girl suicide - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मणिपाल यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा
जयपुर,बगरू। पढ़ाई के सपनों के साथ घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर आई एक बेटी ने अचानक मौत को गले लगा लिया। दहमी कलां स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 1111 में सोमवार शाम बीटेक सैकंड ईयर की छात्रा सिओना चौधरी (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिहार निवासी इस छात्रा के पिता का नाम शशिकांत है। उसकी मौत से पूरे परिसर में सन्नाटा पसर गया।

घटना का समय और पुलिस की कार्रवाई
सोमवार शाम करीब 6.30 बजे छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल, लैपटॉप, डायरी और अन्य सामान जब्त किया गया। शव को एसएमएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में ही कराया जाएगा।

आत्महत्या की वजह पर सस्पेंस
अब तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पूछताछ शुरू कर दी है। छात्रा की निजी जिंदगी से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस की जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

सहपाठी सदमे में, परिवार को सूचना
सिओना की अचानक मौत से हॉस्टल की छात्राएं और सहपाठी गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। परिजनों को सूचना दे दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक उनसे सीधी बातचीत नहीं हो पाई है।

प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने परिसर को घेर लिया। मीडिया कर्मियों को प्रवेश से रोक दिया गया और मामले की जानकारी फैलने से बचाने की कोशिश की गई। छात्रों और कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को सामान्य दिखाने का प्रयास कर रहा है।

प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने होटल रूम में की खुदकुशी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
जयपुर। विधायक पुरी थाना इलाके में एक प्रेमी युगल में विवाद होने के बाद युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों के बीच विवाद की जड़ मोबाइल चैट को बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची विधायकपुरी थाना पुलिस ने होटल का गेट तोड़ा और युवती को पंखे के कुंदे से लटका पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एफ एसएल की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि मृतका के परिजनों ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

एसएचओ विधायकपुरी बनवारी लाल के अनुसार, आत्महत्या करने वाली 26 वर्षीय युवती डीडवाना कुचामन की रहने वाली थी। वह अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी। दोपहर में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद वे होटल से बाहर चले गए। कुछ देर बाद युवती अकेले होटल लौटी और कर्मचारियों से दूसरी चाबी लेकर कमरे में चली गई। करीब एक घंटे बाद युवक लौटा तो कमरा अंदर से बंद मिला। बार-बार खटखटाने पर जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती को पंखे से लटकता पाया।

बच्ची ने किया सुसाइड, माता-पिता ने आंखें दान की
अजमेर। अजमेर में 16 साल की एक नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को उसके पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस छात्रा के आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है। परिवार के लोग घटना को लेकर सदमें में है। लेकिन उन्होंने एक सराहनीय कदम उठाते हुए छात्रा की आंखें दान की है।

रामगंज थाने के ASI मनीराम ने बताया कि बुधवार देर शाम जोन्सगंज में रहने वाली 16 साल की साधना मिश्रा पुत्री सुनील कुमार मिश्रा ने घर के कमरे में अपनी चुन्नी से फांसी लगा ली। परिवार के लोग उसे तुरंत फंदे से उतारने के बाद जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना रामगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्रा की बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखाया। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर छात्रा का शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। रामगंज थाना पुलिस को मृतक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।

12वीं में पढ़ रही थी नाबालिग

साधना के परिवार वालों ने बताया कि वो नया बाजार स्थित सेंट्रल गर्ल्स स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह पढ़ाई में होशियार भी थी। 10वीं बोर्ड परीक्षा में उसके 97 प्रतिशत अंक आए थे। उसने सुसाइड क्यों किया। इस बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

परिवार ने की आंखें डोनेट

परिवार के लोग घटना को लेकर परेशान हैं। हालांकि गुरुवार को मृतका के माता-पिता ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए छात्रा साधना की आंखें अस्पताल प्रशासन को दान कर दी है। जिससे कि अन्य व्यक्ति की आंखों में उजाला हो सके।

नाबालिग युवती ने दुष्कर्म के बाद की आत्महत्या
बाड़मेर। एक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद नाबालिग ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली है। स्कूल से आते-जाते वक्त आरोपी 10वीं की छात्रा नाबालिग युवती को परेशान करता था, जिससे प्रताड़ित होकर युवती ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला थानाधिकारी रामप्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल से घर आते जाते समय पास ही गांव निवासी युवक उससे छेड़छाड़ करता था। कुछ दिन पूर्व ही नाबालिग युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुराचार कर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इतना ही नहीं आरोपी युवक अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उससे दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाता था, जिससे आहत होकर नाबालिग ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों को भी देता था धमकियां
मृतका के परिजनों ने कहा कि आरोपी स्कूल जाते वक्त बालिका को परेशान करता था, उस पर दबाव बनाना था ताकि उसे अपनी हवस का शिकार बनाया जा सके। मोबाइल पर परिजनों को भी धमकियां देता था, इससे आहत होकर मृतका ने यह कदम उठाया। करीब डेढ़ साल से आरोपी युवक द्वारा नाबालिग को प्रताड़ित किया जा रहा था।