upgrade - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ किले में विश्व संग्रहालय दिवस पर नई पहल की घोषणा
जयपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर जयपुर वैक्स म्यूजियम, नाहरगढ़ किले ने पर्यटकों के अनुभव को नई ऊंचाई देने की घोषणा की है। म्यूजियम अब केवल वैक्स की प्रतिमाएं नहीं, बल्कि फिल्म और लाइव वर्चुअल सेट के साथ कहानियां भी दिखाएगा। म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि आज के पर्यटक सिर्फ मूर्ति देखना नहीं चाहते। वे उसे महसूस करना चाहते हैं, वर्चुअल रियलिटी के साथ अनुभव लेना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हम अपने म्यूजियम को नई और अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड कर रहे हैं। यह राजस्थान सरकार और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के विजन के अनुरूप है। मंत्री जी ने पिछले साल म्यूजियम का दौरा किया था और हमने उन्हें वादा किया था कि जयपुर वैक्स म्यूजियम को नई तकनीक से समृद्ध किया जाएगा।

इस पहल की शुरुआत हाड़ी रानी की वैक्स प्रतिमा के साथ होगी। इसके लिए विशेष रूप से 10 मिनट की फिल्म बनाई गई है। पर्यटक 22 सीटों वाले थिएटर में न सिर्फ हाड़ी रानी की मूर्ति देखेंगे, बल्कि उनके त्याग, समर्पण, प्रेम और देशभक्ति की कहानी भी समझेंगे। फिल्म की पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में तेजी से चल रहा है। संग्रहालय  नाहरगढ़ किले के इतिहास पर भी एक विशेष फिल्म तैयार कर रहा है। इसमें बताया जाएगा कि किले को क्यों और कैसे बनाया गया, निर्माण के समय किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, साथ ही सवाई जय सिंह जिन्होंने किले का निर्माण पूरा किया, सवाई माधो सिंह जिन्होंने 9 रानियों का महल बनवाया और नाहर सिंह का भी जिक्र किया जाएगा। इससे नाहरगढ़ आने वाले पर्यटकों को किले की पूरी कहानी समझने में मदद मिलेगी।

आने वाले पर्यटन सीजन से कुछ वैक्स प्रतिमाओं के लिए VR फिल्में भी बनाई जा रही हैं, ताकि पर्यटक अनुभव को और बेहतर तरीके से ले सकें। अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते तक ये सभी बदलाव पर्यटकों को देखने को मिल जाएंगे। अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि देश में कई साधारण वैक्स म्यूजियम  खुले हैं, लेकिन जयपुर वैक्स म्यूजियम देश का एकमात्र म्यूजियम है जो 300 साल पुराने धरोहर किले के भीतर स्थित है। यहां लाइव सेट, साउंड और कहानियों के साथ वैक्स की प्रतिमाएं रखी गई हैं, जिसने इसे देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिलाया है।

रॉयल फिगर्स और शीश महल जयपुर वैक्स म्यूजियम की खास पहचान हैं। शीश महल में 25 लाख से ज्यादा कांच के टुकड़े और ठिकरी काम के साथ शुद्ध सोने का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा पर्यटकों के अनुभव को और बढ़ाने के लिए शीशमहल की लाइटिंग के ऑटोमेशन पर काम चल रहा है जिससे पर्यटकों को अलग-अलग प्रकार की लाइटिंग से शीशमहल को देखने का एक अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा साथ ही वैक्स म्यूजियम के बाहरी एरिया को भी कलरफुल एलईडी लाइट्स से सुसज्जित किया जाएगा जिससे रात में भी पर्यटकों को एक अलग अनुभव प्राप्त हो। यही विशेषताएं जयपुर वैक्स म्यूजियम को जयपुर में एक अनिवार्य दर्शनीय स्थल बनाती हैं।

रिछडी विद्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग
मनोहरथाना । मनोहरथाना ब्लॉक के ठीकरिया ग्राम पंचायत रिछडी गांव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करने की ग्रामीण लगातार मांग कर रहे हैं। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र में हिंदी माध्यम का यह एकमात्र स्कूल है।  ठीकरिया में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को गत वर्षो में राज्य सरकार द्वारा क्रमोन्नत कर अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कन्वर्ट कर दिया गया । यहां पर कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम में चलती है । ऐसे में ग्राम पंचायत क्षेत्र में आठवीं के बाद नवमी एवं दसवीं में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को मजबूरन मनोहरथाना अध्ययन के लिए आना पड़ता है जो लगभग क्षेत्र से गांव से 5 किलोमीटर दूर पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि रिछडी उर्फ बाघ वाला गांव के स्कूल को क्रमोन्नत कर उच्च माध्यमिक स्तर तक किया जाए, जिससे ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों का अध्ययन यहीं पर हो सके।

ठीकरिया का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्व में ग्राम पंचायत में हिंदी माध्यम का बारहवीं तक का स्कूल था जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार इसे अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में मर्ज कर दिया गया, यहां पर कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम में संचालित हो रही है एवं यह कक्षा 1 से 12 तक के लिए अंग्रेजी माध्यम में कन्वर्ट हो गया है, ऐसे में ग्राम पंचायत क्षेत्र में अब मात्र रिछडी उर्फ बाघ वाला गांव में हिंदी माध्यम से उच्च प्राथमिक विद्यालय है, जबकि हर ग्राम पंचायत में एक माध्यमिक स्कूल या उच्च माध्यमिक स्कूल रहता है।

ठीकरिया स्कूल को इंग्लिश मीडियम करके काफी अच्छा काम किया है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को सरकारी माध्यम में अंग्रेजी पढ़ने को मिल रही है, किंतु जो बच्चे हिंदी माध्यम से पढ़ना चाहते हैं तो आठवीं के बाद अब उन्हें मनोहर थाना जाना पड़ता है, विशेषकर बालिकाओं को ऐसे में मनोहरथाना जाने से परेशानी आने से पढ़ाई भी छोड़ देती है।
मांगीलाल पटेल, वार्ड पंच

उपरोक्त विषय में उच्च अधिकारियों को विगत वर्षों से पत्र लिखकर अवगत करा रखा है, यदि स्कूल क्रमोन्नत हो जाए तो काफी अच्छा रहेगा, जिससे क्षेत्रीय ग्राम पंचायत के बच्चों को आठवीं के बाद शिक्षा अध्ययन के लिए मनोहरथाना जाने से राहत मिलेगी ।
शंकर लाल सेन, प्रधानाध्यापक

इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को लिख रखा है हमारा स्कूल काफी समय से मिडिल स्कूल में है इसको क्रमोन्नत कर दिया जाए तो बच्चों को परेशानी नहीं होगी।
मांगीलाल, स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष

ग्राम पंचायत क्षेत्र में अब एक मात्र यही मिडिल स्कूल है ऐसे में आगे की कक्षाओं में बच्चों को पढ़ने के लिए मनोहरथाना जाना पड़ता है, बारिश के समय में विशेषकर परेशानी बढ़ जाती है। शिक्षा विभाग को इसे क्रमोन्नत करना चाहिए।
श्यामलाल, ग्रामीण

सिर्फ कागजों में क्रमोन्नत होकर रह गया इटावा का अस्पताल
इटावा। सरकार ने इटावा अस्पताल में बेड बढ़ाकर व ट्रोमा सेंटर में कागजों में तो क्रमोन्नत तो कर दिया है, लेकिन धरातल पर अस्पताल में सुविधाओं का टोटा है। जिसके चलते मरीजों को हर तरफ असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस क्षेत्र का सबसे बड़ा चिकित्सालय होने के कारण इटावा सहित करीब 100 गांवों के लोग अस्पताल में इलाज कराने आते हैं। लेकिन व्यवस्थाओं में कमी और कर्मचारियों के रिक्त पदों के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अस्पताल से खातौली सामुदायिक केंद्र और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुड़े हुए हैं। लेकिन व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इटावा अस्पताल में कनिष्ठ विशेषज्ञ का एक पद रिक्त है। इसके साथ ही नर्स ग्रेड द्वितीय के 15 पदों में से 7 पद रिक्त है। वार्ड ब्याय के 5 पद रिक्त हैं। लेब ब्याय, तकनीकी सहायक, सीनियर लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, दंत सहायक के पद रिक्त हैं। अस्पताल में 48 पदों में से 22 पद रिक्त चल रहे हैं।

लंबे समय से नहीं है महिला विशेषज्ञ
इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इटावा अस्पताल में कोटा के बाद सर्वाधिक प्रसव होते है। हर वर्ष 2 हजार से अधिक प्रसव होते हैं। लेकिन महिलाओं को प्रसव के दौरान जरा सी परेशानी आने पर कोटा रैफर करना पड़ता है। इसके साथ ही महिलाओं को ब्लड बैंक सहित अन्य सुविधाएं भी नहीं मिलती। आॅपरेशन थिएटर होने के बाद भी सीजेरियन के लिए कोटा जाना पड़ता है।

16 लाख की सोनाग्राफी मशीन खा रही धूल
इटावा अस्पताल में कोटा-बूंदी सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सोनाग्राफी मशीन स्थानीय लोगो की मांग पर उपलब्ध कराई गई। लेकिन मशीन आने के बाद व उसका शुभारंभ हो जाने के बाद भी अभी तक कोई सोनाग्राफी नहीं हुई। सोनालोजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण मशीन धूल खा रही है। महिलाओं व मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा।

मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज
मौसम के बदलने के साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी तेजी से इन दिनों इजाफा हो रहा है। इटावा चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जयकिशन मीना ने बताया कि गर्मी के साथ ही मौसमी बुखार, जुकाम, खांसी सहित अन्य बीमारियों के पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है।

इन दिनों मौसमी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। अस्पताल में सुविधाओं व स्टॉफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-महावीर सुमन, नागरिक

इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ और सोनाग्राफी सुविधा नहीं होने के कारण महिला रोगियों को काफी परेशानी होती है। इस क्षेत्र में सर्वाधिक प्रसव होते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिलने से प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-रूपकंवर गुप्ता, पार्षद, नगर पालिका, इटावा

सभी लोगों की मांग पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इटावा अस्पताल को सोनाग्राफी मशीन उपलब्ध करा दी है। लेकिन चिकित्सा विभाग द्वारा अभी तक सोनालोजिस्ट नहीं लगाने के कारण सोनाग्राफी नहीं हो रही। प्रसूताओं व अन्य मरीजों को निजी केंद्रों पर सोनाग्राफी कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इसके लिए जिला कलक्टर व कोटा सीएमएचओ को भी पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं।
-रजनी सोनी, अध्यक्ष, नगर पालिका, इटावा

इटावा सामुदायिक केंद्र में सोनाग्राफी मशीन लग गई है। सोनालोजिस्ट नहीं होने के कारण अभी सोनाग्राफी नहीं हो रही। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा रखा है। साथ ही अस्पताल में जिन पदों पर रिक्त है, उनको लेकर भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा रखा है। अस्पताल में जो सुविधाएं हैं, वह मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-डॉक्टर जयकिशन मीना, चिकित्सा प्रभारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इटावा

प्रदेश में अब नहीं रहेगा दसवीं तक एक भी सरकारी स्कूल
जयपुर। प्रदेश में अब दसवीं तक एक भी सरकारी स्कूल नहीं रहेगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने इन सभी 3800 स्कूल को 12वीं तक क्रमोन्नत कर दिया है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है और इन स्कूलों से सूचनाएं भी मांगी गई है, जिससे की विभाग शैक्षणिक सत्र में इन स्कूलों को क्रमोन्नति की कक्षा में पढ़ाई शुरू कर सके।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को प्रपत्र भेजेंगे

शिक्षा विभाग के निदेशक कानाराम के अनुसार राय सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया है। इसमें समग्र शिक्षा परियोजना की वार्षिक कार्य योजना में राज्य के विद्यालयों को क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव राज्य सरकार केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को निर्धारित प्रपत्र में भेजा जाएगा। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार की यह बेहतर पहले है। इससे गरीब व वंचित वर्ष के छात्र अपने आपपास के स्कूल में ही 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कर सकेंगे।