raghav chadha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका : राज्यसभा सभापति ने दी आप से अलग हुए सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मान्यता, राज्यसभा में सांसदों की संख्या 113 हुई
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा को पार्टी से बड़ा इनाम मिला है। दरअसल, राज्यसभा में उनको भाजपा पार्टी में शामिल होने की मंजूरी मिल चुकी है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसको लेकर राज्यसभा सचिवालय से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

राज्यसभा सचिवालय द्वारा सोमवार को जारी सदन में विभिन्न दलों की सदस्य सूची में आम आदमी पार्टी से अलग होकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने वाले सदस्यों के नाम भाजपा की सूची में आ गए हैं और पार्टी की सदस्य संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी से निर्वाचित सदस्य राघव चड्ढा, डॉ संदीप कुमार पाठक और डॉ अशोक कुमार मित्तल ने गत 24 अप्रैल को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सात सदस्यों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।

इन सदस्यों में उपरोक्त तीन के अलावा क्रिकेटर हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा सचिवालय की ओर से आज जारी सूची के अनुसार इन सदस्यों को 24 अप्रैल से ही भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता दी गई है। इस सूची में आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या घटकर तीन हो गई है। सदन में अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के अलावा दो सदस्य  नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उप नेता पद से हटा दिया था। उसी के बाद से पार्टी में समस्या उत्पन्न हुई है।

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाया, जानें कौन लेगा उनकी जगह ?
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बड़े संगठनात्मक बदलाव के रूप में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाने का फैसला लिया है। पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी जगह भारतीय बिजनेसमैन से पॉलिटिशियन बने और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को बताया कि सांसद राघव चड्ढा को अब पार्लियामेंट में बोलने का भी समय नहीं दिया जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी का ये बयान पार्लियामेंट सेशन से पहले राज्यसभा में पार्टी के अंदरूनी कलह को उजागर करता है। उन्होंने इस बात पर पूरा जोर दिया कि कानूनों को मॉडर्न पेरेंटिंग की असलियत को दिखाना चाहिए और शुरुआती चाइल्डकेयर में दोनों माता-पिता की बराबर हिस्सेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

एशियन लीडरशिप सम्मेलन में शामिल होंगे राघव चड्ढा, कहा- युवाओं के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होना गर्व की बात
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने एशियन लीडरशिप सम्मेलन 2025 में शामिल होने को लेकर कहा कि वैश्विक नेतृत्व के बीच भारत और उसके युवाओं के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। चड्ढा ने एशिया की प्रतिष्ठित एशियन लीडरशिप सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिलने पर आज कहा कि एशिया आज बदलाव के मुहाने पर खड़ा है और इस ऐतिहासिक मंच से भारत की सोच और अनुभव साझा करना उनके लिए एक सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा कि यह भारत की कहानी, नवाचार, युवा नेतृत्व, लोकतंत्र और वैश्विक सहभागिता को एशिया के प्रतिष्ठित मंच पर दिखाने का शानदार मौका है। यह कॉन्फ्रेंस दक्षिण कोरिया के सोल में 21-22 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें चड्ढा को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस बार चड्डा के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, एशिया फाउंडेशन की अध्यक्ष लॉरेल ई. मिलर, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट, मिलकेन इंस्टीट्यूट की वाइस प्रेसिडेंट लॉरा लेसी, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोंपियो, रैंड के इकोनॉमिक स्ट्रेटेजी यूनिट के निदेशक डेनियल एगेल, हार्वर्ड सेंटर फॉर पब्लिक लीडरशिप के फाउंडर डीन विलियम्स और कनाडा इंटरनेशनल साइंटिफिक एक्सचेंज प्रोग्राम की डायरेक्टर शॉना नोवाक जैसे बड़े नेता एशियन लीडरशिप सम्मेलन मंच को साझा करेंगे।

राघव चड्ढा का दावा- चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीतेगा INDIA गठबंधन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का 'इंडिया' गठबंधन चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज होगा।

चड्ढा ने आज कहा कि इंडिया गठबंधन का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पहला मुकाबला 18 जनवरी को चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में होने जा रहा है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से यह साबित हो जाएगा कि आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच मुक़ाबले में क्या नतीजे होंगे।

'आप' नेता ने कहा कि मेयर चुनाव से यह भी साबित होगा कि इंडिया गठबंधन जब मिलकर चुनाव लड़ता है तो एक और एक दो नहीं बल्कि ग्यारह होते हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन ही साल 2024 में केंद्र की भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मेयर 'आप 'का होगा जबकि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस पार्टी के पास जाएगा।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बँटवारे पर कहा कि किन राज्यों में सीटों का बंटवारा होगा और कहां मिलकर लड़ना है, वह आगे देखा जाएगा। सीट बँटवारे पर पल- पल की जानकारी साझा करना उचित नहीं है। इस संदर्भ में जैसे ही कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला होगा सभी के सामने जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मुलाकात हुई थी। बैठक सार्थक रही और साथ मिलकर लडऩे का रास्ता साफ हुआ।

राघव चड्ढा आवंटित बंगले के हकदार नहीं
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यदसभा सदस्य राघव चड्ढा के सरकारी आवास के आवंटन को रद्द करने के राज्यसभा सचिवालय की हाउस कमेटी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्यसभा सचिवालय की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट को कहा गया कि आवास और भत्ते का आवंटन नियमों के मुताबिक किया जाता है। इसके लिए गठित समिति ने जो बंगला उन्हें आवंटित किया था वह उसके पात्र नहीं थे जिसकी वजह से बाद में उस बंगले को वापस ले लिया गया। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी।

मेरे खिलाफ दुष्प्रचार कर रही भाजपा : राघव चड्ढा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनकी छवि खराब करने के लिए उनके खिलाफ निराधार दुष्प्रचार कर रही है।

चड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूरे देश ने देखा कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार ने दिल्ली सरकार का गला घोंटने के लिए असंवैधानिक बिल पास किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का इतने से मन नहीं भरा है। अब मोदी सरकार ने एक नयी परंपरा शुरू की है कि जो भी उसके खिलाफ बोलेगा, उसकी सदस्यता खत्म कर देगी, उसको निलंबित कर देगी या एफआईआर कर देगी। मोदी सरकार को लोकतंत्र का ड्रामा करने के बजाय देश में तानाशाही शासन की घोषणा कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अफवाह कंपनी भाजपा के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में झूठ बोला कि गलत हस्ताक्षर हो गया। अमित शाह देश के दूसरे नंबर के मंत्री है। उनको सदन की कार्रवाई के बारे में समान्य ज्ञान की जानकारी होनी चाहिए। चयन समिति में किसी भी सदस्य द्वारा किसी भी सदस्य का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है और उसके हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होती है। दअरसल, मोदी सरकार का एकमात्र मकसद राहुल गांधी की तरह राघव चड्ढा की भी सदस्यता खत्म करनी है। लेकिन हम लडऩा और जीतना जानते हैं। अगर गलत हथकंडे अपनाकर राघव चड्ढा की सदस्यता खत्म की गई तो वो दोबारा भी चुन कर आ जाएंगे। लेकिन अमित शाह जी को झूठ और अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

चड्ढा ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है कि एक झूठ को हजार बार बोलो ताकि वो सच्चाई में तब्दील हो जाए। इस मंत्र के तहत भाजपा ने मेरे खिलाफ दुष्प्रचार शुरू किया गया है। अमूमन यहई देखा जाता है कि जब भी किसी सदस्य के खिलाफ विशेषाधिकार समिति कोई कार्रवाई शुरू करती है तो वह सदस्य उस पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं देता है। लेकिन मुझे मजबूरन भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए देश के सामने आना पड़ा। राघव चड्ढा ने रूल बुक का हवाला देते हुए कहा कि रूल बुक के अनुसार राज्यसभा संचालित होती है। रूल बुक में लिखा है कि किसी भी चयन समिति के गठन के लिए कोई भी सांसद नाम प्रस्तावित कर सकता है और जिस सदस्य का नाम प्रस्तावित किया जाता है। उसके हस्ताक्षर और लिखित सहमति की जरूरत नहीं होती है। रूल बुक में कहीं पर भी नहीं लिखा है कि चयन समिति में प्रस्तावित किसी सदस्य का नाम देने के लिए लिखित सहमति या हस्ताक्षर चाहिए। इसके बावजूद भाजपा द्वारा एक झूठा प्रचार फैलाया गया कि गलत हस्ताक्षर हो गया।

चड्ढा ने कहा कि भाजपा की अज्ञानता का हमारे पास कोई इलाज नहीं है लेकिन प्रक्रिया ये होता है कि जब भी कोई विवादित बिल सदन में आता है तो एक समिति गठन की प्रक्रिया बताई गई है कि अगर कोई सदस्य चाहता है कि अभी बिल पर मतदान न हो, बल्कि इस पर और चर्चा की जाए, बिल में और क्या बदलाव किए जाएं, वो बताया जाए। इसके लिए यह चयन समिति गठित की जाती है। उस समिति में कुछ नाम प्रस्तावित किए जाते हैं और जिस सदस्य को उस समिति में नहीं रहना है, वो अपना नाम वापस ले लेता है। यह मात्र एक प्रस्ताव है। किसी सदस्य को जबरदस्ती समिति में नहीं शामिल गया है।

विशेषाधिकार समिति के संसदीय बुलेटिन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जो शिकायत आई है, उसे विचार के लिए विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है। संसदीय बुलेटिन में कहीं पर भी जाली, जालसाजी, हस्ताक्षर जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सिर्फ इसकी जांच करने के लिए कहा गया है। कम से कम संसदीय बुलेटिन में हस्ताक्षर शब्द का इस्तेमाल किया गया होता। जब हस्ताक्षर ही नहीं है, तो कहां से आएंगे? भाजपा के झूठ का मुलाबला करना बहुत आसान नहीं है। इसलिए हमें मीडिया के जरिए देश के सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ी है।

Delhi Service Bill पर राज्यसभा में राघव चड्ढा का बयान चर्चा में, भाजपा से बोले- नेहरूवादी नहीं अटलवादी बनिए
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का दिल्ली सेवा विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान दिया गया भाषण सुर्कियों में है, उन्होने भाजपा से कहा कि आप नेहरूवादी नहीं अटलवादी बनिए। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यह राजनीतिक धोखा है, संवैधानिक पाप है और प्रशासनिक गतिरोध लाने वाला है। इससे भारतीय जनता पार्टी अपनी चुनावी हार का बदला ले रही है। पिछले 25 साल से दिल्ली में भाजपा सत्ता से बाहर है। इसलिए वह संवैधानिक पाप कर रही है। इसके लिए भाजपा की सरकार उच्चतम न्यायालय का फैसला बदल रही है। वास्तव में यह विधेयक के लिए संविधान में संशोधन लाया जाना चाहिए। इससे दिल्ली में अफसरशाही को बढ़ावा मिलेगा। चड्ढा ने कहा कि यह विधेयक दिल्ली की जनता के साथ धोखा है और इससे जन हित के कामों पर बुरा असर पड़ेगा।

राघव चड्ढा को कौवे ने मारी चोंच, बीजेपी ने ली चुटकी- झूठ बोले कौवा काटे
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा जब संसद पहुंचे तो एक अजीब वाकया हुआ। राघव मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे थे। इसी दौरान एक कौवे ने उन्हें चोंच मार दी। इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। ये तस्वीर सामने आते ही बीजेपी ने चुटकी ले ली। बीजेपी दिल्ली के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- झूठ बोले कौवा काटे, आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा।

झूठ बोले कौवा काटे 👇

आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया कौवे ने झूठे को काटा ! pic.twitter.com/W5pPc3Ouab

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 26, 2023

बीजेपी के इस ट्वीट का जवाब राघव चड्ढा ने भी ट्वीट करके दिया। उन्होंने लिखा- रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा। आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया।

‘रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा,
हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा’

आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया https://t.co/skKUCm4Kbs

— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 26, 2023

जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए परिणीति और राघव चड्ढा
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उनके साथ आप पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा भी साथ थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने जयपुर के एक रॉयल डेस्टिनेशन पर विजिट किया। गौरतलब है कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सगाई की है। जिसके बाद से यह कपल सोशल साइट्स पर छाया हुआ है और रॉयल वेडिंग डेस्टिनेशन पर फैंस कयास लगा रहे हैं।

अब इन सबके बीच दोनों कपल वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जयपुर सहित प्रदेश की अन्य रॉयल लोकेशन की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश एक बार फिर सेलेब्रिटीज वेडिंग डेस्टिनेशन का साक्षी बन सकता है।

राघव चड्ढा ने ईडी की जांच में नाम आने की खबर को गलत बताया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में उनका नाम आने की खबर सरासर गलत और राजनीति से प्रेरित है।

चड्ढा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुबह से न्यूज चैनलों, बेवसाइट या अखबारों के माध्यम से जो भी न्यूज रिपोर्ट की जा रही है वह पूरी तरह गलत और प्रेरित है। पूरी तरह से तथ्यहीन और गलत खबर दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका नाम ईडी की किसी भी शिकायत में आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति के तौर पर कहीं नहीं है। इसके बावजूद सुबह से न्यूज चैनलों के जरिए पूरे देशभर में प्रचार किया जा रहा कि ईडी ने चार्जशीट में आरोपी के तौर पर उनका नाम शामिल कर कोर्ट में दायर किया है। यह पूरी तरह गलत है।

उन्होंने कहा कि सुबह से जो खबरें दिखाई जा रही हैं, वो सरासर झूठी और बेबुनियाद हैं। ईडी के किसी भी जांच में आज तक उनाम आरोपी, संदिग्ध व्यक्ति या गवाह के रूप कहीं पर नहीं लिखा गया है। न्यूज चैनलों, वेबसाइट और अखबारों द्वारा प्रकाशित या दिखाई जा रही खबर पूरी तरह से बेबुनियाद है। सार्वजनिक जीवन में एक इंसान की छवि बहुत मेहनत, जद्दोजहद और खून-पसीने से बनती है। कई मीडिया घरानों ने मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने उन मीडिया घरानों से छापी गई गलत खबर को वापस लेकर सही खबर छापने का आग्रह किया है।

आप नेता ने कहा , '' पिछले एक साल से चल रही जांच पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इसका मकसद केवल आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना है। आज भाजपा मेरी छवि को इसलिए नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रही है, क्योंकि मैं अरविंद केजरीवाल का सच्चा सिपाही हूं, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़ती जा रही है।"

पंजाब से आप के राज्य सभा के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सभा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। आप के उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये।

हाल ही संपन्न पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस भारी बहुमत की बदौलत पार्टी के इन सभी प्रत्याशियों का संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना जाना तय लगता है।