sawai madhopur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमरूद महोत्सव एवं कृषि तकनीकी मेला का उदघाटन : कार्यक्रम में बोले बिरला- राज्य सरकार कर रही है कृषि उत्पादन बढ़ाने के हर सम्भव प्रयास
सवाई माधोपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य के कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव के उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते बिरला ने कहा कि सवाई माधोपुर का अमरूद आने वाले दिनों में क्षेत्र के किसानों की जिंदगी में बेहतरी लाएगा। राज्य सरकार की ओर से जिले में अमरूद का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा, जिससे देश विदेश में इस फल और इससे बने उत्पादों की मांग बढ़ेगी। देश में पहली बार आयोजित अमरूद महोत्सव इस दिशा में प्रयासों का पहला कदम है। इसके सुखद परिणाम जल्द ही दिखने लगेंगे। राज्य सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इन्ही प्रयासों की कड़ी में सवाई माधोपुर में भारत में पहली बार अमरूद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश.प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से किसानोंए कृषि उत्पाद व्यापारियों और कृषि यंत्र एवं तकनीक से जुड़े विशेषज्ञों को साझा मंच उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे अपने अनुभवों को साझा कर उन्नत कृषि को अपना सकें।

उन्होंने कहा कि अमरूद सस्ता लेकिन स्वास्थ्य.वर्धक है, महोत्सव से इसकी जानकारी बढ़ेगी। अमरूद महोत्सव जैसे आयोजन के जरिए लोगों को इस फ ल के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों के बारे में जानकारी मिलेगी। इससे बनने वाले अचार, जूस, पल्प, मिठाई भी इस मेले में प्रदर्शित किए गए है। उन्होंने कहा कि जब किसी कृषि उत्पाद का संवर्धन होता है, तभी किसान की वास्तविक आय बढ़ती है। इस प्रकार यह आयोजन क्षेत्र के अमरूद उत्पादक किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

जल्द लगेगा अमरूद का प्रोसेसिंग प्लांट: किरोड़ी लाल
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सवाई माधोपुर की धरती पर 150 करोड़ रुपए की लागत से अमरूद का प्रोसेसिंग प्लान्ट स्थापित करेगी। राजस्थान में कुल 14 हजार हैक्टेयर अमरूद के बगीचों में से 11 हजार हैक्टेयर अकेले इस जिले में हैं। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर का अमरूद यहीं पर खपने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की है। मीणा ने कहा कि राजस्थान के अमरूद के किसानों की इस फ ल से आमदनी सालाना करीब 600.700 करोड़ रुपए है। हमारा लक्ष्य अमरूद से आमदनी को 1500.1600 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष करना है। सवाई माधोपुर में किसानों को अपना  फल बेचने के लिए अब दिल्ली, बड़ौदा नहीं जाना पड़ेए इसलिए प्रोसेसिंग यूनिट की सख्त आवश्यकता है। प्रोसेसिंग प्लान्ट लगने से आस.पास के जिलों के साथ ही पड़ोसी प्रदेशों के अमरूद के किसानों को भी लाभ होगा।

सवाई माधोपुर के वृद्ध से जोधपुर में लूट : चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर आभूषण-नकदी लूट ले गए
जोधपुर। सवाई माधोपुर के एक वृद्ध व्यक्ति से जोधपुर में लूट हो गई। टे्रन के इंतजार में बैठे दो बदमाश चाय पिलाने के बहाने ओलंपिक- रेलवे स्टेशन रोड पर लेकर आए फिर चाय में नशीला पदार्थ मिला पिला दिया। बेहोश होने पर उसके पहने आभूषण और नगदी लेकर चंपत हो गए। एक दिन बाद जब होश आया तो सामान पास में नहीं मिला। पीड़ित की तरफ से रविवार को केस दर्ज कराया गया। घटना शनिवार रात की है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया, सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा तहसील के गांव एंचेर के रहने वाले छोटूलाल मीणा की तरफ से सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया, वह 22 अगस्त को साबरमती एक्सप्रेस से रामदेवरा से जोधपुर पहुुंचा था।

रात 9. 15 बजे थे। उसके बाद उसे सवाई माधोपुर जाना था। वह अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। रात 2 बजे दो लड़के उसके पास आए। दोनों चाय पीने के लिए स्टेशन से बाहर ओलिंपिक चौराहा के पास में आए। वहां उनमें से एक लड़का चाय लेने चला गया। एक लड़का और मौके पर आ गया। छोटूलाल के पास दो लड़के बैठ गए। फिर उन्होंने छोटूलाल को चाय पिलाई और खुद भी पी। चाय कड़वी होने पर छोटूलाल ने पीने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने उसे दूसरी चाय लाकर दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और वह सो गया।

बारिश से आवासों व दुकानों में भरा पानी: खतरे के निशान पर पहुंची चंबल नदी, एनडीआरएफ की टीम तैनात
सवाई माधोपुर। विगत रात आई मूसलाधार बारिश से मानसरोवर बांध ओवरफ्लो होने के कारण जिले के टोंक चिरगांव नेशनल हाईवे पर पानी के तेज वहाब के कारण बोदल के पास पुलिया का एक हिस्सा पानी में बह गया, जिसके कारण खंडार एवं शिवपुर मार्ग का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। जिला कलेक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित उच्च अधिकारियों ने मौके का फीडबैक लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल एवं खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर झाड़ आदि कटवाकर रास्ते को रुकवाया, ताकि कोई अनहोनी घटना ना हो सके। चंबल नदी का निशान खतरे के निशान के पास पहुंच गया, जिससे नदी किनारे वाले गांव में दहशत का माहौल हो गया। प्रशासन द्वारा  एनडीआरएफ की टीम तैनात कर दी गई है एवं बार-बार गांव वालों को नदी किनारे पर नहीं जाने के लिए चेतावनी दी जा रही है।

मूसलाधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। सवाई माधोपुर मुख्यालय के शहर में दुकानों और मकान में पानी भर गया। रेलवे स्टेशन पर पटरियों पर पानी आने से जलमग्न हो गई। लटिया नाले में पानी के उफान के चलते उसके किनारे पर रहने वाले एवं निचली बस्तीयों के घरों में 2 से 5फीट पानी चला गया। साथ ही पशुधन की भी हानि हुई। मूसलाधार बारिश के कारण जिले कई ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए हैं और उनका जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। किसान लोग खेतों में फंस गए थे, जो पानी उतरने के बाद अपने आवासों में वापस आए। प्रशासन द्वारा कई जगह रेस्क्यू ऑपरेशन किए गए एवं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। विधायक डॉ. किरोडी लाल मीणा सवाई माधोपुर पहुंचे एवं अधिकारियों को निर्देश दिए।

वन विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश : पांच दिन श्रद्धालुओं के लिए किया त्रिनेत्र गणेश मार्ग बंद, तीन दशक में करीब 20 लोग बन चुके पैंथर का निवाला
सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के रणथंभोर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार को हुई दुखद घटना के बाद रणथंभोर में सन्नाटा पसरा हुआ है। टाइगर अटैक में 7 वर्षीय मासूम की मौत के बाद वन विभाग ने पांच दिनों के लिए एहतिहात त्रिनेत्र गणेश मार्ग को श्रद्धालुओं और आमजन के लिए पूर्णतया बंद कर दिया है। वहीं त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर अभी भी टाइगर मूवमेंट लगातार बना हुआ है। जानकारी अनुसार बच्चे को मौत के घाट उतारने वाले टाइगर की पहचान हो गई है। बच्चे पर हमला बाघिन टी-84 की बेटी मादा शावक कनकटी ने किया है।
उल्लेखनीय है कि रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार का दिन होने के चलते हजारों श्रद्धालु रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे थे। रास्ते में श्रद्धालुओं की रेलमपेल मची थी। तभी मंदिर मार्ग के रास्ते में अमराई क्षेत्र में एक टाइगर ने मंदिर दर्शन कर दादी व चाचा के साथ लौट रहे 7 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वन विभाग ने उसी वक्त रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग को बंद कर दिया और मुख्य वन्य जीव संरक्षक ने आदेश जारी कर के आगामी 5 दिन तक के लिए त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग बंद कर दिया। घटना से वन विभाग के प्रति भी लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त है। वन्य जीव विशेषज्ञों का मानना है कि इस रास्ते और दुर्ग की टेरिटरी में तीन बाघिन तथा उनके 9 शावक सहित दो मेल टाइगर विचरण कर रहे हैं। हालांकि शावक अभी छोटे हैं लेकिन धीरे-धीरे शिकार करने में माहिर बनते जा रहे हैं। ऐसे में लगभग 14 टाइगर इस इलाके में घूम रहे हैं जो श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा है। वन विभाग को टाइगर मूवमेंट की सही जानकारी नहीं होना वन विभाग की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।  खास बात यह है कि मंदिर मार्ग पर अभी भी टाइगर मूवमेंट लगातार बना हुआ है। इससे भी अधिक खास बात यह सामने आई है कि गणेश धाम से लेकर दुर्ग के चारों ओर लगभग 14 टाइगर घूम रहे हैं जो कि श्रद्धालुओं के लिए अब बड़ा भय का कारण है। विभागीय सूत्रों की मानें तो बालक पर हमला बाघिन टी-84 की बेटी मादा युवा शावक कनकटी ने किया है। मादा शावक का लगातार घटना वाले स्थान के आसपास ही मुवमेंट बना हुआ है।

वन विभाग की लापरवाही उजागर
जब इस रास्ते पर टाइगर मूवमेंट था तब क्यों वन विभाग ने लोगों की आवाजाही को चालू रखा। क्यों वनकर्मी संभावित इलाकों में तैनात नहीं थे। रणथंभौर में अगर गत 38 सालों की बात करें तो टाइगर के हमले से करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। वन्यजीव विशेषग्यों का कहना है कि रणथंभौर में जिस तरह से बाघों का कुनबा बढ़ रहा है और बाघ युवा हो रहे ऐसे में यह खतरा बढ़ रहा है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है साथ ही रणथंभौर के गणेश धाम से त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला रास्ता टाइगर टेरेटरी के बीच से होकर गुजरता है ऐसे में त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ओर दुर्ग घूमने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग और सरकार को जल्द ही कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।

मेहमानों को चाय बनाते समय भभका सिलेंडर : शादी समारोह में आए एक महिला, दो बच्चे समेत पांच जने झुलसे
श्रीमाधोपुर। शहर के नांगलभीम गांव के भोजलाई जोहड़े में एक शादी समारोह के दौरान अचानक चाय बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हादसे में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस वक्त हुई जब शादी की तैयारियों के बीच रिश्तेदारों के लिए चाय बनाई जा रही थी कि तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग भड़क गई। हादसे में दौसा की सुनिता, जो अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आई थी, गंभीर रूप से झुलस गई।

चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देख जयपुर रैफर कर दिया। झुलसे अन्य लोगों में रिश्तेदार नरेश नावरिया, शेरसिंह, करण और राहुल शामिल हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के शिकार नरेश ने बताया कि सोमवार को उसकी साली पूजा की शादी थी। वे सभी परिवार के साथ शादी में आए थे। इसी दौरान हादसा हो गया, गनीमत यह रही की हादसे में समय रहते भभकते सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया गया।

सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सवाई माधोपुर। रवाजना डुगर थाना क्षेत्र के कुस्तला गांव के पास नेशनल हाईवे स्थित होटल राम श्याम के पास देर रात एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना रवाजना थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

रवाजना डूगर थानाधिकारी यदुवीर सिंह ने बताया की रात करीब 2:30 बजे ग्रामीणों द्वारा हाईवे के पास होटल राम श्याम के नजदीक एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त शिवपाल सिंह उर्फ लाला पुत्र कल्याण सिंह राणा निवासी गणेश नगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा हे। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद ही संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक शिवपाल के भाई शंकर का कहना है कि  बागी, जीतू गुर्जर और मोनू नाम के युवक पर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है।

दो साल की बच्ची व मां का कुएं में मिला शव
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के कुम्हारिया गांव में सोमवार रात्रि को एक 2 साल की बच्ची के साथ महिला का शव कुंडेर मार्ग पर कुएं में  मिला। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। यह महिला अपनी 2 साल की बालिका के साथ घर से 2 किलोमीटर दूर कुएं में जाकर कूद गई थी। जिससे दोनों की मौत हो गई। सुबह चौथ का बरवाड़ा सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका के भाई काडूराम ने इसकी रिपोर्ट चौथ का बरवाड़ा थाने में दी है। मामले में प्रशासन और परिवार घटना का मुख्य कारण नहीं बता पा रहे है। जानकारी के अनुसार आर्थिक तंगी एवं गृह क्लेश की घटना से इसकी संभावना जताई जा रही है। बाबूड़ी पत्नी दिलखुश गुर्जर निवासी कुमारिया सुबह 10 बजे अपने घर से 2 साल की बच्ची अर्पिता को लेकर निकली थी। परिवार जनों ने बताया कि शुरू में उन्होंने सोचा कि वह खेत पर या अन्य जगह पर गई है।

शाम तक जब घर पर नहीं लौटी तो ग्रामीणों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान घर से 2 किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं पर एक महिला ने उसे उस ओर जाते देखा था। जिस पर कुएं में कूदने की आशंका के चलते उसकी तलाश की। जिसके बाद रात करीब 9.30 बजे बच्ची और उसकी मां का शव बाहर निकाला गया। इस दौरान शव को बाहर निकालने वाले कन्हैया लाल गुर्जर ने बताया कि जब शव को बाहर निकाला गया तो मां एवं बच्ची दोनों एक कपड़े से बंधे हुए थे। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।

पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया: सुबह 9 बजे मेडिकल बोर्ड का गठन कर दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मृतका के भाई की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की रिपोर्ट दी गई। परिजनों ने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य प्रकार की आशंका अभी तक पुलिस को नहीं बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के आशंका की रिपोर्ट दी है। परिजनों से रिपोर्ट लेने और लोगों से घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम के निर्देश पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजन जो भी रिपोर्ट देंगे उन सभी तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

टेरिटोरियल फाइट में घायल टी-120 का किया उपचार
सवाई माधोपुर। नर बाघ टी 120 का मुख्य वन संरक्षक टी.सी. वर्मा के निर्देशन में ट्रैंकुलाइज कर उपचार किया गया। सूत्रों ने बताया कि टेरिटोरियल फाइट में घायल इस बाघ का रणथम्भौर के चिकित्सकों ने उपचार किया। डॉ चन्द्र प्रकाश मीना वेटरनरी आफीसर रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने बताया कि चिकित्सा टीम में डॉ राजीव गर्ग, जीतसिंह खंगार, राजवीर सिंह,बाल किशन सेनी और जसकरण मीना सहायक वन संरक्षक संजीव शर्मा मौजूद थे।उन्होंने बताया कि नर बाघ के लम्बोसेकरल वर्टीबरा पर मेगट लुंड था जिसमें मेगिटीशाइडल और एंटीबायोटिक दवा देकर सर्जीकल इंटरवेंशन एनटीसीए की अनुमति से बाघ को ट्रैंक्वलाइज किया गया। चिकित्सा के बाद टाइगर होश में आ गया।