youths - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 18 साल की उम्र का नहीं करना पड़ेगा इंतजार
जयपुर। यह खबर उन युवाओं को शकुन देने वाली है, जो 17 साल की उम्र पार कर 18 वें साल में चल रहे हैं और वोटर लिसट में नाम जुड़वाने का इंतजार कर रहे है। निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है, कि जो युवा 17 साल के हो चुके हैं अब उन्हें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एक जनवरी को 18 वर्ष पूरे होने का इंतजार नहीं करना होगा। राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि ऐसे युवा अब 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने से पहले ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने की अहर्ता तिथि अब वर्ष में चार बार एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर और एक जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची अब हर तिमाही में अपडेट की जाएगी। मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद प्रत्येक मतदाता को इपिक कार्ड जारी किया जाएगा। गुप्ता ने बताया कि यदि कोई युवा एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करता है तो पहले उसे एक जनवरी 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इंतजार करना होता था और इस वर्ष होने वाले चुनावों में वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता था लेकिन अब ऐसे युवा जिस तिमाही में 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, उसकी निर्धारित अहर्ता तिथि के पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।

नए मतदाता अपनी पहचान स्थापित करने के लिए पंजीकरण के समय आधार नंबर दे सकते हैं। जिनके नाम पहले से ही मतदाता सूची में सम्मिलित हैं, वे भी एक अगस्त से 31 मार्च तक अपने आधार नंबर वोटर आईडी में अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए नया फॉर्म 6 बी भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन करने से संबंधित विभिन्न पंजीकरण फॉर्म्स को यूजर फ्रेंडली और सरल बनाया है। नए फॉर्म एक अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एक अगस्त के पहले ही आवेदन कर दिए हैं उन्हें दोबारा नए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। गुप्ता ने बताया कि आयोग ने निर्वाचक नामावली के वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण की तिथि एक जनवरी 2023 निर्धारित की है। इसके पहले पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दावें एवं आपत्तियों, मतदान केंद्रों, वोटर आईडी में दर्ज समान सूचनाएं, फोटो सभी विसंगतियों पर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के पहले ही मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आष्टा तहसील में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे में अंकित और अनिल की मौत हो गयी। यह दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जालोर में कार ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौत, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जयपुर। राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में कार के ट्रेलर से टकराने पर पांच युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर हादसा सोमवार देर रात करीब बारह बजे उस समय हुआ जब ये युवक तखतगढ से आहोर की तरफ आ रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में आहोर क्षेत्र के चरली गांव निवासी रामाराम, कमलेश, छगन लाल , दिनेश और मौना राम की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाये। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहरा दुख जताया है।गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आहोर क्षेत्र में चरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवदेनाए व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें यह आघात सहन करने की शक्ति एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसी तरह डॉ पूनियां ने दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की। राजे ने कहा कि सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनेां के प्रति गहरी संवदेना प्रकट की।

मोदी और बिरला ने जालौर सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान के जालौर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने मंगलवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, '' राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे।''  बिरला ने भी अपने शोक संदेश में कहा,'' जालौर (राजस्थान) के आहोर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में कई युवकों की मृत्यु हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। अपार पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि जालौर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस जाने के कारण कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

मोदी की तानाशाही का परिणाम भुगत रहे है युवक : राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रवैया तानाशाही है और वह सिर्फ मित्रों की बात पर ध्यान देते है। गांधी ने ट्वीट किया कि एक तरफ देश के परमवीर है और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री की तानाशाही। क्या नए भारत में केवल मित्रों की सुनवाई होगी। देश के वीरों की नहीं। उन्होंने परमवीर चक्र विजेता बाना सिंह के बयान वाली एक खबर पोस्ट की है, जिसमें कहा गया है कि मोदी को अग्निपथ योजना सेना को बर्बाद कर देगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी अग्निपथ को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि बिना सोचे समझे देते है फरमान। देश और युवकों को भुगतना पड़ता है इसका परिणाम। रमेश ने ट्वीट के साथ एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें कहा गया कि दो साल में सेना में शामिल होने के लिए 50 हजार युवाओं की मेहनत पर पानी भर गया है। उन्होंने जो परीक्षा पास की है। उसका अब कोई अर्थ नहीं रह गया और सारी परीक्षाएं अग्निपथ के कारण रद्द कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र में दोपहर 2 बाइकों की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इछावर के ग्राम बोरदी में नसरुल्लागंज रोड पर दो तेज रफ्तार मोटर साइकिलें आमने-सामने टकरा गयी।

इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें पहले इछावर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

अग्निपथ योजना का विरोध, सड़कों पर उतरे युवा
बयाना। केन्द्र सरकार की अग्निवीर स्कीम के बढ़ते विरोध के बीच बयाना के ग्रामीण युवाओं ने कस्बे के कुण्डा तिराहे पर शुक्रवाार को पहले जाम लगाकर नारेबाजी की। इस जाम के चलते बयाना-हिण्डौन रोड जाम हो गया। सूचना पर पुलिस की समझाइश के बाद जाम खोला। गुस्साए युवा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपकर अग्निवीर योजना को बन्द कराने एवं पूर्व की भांति सेना भर्ती कराने की मांग की।
तहसीलदार अमित कुमार नें बताया कि युवाओं ने ज्ञापन सौंपा है कि नई स्कीम अग्निपथ का विरोध कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि केन्द्र सरकार ने 4 साल की भर्ती योजना को निकाल कर 4 साल बाद बेरोजगारों के भविष्य को खराब करने का प्रयास किया है। युवा पिछले कोरोनाकाल के समय से परेशान हैं, क्योंकि दो साल से कोई भर्ती सेना में नहीं हो सकी है। अब भर्ती निकाल कर बेरोजगारों को भ्रमित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर सीओ अजयशर्मा, पुलिस थानाधिकारी हरिनारायन मीणा आदि मौजूद रहे।

कोटकासिम। अग्निपथ योजना की ज्वाला लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे देश में हिंसा का माहौल बना हुआ है। चहुं ओर युवा वर्ग अग्निपथ पथ योजना की आग की लपटों में झुलस रहा है। शुक्रवार को अग्निपथ योजना की पलटे कोटकासिम सहित बीबीरानी में भी देखी गई। अग्निपथ के विरोध में बीबीरानी में सुबह से ही छात्र नेताओं के साथ युवा सड़कों पर उतर गए तथा नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस प्रशासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर मोर्चा संभाला।
सड़कों पर उतरे युवाओं ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बीबीरानी में किशनगढ़-कोटकासिम व हरसौली-कोटकासिम सड़क मार्ग पर अवरोधक लगाकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। बीबीरानी में आंदोलनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। घटना पर मौजूद किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे की सरकारी गाड़ी का शीशा तोड दिया। आंदोलन का उग्र रूप देखकर कुछ समय के लिए बीबीरानी में प्रतिष्ठान भी बंद रहे। छात्र नेताओं ने कोटकासिम के बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए तथा बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस प्रशासन आंदोलनकारी युवाओं के साथ समझाइश करते नजर आए। कस्बे के बाजार सहित मुख्य मार्गों से झुलूस निकालकर विरोध जताया तथा उपखंड अधिकारी गंगाधर मीणा को ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार से 20 जून तक मांगी नहीं मानी जाने पर उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम गंगाधर मीणा ने बताया कि युवाओं की मांगों को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्वक किया जाना संभव है आंदोलन से नहीं। आंदोलन स्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने मौजूद रहकर शांति पूर्वक समझाइश के प्रयास किए।

डीग। केंद्र सरकार की ओर से तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए हाल ही में घोषित अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं द्वारा जगह-जगह  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को गांव बहज में डीग-गोवर्धन मार्ग पर गांव के युवाओं ने जाम लगाकर विरोध जताया। सीओ आशीष कुमार प्रजापत मौके पर पहुंचे और  समझाइश करते हुए जाम को खुलवाया गया। युवाओं ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से दिन रात मेहनत कर के सेना में जाने का सपना देख रहे हैं। सरकार ने सेना की भर्तियों को 2 साल से रोक कर पटक रखा है। एयर फोर्स की जॉइनिंग और मेरिट रुकने के बाद उसे रद्द कर दिया गया है। अब 4 साल की नौकरी का आॅफर दे रहे हैं, जिससे युवाओं में आक्रोश है। क्योंकि 4 साल की अल्प नौकरी के बाद युवा कहां जाएंगे क्या करेंगे।

युवाओं के लिए पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित
नई दिल्ली। अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन कर रहे युवाओं को विश्वास में लेने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने अग्निवीरों के लिए केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल में 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अग्निवीरों के पहले बैच को केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की और बाद के बैचों को तीन वर्ष की छूट देने की भी घोषणा की है।
गृह मंत्री के कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट ने कहा गया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में अग्निपथ योजना के अंतर्गत चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियों को आरक्षित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

एक अन्य ट्वीट में कहा गया कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय किया है। और अग्निपथ योजना के पहले बैच के लिए यह छूट पांच वर्ष होगी। उल्लेखनीय है कि तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए सरकार ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत भर्ती किए जाने वाले अग्निवीरों का कार्यकाल केवल चार साल का होगा। देश में युवा इस योजना का विरोध करते हुए आंदोलन कर रहे है।

अग्निपथ स्कीम के विरोध में हाईवे जाम
जयपुर। सेना में भर्ती के लिए स्कीम अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में कालवाड़ इलाके में इकट्ठा हुए और करीब तीन बजे नारे लगाते हुए दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। एक घंटे तक युवा नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के कारण दोनों लेन पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। कुछ समय बाद पुलिस ने युवकों को समझाया और मामला शांत कराकर यातायात को सुचारू कराया। यातायात जाम के दौरान लोगों ने रास्ते बदलकर जाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके और जाम में ही फंसे रहे।

करधनी थानाप्रभारी बनवारी मीणा ने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में करीब तीन बजे हाईवे जाम कर दिया था। इस संबंध में एसआई राजेन्द्र सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे की जांच में देर रात तक 10 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ाई करने आए 6 युवकों को किया गिरफ्तार
जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात के लिए हथियार लेकर आने वाले सप्लायर और खरीदार समेत 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से तीन देसी कट्टे, एक कारतूस, एक देसी पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रधान मीना, मलकेश मीना, युवराज मीना, रविन्द्र कुमार, राजेश मीना और सचिन मीना है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि रामनगरिया थानाप्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के कांस्टेबल राहुल, कैलाश और राजेश चौधरी को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने वारदात के लिए हथियार खरीदे हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी युवक जयपुर में पढ़ाई करने के लिए आए थे।

रुपए के लिए करने वाले थे वारदात
पुलिस जांच में खुलासा पता चला कि गिरफ्तार युवक पढ़ाई कर रहे हैं। ये रुपए कमाने के लिए कोई बड़ी वारदात करने वाले थे। इस सूचना पर पुलिस की कई टीमें सूचना एकत्रित करने में लगी थी। आरोपी रविन्द्र कुमार और युवराज मीना ने अपने जानकार प्रधान मीना, मलकेश मीना, राजेश मीना व सचिन मीना से अवैध हथियार मंगवाए थे।

आदिवासी युवकों को अर्द्धनग्न कर पीटा, पुलिस पर पथराव
उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट मामले ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। मछली ठेकेदार द्वारा तीन युवकों को अर्द्धनग्न कर पिटाई करने का मामला सामने आने के बाद आदिवासी समाज उग्र हो गया और झील के किनारे जाकर मछली ठेकेदारों की नावों में आग लगा दी। साथ ही मछली ठेकेदारों के टेंट भी जला दिए। आदिवासी समाज के लोगों के एकत्रित होने से पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिन पर भी आदिवासियों ने पथराव कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान वहां मौजूद राफेल्स होटल के बैक ऑफिस में रखा कुछ सामान भी जल गया।

सुबह करीब नौ बजे आदिवासियों का हुजूम धीरे-धीरे उदयसागर के आसपास लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में उनका विरोध प्रदर्शन और भी ज्यादा उग्र हो गया। इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ की सूचनाएं भी सामने आई। इसके चलते संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, एसपी मनोज चौधरी सहित आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया। मौके पर हुई आगजनी को कंट्रोल करने के लिए 5 सरकारी और 1 हिंदुस्तान जिंक की फायर ब्रिगेड सहित 6 गाड़ियों को बुलवाया गया। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पिछले दिनों हुई मारपीट से विवाद
यह विवाद पिछले दिनों आदिवासी युवकों के साथ मारपीट से शुरू हुआ था। यहां के आदिवासियों का कहना है कि उदयसागर झील में मछली पालन करने वाले ठेकेदार किसी को भी झील किनारे नहीं जाने देते। साथ ही मारपीट करते हैं। कुछ महीनों पहले भी ऐसा वाकया हुआ था। वहीं पिछले दिनों भी एक आदिवासी युवकों के कपड़े फाड़कर उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी के विरोध में आदिवासी समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
मामले को लेकर एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एफआईआर कराई गई। उसी आधार पर तलाश जारी थी। आदिवासियों की मांगों पर हम बात कर रहे थे और उन्हें आश्वासन दिया गया था। मगर उनमें से कुछ लोगों ने उग्र होकर टेंट वगैरह में आग लगाई और पुलिस पर पथराव भी किया। वहां होटल के एक दो कमरों में रखा सामान और डीजी सेट जल गया।

युवाओं में तेजी से हो रहा एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस
जयपुर। एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस बीमारी इनफ्लैमेटरी आर्थराइटिस यानि गठिया का एक प्रकार है, जिसमें सूजन आती है। यह मुख्य रूप से रीढ़ और सेक्रोइलियाक जॉइंट्स को प्रभावित करता है। इससे कमर और पेल्विस में तेज दर्द होता है। एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस खासतौर से युवाओं में होता है। इसके पीछे कारण बदलती जीवनशैली, आलसपन और तनाव है। भारत में लगभग 16.5 लाख लोग इससे पीड़ित हैं। ग्लोबल डेटा के अनुसार यह संख्या 2.95 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रही है। जागरुकता की कमी के कारण इसके 69 प्रतिशत रोगी या तो गलत इलाज कराने वाले हैं या उन्हें इसका पता ही नहीं है।

रीढ़ को पहुंचाता है भारी नुकसान
एसएमएस हॉस्पिटल के क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमैटोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अविनाश जैन ने बताया कि एंकीलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस एक पुराना रोग है, जो एक्सियल जॉइंट्स (रीढ़) को प्रभावित करता है। यह जीवनशैली का रोग है, जिसके लिए सही समय पर निदान, नियमित उपचार और व्यायाम जरूरी है। ऐसा नहीं करने से पोश्चर में झुकाव, लचीलेपन में कमी और ज्यादा दर्द हो सकता है। बायोलॉजिक्स थेरैपीज जैसी दवाओं और जीवनशैली में बदलाव करके बीमारी को ठीक कर सकते हैं।

पुरुषों और महिलाओं में अलग प्रभाव
यह बीमारी पुरुषों की रीढ़ और पेल्विस को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, जबकि महिलाओं में हाथों, पैरों या गले के जोड़ों में दर्द होता है। इससे पीड़ित पुरुषों के खून में सूजन के मार्कर ज्यादा उच्च स्तर पर होते हैं, लेकिन महिलाओं में ऐसा नहीं है।

भीलवाड़ा में समुदाय विशेष के 2 युवाओं के साथ मारपीट, बाइक जलाई, गरमाया माहौल
भीलवाड़ा । शहर के समीपवर्ती सांगानेर कस्बे में बुधवार रात समुदाय विशेष के दो युवकों के साथ बाइक पर आए अज्ञात युवकों ने मारपीट कर उनकी बाइक को आग लगा दी, जिससे वहाँ माहौल गरमा गया।

हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी गई। वहीं घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सांगानेर कस्बे के शाहपुरा रोड पर  कर्बला के बाहर बुधवार रात समुदाय विशेष के दो युवक सांगानेर निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र हसन मोहम्मद मेवाती और आजाद मंसूरी पुत्र सत्तार मंसूरी बैठे हुए थे। तभी 2-3 बाइक पर आए अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। सुचना मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस मौके पहुंची और घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया । उधर समुदाय विशेष के युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर भीमगंज थाना प्रभारी सुरजीत सिंह, डीएसपी सिटी हंसराज बेरवा, एडीएम सिटी उत्तम सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की ।