birla auditorium - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन : CM भजनलाल बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे शिक्षा, सुरक्षा और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से इस अधिनियम के समर्थन में 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आज महिलाएं शिक्षा, स्टार्टअप, विज्ञान, खेल और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 20 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर 16 लाख से ज्यादा “लखपति दीदी” बनाई गई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाखों बालिकाओं को लाभ मिला है, वहीं मातृ वंदना योजना की राशि बढ़ाकर 6500 रुपये कर दी गई है। महिला सुरक्षा के लिए 600 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार

भरोसा रखें भगवान आपको मिलेंगे, समर्पण भाव से याद करें: पंडित विजय शंकर
जयपुर। पं. विजय शंकर मेहता ने कहा कि उत्तरकाण्ड का सूत्र समर्पण है। यानी पूर्णाहुति का अवसर अर्थात व्यक्ति की वृद्धावस्था। इसलिए इस अवस्था में परिवार, समाज, ईश्वर के प्रति समर्पित हो जाइए। मां-पिता बच्चे पति पत्नी आदि के रूप में परमात्मा आपके पास हैं।

बिरला सभागार में श्रीमान प्रताप फाउंडेशन की ओर से हनुमत पंचामृत कथा में गुरुवार को व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक पं. विजय शंकर मेहता उत्तरकाण्ड पर चर्चा करते हुए श्रीराम जय राम जय जय राम, राजाराम सीता राम नाम का संकीर्तन कराया। उत्तरकाण्ड में हनुमानजी का भरत जी से मिलन, रामराज्य की रूपरेखा पर चर्चा सहित अनेक प्रसंग सुनाए।

सच्ची भक्ति श्रीराम से सीखें, अपनी बुराई को त्यागे
उन्होंने कहा लोग मुझसे सवाल करते हैं कि रामजी ने सीता जी को क्यों छोड़ा। सीताजी ने स्वयं कहा है कि ये तो लीला है। उत्तरकाण्ड का अर्थ है जवाब। भरत जी सोच रहे थे मेरे कारण उन्हें 14 वर्ष का वनवास हुआ था शायद इस वजह से अयोध्या आने में देर लग रही है। उनका मन विरह में डूब रहा था। राम राम रघुपति जपत करते हुए भरत जी की आंखों से अश्रु धारा बह रही थी।

लंकाकाण्ड में भरत जी कह रहे हैं मोरे भरोस दृढ़ होई। श्रीराम मिलेंगे भरत जी को यह भरोसा था। परन्तु सेवक के अवगुण को भगवान कभी ध्यान नहीं रखते। सच्ची भक्ति श्री राम से सीखें।

बिड़ला सभागार में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव का हुआ शुभारंभ
जयपुर। बीएम बिड़ला सभागार में आयुर्वेदम फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में गेस्ट लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी उपस्थित रहे। यह समारोह राजस्थान आयुर्वेद मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा हैं। महोत्सव आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने, चिकित्सा की नई दिशाओं पर चर्चा करने और उद्योग के विशेषज्ञों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने का एक अद्वितीय अवसर है।

महोत्सव में देश भर से 2500 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सक, 100 औषध निर्माता कंपनियां, और 35 प्रमुख वक्ता शामिल हुए। यहां आयुर्वेद क्षेत्र के विशिष्ट चिकित्सक और देश भर से आयुर्वेद जगत की प्रमुख हंसतियां अपनी ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। इसके साथ ही तीन दिनों का चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें सभी भागीदारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई ।

प्रदेश की 8 करोड़ जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार : CM
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 8 करोड़ जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारे प्रत्येक कार्य में जनमानस का प्रतिबिंब दिखता है और इससे प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आज 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उन्होंने 86 नगर पालिकाओं को 50 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी करने की घोषणा भी की।

बिड़ला सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, पीएम आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छता ही सेवा अभियान, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) वाउचर योजना और अन्य विकास कार्यो के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। पांच वर्षो में निजी क्षेत्र में 6 लाख एवं सरकारी क्षेत्र में 4 लाख सहित कुल 10 लाख रोजगार अवसरों का सृजन किया जा रहा है। हमारी सरकार ने लगभग 41 हजार नियुक्तियां प्रदान की हैं जिसमें से आज 8 हजार 32 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 10 औद्योगिक क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार का सृजन भी होगा। इसके साथ ही जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हो रही राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि स्टेट स्किल पॉलिसी बनाकर दो साल में डेढ़ लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा नीति-2024 भी लेकर आ रही है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर निगम की ओर से लगाई गई वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सफाई कार्य के लिए जेसीबी, ट्रेक्टर सहित अन्य वाहनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि के साथ लाभार्थी उपस्थित रहे और अन्य जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवादा किया।

नमस्ते योजना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई कार्य में लगे सफाई मित्रों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कार्य किया जा रहा है। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं और बीमा कवरेज भी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को पीपीई किट प्रदान किए।

पीएम आवास योजना-ग्रामीण में 1 लाख 45 हजार आवास स्वीकृति पत्र वितरित
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 हजार 100 करोड़ से अधिक की लागत से 1 लाख 45 हजार लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं 31 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश करवाए जा रहे हैं। योजना से वंचित पात्रों को शामिल करने के लिए हमने प्रधानमंत्री से आग्रह किया। अब आवास प्लस-2024 के तहत ऐसे परिवारों को आवास मिलेंगे। इसके अतिरिक्त हर परिवार को घर के साथ आवश्यक सुविधाएं भी मिलें, इसके लिए विभिन्न योजनाओं के साथ समन्वय कर 9 लाख 48 हजार परिवारों को पेयजल सुविधा, 15 लाख 34 हजार परिवारों को बिजली एवं एलपीजी कनेक्शन और 16 लाख 83 हजार परिवारों को शौचालय उपलब्ध करवाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को मकान की चाबी एवं स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

मिसेज राजस्थान का फिनाले आज
जयपुर। मिसेज राजस्थान का ग्रैंड फिनाले बुधवार को बिड़ला सभागार में होगा, जिसमें टॉप फाइनलिस्ट्स के बीच टाइटल को जीतने की होड़ देखने को मिलेगी। इन फाइनलिस्ट्स का फिनाले वीक शहर के एक होटल में संपन्न हुआ, जिसमें फैशन से जुड़े लोगों ने ग्रूमिंग सेशन में जुम्बा सेशन, मेडिटेशन सेशन, मेकअप वर्कशॉप सहित अन्य राउंड्स लिए।

आयोजक योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि फिनाले में विभिन्न राउंड्स जैसे वॉक, टैलेंट, एडवोकेसी राउंड और क्वेश्चन-आंसर के माध्यम से प्रतिभागियों की खूबसूरती और आत्मविश्वास को परखा जाएगा।

एसीबी मनाएगा स्थापना दिवस, समारोह में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया जाएगा संदेश
जयपुर। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक (एसीबी) पन्द्रह जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनायेगा। एसीबी के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर एसीबी का राज्य स्तरीय कार्यक्रम बिड़ला ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न ग्यारह बजे से आयोजित किया जायेगा। मेहरड़ा ने बताया कि इस समारोह के माध्यम से समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे। इस मौके पर सरकारी अधिकारी, भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी एवं प्रतिष्ठित नागरिकों एवं एसीबी राजस्थान टीम के सदस्य मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर एसीबी की सभी चौकियों में 15 से 19 जुलाई तक जागरुकता सप्ताह के रुप में मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस एसीबी टीम को अपनी प्रतिबद्धता और लक्ष्यों की याद दिलाता है और इसका उद्देश्य आमजन में भ्रष्टाचार के प्रति जागरुकता बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।

बिड़ला ऑडिटोरियम में टूरिज्म फेयर शुरू
जयपुर। देश की विभिन्न टूरिज्म डेस्टिनेशंस के बारे में आमजन को जानकारी प्रदान करने और पर्यटन विकास में सहयोगी संस्थाओं को एक छत तले लाने के उद्देश्य से गुलाबी नगरी के बिड़ला ऑडिटोरियम में शुक्रवार से तीन दिवसीय टूरिज्म फेयर की शुरुआत हुई। ब्लू आई इंडिया की ओर से होने वाले इस टूरिज्म फेयर में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय सहित देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभागों के अलावा टूर और ट्रैवल सेक्टर से जुड़ी संस्थाओं जैसे कि एआईटीओ, एडीटीओआई, एफआरटीओ, आरएटीओ आदि एवं निजी कम्पनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 6 अगस्त तक चलने वाले सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस टूरिज्म फेयर में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर हॉलीडे, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रैवल प्लान्स पर विजिटर्स को जानकारी दी जाएगी। पर्यटन मंत्रालय के पर्यटक सूचना अधिकारी त्रिलोक तंवर ने बताया कि फ़ेयर को पर्यटन मंत्रालय द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है।

'AAP' का 26 और 27 को कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तरीय विजयोत्सव जयपुर में
जयपुर। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मिली सफलता जनता की जीत है। पार्टी अब राजस्थान में भी अपनी तैयारियों में तेजी लाएगी। इसके लिए दो दिवसीय पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता विजयोत्सव सम्मेलन 26 और 27 मार्च को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।  पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने शनिवार को जयपुर में पत्रकार वार्ता में बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में अपने संगठनात्मक विस्तार और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई प्रमुख लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।

जागीरदार ने बताया कि आम आदमी पार्टी की रीति और नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यहीं वजह है कि दिल्ली के बाद पंजाब में पार्टी पूरे दमखम के साथ जीतकर आई है। पार्टी की यह विजय यात्रा आगे भी जारी रहेगी और इसका असर राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा। पार्टी ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों से परेशान है और आम आदमी पार्टी इन दोनों पार्टियों के विकल्प के रूप में उभरी है।