festival of colors - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रंग जो दिलों तक उतर जाएं
भारत की सांस्कृतिक परंपरा में होली केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और मानवीय संबंधों का जीवंत उत्सव है। यह वह अवसर है जब रंगों के बहाने मन के भीतर जमी धूल को झाड़ने, रिश्तों में आई दरारों को भरने और जीवन में नई ऊर्जा भरने का अवसर मिलता है। होली हमें याद दिलाती है कि जीवन की असली खूबसूरती बाहरी रंगों में नहीं, बल्कि भीतर की भावनाओं में छिपी होती है। आज का समय तेज़ रफ्तार, प्रतिस्पर्धा और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का है। परिवार साथ रहते हुए भी दूर होते जा रहे हैं। संवाद की जगह औपचारिक संदेशों ने ले ली है और संवेदनाओं की जगह तर्क ने। छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव, अहंकार और गलतफहमियां रिश्तों के बीच दीवार खड़ी कर देती हैं। ऐसे में होली एक अवसर बनकर आती है,इन दीवारों को गिराने और अपनत्व के पुल बनाने का।

होली का वास्तविक संदेश :

होली का वास्तविक संदेश क्षमा, स्वीकार और समानता में निहित है। जब हम एक दूसरे को रंग लगाते हैं, तो यह प्रतीक होता है कि हम भेदभाव, कटुता और दूरी को पीछे छोड़ रहे हैं। रंगों की यह परंपरा हमें सिखाती है कि जीवन में विविधता ही सुंदरता है। अलग अलग स्वभाव, विचार और संस्कृतियां मिलकर ही समाज को समृद्ध बनाती हैं। यदि हम इन विविधताओं को स्वीकार कर लें, तो अधिकांश विवाद स्वयं समाप्त हो सकते हैं। मनमुटाव अक्सर संवाद की कमी से जन्म लेते हैं। हम अपनी बात कहने में देर कर देते हैं और दूसरे की बात सुनने का धैर्य खो बैठते हैं। त्योहार संवाद का स्वाभाविक अवसर प्रदान करते हैं। परिवार और मित्र जब एक साथ बैठते हैं, तो दिल की बातें खुलकर सामने आती हैं। एक सच्ची मुस्कान और एक आत्मीय आलिंगन वर्षों की दूरी को मिटा सकता है। होली हमें यही सहजता और खुलेपन का पाठ पढ़ाती है।

पीढ़ियों को जोड़ने का अवसर :

डिजिटल युग में जुड़ाव का स्वरूप बदला है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की भरमार होती है, लेकिन वास्तविक मिलन कम होता जा रहा है। होली हमें स्क्रीन से बाहर निकलकर वास्तविक संबंधों को प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है। रंगों से सना चेहरा और हंसी से भरा वातावरण उस आत्मीयता को जन्म देता है, जिसे कोई आभासी माध्यम पूरी तरह नहीं दे सकता। परिवार के संदर्भ में होली का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह पीढ़ियों को जोड़ने का अवसर है। बच्चे जब अपने बड़ों को हंसते खेलते देखते हैं, तो उनके भीतर भी अपनत्व और सहयोग की भावना विकसित होती है। बुज़ुर्गों के अनुभव और युवाओं का उत्साह मिलकर उत्सव को संपूर्ण बनाते हैं। होली का यह सामूहिक स्वरूप परिवार को मजबूत और जीवंत बनाता है।

आत्मीयता और सहभागिता :

सामाजिक स्तर पर भी यह पर्व समरसता का संदेश देता है। जाति, वर्ग, भाषा या आर्थिक स्थिति की दीवारें रंगों के सामने फीकी पड़ जाती हैं। जब पूरा समाज एक साथ उत्सव मनाता है, तो आपसी अविश्वास कम होता है और सहयोग की भावना बढ़ती है। आज के समय में, जब समाज विभिन्न स्तरों पर विभाजन का सामना कर रहा है, होली जैसे पर्व सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बन सकते हैं। हालांकि यह भी सच है कि समय के साथ त्योहारों में दिखावे और उपभोक्तावाद की प्रवृत्ति बढ़ी है। महंगे आयोजन, प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर छवि निर्माण की होड़ ने त्योहारों की आत्मा को कहीं कहीं आच्छादित कर दिया है। हमें यह समझना होगा कि होली का वास्तविक आनंद सादगी, आत्मीयता और सहभागिता में है। जब हम अपेक्षाओं और प्रतिस्पर्धा से मुक्त होकर उत्सव मनाते हैं, तभी उसकी सच्ची अनुभूति होती है।

होली का महत्व कम नहीं :

मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी होली का महत्व कम नहीं है। तनाव और चिंता से भरे जीवन में यह पर्व हमें खुलकर हंसने, गाने और आनंद लेने का अवसर देता है। सकारात्मक भावनाएं मन को हल्का करती हैं और नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। जब हम गिले शिकवे भुलाकर आगे बढ़ते हैं, तो भीतर एक शांति और संतोष का अनुभव होता है। होली आत्ममंथन का भी समय है। यह सोचने का अवसर है कि क्या हमने किसी को अनजाने में आहत किया है,क्या कोई ऐसा संबंध है जिसे हमने समय न देकर कमजोर होने दिया, यदि उत्तर हां है, तो यह पर्व सुधार का अवसर देता है। एक छोटी सी पहल,एक फोन कॉल, एक मुलाकात या एक स्नेहिल संदेश,रिश्तों में नई जान फूंक सकता है।

भावनाओं का पर्व है :

अंततः, होली हमें यह सिखाती है कि जीवन का असली रंग प्रेम और अपनत्व है। बाहरी रंग कुछ समय बाद फीके पड़ जाते हैं, लेकिन दिलों में भरे स्नेह के रंग स्थायी होते हैं। यदि हम इस त्योहार की भावना को अपने दैनिक जीवन में उतार लें, तो हर दिन एक उत्सव बन सकता है। आइए, इस होली पर हम यह संकल्प लें कि मनमुटाव को पीछे छोड़ेंगे, संवाद को मजबूत बनाएंगे और रिश्तों को प्राथमिकता देंगे। क्योंकि जब दिल जुड़ते हैं, तभी समाज सशक्त होता है और जीवन सचमुच रंगों से भर उठता है। होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि भावनाओं का पर्व है,और यही इसे सबसे खास बनाता है।

-डॉ प्रियंका सौरभ
यह लेखक के अपने विचार हैं।

अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, बडी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग
जयपुर। अर्हम फाउंडेशन की ओर से आयोजित फाग उत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। रंगों व आनंद के इस पर्व को सभी ने मिलकर मनाया। अंजू झालानी ने बताया कि सभी का गुलाल और चंदन लगाकर स्वागत किया गया। शिल्पा बंसल और रीना अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। मधु मालपानी और नीलम  ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सुंदर सजावट करा कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही राधा कृष्ण मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत एवं सुंदर धार्मिक प्रस्तुति, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित सभी श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर आए और उनके संग फाग उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने फूलों की होली खेली और प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास का संदेश दिया। रंग-बिरंगे फूलों और भजनों की मधुर धुनों के बीच पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा। सफल आयोजन के साथ यह उत्सव आपसी एकता, श्रद्धा और आनंद का सुंदर प्रतीक बनकर सम्पन्न हुआ।

पुलिस की होली
जयपुर। रंगो के त्यौहार होली पर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के बाद शनिवार को खाकी ने होली मनाई। अलसुबह से ही प्रदेश के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांस्टेबल से आईपीएस अधिकारी भी डीजे की धुनों पर जमकर थिरके।

सारा देश जहां होली पर रंगों में नजर आ रहा था । वहीं खाकी लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर सुरक्षा — व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए थी । धुलण्डी के दूसरे दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली । राजधानी के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली । इस बीच जयपुर  शहर की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस का सामूहिक होली कार्यक्रम खासा आकर्षण का केंद्र रहा । प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी एमएल लाठर साहित पुलिस के कई अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की फूलों और गुलाल से पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली । तो वहीं शहर के सभी पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों ने होली खेली और डीजे की धुनों पर भी जमकर थिरके ।

राजधानी जयपुर में भी खाकी ने जमकर होली खेली । अलसुबह से पुलिसकर्मियों ने पुलिस थानों के अलावा पुलिस लाइन में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । वहीं जयपुर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि डीजीपी एमएल लाठर और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली । होली के रंग में सराबोर पुलिस अधिकारी हंसी-ठिठोली भी करते नजर आए । होली का रंग डीजीपी एमएल लाठर और पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों पर इस कदर चढ़ा कि वे भी डीजे की धुनों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए । पुलिसकर्मियों की फरमाइश पर पुलिस अधिकारियों ने फिल्मी और गैर फिल्मी गानों पर खूब ठुमके लगाए ।

होली पर सुरक्षा - व्यवस्था का जिम्मा संभालने के बाद खाकी भी होली के रंग में सराबोर नजर आई । आमदिनों के काम का बोझ छोड़कर  पुलिसकर्मियों ने होली के कार्यक्रम में खूब मस्ती की । त्योहार के मौके पर खुद राजस्थान पुलिस के मुखिया ने पुलिसकर्मियों के काम की तारीफ कर उत्साह भी बढ़ाया