holding - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-479 दिल्ली से अमृतसर पहुंची थी। उस समय अमृतसर हवाई अड्डे पर काफी ट्रैफिक था, इसलिए उतरने के लिए इंतजार कर रही सभी उड़ानों से ‘होल्ड करने’ के लिए कहा गया था। ऐसी स्थिति में विमान आसपास के इलाके में ही चक्कर लगाते हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया की यह उड़ान कुछ देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गयी।

सूत्रों का कहना है कि चालक दल के सदस्यों को इसका एहसास होते ही उन्होंने विमान को वापस भारतीय सीमा की तरफ मोड़ लिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर हवाई अड्डा पाकिस्तानी सीमा के काफी करीब है, और कई बार गलती से ऐसा हो जाता है। उल्लेखनीय है कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की एयरलाइंस के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर रखे हैं। इसके बावजूद, खराब मौसम या इस तरह की किसी आपात स्थिति में भारत पाकिस्तानी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता रहा है। इसी महीने फ्लाई जिन्ना एयरलाइंस और मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक-एक उड़ान को भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी।

ब्यावर में अनोखी शादी- किन्नर का हाथ थामकर खाई साथ जीने की कसम
ब्यावर। बेटे की शादी होते ही परिवार में दादा-दादी को पोते-पोती का और माता-पिता को अपने आंगन में संतान की किलकारियां गूंजने का इंतजार रहता है। इसका कारण यह है कि सदियों से विवाह को वंशवृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है, मगर ब्यावर शहर के एक युवक नितेश ने किन्नर सोनल का हाथ थामकर विवाह की परिभाषा बदल दी। उसने किन्नर को अपनी जीवन संगिनी बनाया है। इससे भी ज्यादा खास बात यह है कि दूल्हे के माता-पिता ने भी अपने बेटे की चाहत को रजामंदी दे दी है। उन्होंने राजी-राजी किन्नर को बहु बनाकर घर ले आने की सहमति दे दी। यह जानते हुए भी कि बेटा जिसे उनकी बहु बनाकर घर ला रहा है वह उन्हें कभी पोते-पोती का सुख नहीं दे पाएगी। माता-पिता ने न केवल किन्नर को बहु बनाने की सहमति दी वरन विवाह के रूप में कागजी दस्तावेजों में बतौर साक्षी भी बने हैं। शहर में यह शादी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ढोल ढमाकों से अगवानी

किन्नर को जीवन साथी बनाकर जब बेटा घर पहुंचा तो घर परिवार के लोगों ने बढ़े चाव के साथ ढोल ढमाकों से उनकी अगवानी की। शादी के रूप में जश्न मनाया गया। नाते रिश्तेदारों को भोज भी दिया गया। आशीर्वाद समारोह के दौरान दोनों ने नाते रिश्तेदारों और आमंत्रित समाज के लोगों से आशीर्वाद लिया। गृहस्थ जीवन की दहलीज पर कदम रखने के दौरान परिवार के लोगों ने वे सारी रस्में निभाईं जो एक सामान्य शादी के दौरान निभाई जाती है।

अधिवक्ता मुकेश लखन ने बताया कि ग्राम राजपुरा तहसील पेटलावद, झाबुआ, मध्यप्रदेश की रहने वाली किन्नर सोनल एवं ब्यावर के जटिया कॉलोनी निवासी नितेश खन्ना पुत्र कैलाशचंद ने एक दूसरे का हाथ थामकर जीवन साथी के रूप में साथ रहने की कसम खाई है। दोनों की लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कागजी औपचारिकता पूरी करवाई गई है। इसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को अपना हमसफर मान कर अपने भावी जीवन के लिए घर में प्रवेश किया है।

संतान लेंगे गोद

‘नवज्योति’ ने जब नितेश एवं सोनल से संतान सुख को लेकर बात की तो उनका कहना था कि संतान ही सब कुछ नहीं है। दो जीवन यदि किसी का सहारा बन कर साथ निभा सकते हैं तो इससे बढ़कर कोई सुख नहीं है। जहां तक संतान की बात है तो यह हम जानते हैं कि हम संतान को जन्म नहीं दे सकते। मगर इसके लिए भी हमारे पास विकल्प हैं। हम किसी बच्चे को गोद लेकर उसे संतान के रूप में अपनाएंगे। दुनिया में ऐसे कई पत्नी-पत्नी हैं जिनके जीवन में संतान का सुख नहीं है, वो भी तो अपना जीवन गुजार रहे हैं। तो फिर हम क्यों नही?

‘जी-23’ ने किया हार पर अलग से मंथन!
नई दिल्ली। कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट चल रहे धड़े ‘जी-23’ ने एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व को असहज किया है। ‘जी-23’ के नेता बुधवार शाम को इसकी अगुवाई कर रहे वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर जुटे और हाल ही में पांच राज्यो में हुई पार्टी की करारी हार पर मंत्रणा की। जबकि बीते रविवार को ही कांग्रेस कार्यसमिति ने हार पर करीब पांच घंटे तक चर्चा की है।

असल में, पांच चुनावी राज्यों में हार के बाद कांग्रेस की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। कांग्रेस का यह असंतुष्ट धड़ा लगातार बैठकों के जरिए नेतृत्व के प्रति असंतोष जाहिर कर रहा है। बुधवार शाम एक बार फिर से ‘जी-23’ के नेताओं ने गुलाम नबी आजाद के घर मंत्रणा की। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर भी शामिल हुए हैं। इससे पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। क्योंकि वह कांग्रेस नेतृत्व के करीबी माने जाते हैं। गुलाम नबी आजाद के घर जाने वालों में कपिल सिब्बल, शशि थरूर, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपिन्दर हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, पृथ्वीराज चव्हाण, राज बब्बर, पीजे कुरियन और मणिशंकर अय्यर जैसे नेता शामिल रहे। इससे पहले जी-23 सदस्यों ने चुनाव परिणाम के दिन भी बैठक की थी। वहीं, बुधवार को ही वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ‘जी-23’ के नेताओं पर पार्टी तोड़ने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा चुके हैं।