bandh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उदयपुर घटना के विरोध में कोटा- बारां शांतिपूर्ण रहा बंद
बारां। उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में शनिवार को बारां शहर शांतिपूर्ण बंद रहा। सुबह से ही बारां शहर की बाजार में सभी दुकानें पूर्णतया बंद रही। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वत: स्फूर्त बंद रखे। मुख्य मार्गों से लेकर छोटी गली नुक्कड़ तक की दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वही इस बंद को देखते हुए बारां शहर में एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। हर चौराहों और गलियों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। शहर पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा और जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने भी शहर के हालातों का जायजा लिया । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोटा से भी आरएसी का अतिरिक्त जाप्ता मंगवाया गया ।

सर्व हिंदू समाज और हिंदू संगठनों द्वारा रखे गए इस बंद को बारां व्यापार महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया है। सुबह बंद के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली निकाल बंद का ऐलान किया।  इस दौरान शहर के प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमा रहे।

हत्यारों को राहुल गांधी द्वारा किड्स कहने पर कसा तंज
घटना के विरोध में सरकार के खिलाफ  भी जमकर नारेबाजी देखने को मिली । यहां लोग कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। वही भाजपा से जुड़े लोग भी इस बंद में शामिल नजर आए। भाजपा नेता आनंद गर्ग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक टीवी शो में हत्यारों को किड्स कहने पर तंज कसा ।

कल पूरा जयपुर बंद, उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदू संगठनों ने लिया फैसला
जयपुर। कल गुरूवार को जयपुर बंद का ऐलान हुआ है। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को बैठक कर इसका ऐलान किया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर जयपुर बंद रहेगा। हिूंदू संगठनों ने हत्याकांड के बाद पुलिस और सरकार नाराजगी जाहिर करते हुए बंद का फैसला लिया। बुधवार को हिंदू समाज के कई प्रतिनिधियों की  बैठक हुई। बैठक में RSS, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण सहित हिंदू सगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जिसके बाद कल जयपुर बंद का ऐलान करते हुए। 3 जुलाई को जयपुर में बड़े प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। साथ ही विरोध प्रदर्शन में 1 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया।

उदयपुर घटना को लेकर आसींद बंद
राजस्थान में उदयपुर घटना को लेकर भीलवाड़ा में हिंदू समाज की ओर से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाला गया वहीं जिले का आसींद कस्बा आज बुधवार को बंद रहा। भीलवाड़ा में सर्व हिंदू समाज की ओर से सूचना केंद्र से एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए हैं यह जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ कलेक्ट्री पहुंचा जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया विश्व हिंदू परिषद के विजय ओझा के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न समाज के लोग शामिल हुए।  उधर आसींद कस्बे में बजरंग दल के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा बंद रखा गया। बंद के मद्देनजर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या का एक आरोपी मूलत: आसींद का रहने वाला बताया जा रहा है और करीब आठ दस साल पहले वह उदयपुर जा बसा था, जिसे लेकर भी पुलिस ऐहतियात बरत रही है। इसके अलावा जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु ने भीलवाड़ा जिले के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की फिर अपील की है। सिंधु ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में चौकसी लगातार करने के निर्देश दिया है।

श्रीनगर बंद: पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध मे फूटा गुस्सा
श्रीनगर।  केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में  भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दो प्रवक्ताओं की ओर से पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में बंद का आयोजन किया गया। इन टिप्पणियों से इस्लामी जगत में भी आक्रोश व्याप्त  गया है। एहतियात के तौर पर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रीनगर के सिटी सेंटर और पुराने शहर में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।कुछ दोपहिया वाहनों के अलावा कुछ कैब और ऑटो-रिक्शा मुख्य सिविल लाइंस क्षेत्र तथा बाहरी इलाकों के अलावा अन्य सड़कों पर चले। सड़कों पर सामान्य हलचल नदारद थी। कश्मीर घाटी इलाके में हालांकि किसी भी समूह ने आज  बंद का आह्वान नहीं किया। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के प्रबंध निकाय के अनुसार, अधिकारियों ने मस्जिद में जुमे की सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं देने का फैसला किया। गौरतलब है कि भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद  के खिलाफ टिप्पणी करने वाली श्रीमती नुपूर शर्मा को पार्टी से  निकाल दिया है और  मीडिया प्रभारी नवीन कुमार ङ्क्षजदल को भी  बर्खास्त कर दिया है।

शहर से लेकर गांव तक रहा बंद, भीलवाड़ा में बंद समर्थकों व पुलिस में हुई कईं जगह झड़प, डीएसपी व कोतवाल का तबादला, 17 गिरफ़्तार
भीलवाड़ा। आदर्श हत्याकांड में न्याय के साथ ही कोमल मेहता की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर के साथ ही जिले के गांव और कस्बे बंद रहे। शहर के भीतरी इलाके 100 प्रतिशत जबकि बाहरी इलाके 80 प्रतिशत तक बंद रहे। सुबह करीब 9 बजे सभापति राकेश पाठक के नेतृत्व में सूचना केंद्र पर बंद कराने के लिए जमा हुए बंद समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ दिया। उधर, बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए । कई इलाकों में चेकपोस्ट लगाकर हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बंद शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। इस बीच पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने आदेश जारी कर डीएसपी (सिटी) हंसराज बैरवा का भीलवाड़ा से उप पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस आवासन पुलिस मुख्यालय जयपुर स्थानान्तरण कर दिया वहीं महानिरीक्षक पुलिस कार्मिक ने एक आदेश जारी कर कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दुर्गाप्रसाद दाधीच का प्रशासनिक आधार पर अजमेर रेंज से जोधपुर रेंज में स्थानान्तरण कर दिया।

इन दोनों अधिकारियों के निलंबन की मांग भाजपा व अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भाजपा नेत्री कोमल मेहता को समुदाय विशेष के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने विवादित भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही माहौल ज्यादा गर्मा गया और नौबत भीलवाड़ा बंद कराने की आ पहुंची। गुरूवार दोपहर बाद भाजपा सहित विभिन्न संगठनों ने भीलवाड़ा बंद करवा दिया था। इनकी मांग कोमल मेहता की रिहाई की थी। देर शाम विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने शुक्रवार को शहर सहित जिला बंद की घोषणा की थी।इसी के तहत शुक्रवार सुबह सूचना केंद्र पर नगर परिषद सभापति राकेश पाठक के नेतृत्व में बंद समर्थक जमा हुए। करीब 100-150 की संख्या में इन लोगों के जमा होने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बंद समर्थकों की धरपकड़ के आदेश पुलिस को दिए। इसके तहत सीओ सिटी हंसराज बैरवा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सूचना केंद्र पर जमा इन लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

वहीं सुभाष नगर में आसावरा सर्विस सेंटर के पास मनीष पालीवाल के नेतृत्व में बंद कराने पहुंचे लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ा। यूआईटी मार्केट के पास भाजपा नेत्री के नेतृत्व में पहुंचे बंद समर्थकों के साथ पुलिस ने धक्का मुक्की की। पुलिस ने 17 लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया। बंद के चलते शहर का भीतरी भाग 100 प्रतिशत जबकि बाहरी इलाकों में 80 प्रतिशत भाग बंद रहा। यही स्थिति कमोबेश ग्रामीण इलाकों में भी रही। जिले के शाहपुरा, मांडलगढ़, जहाजपुर, बिजौलिया, बदनौर, आसींद, गुलाबपुरा, फूलियाकलां, गंगापुर, कोटड़ी, बनेड़ा, हमीरगढ़ व बीगोद सहित जिलेभर में बंद रहा। उधर, विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने कहा कि हम शांतिपूर्ण बंद करवा रहे हैं। व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद को समर्थन देते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। लेकिन यह बात पुलिस प्रशासन को पच नहीं रही है और वे बाजार में अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि लोग अपनी दुकानें खोलें, किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा कहकर पुलिस प्रशासन आंदोलन को दूसरी दिशा में ले जा रही है लेकिन हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सत्य और धर्म के साथ है। भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि हमने सबसे आग्रह कर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है लेकिन पुलिस प्रशासन दादागिरी और गुंडागर्दी कर रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बंद के दौरान कर्इं जगह पुलिस की बंद समर्थकों से झड़प भी हुई। वहीं भीलवाड़ा बंद के दौरान सुबह 3 घंटे के लिए आवश्यक सेवाओं में आने वाले मेडिकल स्टोर भी बंद रखे गए।

हिजाब विवाद: हिजाब पहनने की अनुमति की मांग को लेकर गुरुवार को कर्नाटक बंद
बेंगलुरु। एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब के मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने की मांग संबंधी गुहार अस्वीकार करते हुए इस पर होली के बाद विचार करने का संकेत दिया है। वहीं कर्नाटक उच्च न्यायालय के हिजाब को लेकर सुनाये गये फैसले से नाराज मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने गुरुवार को 'कर्नाटक बंद' का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुस्लिम छात्राओं की ओर से दायर उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें शिक्षण अवधि के दौरान शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने की अनुमति देने की मांग की गई थी। न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा हिजाब पहनना इस्लाम के तहत आवश्यक धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है और विद्यालय के यूनिफॉर्म का निर्धारण केवल एक उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र-छात्राएं आपत्ति नहीं कर सकते। न्यायालय की पीठ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के पास इस संबंध में आदेश जारी करने का अधिकार है।

अदालत के फैसले से खफा मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने कल गुरूवार को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। मुस्लिम नेताओं ने स्वैच्छिक बंद का ऐलान किया है। कल के बंद में शामिल होने के लिए पूरे राज्य व्यापार मंडल को भी निर्देश दिया गया है। मुस्लिम  नेता सगीर अहमद ने बुधवार को घोषणा की कि, वह कल मुस्लिम समुदाय के मौलवियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि बंद के लिए किसी से कोई जोर जबरदस्ती नहीं करना है। अल्पसंख्यक समुदाय के राजनीतिक नेता मंगलवार को हिजाब पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे। बैठक अमीर ए शरीयत के आवास पर हुई। बैठक में सलीम अहमद, जमीर अहमद खान, यूटी खादर, एनए हैरिस, नजीर अहमद, रहमान खान, खानिज फातिमा और अन्य ने भाग लिया था।

अदालत के फैसले के बाद छात्रों द्वारा दिए गए बयान पर मौलवियों ने आपत्ति जताई है। उनका रवैया ठीक नहीं है, उन्हें मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले से घबराने की जरूरत नहीं है। वर्दी को आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। हमें भी उच्चतम न्यायालय में जाने की इजाजत है। कांग्रेस नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से बात हो चुकी है। आमिर ए शरीयत ने कल सभी नेताओं को सलाह दी कि वे समाज में अनावश्यक भ्रम पैदा न करें।