holika dahan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होलिका दहन के लिए पुलिस एडवायजरी जारी, चालकों को अपने वाहन होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करने की सलाह
जयपुर। जयपुर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे अपने वाहनों को होलिका दहन की जगह से उचित दूरी पर खड़ा करें। होली के अवसर पर शहर में यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और सुरक्षा के लिहाज से एडवाईजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त यातायात सुमित मेहरड़ा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सड़क  दुर्घटनाओं से बचाव और सुगम यातायात के लिए होलिका दहन मुुख्य मागोंर् से दूर करें, गैस ऐजेंसी, पेट्रोल पम्प, कैरोसिन दुकान, होटल, ढाबे, चाय, लकडी के गोदाम, आरा मशीन, आदि स्थानों से दूर होलिका दहन करें। शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं और अनावश्यक हाय हुल्लड से परहेज करें।

लाईसेंस होगा निरस्त, करें यातायात नियमों का पालन
डीसीपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ ड्राईिवंग लाईसेंस के निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। यातायात दुघर्टना के सम्बंध में पुलिस हैल्प लाईन 1095 पर सूचना देकर मदद ली जा सकती है। धुलण्डी पर ये रहेगी व्यवस्था: यातायात पुलिस ने धूलण्डी पर नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कमरकस तैयारी की है।  शराबी वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए ब्रेथ एनेलाईजर सहित चिन्हित प्वाइंट पर पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। नशे में वाहन चलाने पर वाहन जप्त होगा। दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट अनिवार्य होगा। चौपहिया वाहनों की गेट के शीशे और डिक्की खोलकर तेज गति में स्पीकर चलाने पर पाबंदी रहेगी।

गोविन्द देवजी मंदिर की ये व्यवस्था
गोविन्द देव जी मंदिर में आने वाले वाहन बान्दरवाल गेट से प्रवेश करेंगे, जिनकी पार्किंग जलेब चौक में होगी। वाहनों का निकास नगर परिषद की मोरी, आतिश मार्के ट गेट, सार्दुल सिंह की नाल से चीनी की बुर्ज की ओर होगा। चांदी की टकसाल से आने वाले वाहन पार्क के पास होगी जो पर्यटक थाने के सामने से लौटेंगे। तालकटोरा रोड से पोड्रिंक उद्यान से कंवर नगर सब्जी मंडी तक वाहन आ सकेंगे। वाहन दबाव होने पर संजय सर्किल, सांगानेरी गेट, रामगढ़ मोड़ से सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गो निकाला जाएगा।

राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन में गुरुवार को होलिका दहन किया। राज्यपाल ने होली पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। बागडे ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अबीर, गुलाल संग प्रेम और स्नेह के रंगों से होली खेल यह पर्व मनाने की अपील की।

मेहंदीपुर बालाजी में नहीं होगा होलिका दहन
मेहंदीपुर बालाजी। धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में होली मेला चल रहा है। यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। इससे मेले में भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना काल के 2 साल बाद आयोजित हो रहे होली मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे है, लेकिन इस बार होली का दहन नहीं होगा। बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण चलते पुलिस प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि होलिका दहन का सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा।

बालाजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को एडवाइजरी दी जा रही है कि होलिका दहन नहीं होगा। मेले के दौरान भीड़ पर नियंत्रण के लिए बालाजी पुलिस थाने की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया है। आपात स्थिति में मेडिकल सुविधा के लिए चिकित्सा टीम मौजूद रहेगी।

होलिका दहन का सबसे अच्छा मुहूर्त आज रात 9 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 31 मिनट तक
जयपुर। होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होता है,जबकि इसके अगले दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को रंग वाली होली मनायी जाती है। इस साल रंगवाली होली  18 मार्च 2022 को पड़ रही है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक होलिका दहन का सबसे अच्छा मुहूर्त 17 मार्च की रात 9 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 31 मिनट तक है।

होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है, शास्त्रों में कहा गया है कि होलिका दहन पूजा अर्चना करने के बाद ही किया जाना चाहिए। होलिका दहन पूर्णिमा के दिन होता है, लेकिन इसके 8 दिन पहले से ही होलाष्टक लग जाता है और यह होलिका दहन के बाद खत्म होता है। होलाष्टक दरअसल एक किस्म का सूतक होता है, क्योंकि इस दौरान कोई मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है। इस दौरान विवाह, मुंडन, सगाई, गृहप्रवेश समेत 16 संस्कार नहीं करने चाहिए। यही नहीं होलाष्टक के समय यज्ञ, हवन आदि भी नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के समय में नौकरी परिवर्तन,लंबी यात्रा आदि से भी बचना चाहिए, नया व्यापार भी आरंभ नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक के दौरान भजन, कीर्तन, पूजा पाठ जैसे कार्य करने चाहिए। होलाष्टक को व्रत, पूजन और हवन की दृष्टि से अच्छा समय माना गया है। इन दिनों दान पुण्य के काम करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। होलाष्टक में स्वच्छता और खान-पान का भी उचित ध्यान रखना चाहिए। इन दिनों में भगवान शिव की उपासना करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें,इससे हर तरह के रोग से मुक्ति मिल जाती है। होलाष्टक के समय श्रीगणेश की वंदना बहुत फलदायी है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। नवविवाहिताओं को होलाष्टक के दिनों में मायके में रहना चाहिए ।होलाष्टक  फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लग जाता है और अगले 8 दिनों तक यह रहता है। इस साल यह 10 मार्च से लगा है और 18 मार्च 2022 तक रहेगा।

धार्मिक शास्त्रों में होलिका दहन पूजा अर्चना के बाद करने के लिए कहा गया है,क्योंकि माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में पूजा पाठ के बाद किये गये होलिका दहन से आपकी तमाम परेशानियों और संकटों का भी दहन हो जाता है। होलिका दहन की पूजा के लिए जिस सामग्री की जरूरत होती है, उसमें एक कटोरी पानी, गाय के गोबर से बने बल्लों की माला, अक्षत, रोली, अगरबत्ती, धूपबत्ती, फूल, हल्दी के कुछ टुकड़े, मूंग की दाल, सूती धागा आदि हैं। इसके अलावा गुलाल पाउडर, एक सूखा नारियल, खेत से लाये गये पक्के हुए गेंहू या दूसरे अनाज की बालें आदि चीजों से होलिका दहन की पूजा होती है।

इन तमाम पूजा सामग्रियों को एक बड़ी थाली में रख लें और होलिका स्थल के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। जल, चावल, फूल और धातु के सिक्कों का होलिका को संकल्प करें और हाथ में फूल और चावल लेकर गणेश जी का स्मरण करें। इसके बाद भगवान नरसिंह का स्मरण करें और अंत में प्रहलाद का स्मरण करें, उन्हें फूल, रोली और चावल चढ़ाएं। फिर लायी गई समस्त सामग्री को होलिका को अर्पण कर दें। इसके बाद उसके चारों और चक्कर लगाएं तथा कच्चे सूत के धागे से तीन या पांच अथवा सात फेरे बांध दें।

होलिका दहन
सामान्यत: होलिका दहन फाल्गुन मास की प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा के दिन दोपहर 0:30 बजे से अर्धरात्रि पश्चात 01:09 बजे तक भद्रा रहेगी। पं बंशीधर ज्योतिष पञ्चांग के अनुसार होलिका दहन राजस्थान के पूर्वी भाग में स्थित जिले यथा जयपुर, कोटा,चूरू, सीकर, टोंक, अलवर, अजमेर सहित अधिकांश भारत में भद्रा पुच्छकाल,21:02 से 22:14 तक में तथा पश्चिमी राजस्थान व पश्चिमी गुजरात के जिले जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, सूरत, राजकोट आदि में भद्रा समाप्ति पश्चात ;25:10 परद्ध शास्त्रोक्त रहेगा।

इस दिन हिरण्यकशिपु नामक एक बहुत ही घमंडी राजा ने अपनी बहन होलिका के माध्यम से श्री विष्णु भगवान के भक्त प्रह्लाद को जलती हुई अग्नि में जलाने का प्रयास किया था। होलिका तो जल गई लेकिन भगवान की कृपा से प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ। होलिका का दहन बुराई का दहन है। होलिका दहन के दिन महिलाएं होली के चारों कोणों पर जल डालती हैं। इसके बाद रोली,चावल,गुलाल से पूजा करती हैं,भोग लगाती हैं और गोबर के बड़कुले की बड़ी माला चढ़ाती हैं। इसके बाद होली के चारों ओर परिक्रमा करती हैं। होली दहन के समय हल्दी और सूत की मोली को भी होली के दर्शन करवाते हैं। जलती हुई होली की आग के चारों ओर सभी उपस्थित लोगों द्वारा परिक्रमा की जाती है।

18 मार्च: धुलंडी, गणगौर पूजा प्रारंभ
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक गणगौर व्रत किया जाता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं और कुमारी कन्यायें दोनों करती हैं। इसके लिए होली की भस्म और काली मिट्टी के मिश्रण से गोरी की मूर्ति बनाई जाती है और प्रतिदिन प्रात: काल के समय समीप के उद्यान से फल,फूल, दूर्वा और जल से भरा हुआ कलश लाकर उसको गीत और मंत्रों से पूजती हैं। यह व्रत विवाहिता लड़कियों के लिए पति का अनुराग उत्पन्न करने वाला और कुमारी कन्याओं को उत्तम पति देने वाला है। होली के दूसरे दिन धुलण्डी का त्यौहार भी मनाया जाता है। यह त्यौहार रंग,गुलाल,फूलों से सामुहिक रूप से मनाया जाता है।