mauritius - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Stock Market : मॉरीशस से आने वाले निवेश के नियम सख्त होने से बाजार में हाहाकर
मुंबई। मॉरीशस के जरिए भारत में होने वाले निवेश की फिर से जांच किए जाने के संशोधित नियम से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकर मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स  793.25 अंक अर्थात 1.06 प्रतिशत का गोता लगाकर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 74,244.90 अंक पर आ गया। साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 234.40 अंक यानी 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर 22,519.40 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत गिरकर 40,909.03 अंक और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत टूटकर 45,872.07 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3943 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2373 में बिकवाली जबकि 1466 में लिवाली हुई वहीं 104 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 45 कंपनियां लुढ़क गईं जबकि शेष पांच में बढ़त रही।

विश्लेषकों के अनुसार, मॉरीशस रूट से भारत में होने वाले निवेश के नियम को संशोधित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2017 से पहले हुए निवेश की फिर से जांच की जा सकती है यानी 2017 से पहले के फंडों को प्रमाण देना होगा कि उनका गठन केवल कर में लाभ लेने के लिए नहीं किया गया था। इससे विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से जमकर पैसे निकाल लिए।

इससे बीएसई के सभी 20 समूह दबाव में आ गए। इस दौरान कमोडिटीज 0.84, सीडी 0.62, ऊर्जा 1.01, एफएमसीजी 1.10, वित्तीय सेवाएं 0.81, हेल्थकेयर 1.23, इंडस्ट्रियल्स 0.54, आईटी 0.84, दूरसंचार 0.42, यूटिलिटीज 1.02, ऑटो 0.59, बैंकिंग 0.91, कैपिटल गुड्स 0.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39, धातु 0.55, तेल एवं गैस 1.28, पावर 0.77, रियल्टी 0.96, टेक 0.69 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.05 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 1.31, जर्मनी का डैक्स 0.86 और जापान का निक्केई 0.21 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 2.18, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.93 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.49 गिर गया।

मॉरीशस के अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के पास दिखा मिलिट्री हैंगर, हैरत में दुनिया
लुइस। हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस का एक द्वीप पिछले कुछ समय से खूब चर्चा में है। इस द्वीप का कनेक्शन भारत के साथ जोड़ा जाता है। कई सैन्य विशेषज्ञों का दावा है कि इस द्वीप पर भारत ने सैन्य अड्डा बनाया है। हालांकि, भारत की तरफ से इन दावों को न तो स्वीकार किया गया है और ना ही खारिज। अब ताजा सैटेलाइट तस्वीर में अगलेगा द्वीप पर बने एयर स्ट्रिप के करीब हैंगर दिखाई दे रहा है। यह हैंगर सिविलियन न होकर मिलिट्री टाइप का नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, रनवे, टैक्सीवे और एप्रन के चिन्ह भी साफ नजर आ रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यह एयर स्ट्रिप अब इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हैंगर के अलावा दिखाई दिए कई निर्माण
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस की ओर से शेयर की गई सैटेलाइट तस्वीर में अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप के आसपास नए निर्माण दिखाई दे रहे हैं। अगलेगा एयर स्ट्रिप पर हैंगर को बनाया जा रहा है, रनवे, टैक्सीवे और एप्रन साइन दिखाई दे रहे हैं। इस एयर स्ट्रिप का इस्तेमाल छोटे हवाई जहाज, सर्विलांस ड्रोन, समुद्री गश्ती विमान को आपरेट करने के लिए किया जा सकता है। पिछले साल आॅस्ट्रेलिया के लोवी इंस्टीट्यूट ने दावा किया था कि अगलेगा द्वीप पर एयर स्ट्रिप का निर्माण भारत ने किया है। इसके कुछ दिनों बाद अरबी मीडिया अल जजीरा ने भी ऐसा ही दावा किया था।

अगलेगा द्वीप कहां स्थित है
अगलेगा द्वीप मॉरीशस के मुख्य द्वीप से लगभग 1100 किमी दूर स्थित है। यह दो द्वीपों का समूह है। इसका उत्तरी द्वीप 12.5 किमी लंबा और 1.5 किमी चौड़ा है। वहीं, दक्षिणी द्वीप 7 किमी लंबा और 4.5 किमी चौड़ा है। अगलेगा में जो एयर स्ट्रिप बनी है, वो उत्तरी द्वीप पर स्थित है। यह द्वीप 6400 एकड़ में फैला है। अगलेगा द्वीप पर लगभग 300 लोग रहते हैं। इनका मुख्य व्यवसाय मछली पकड़ना और नारियल की खेती करना है। अगलेगा द्वीप पर भारतीय नौसेना की मौजूदगी से हिंद महासागर के एक महत्वपूर्ण रणनीतिक ठिकाने जद में आ जाएंगे। यह द्वीप वैश्विक शिपिंग रूट के बीच में स्थित है। यहां से दुनियाभर के कुल समुद्री व्यापार का 35 फीसदी हिस्सा गुजरता है। अगलेगा से भारत अपने दक्षिणी समुद्री किनारे की अच्छे से निगरानी भी कर सकता है। चीन भी हिंद महासागर में तेजी से उपस्थिति बढ़ा रहा है। ऐसे में भारत अगलेगा द्वीप के जरिए हिंद महासागर में चीन की हरकतों पर निगाह रख सकता है।

जानिए किन-किन देशों में भी देखने को मिलती है होली की धूम
होली की शुरुआत बेशक भारत से हुई हो, लेकिन अब विदेशों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भारत के होली का त्योहार मनाया जाता है। जो इस साल 18 मार्च को है ,लेकिन इसकी धूम कई हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। ब्रज में तो रंगों के अलावा फूलों और लड्डूओं की होली भी खेली जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का त्योहार एक.दूसरे के साथ रंग-अबीर खेलकर मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि भारत ही नहीं, बल्कि बाहरी देशों में भी इस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

नेपाल : भारत में मनाए जाने वाले ज्यादातर त्योहारों की रौनक नेपाल में भी देखने को मिलती है। होली को यहां फागु पुन्हि कहा जाता है। जिसकी शुरुआत महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर से की होती थी। ये पूरे सप्ताहभर चलता था। पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनती है, जबकि तराई की होली भारत के साथ और बिल्कुल भारत जैसी ही मनाई जाती है।

म्यांमार : म्यांमार में होली से मिलता-जुलता फेस्टिवल मेकांग मनाया जाता है। कहीं-कहीं इसे थिंगयान भी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं और माना जाता है कि इससे सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से पानी के अलावा रंगों से भी होली खेली जा रही है।

मॉरिशस : समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मॉरिशस में होली की शुरूआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और पूरे महीने चलती है। और तो और यहां होलिका दहन भी किया जाता है। इस समय यहां आने वाले पर्यटक भी होली के उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

अफ्रीका : अफ्रीकी देशों में होलिका दहन जैसी परंपरा है जिसे ओमेना बोंगा कहते हैं। जिसमें आग जलाकर अन्न देवता का स्मरण  किया जाता है और रातभर लोग इस आग के चारों ओर लोग नाचते.गाते हैं।

थाईलैंड : थाईलैंड में होली के त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं। इस दिन लोग बौद्ध मठों में जाकर वहां से भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालते हैं।-