sanjay singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार : मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ था धरना, संजय सिंह ने कहा- सरकारी गेस्ट हाउस को बना दिया पुलिस छावनी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि लोकतंत्र में अधिकार के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आप में वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बहुत दु:ख की बात है। जम्मू-कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आए, उन्हें मिलने नहीं दिया गया। यह क्या है ?

इस वक़्त श्रीनगर में हूँ। लोकतंत्र में हक के लिए आवाज उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। आज आप विधायक मेहराज मलिक की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस और धरना था, लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया है।

सांसद संजय सिंह ने कहा था कि डोडा विधायक मेहराज मलिक के ऊपर पीएसए लगाना गैर संवैधानिक और गैर कानूनी है। यह कही न कहीं केंद्र सरकार की जन विरोधी मानसिकता है। मलिक जनता के लिए अस्पताल मांग रहे थे और सरकार ने उनको पीएसए दे दिया।

आर्थिक असमानता में टूटा 100 वर्षों का रिकॉर्ड : 100 करोड़ लोगों के पास अपने जरूरत के अलावा कुछ खरीदने के लिए पैसा नहीं, संजय सिंह ने कहा- सरकार ने लोगों को उनकी बदहाली में छोड़ा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि देश में आर्थिक असमानता ने 100 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और करीब एक सौ करोड़ लोगों के पास अपने जरूरत के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसा नहीं है। सिंह ने कहा कि देश में आर्थिक असमानता ने 100 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसका मतलब सौ साल पहले जितनी असमानता थी, वह आज है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ लोगों के पास अपने जरूरत के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसा नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था इस हालत में है, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। सरकार ने लोगों को उनकी बदहाली में छोड़ दिया है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बातों पर देश के लोगों ने अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया और देशवासियों का 94 लाख करोड़ रुपया शेयर बाजार में डूब गया। लोगों की जिंदगी की गाढी कमाई का पैसा डूब गया, लेकिन प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने चंद मित्रों का सोलह लाख करोड़ रुपया माफ किया। यह देश के लोगों का पैसा था। उन्होंने कहा कि सरकार अनाप शनाप टैक्स लगाकार लोगों से पैसा वसूलती है और अपने मित्रों का कर्ज माफ कर देती है।

आप नेता ने कहा कि वक्त है इस देश बचाने का। वक्त है डूबती हुई अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने का है। उन्होंने कहा कि सब्जियों के दाम में पिछले बारह महीने में 26.5 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। पिछले बारह महीने में टमाटर के दाम में 247 प्रतिशत बढोतरी हुई। आलू के दाम में 180 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। प्रधानमंत्री को सामने आकर जवाब देना चाहिए। सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के शासन में लगातार रुपये की कीमत गिरती गई और अब एक डालर 87 रुपये पहुंच गया, जबकि जब उनको देश की सत्ता मिली थी तब एक डालर साठ रुपये के बराबर था।

पूर्वांचलियों को बंगलादेशी-रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे भाजपा : संजय
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली में वर्षों से रह रहे पूर्वांचल समाज के लोगों को बंगलादेशी और रोहिंग्या बताकर उनका वोट कटवाने की कोशिश कर रही है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में झूठ फैलाने में माहिर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह से कुछ झूठ फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के तौर पर हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम भारतीय जनता पार्टी के हर एक झूठ का जवाब दें। दिल्ली में 30-40 साल से जो हमारे उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोग रह रहे हैं, जिन्होंने अपने श्रम और परिश्रम से दिल्ली को बनाने का काम किया, अगर भाजपा सोचती है कि उनका वोट कटवा लेगी, तो आम आदमी पार्टी ऐसा कतई नहीं होने देगी। सिंह ने कहा कि किस तरह भाजपा के लोगों ने दिल्ली में रह रहे हमारे पूर्वांचली भाई-बहनों को रोहिंग्या और बंगलादेशी कहकर अपमानित करके उनका वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा, ''शाहदरा विधानसभा में 11,000 लोगों का वोट कटवाने के लिए भाजपा के एक पदाधिकारी ने आवेदन किया। जनकपुरी विधानसभा में भाजपा के 24 कार्यकर्ताओं ने 4,874 वोट कटवाने के लिए आवेदन किया।

तुगलकाबाद विधानसभा में भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं ने 2,435 वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया, पालम में भाजपा के नौ कार्यकर्ताओं ने 1,641, रजौरी गार्डन में छह कार्यकर्ताओं ने 571, हरी नगर में चार कार्यकर्ताओं ने 637, करावल नगर में दो भाजपा कार्यकर्ताओं ने 3,260 वोट और मुस्तफाबाद में एक कार्यकर्ता ने 534 वोट काटने के लिए आवेदन दिया। यह भाजपा के कुकर्मों और पाप का लेखा-जोखा है। भाजपा को गलतफहमी है कि वह पूर्वांचल के हमारे भाइयों को बंगलादेशी और रोहिंग्या कहेंगे, उन्हें गाली देंगे, उनका वोट कटवाएंगे और मैं चुप रहूंगा। मैं सदन में भी भाजपा से लड़ूंगा और सड़क पर भी लड़ूंगा।

सिंह ने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों का वोट काटने नहीं देंगे। भाजपा वाले इन्हें बंगलादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करें। भाजपाइयों को हम पूरी दुनिया और देश के सामने एक्सपोज कर चुके हैं। हमने इनका चुनावी घोटाला पकड़ा है। भाजपा के लोग दिल्ली में वोट कटवाकर चुनाव जीतना चाहते थे, लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है।

मोदी की कठपुतली बन गई ED: संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने जाँच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप चाहे जो भी हथकंडा अपना लें, उनकी पार्टी झुकेगी नहीं और लड़ती रहेगी।

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि भले ही उच्चतम न्यायालय से ईडी को लताड़ मिल रही है, भले ही उनको बार बार चेताया जा रहा है कि आप दुर्भावना से जाँच मत कीजिए और जेल में रखना सिर्फ़ आपका उद्देश्य है। इसके बावजूद आज सुबह- सुबह ईडी ओखला के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापा मारने पहुँच गई।

सिंह ने कहा कि ऐसे वक्त में जब उनकी सास को कैंसर हुआ है और उनका ऑपरेशन हुआ है, जिसकी जानकारी ईडी को है। अमानतुल्लाह के वकील उनकी सास की बीमारी का हवाला देकर ईडी से कुछ दिन का समय माँगा था।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे की कहानी यह है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2016 में एक मामला दर्ज किया था, जिसमें छह साल की जाँच के बाद कहा गया अमानतुल्लाह ने कोई रिश्वतखोरी नहीं ली और इसमें कोई आर्थिक अपराध नहीं  किया है। सीबीआई ने उनको गिरफ़्तार भी नहीं किया। इसके बावजूद इसी मामले में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) और ईडी ने मामला दर्ज किया। जाँच एजेंसी एसीबी ने अमानतुल्लाह को गिरफ़्तार किया, उनको ज़मानत मिली। उनको ज़मानत देते समय भी कहा गया कि अमानतुल्लाह के खलिाफ़ भ्रष्टाचार के कोई सबूत नहीं है।

अभी @KhanAmanatullah के परिवार से मिला, उन्होंने बताया कि किस तरह से ED और पुलिस ने घर पर हंगामा किया और @KhanAmanatullah को झूठे और बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार कर लिया। मोदी की तानाशाही के खिलाफ़ हम सब मिलकर लड़ेंगे। pic.twitter.com/t9eO4KKAd4

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) September 2, 2024

आप नेता ने कहा कि फिर ईडी ने 2023 में अमानतुल्लाह के घर छापेमारी की और ईडी अपने दफ़्तर में 13 घंटे पूछताछ की। अब उसी 2016 मामले में फिर से ईडी छापेमारी करने आज आई है।

उन्होंने की यह बड़े शर्म की बात है एक ही मामले में तीन एजेंसियाँ जाँच कर रही है। इनमें दो जाँच एजेंसियों की जाँच में कुछ नहीं मिला। ईडी की जाँच में भी अब तक कुछ नहीं मिला है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले दिल्ली का माहौल बिगड़ने के लिए ईडी भाजपा के हथियार के तौर पर इस्तेमाल हो रही है।

सिंह ने कहा कि ईडी सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी की कठपुतली बनकर रह गई है। ईडी को अपने कामों पर ध्यान देना चाहिए ऐसे समय जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके खलिाफ़ सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार को चेताना चाहते हैं कि आप जो चाहे हथकंडा अपनाये आम आदमी पार्टी किसी भी हाल में झुकेगी नहीं लड़ती आई है और लड़ती रहेगी।

कृषि मंत्री ने झूठ बोला, लाएंगे विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव: कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर सदन में गलत बयानी कर देश को गुमराह करने का काम किया है, इसलिए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं दिया गया है और किसान इसके लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इस बारे में गलत बयानी की है और गलत शपथ पत्र दाखिल किया है इसलिए उसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार झूठ बोलने की आदी है और अब किसानों को एमएसपी देने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री छूट बोल रहे हैं। कृषि मंत्री को झूठ बोलने की आदत है और उनकी इस आदत को वह जानते हैं। कमलनाथ जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लगभग 37 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान भी आया था कि कांग्रेस के समय किसानों का कर्ज माफ हुआ है। लेकिन सदन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जो मौका मिला, उसमें किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया। ये बिल्कुल झूठ है। इसका प्रमाण हमारे पास है, जो कल तक आप सभी को मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को वह लम्बे समय से जानते हैं कि वह झूठ बोलते हैं। उन्होंने किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं किया और कर्ज माफ करने का गलत दावा कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि सदन की परंपरा रही है कि यदि कोई मंत्री किसी सदस्य का नाम लेता है तो उसे पूछने का अधिकार दिया जाता है। कृषि मंत्री ने उनका नाम लिया, दिग्विजयसिंह का नाम लिया और रणदीपसिंह सुरजेवाला का नाम लिया लेकिन उन्हें मंत्री से जवाब पूछने के अधिकार से वंचित किया गया। कृषि मंत्री तथा मोदी सरकार किसानों को गुमराह कर रही है और खुद को किसानों का हितैषी बता रही है जो गलत है। मंत्री गलत जानकारी सदन को दे रहे हैँ। इसको लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा किसान विरोधी है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ट्रैक रिकार्ड रायसेन और मंदसौर में किसानों के खून से होली खेलने का है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अब वह देश के कृषि मंत्री बन गए हैं। एक तरफ मोदी सरकार ने सदन में कहा कि वह किसान को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देंगी और कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को कूड़े दान में डाल दिया था। दूसरी तरफ सरकार ने छह फरवरी 2015 में सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर कहा कि किसान को लागत पर कभी भी 50 प्रतिशत मुनाफा नहीं दिया जा सकता और कांग्रेस ने स्वामीनाथन आयोग के 175 सिफारिशों को लागू कर दिया था।

उन्होंने कहा कि ऐसे में सच क्या है और झूठ क्या है। यानी भाजपा सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। यह दर्शाता है कि इनकी सोच किसान विरोधी है। सरकार ने खुद कहा है कि उसने 23 में 21 फसल पांच प्रतिशत से ज्याद एमएसपी पर नहीं खरीदी है।

उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ने सदन को गुमराह किया है और गलत बयान दिया है इसलिए विपक्षी दल उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आएगा। कृषि मंत्री का बयान कुछ कहता है और सरकार का शपथ पत्र और ही कुछ कहता है, इसलिए विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाएगा।

संजय सिंह ने की कोचिंगों पर केंद्रीय कानून बनाने की मांग
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोचिंगों पर केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है। संजय सिंह ने कहा कि कोचिंगों में हो रही लूट को रोकने के लिए देशभर में देशव्यापी कानून बनाने की आवश्यकता है।

इसके अलावा संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कोचिंग माफिया सेंटर से पेपरलीक करवाते है और मनमानी फीस वसूलते है। उन्होने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने की बात कही है।

AAP के संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन निरस्त
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का राज्यसभा से निलंबन निरस्त कर दिया गया, जिसके साथ ही करीब एक वर्ष के बाद उनकी राज्यसभा की सदस्यता बहाल हो गयी।

18वीं लोकसभा के गठन के बाद बुलाये गये संसद सत्र में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्य संजय सिंह को गत 24 जुलाई को सदन में अमर्यादित व्यवहार के लिए उच्च सदन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने विभिन्न लंबित मामलों पर अपनी रिपोर्ट 26 जून को दे दी थी। इस रिपोर्ट में सिंह को दोषी ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन सिंह अब तक इस मामले में पर्याप्त सजा भुगत चुके हैं इसलिए वह सदन के सभापति के नाते अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सिंह के निलंबन को निरस्त कर उनकी सदस्यता को बहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंह की सदस्यता 26 जून से प्रभावी मानी जायेगी।

सिंह ने उनकी सदस्यता बहाल करने के लिए सभापति और विशेषाधिकार समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन खत्म हुआ। माननीय सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ प्रिविलेज कमेटी के सभापति और सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।

उल्लेखनीय है कि सिंह को अमर्यादित व्यवहार के लिए गत 24 जून को सदन की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। इस बीच उनका कार्यकाल समाप्त हो गया लेकिन उन्हें एक बार फिर से राज्यसभा के लिए चुन लिया गया। सिंह इस दौरान दिल्ली आबकारी मामले में जेल में बंद थे और उन्होंने अदालत की अनुमति के बाद सदन की सदस्यता की शपथ ली थी।

Modi Cabinet में शामिल राजग घटक दलों को खत्म करेगी भाजपा : संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों को मंत्रिमंडल में सम्मान न देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ संकेत दे दिया है कि उसने अपने घटक दलों को समाप्त करना शुरू कर दिया है।

सिंह ने कहा कि इंडिया समूह के दलों को जिस बात की आशंका थी वो सच साबित होने जा रहा है। इस सरकार में राजग के घटक दलों को गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, रेल, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूर-संचार में से कोई मंत्रालय नहीं मिला। उन्हें हाथ में केवल मंत्रालय के तौर पर झुनझुना थमा दिया गया। भाजपा ने साफ तौर पर पहला संकेत दे दिया है कि उसकी अपने घटक दलों को अपमानित करने और धीर-धीरे उनकी ताकत समाप्त करने की जो प्रवृत्ति और कार्य शैली है, मंत्रालय के बंटवारे के बाद इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 10 साल में देश के अंदर जोड़-तोड़ करके, विधायकों और सांसदों की खरीद फरोख्त करके पार्टियों को तोड़ा है। राजग के घटक दलों को ये झुनझुना मंत्रालय देने के बाद अब इनका अगला चरण इन पार्टियों को खत्म करना होगा।

आप नेता ने कहा कि अगर गलती से भी भाजपा का स्पीकर बन गया तो उसके तीन बड़े खतरे हैं। बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की धज्जियां उडाई जायेगी। राजग के घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदपा), जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू), जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) इन सभी छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों को तोड़-तोड़कर भाजपा के साथ मिलाया जाएगा। कोई भी सांसद अगर सरकार के मनमाने बिल के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे मार्शल के द्वारा बाहर निकाल दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि तेदपा, जद-यू जैसे दलों से अनुरोध करूंगा कि कम से कम लोकसभा अध्यक्ष अपना बनाइए। यह आपकी पार्टियों के हित में है। यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान, भारत के लोकतंत्र और देश के संसदीय परंपराओं के हित में है कि लोकसभा अध्यक्ष तेदपा का होना चाहिए।

केजरीवाल की जान को खतरा, मोदी के इशारे पर दी जा रही धमकी : संजय सिंह
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर खुलेआम धमकी दी जा रही है।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब से केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं, तब से लगातार उन पर हमले का प्रयास हो रहा है। यहां तक की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उच्चतम न्यायालय के फैसले पर भी सवाल उठा दिया। ये इतने बौखलाए हुए हैं कि अब केजरीवाल को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचाने के लिए तैयार हैं। ये ऐसे हमला करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें उनकी जान भी जा सकती है। भाजपा ने कई बार केजरीवाल पर हमला करने की कोशिश की है लेकिन अब जगह-जगह खुलेआम धमकी दी जा रही है। पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दी जा रही है।

सिंह ने कहा कि केजरीवाल पर यह हमला करने की तैयारी भाजपा कर रही है। और इसका पूरा संचालन प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नफरत, घृणा और बदले की भावना में इस कदर आगे बढ़ चुके हैं कि वह केजरीवाल को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हैं। भाजपा अपनी नफरत और बदला लेने की भावना में इस स्तर तक आ गई है कि वह केजरीवाल की जान लेने को तैयार है।

आप नेता ने कहा कि केजरीवाल पर पहले भी हमले होते रहे हैं। अगर उन पर हमला हुआ तो इसके लिए सीधे-सीधे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जिम्मेदार होंगे। हम कोई भी बात बेबुनियाद और हवा में नहीं करते हैं। केजरीवाल को 23 दिन तक जेल में इंसुलिन नहीं दिया गया, तो हम न्यायालय गए और कोर्ट के आदेश के बाद उनकी जान बच पाई।

उन्होंने पटेल नगर और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स द्वारा लिखी गई धमकियों की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि यह अंकित गोयल नामक शख्स ने लिखी है। इस व्यक्ति द्वारा लिखी गई भाषा ठीक वही है, जो भाजपा बोलती है। देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री को खुलेआम धमकी दी जा रही है।

आप ने मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा की
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने बताया कि मालीवाल कल सुबह केजरीवाल से मिलने मुख्यमंत्री आवास पंहुचीं थी। वह ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रहीं थी, तभी मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार ने उनके साथ अभद्रता की।

सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी मालीवाल ने 102 नंबर पर फ़ोन करके पुलिस को दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने बताया कि केजरीवाल ने पूरी घटना को संज्ञान में लिया है और इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पार्टी ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करती है।

पार्टी की ओर से आज पहली बार स्वीकार किया कि केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने ही मालीवाल के साथ बदसलूकी की थी।

संजय सिंह की ज़मानत पर बोली आम आदमी पार्टी- भाजपा की पूरी साजिश धराशायी होगी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय से ज़मानत मिलने पर मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब आप के खिलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूरी साजिश धराशायी होगी।

पार्टी के नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। वो दिन दूर नहीं जब आप के खिलाफ़ भाजपा की पूरी साजिश धराशायी होगी। संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने पर हार्दिक बधाई। देश की शीर्ष अदालत का हार्दिक धन्यवाद। इंक़लाब जिंदाबाद।

आप ने एक्स पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आज आप का शेर संजय सिंह आजाद बाहर आ गया है। तानाशाह के सारे मंसूबे धीरे-धीरे होंगे नाकामयाब!

आप की नेता आतिशी सिंह ने संजय सिंह की जमानत की खबर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, ''सत्यमेव जयते।"

उल्लेखनीय है कि कि ईडी ने सिंह को आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया था।

कुश्ती महासंघ को भंग नहीं किया गया है, केवल गतिविधियों पर रोक: संजय सिंह
गोण्डा। भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने सोमवार को साफ किया कि संघ को भंग नहीं किया गया है और केवल उसकी गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है।

नंदनीनगर महाविद्यालय के प्रांगण में कुश्ती संघ के निर्वतमान अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर आयोजित युवाज्ञान शक्ति संगम समारोह में संजय सिंह ने कहा '' संघ भंग नहीं है। केवल उसके गतिविधियों पर रोक लगायी गयी है। कुश्ती संघ स्वायत्त संस्था है, इसे भंग नहीं किया जा सकता। संघ अभी भी काम कर रहा है और करता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि वे तदर्थ समिति को नहीं मानते और भारतीय कुश्ती संघ द्वारा घोषित कुश्ती चैंपियनशिप पूर्व निर्धारित समय से होगी। इन्हीं कारणों से जूनियर खिलाडिय़ों का खासा नुकसान हो रहा है। उन्होंने जंतर मंतर पर जूनियर पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब जूनियर खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है तो वे मजबूरन प्रदर्शन कर रहे है। पदक विजेता पहलवान साक्षी मालिक के जूनियर खिलाड़ियों के बृजभूषण सिंह के इशारे पर प्रदर्शन के आरोपों का जवाब देते हुये कहा कि यें उनकी मर्जी है वे मनगढ़ंत आरोप मढ़ रही हैं। देश लोकतंत्र से चलता हैं न कि लाठीतंत्र या धरनातंत्र से।