thailand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह
बैंकॉक। थाईलैंड के प्रधानमंत्री और आंतरिक मामलों के मंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा कि थाईलैंड में तेल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, कच्चे तेल का आयात सामान्य रूप से जारी है और तेल उत्पादन क्षमता एवं उत्पादन में कोई कमी नहीं आई है। चर्नविराकुल ने ये टिप्पणियां गुरुवार को पश्चिम एशिया की स्थिति के लिए संयुक्त प्रबंधन एवं निगरानी केंद्र में एक बैठक के दौरान की क्योंकि रिपोर्टों में कहा गया कि हाल के दिनों में थाईलैंड में चालक एवं राइडर पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़े थे।

उन्होंने देश के नागरिकों से अपनी चिंताओं को कम करने और ईंधन का भंडारण न करने का भी आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति वास्तविक तेल की कमी के कारण नहीं, बल्कि जनता की चिंता के कारण उत्पन्न हुई है, जिसके कारण दैनिक तेल की खपत सामान्य 600 से 670 लाख लीटर प्रति दिन से बढ़कर लगभग 840 लाख लीटर प्रति दिन हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार तेल परिवहन प्रणाला का सामान्य संचालन बहाल करने के प्रयासों में तेजी ला रही है और संबंधित एजेंसियों, विशेष रूप से ऊर्जा मंत्रालय को स्थिति की बारीकी से निगरानी एवं प्रबंधन करने का आदेश दिया गया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के बाद 20 थाई क्रू लौटे स्वदेश: तीन अब भी लापता, खोज और बचाव अभियान जारी
बैंकॉक। होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले का शिकार थाईलैंड के मालवाहक जहाज के चालक दल के 20 सदस्य सोमवार को थाईलैंड पहुंच गये, जबकि तीन अब भी लापता हैं। थाई-पंजीकृत जहाज मयूरी नारी की स्वामित्व वाली कंपनी प्रेशियस शिपिंग पब्लिक कंपनी लिमिटेड ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि चालक दल के स्वागत के लिए कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर मौजूद थे और उनकी वापसी में आसानी के लिए संबंधित अधिकारियों से गहरा तालमेल बिठाया गया।

कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की, कि इस समय उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता उन तीन चालक दल के सदस्यों का पता लगाने की हैं, जो अब भी लापता हैं। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेतकेओ ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, जहाज पर सवार तीन थाई चालक दल सदस्यों के खोज और बचाव अभियान में ईरानी पक्ष से सहायता मांगी। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से थाई मालवाहक जहाजों के सुरक्षित मार्ग के प्राधिकार पर भी चर्चा की।

थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने किया चुनाव जीतने का ऐलान, भारी बहुतम हासिल करने का दावा
बैंकॉक। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और भुमजैथाई पार्टी के नेता अनुतिन चर्नविराकुल ने कहा है कि उनकी पार्टी ने थाईलैंड के संसदीय चुनाव जीत लिये हैं। चर्नविराकुल ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि यह पूरे देश की जीत है। चुनाव आयोग द्वारा 87 प्रतिशत बैलेट गिने जाने तक भुमजैथाई पार्टी ने बहुमत हासिल कर ली। पीपल्स पार्टी दूसरे स्थान पर रही जबकि फ्यू थाई पार्टी तीसरे स्थान पर रही।

इससे पूर्व, पीपल्स पार्टी के नेता नत्ताफोंग रुंगपान्यावुत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी पार्टी चुनावी नतीजों को स्वीकार करती है और जनमत को चुनौती देने के लिये गठबंधन नहीं बनाएगी। अगर भुमजैथाई पार्टी थाईलैंड में सरकारी बनाती है, तो पीपल्स पार्टी विपक्ष में बैठने के लिये तैयार है।

इस बीच, थाईलैंड डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अभिसित वेज्जाजिवा ने भी कहा कि वह जनादेश के बाद विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फ्यू थाई पार्टी के नेता जुलापुन अमोर्नविवात ने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश का सम्मान करती है और किसी भी भूमिका में लोगों की भलाई के लिए काम करना जारी रखेगी।

थाईलैंड वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त : दो पायलटों की मौत, पुलिस जांच शुरू
चियांग माई। थाईलैंड के चोम थोंग जिले के एक जंगली इलाके में रॉयल थाई एयर फोर्स के एक प्रशिक्षण विमान के गुरुवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों की मौत हो गयी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:50 बजे 'एटी-6' कॉम्बैट ट्रेनर विमान चियांग माई के चोम थोंग जिले में एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और बाद में दोनों पायलटों के शव बरामद किये गये।

स्थानीय मीडिया ने मृतकों की पहचान रॉयल थाई वायु सेना के पायलट 'बॉम' और 'जॉनी' के रूप में की है। दुर्घटनाग्रस्त विमान थाई वायु सेना के विंग 41 द्वारा संचालित एक हल्का लड़ाकू और प्रशिक्षण विमान 'बीचक्राफ्ट एटी-6' था।

एटी-6 हाल ही में, शामिल किया गया मॉडल है जो रॉयल थाई एयर फोर्स के बेड़े का एक प्रमुख हिस्सा बन गया है। पुराने विमानों को बदलने के लिए पेश किए गए इस विमान को कॉम्बैट ट्रेंनिंग और हल्के हमले के अभियानों सहित विभिन्न मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रांतीय अधिकारियों और रॉयल थाई एयर फोर्स ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि अभी तक वायु सेना अमेरिका निर्मित आठ एटी-6 विमानों का संचालन कर रही थी।

कंबोडिया-थाईलैंड का संघर्ष विराम पर ऐतिहासिक समझौता : शांत हुई बंदूकें, वर्तमान स्थिति पर बनी रहेंगी दोनों देशों की सेनाएं
नामपेन्ह। कंबोडिया और थाईलैंड ने सीमा पर जारी तनाव को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार दोपहर से तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति व्यक्त की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों देशों ने ‘तीसरी विशेष सामान्य सीमा समिति’ की बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य जारी करके यह सहमति जाहिर की। यह समझौता कंबोडिया के प्रुम और थाईलैंड के बान पाक कार्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवेश बिंदु पर हुआ। इसकी अध्यक्षता कंबोडिया के रक्षा मंत्री जनरल तेइ सेइहा और थाईलैंड के रक्षा मंत्री जनरल नत्तफॉन नार्कफनित ने की। इस दौरान आसियान देशों की एक पर्यवेक्षक टीम भी मौजूद रही।

इस समझौते में कहा गया है कि दोनों देशों की सेनाएं वर्तमान स्थिति पर बनी रहेंगी। किसी भी तरह की सैन्य बढावा, नई चौकियाँ बनाने या हवाई क्षेत्र के उल्लंघन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों से विस्थापित हुए नागरिकों को सुरक्षा और सम्मान के साथ उनके घरों को लौटने की अनुमति दी जाएगी। नागरिकों या नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

समझौते के अनुसार दोनों पक्ष ‘संयुक्त सीमा आयोग’ के माध्यम से सीमा सर्वेक्षण और सीमांकन कार्य फिर से शुरू करेंगे। साथ ही, मानवीय आधार पर बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए मिलकर काम करेंगे। संघर्ष विराम के सफलतापूर्वक 72 घंटे पूरे होने के बाद थाईलैंड की हिरासत में 18 कंबोडियाई सैनिकों को स्वदेश वापस भेज दिया जाएगा।

दोनों देशों ने तनाव कम करने के लिए ‘फेक न्यूज’ और भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकने पर सहमति जताई है। इसके लिए दोनों पक्षों की मीडिया टीमें सीधे संपर्क में रहेंगी।

इस समझौते के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आसियान देशों की एक आसियान पर्यवेक्षक टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों और सैन्य प्रमुखों के बीच एक ‘डायरेक्ट हॉटलाइन’ स्थापित की गई है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति या गलतफहमी को तुरंत सुलझाया जा सके।

दोनों देशों के नेताओं ने इस समझौते को शांति और सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है , जो दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगा।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में अब तक 80 लोगों की मौत, 79 अन्य घायल
बैंकॉक। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई सैन्य झड़पों में दोनों देशों के अब तक 80 सैनिकों एवं नागरिकों की मौत हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। थाईलैंड की सेना ने घोषणा की, कि कंबोडिया के साथ चल रही सीमा झड़पों में 22 थाई सैनिक मारे गये हैं। इसके अलावा थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि कई दिनों तक चले संघर्षों में 38 थाई नागरिक भी मारे गये हैं।

थाई मीडिया ने बताया कि सा केओ के सीमावर्ती इलाकों में दोनों पक्षों के बीच झड़पें सोमवार सुबह तक जारी रहीं, जिससे भारी गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं से निवासियों में व्यापक दहशत फैल गयी। कंबोडियाई तोप के गोले लगभग सात बजे एक थाई आवासीय क्षेत्र में गिरे, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा और आग लग गयी।

कंबोडियाई आंतरिक मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाई सैन्य बलों ने नागरिक क्षेत्रों में कई तरह के गोला-बारूद दागे जिसके परिणामस्वरूप 20 कंबोडियाई नागरिकों की मौत हो गई और 79 अन्य घायल हो गए। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचियाता ने कहा कि थाई सैन्य बलों ने सोमवार सुबह तक कंबोडियाई क्षेत्र में कई लक्ष्यों पर हमला करने के लिये तोपखाने, टैंक, जहरीली गैस और एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल जारी रखा।

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष सात दिसंबर से फिर से शुरू हो गया है, और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पहला हमला करने का आरोप लगाया है।

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर शुरू हुई झड़प, शांति समझौता टूटने के कगार पर
बैंकॉक। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तनाव सीमा झड़पों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से हुआ शांति समझौता टूटता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष के फिर से भड़कने की बात स्वीकार करते हुए कहा है कि वह इस संकट को रोकने के लिए हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने मंगलवार को पेंसिल्वेनिया में एक रैली में कहा, यह आज शुरू हुआ। मैं टेलीफोन पर बातचीत कर इस युद्ध को रोक दूँगा।

इस ताजा झड़प ने दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय विवाद को फिर से तेज कर दिया है और शांति के सारे प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, दोनों देशों ने अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों से मलेशिया में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। राष्ट्रपति ने उस समय चेतावनी दी थी कि यदि दोनों में से कोई भी देश इस समझौते का समर्थन या कार्यान्वयन करने से इनकार करता है, तो अमेरिका भविष्य के व्यापार सौदों को रोक देगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष के बीच दोनों देशों के सीमा के नजदीक रहने वाले लगभग 400,000 लोगों को वहाँ से सुरक्षित निकाला गया है। थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुंगकेतकेओ ने संकेत दिया है कि स्थिति और बिगड़ सकती है। थाईलैंड की वायु सेना ने कहा है कि कंबोडिया भारी हथियार जुटा रहा है और सैनिकों को फिर से तैनात कर रहा है। कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने हालांकि, इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि थाई सेनाएं कई दिनों से कई भड़काऊ कार्रवाइयों में लगी हुई थीं।

थाईलैंड की नौसेना ने कंबोडियाई सैनिकों पर नागरिक क्षेत्रों में बीएम-21 रॉकेट सहित भारी हथियार चलाने का आरोप लगाया। साथ ही, आरोप लगाया कि कंबोडिया ने सीमा पर 'विशेष इकाइयों' और स्नाइपरों को तैनात किया है। इस बीच, थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नवीरकुल ने सोमवार को कहा कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं।

खमेर साम्राज्य के समय बने प्रीह विहियर शिव मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया आमने-सामने
नई दिल्ली। दुनियाभर में अभी हाल ऐसा हो गया है कि कोई भी देश किसी भी सीमा विवाद को लेकर जंग छेड़ दे रहा है। इस लिस्ट में थाईलैंड और कंबोडिया भी शामिल हो चुके हैं और इनके बीच तनाव की वजह है एक मंदिर। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद का कारण सदियों पुराना एक शिव मंदिर है। मंदिर पर दोनों ही देश का दावा है और इसे लेकर हाल ही में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प चल रही है। ये मंदिर प्रीह विहियर यानी प्राचीन शिव मंदिर है। इसे थाई भाषा में फ्रा विहान कहते हैं। चलिए आपको बताते हैं, क्या है शिव मंदिर की कहानी और कितना है ये पुराना।

प्रीह विहियर मंदिर थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर डोंगरेक पहाड़ियों की चोटी पर मौजूद है। इस मंदिर में 5 मुख्य प्रवेश द्वार हैं, जो सीढ़ियों और गलियारों से जुड़े हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार पर शिव का वाहन नंदी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर जाने का मुख्य रास्ता थाईलैंड की ओर से है लेकिन दो रास्ते ऐसे हैं जो पूर्वी और पश्चिम की ओर से कंबोडिया के शहरों से जुड़े हैं।

मंदिर का इतिहास
कंबोडिया में स्थित प्रीह विहियर मंदिर आज के समय की दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की सीमाओं से कहीं आगे है। यह मंदिर ज्यादातर 11वीं और 12वीं सदी के खमेर साम्राज्य के समय का है। आज के कंबोडियाई लोग खुद को खमेर कहते हैं, क्योंकि वे उन्हीं प्राचीन खमेर लोगों के वंशज हैं। ये 9वीं से 15वीं सदी तक पूरे मुख्य दक्षिण-पूर्वी एशिया (जिसमें आज का थाईलैंड, जिसे पहले स्याम कहा जाता था ) पर राज करते थे।

सीढ़ीदार रास्ता जाता है थाईलैंड सीमा तक
इसमें 5 क्रूस के आकार के गोपुरम (प्रवेश द्वार मंडप) बने हुए हैं, जो बेहद खूबसूरत नक्काशी से सजाए गए हैं। हर गोपुरम के बीच में करीब 275 मीटर तक फैला खुला मैदान है। पार्किंग से आपको पहाड़ी पर चढ़ना होगा, जहां सबसे उत्तर में स्थित गोपुरम 5 अब गिर चुका है और खंडहर में बदल चुका है। यहीं से एक भव्य सीढ़ीदार रास्ता नीचे थाईलैंड की सीमा की ओर जाता है।

मैदान से दिखता है कंबोडिया
गोपुरा 5 से ढलान पर दक्षिण दिशा में चढ़ते हुए अगला मंडप जो सामने आता है, वह गोपुरा 4 है। इसके दक्षिणी दरवाजे के ऊपर बने शिखर पर समुद्र मंथन की एक शुरूआती कलाकृति देखी जा सकती है, यही नजारा बाद में अंगकोर वाट में भव्य रूप से उकेरा गया था। हालांकि, बीच में बना मंदिर अब सिर्फ पत्थरों का ढेर बनकर रह गया है। मंदिर के बाहर की चट्टान से आप कम्बोडिया के उत्तरी मैदानों का शानदार नजारा देख सकते हैं, और दूर आपको पवित्र पहाड़ी फ्नोम कुलन (487 मीटर ऊंची) दिखाई देगी।

थाईलैंड ने कंबोडिया पर गिराए बम, सीमा विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप : एफ-16 लड़ाकू विमान ने सैन्य ठिकानों को उड़ाया, 2 नागरिकों की मौत
बैंकॉक। कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच जारी झड़पों में अब तक कम से कम दो नागरिक मारे गए हैं। थाइलैंड सेना ने बताया कि उसने विवादित सीमा पर एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं और उनमें से एक विमान ने कंबोडियाई क्षेत्र में गोलीबारी कर उसके एक सैन्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया पर थाईलैंड के एक गाँव में रॉकेट दागने और एक अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों पर एक “तत्काल बैठक” बुलाने का अनुरोध किया है। मानेट ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि और जुलाई 2025 के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष असीम इफ्तिखार अहमद को पत्र लिखा है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि “थाईलैंड द्वारा हाल ही में किए गए अत्यंत गंभीर आक्रमणों को देखते हुए ,मैं आपसे थाईलैंड के आक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह करता हूँ। इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।” मानेट ने पत्र में थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई ठिकानों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया गया है।

थाईलैंड में बड़ा सड़क हादसा : ब्रेक फेल होने से बस हादसे का शिकार, 17 लोगों की मौत; 32 घायल
बैंकॉक। पूर्वी थाईलैंड के प्राचिनबुरी प्रांत में एक बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सड़क सुरक्षा केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब तीन बजे जब यह दुर्घटना हुई, तब बस में 49 लोग सवार थे। दुर्घटना में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल भेजे जाने के बाद मौत हुई। इसके अलावा 32 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि सड़क का यह हिस्सा दुर्घटना संभावित क्षेत्र है और प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ब्रेक सिस्टम की विफलता के कारण हो सकती है।

थाईलैंड: बस में लगी आग, शिक्षक समेत 25 विद्यार्थियों की मौके पर मौत
बैंकॉक। थाईलैंड में बैंकॉक के बाहरी इलाके में वॉट खाओ फ्राया विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों  को ले जा रही एक बस में आग लगने से  25 लोगों की मौत हो गयी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा थाईलैंड के खु खोत में ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास फाहोन योथिन रोड पर हुआ। राजधानी बैंकॉक से लगभग 250 किमी (155 मील) उत्तर में उथाई थानी प्रांत से चली बस में 6 शिक्षकों समेत 44 लोग सवार थे। आग लगने के कारणों के बारे में फिलहाल का पता नहीं चल पाया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दमकलकर्मी आग को काबू करने की मशक्कत कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार सोलह विद्यार्थियों और तीन शिक्षकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवहन मंत्री सूर्या जुआंगरूंगरूंगकिट ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने  मौतें की पुष्टि की। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

NTR Junior & Janhvi Kapoor थाईलैंड में 'देवरा' के लिए मेलोडी की शूटिंग करेंगे
मुंबई। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर और जान्हवी कपूर थाईलैंड में 'देवरा' के लिए मेलोडी की शूटिंग करेंगे।

इस साल की सबसे प्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक, 'देवरा: पार्ट 1' सिनेप्रेमियों के बीच उत्साह पैदा कर रही है। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर और जान्हवी कपूर थाईलैंड के सुरम्य स्थानों में एक मधुर गीत की शूटिंग करेंगे।

हाल ही में, एनटीआर जूनियर को भारी बारिश सहित चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में सैफ अली खान के साथ एक गहन एक्शन सीक्वेंस पूरा करने के बाद गोवा से लौटते हुए देखा गया था। यह एनटीआर जूनियर और जान्हवी कपूर के बीच पहली बार ऑन-स्क्रीन सहयोग है। देवरा 27 सितंबर 2024 को पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, 'देवारा' दो भागों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म युवासुधा आट्स और एनटीआर आट्स द्वारा निर्मित है, और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। म्यूजिक स्कोर अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित है, जबकि आर रत्नावेलु ने छायांकन किया है।