Congress Leaders - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
कोटा। नगर निगम कोटा के 100 वार्डों के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोटा उत्तर से विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल अपने पुत्र अमित धारीवाल, पुत्रवधू एकता धारीवाल और पुत्र गर्वित धारीवाल के साथ सिविल लाइंस स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पहुंचे और मतदान किया। परिवार के साथ मतदान करने के बाद धारीवाल ने नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।
पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता और लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल ने वार्ड 87 के बसंत विहार स्थित मतदान केन्द्र पर वोट डाला। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी वार्ड 51 स्थित एक निजी स्कूल के मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान किया।

तीन बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शहर में मतदान प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। सुबह 7 से 10 बजे तक 18.33 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 38.84 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से शुक्रवार को शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्याग्रह का मुख्य उद्देश्य राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने समेत संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता और लोकतंत्र की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस सत्याग्रह में नेताओं ने संविधान, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। सीबी यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का जन आंदोलन है। उन्होंने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर हमला बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। यादव ने दल-बदल की घटनाओं पर चुनाव आयोग की चुप्पी, पंचायत-निकाय चुनाव समय पर न कराए जाने और ईवीएम से जुड़ी चिंताओं को भी प्रमुख मुद्दा बनाया।

संविधान में पांच वर्ष में स्थानीय निकाय चुनाव अनिवार्य हैं, लेकिन राजस्थान में देरी लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर कर रही है।गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सत्ताधारी दल लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव और विपक्षी आवाजों को दबाने की नीति की निंदा की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय चुनावों के लोकतंत्र अधूरा है।कार्यक्रम के बाद नेताओं ने प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाने और 20 अगस्त को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा निकालने की घोषणा की। इस सत्याग्रह को कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा के व्यापक अभियान का हिस्सा बताया है।

भिवाड़ी में फैक्ट्री में आगजनी घटना पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, कहा- 8 व्यक्तियों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक एवं दुखद
जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भिवाड़ी की एक फेक्ट्री में आग लगने से कई मजदूरों की मौत पर शोक जताया है।

नेताओं ने कहा है कि भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 व्यक्तियों की मृत्यु बेहद पीड़ादायक एवं दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र ‌स्वस्थ करें।

देवनानी की पत्नी के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी के निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

नेताओं ने देवनानी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पूर्व सांसद टाक का निधन : पार्थिव देह आज होगी सुपुर्द-ए-खाक, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
जयपुर। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक का रविवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह उनके झोटवाड़ा स्थित आवास पर लाई गई। विद्याधरनगर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। टाक के निधन पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत, गोविन्द सिंह डोटासरा, सचिन पायलट सहित विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, खानू खां बुधवाली, एमडी चौपदार सहित कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख जताया।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : कांग्रेस नेताओं का भाजपा सरकार पर हमला, वोट चोरी को बताया संविधान विरोधी कृत्य
जयपुर। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष गोपाल मीणा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र यादव की मौजूदगी में बैठक में विधायक प्रशांत शर्मा, विद्याधर चौधरी, लक्ष्मण मीणा सहित अनिल चौपड़ा, अभिषेक चौधरी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर, वेद सोलंकी आदि मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए वोट चोरी को संविधान विरोधी कृत्य बताया। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का खुलासा करके मोदी सरकार की सच्चाई जनता के सामने उजागर कर दी है। मोदी सरकार और राज्यों में भाजपा की सरकारें वोट चोरी कर बनाई जा रही हैं। भाजपा की संविधान विरोधी सोच अब तानाशाही में बदल गई है।

ये लोगों से उनके वोट देने का अधिकार भी छीनने में लगे हुए हैं। इनको केवल सत्ता की भूख है और जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। लोकसभा चुनाव में राजस्थान में भी जयपुर ग्रामीण, अलवर, कोटा, बीकानेर जैसी सीटों पर गड़बड़ी करके जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव में भी कई जगह वोट चोरी करके पर्ची सरकार बना ली। राहुल गांधी के उठाए मुद्दे में हस्ताक्षर अभियान के जरिए हमें अपना विरोध दर्ज कराना है। जनता के बीच भाजपा की सच्चाई उजागर करनी है। आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में हमें लोगों के बीच जाकर सच बताना होगा, ताकि लोगों को भाजपा के झूठ, फरेब का पता चल सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये आमजन तक पहुंच रहे कांग्रेस नेता, पार्टी से ज्यादा नेताओं के फॉलोअर
जयपुर। राजनीति में लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी और उसके नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बड़ा जरिया बना चुके हैं। कई नेताओं ने अपनी हर गतिविधि की जानकारी सोशल मीडिया पर देने के लिए पीआर टीमें नियुक्त कर रखी हैं। खुद की पहुंच बढ़ाने की होड़ में कई नेताओं के फॉलोअर तो पार्टी के कुल फॉलोअर से भी ज्यादा हो गए हैं। कांग्रेस में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता लगातार बढ़ाई है। कांग्रेस के इन नेताओं की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर हैं। ये सभी नेता खुद के दौरे, मुलाकातें, पार्टी गतिविधियों सहित सरकार के कामों की निंदा और पार्टी की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखकर जनता तक अपनी बात पहुंचाते हैं।

कई नेता तो ऐसे हैं, जो अपने दिनभर के कार्यक्रम, जनसभाएं, रोड शो और जनता के नाम अपने संदेश भी अपलोड करते हैं। इन नेताओं का मानना है कि आज के तकनीकी दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी बात लाखों लोगों तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है। नेताओं के अपने दौरों की सूचनाएं भी सोशल मीडिया पर अपलोड करने से उनके समर्थक दौरा स्थल पर पहुंच जाते हैं।

फेसबुक लाइव का भी चलन बढ़ा
नेताओं में फेसबुक लाइव का भी चलन बढ़ा है। किसी भी तरह के ज्वलंत मुद्दों पर फेसबुल लाइव के माध्यम से अपनी बात रखते हैं। उनके वीडियो लाखों समर्थकों तक शेयर माध्यम से पहुंच जाते हैं।

गहलोत, पायलट, डोटासरा के लाखों फॉलोअर्स
कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर करीब एक मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 4.1 मिलियन, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के तीन मिलियन और पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के 675के फॉलोअर्स हैं। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीसीसी के 413के, गहलोत के 5.1 मिलियन, पायलट के 5 मिलियन, डोटासरा के 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पीआर कंपनियां, अलग टीमें रखते हैं नेता
अपनी ब्रांडिंग के लिए कई दिग्गज नेता मोटे पैकेज पर पीआर कंपनियां रखते हैं। सैंकड लाइन के नेता भी ब्रांडिग और प्रमोशन के लिए कंपनियां हायर कर रहे हैं। पार्टी का सोशल मीडिया विभाग होने के बावजूद ये नेता खुद की सोशल मीडिया टीमें रखते हैं, जो दिनभर उनका प्रमोशन करती हैं। राजस्थान में ऐसे नेताओं में गहलोत, पायलट, डोटासरा, जूली के अलावा अशोक चांदना, हरीश चौधरी जैसे नेता भी शामिल हैं।

जनता से सीधे संवाद की जरूरत
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख सुमित भगासरा का इस विषय पर कहना है कि जनता से सीधे संवाद के लिए आज के समय में सोशल मीडिया एक जरूरत बन चुका है। जनता भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांगे नेताओं तक पहुंचा रही है। मीडिया के अन्य माध्यम जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तुलना में सोशल मीडिया की रीच बहुत तेजी से बढ़ी है। आज के दौर में औसतन हर व्यक्ति करीब ढाई घंटे सोशल मीडिया पर बिताता है, जिस कारण नेताओं को भी सोशल मीडिया पर मौजूदगी दिखाना जरूरी हो गया है।

कांग्रेस नेताओं ने आईएएस आलोक के निधन पर शोक जताया
जयपुर। वरिष्ठ आईएएस आलोक के आकस्मिक निधन पर राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने शोक जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने शोक जताते हुए कहा है कि वरिष्ठ आईएएस राजस्थान के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है।

आलोक की पहचान एक काबिल अधिकारी की रही। उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना की है।

कांग्रेस नेताओं ने डोटासरा से की मुलाकात
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक में शामिल होने पहुंचे कई राष्ट्रीय नेताओं ने जयपुर पहुंचकर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा से उनके आवास पर मुलाकात की।

डोटासरा से कांग्रेस सचिव ऋत्विक मकवाना, पूनम पासवान ने पीसीसी वॉररूम में पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह मिले। डोटासरा और नेताओं के बीच पार्टी के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

गहलोत सहित कांग्रेस नेताओं ने नेहरू को पुष्पांजलि की अर्पित
जयपुर। देश पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी, पीसीसी महासचिव जसवंत गुर्जर, राजेन्द्र यादव,रामसिंह कस्वां, मंजू शर्मा, राजेश चौधरी, अय्यूब खान, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, संगीता गर्ग सहित अनेक कांग्रेसजनों ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

गठबंधन सीटों पर कांग्रेस नेताओं का केवल बाहरी समर्थन, प्रत्याशियों ने की शिकायत
जयपुर। लोकसभा चुनाव में तीन गठबंधन सीट के प्रत्याशियों ने कांग्रेस को उनके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के केवल बाहरी समर्थन देने की शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी आलाकमान तक पहुंच चुकी शिकायत पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

नागौर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी आरएलपी के हनुमान बेनीवाल कई कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में प्रचार का आरोप लगा चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस ने भले ही 3 नेताओं पर कार्यवाही कर दी, लेकिन बेनीवाल की शिकायत अभी भी बनी हुई है। बेनीवाल समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया सहित चेतन डूडी आदि केवल बाहरी तौर पर समर्थन कर रहे हैं। ये नेता लोकसभा क्षेत्र से बाहर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं, लिहाजा प्रत्याशी को अपेक्षा अनुरूप चुनावी सहयोग नहीं मिल रहा। डूंगरपुर- बांसवाडा सीट पर भी गठबंधन प्रत्याशी बीएपी के राजकुमार रोत के साथ कमोवेश ऐसे ही हालात हैं। स्थानीय कांग्रेस नेता पहले से ही गठबंधन का विरोध कर रहे थे और अब क्षेत्र में अपने स्थानीय वर्चस्व को बचाने के लिए पूरे मन से समर्थन साथ नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद डामोर पार्टी निष्कासन के बावजूद चुनावी मैदान में डटे हुए हैं और कई कांग्रेस नेता उनके साथ पार्टी लाइन से हटकर खड़े हैं। सीकर सीट पर भी माकपा प्रत्याशी अमराराम चौधरी के समर्थकों ने भी कुछ दिन पहले पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा तक कुछ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के पूरी तरह साथ नहीं लगने की बात पहुंचाई। डोटासरा ऐसे नेताओं को समझाने में जुटे हैं, लेकिन ये नेता भविष्य में अपने वर्चस्व को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं। आलकमान स्तर से मिले निर्देशों के बावजूद पार्टी  कांग्रेस नेताओं की एकजुटता दिखाने में पूरी तरह कामयाब नही हो पाई है।

लोकसभा चुनाव से पहले नाराज कांग्रेस नेताओं को मनाने व बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की कवायद
जयपुर। लोकसभा चुनाव के लिए 25 सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार तय करने के साथ ही पार्टी में अंदरूनी खींचतान से निपटने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर टिकट बंटवारे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की 26-27 फरवरी को संभावित केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। नाराज नेताओं को मनाने और बड़े नेताओं को मैदान में उतारने की कवायद को भी हरी झंडी मिल सकती है।

बैठक में राजस्थान के प्रमुख नेताओं के साथ टिकट वितरण को लेकर मंथन होगा। प्रदेश की कुछ सीटों पर एक-एक प्रत्याशी का नाम और कुछ सीटों पर दो से चार दावेदार सामने आए हैं। बैठक में उन सीटों पर एक राय बनाने की आलाकमान की कोशिश होगी, जिन सीटों पर दो से चार दावेदारों के नाम स्थानीय नेताओं और प्रभारियों की रिपोर्ट में सामने आया है। पार्टी के फीडबैक में जिन सीटों पर भाजपा से कड़ी टक्कर नजर आ रही हैं, वहां बडेÞ नेताओं को मैदान में उतारने की जानकारी भी फीडबैक रिपोर्ट में शामिल है। हालांकि कांग्रेस में अभी बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है, लेकिन कुछ लोगों का सुझाव है कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बडेÞ नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा जाए। सीईसी बैठक में इस मुद्दे पर इस बार तस्वीर साफ हो जाएगी।

युवा नेताओं को अधिक मौका देने का फार्मूला
कई सीटों पर इस बार नए युवा चेहरों को मैदान में उतारा जा सकता है। एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, सेवादल और महिला कांग्रेस अग्रिम संगठनों से भी युवा चेहरे उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। भाजपा की युवाओं को लुभाने की कवायद को झटका देने के लिए इस बार कांग्रेस की रणनीति बदली हुई नजर आएगी।

पाला बदल रहे नेताओं के डेमेज कंट्रोल की कवायद तेज
वागड़ के नेता महेन्द्रजीत मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद डेमेज कंट्रोल की कवायद लोकसभा चुनावों से पहले पूरी करनी है। कुछ और सीटों पर भी नेताओं के भाजपा की तरफ झुकाव की खबरें आने के बाद पार्टी इन सीटों पर सीईसी बैठक में प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम फैसला ले सकती है। इसके लिए स्थानीय नेताओं और प्रभारियों से सुझाव लिए जा चुके हैं। साथ ही पार्टी में अंदरूनी खींतचान के चलते नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ नेताओं को दी जा सकती है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का सर्वे, 12 सीटों को सी श्रेणी में रखा
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने सभी 25 लोकसभा सीटों पर सर्वे कराया है। सर्वे में मजबूत पकड़ से लेकर कमजोर पकड़ तक सीटों को ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है। कांग्रेस सर्वे में ए श्रेणी की सात सीटें, बी श्रेणी में छह सीटें और सी श्रेणी में 12 सीटें शामिल की गई हैं। कांग्रेस ने सी श्रेणी में मानी गई कमजोर सीटों में 12 लोकसभा सीटों को शामिल किया है। इन सीटों में पाली, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, बाड़मेर- जैसलमेर, बारां-झालावाड़ और भीलवाड़ा सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर कांग्रेस लगातार हार का मुंह देख रही है। बी श्रेणी में आधा दर्जन सीटें रखी गई हैं। इनमें कोटा-बूंदी, जालोर-सिरोही, अलवर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, भरतपुर और नागौर सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर कांग्रेस कई बार जीती है तो कई बार हारी है। कांग्रेस रणनीतिकारों का मानना है कि मजबूत उम्मीदवार और जातिगत-सियासी समीकरण साधे जाएं तो बी श्रेणी की सीटों पर जीत हासिल की जा सकती है। वहीं, ए श्रेणी की सीटों में चूरू, सीकर, झुंझुनू, टोंक-सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, करौली-धौलपुर और दौसा सीट शामिल की गई हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले वोट प्रतिशत के हिसाब से ए श्रेणी की सीटों का चयन किया गया है।