तक भगवान हमारे यहां नहीं आ सकते। मन में जो भी दोष, दुर्गुण, दुर्भभावनाएं हैं सभी को निकाल देने पर भगवान हमारे ह्दय में प्रकट होंगे। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर चौधरी ने गायत्री सद्बुद्धि का मंत्र है और यज्ञ सत्कर्म का प्रतीक है। शास्त्र में कहा गया है भारतीय संस्कृति के दो निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता। यज्ञ की पूर्णाहुति के रूप में एक बुराई छोडऩे और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया। आगामी रविवार 26 जनवरी को भी सुबह नौ से ग्यारह बजे तक 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा।

ठाकुर श्री मदन गोपाल जी का होगा पंचांमृत अभिषेक, दर्शनों के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब
जयपुर। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी सहित सभी मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। गोविंद देव जी मंदिर में दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है ठाकुर जी को पीत वस्त्र (पीली पोशाक पहनाई गई है ) श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, कृष्ण कन्हैया लाल की जय के जय घोष लग रहे हैं।

वही चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे राधा दामोदर सरकार का पंचामृत अभिषेक किया गया। रामगंज स्थित लाडली जी मंदिर में भी दोपहर में ही राधा माधव स्वरूप भगवान लाड़ली जी का पंचामृत अभिषेक किया गया।

मदन गोपाल मंदिर चौड़ा रास्ता में महंत विजय गोपाल देव गोस्वामी की मौजूदगी में रात को 12 बजे ठाकुर जी का पंचांमृत अभिषेक किया जाएगा।

राधा गोपीनाथ मंदिर में ठाकुर जी को 2 लाख 50 हजार की घड़ी पहनाकर शृंगार किया गया।

गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे पायलट,दर्शन कर लिया आशीर्वाद
जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट शुक्रवार को गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। पायलट ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सचिन पायलट ने श्री गोविंद देव जी के दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पायलट ने इस अवसर पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी लोगों के जीवन में खुशियां लाए। श्रीकृष्ण ने समाज को न्याय का संदेश देकर लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई। हमें श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन मे आत्मसात करना होगा, ताकि सभी का भला कर सकें।

गोविंद देव जी मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी की पुत्रवधु ने की खुदकुशी, पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण
जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में स्थित विश्व प्रसिद्ध गोविंद देव जी मंदिर के महंत की पुत्र वधु ने फांसी लगाकर घर में खुदकुशी कर ली। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को पता चली तो दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। कमरे में देखा तो बेटे की बहू निवेदिता फंदे से लटकी हुई मिली। परिवार के लोग और पड़ौसियों ने निवेदिता को लेकर गणगौरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पीड़िता का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है उसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

सफाई करने वाली चिल्लाई तो चला पता
सफाई करने वाली महिला ने सबसे पहले शव को देखा जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा गया है। निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस ने फांसी वाले कमरे को सील कर दिया है। एफएसएल की टीम से मौका मुआयना कराया जायेगा।

पारिवारिक विवाद माना जा रहा खुदकुशी का कारण

पुलिस की प्रथमदृष्ट्या जांच में सामने आया है कि परिवार में आपसी कलह चल रहा था। खुदकुशी के समय गोविंद देव मंदिर के महंत और मृतका के ससुर और उसके पति मानस गोस्वामी पूजा करने मंदिर गये हुए थे। इसी दौरान हर रोज की तरह सफाई करने वाली महिला पहुंची और मौजूदा दृश्य देख कर उसकी चीख निकल गई, इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार निवेदिता और मानस की शादी वर्ष 2007 में हुई थी।

गोविंद देव जी मंदिर में पुष्प फ़ाग
जयपुर। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में छाया रंगों के पर्व होली का उल्लास  भक्तों के सिर चढ़कर बोला। मंदिर का चप्पा-चप्पा होली के उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। सत्संग भवन में आयोजित पुष्प फाग हो या मंदिर के गर्भगृह में सजी रचना झांकी। हर ओर श्रद्धालु होली के रंग में रंगे नजर आए।

पंडित मालीराम शास्त्री ने राधा-कृष्ण की लीला से जुड़े पदों का गायन कर वृंदावन का सा माहौल बना दिया। वहीं शेखावाटी के आधा दर्जन कलाकारों ने ढप और चंग की थाप पर ऐसी धमाल गाई कि उपस्थित श्रद्धालु अपने स्थान से खड़े होकर नाचने लगे। युवतियों और बच्चियों ने कृष्ण, राधा और गोपी के स्वरूप बनकर स्थापित कलाकारों की तरह नृत्य की मनोरम प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखेरी। राधा-कृष्ण और गोपी के स्वरुपों ने भजन के भावों के अनुरूप नृत्य किया। राधा-कृष्ण के होली खेलने के भजनों पर टोकरी भर भर कर पुष्प वर्षा की गई। युवतियों और बच्चियों का श्रृंगार, केश विन्यास और कायिक, वाचिक, आंगिक अभिनय किसी दक्ष कलाकारों से भी कहीं ज्यादा प्रभावी रहा। अंतिम प्रस्तुतियां धमाल के नाम पर रही। राधा और कृष्ण के स्वरूपों ने ढप पर खड़े होकर नृत्य किया तो उपस्थित श्रद्धालु खड़े होकर मनोरम दृश्य को निहारने लगे।

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी और प्रबंधक मानस गोस्वामी ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बुधवार को होली पद भजनामृत वर्षा अनुष्ठान में दोहपर एक से अपराह्न साढ़े चार बजे तक कोलकाता के पं. मालीराम शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां हुई|