cast - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

अक्षय की मसाला डोज है ‘बच्चन पांडे’
अक्षय कुमार ने दीवाली पर आई सूर्यवंशी के बाद अब होली पर बच्चन पांडे साथ दस्तक दी है। यह तय है कि ये फिल्म भी दर्शकों को निराश नहीं करेगी। फिल्म में सभी तरह के मसाले हैं। सबसे खास है अक्षय कुमार की अदाकारी। इस बार अक्षय ने अपना गेट अप भी बदला है और उनको गैंगस्टर के किरदार और गेटअप में देखना दर्शकों को अच्छा भी लगता है। मुद्दत बाद अक्षय कुमार ने अपना गेटअप बदला है। अक्षय की अदाकारी भी शानदार रही है। वे दर्शकों के दिल में काफी हद तक खौफ पैदा करने में कामयाब रहते है। फिल्म में कृति सेनन ने भी अपना किरदार बेहतरीन निभाया है। अलबत्ता जैकलीन फर्नाडीस के पास कुछ भी फिल्म में करने को नहीं था। अरशद वारसी अर्से बाद स्क्रीन पर दिखे हैं, लेकिन वे टुकड़ों में मनोरंजन करते है। अलबत्ता संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी जैसे अदाकार जरूर फिल्म में हास्य का पुट देने में कामयाब हुए हैं। निर्देशक फरहद सामजी का निर्देशन मजबूत है। वे अपने निर्देशन से सामान्य फिल्म को भी दर्शनीय बना देते है।
( समीक्षक: अभय जोशी)