exam news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से शुरू, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था
प्रयागराज। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा प्रणाली माने जाने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। वर्ष 2026 की इन परीक्षाओं में हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। कुल मिलाकर 53,37,778 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की गई, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा द्वितीय पाली में हुई। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तथा दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक संचालित की जा रही हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी।

प्रदेश भर में परीक्षाओं के लिए 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। बोर्ड ने 18 जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए 222 अति-संवेदनशील और 683 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित किए हैं। इनमें से 20 अति-संवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और यूपी एसटीएफ की भी सहायता ली जा रही है। संवेदनशील केंद्रों की प्रतिदिन कम से कम दो बार जांच की जाएगी। नकल में पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को एक वर्ष के लिए डिबार किया जाएगा, जबकि शिक्षक या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर यूपी सरकार के नकल विरोधी कानून के तहत सात वर्ष तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

यूपी बोर्ड द्वारा ऑनलाइन मॉनिटिरिंग की व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रदेश मुख्यालय पर दो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं, जबकि बोर्ड मुख्यालय में अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से 18 मंडलों, 75 जिलों, पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों और जिला स्तर पर डीआईओएस कार्यालयों से परीक्षा केंद्रों व स्ट्रांग रूम की 24 घंटे लाइव निगरानी की जा रही है।

सभी संभाग मुख्यालयों पर RAS MAIN EXAM कल से, 20 एवं 21 मार्च को संचालित होगी परीक्षा
अजमेर 19 मार्च ((एजेंसी)) राजस्थान लोकसेवा आयोग की राज्य एवं अधिनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) 2021 प्रदेश के सभी सातों संभाग मुख्यालयों पर रविवार से आयोजित होंगी। मार्च को दो पारियों में किया जा रहा है। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षाएं 20 एवं 21 मार्च को संचालित की जाएगी। अजमेर में आयोग मुख्यालय स्तर पर परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए है। परीक्षा 988 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें 363 राज्य सेवा तथा 625 अधिनस्थ सेवा के  लिए है। आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए 20 हजार 102 अभ्यर्थी सूचीबद्ध है लेकिन हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा एसएलपी निर्णित करने के बाद करीब 243 अभ्यर्थी सशर्त जोड़े गए है। उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक परीक्षा गत वर्ष 27 अक्टूबर  को आयोजित हुई थी और 9 नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था।