harbhajan singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरभजन सिंह ने की ‘केसरी चैप्टर 2’ की तारीफ, कहा- कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती हैं, यह फिल्म उनमें से एक
मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2 : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की तारीफ की है। अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद अब जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म ने भारत की सबसे महत्वपूर्ण और अक्सर अनदेखी की जाने वाली  ऐतिहासिक घटनाओं में से एक के अपने दमदार चित्रण के लिए दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।

करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव में हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी द्वारा निर्मित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’, जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

क्रिकेट आइकन हरभजन सिंह ने इस फिल्म की तारीफ़ की है। उन्होंने कहा- कुछ फिल्में आपके साथ रहती हैं, यह फिल्म भी उनमें से एक है। ‘केसरी चैप्टर 2’ सिर्फ कोर्ट रूम या नरसंहार के बारे में नहीं है। यह उस समय न्याय के लिए खड़े होने के बारे में है, जब दुनिया आपके खिलाफ हो। इसे देखकर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। हम हमेशा नायकों के बारे में बात करते हैं, यह कहानी आपको उन गुमनाम नायकों की याद दिलाती है, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी। खुशी है कि हमारे इतिहास का यह दमदार अध्याय अब हर भारतीय के देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की कहानी वकील सी शंकरन नायर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा था। वह इस सच्चाई को उजागर करना चाहते थे कि यह हत्याकांड एक जानबूझकर किया गया नरसंहार था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सी.शंकरण का किरदार निभाया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ता है। वहीं, आर माधवन वकील नेविल मैककिनले की भूमिका में हैं, जबकि अनन्या पांडे ने वकील दिलरीत गिल का किरदार निभाया है।

रैना, हरभजन, हाफीज, ब्रावो यूएस मास्टर्स टी10 के दूसरे सीजन में बिखेरेंगे जलवा
लॉडरहिल। अमेरिका के टेक्सास में आठ नवंबर से 17 नवंबर तक होने वाले यूएस मास्टर्स टी-10 के दूसरे सीजन सुरेश रैना, हरभजन सिह, हाफीज सईद, ड्वेन ब्रावो सहित क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज  टूर्नामेंट में बिखेरेंगें अपना जलवा।

पहले संस्करण की तरह इस सीजन में भी कई रोमांचक मुकाबले होने वाले हैं और निश्चित रूप से क्रिकेट के सबसे तेज तथा मनोरंजक प्रारूप में कई बड़ी हिट्स देखने को मिलेंगी।

टूर्नामेंट में 60 स्थानों के लिए दावेदारी के साथ दुनियाभर के 500 से अधिक क्रिकेटरों ने यूएस मास्टर्स टी-10 के सीजन 2 के लिए प्लेयर ड्राफ्ट के लिए पंजीकरण कराया।

इस लीग में कैलिफोर्निया बोल्ट्स, डेट्रायट फाल्कन्स, शिकागो प्लेयर्स, न्यूयॉर्क वॉरियर्स , मॉरिसविले यूनिटी कैंप और अटलांटा राइडर्स टीमों के लिए दुनियाभर के खिलाड़ी खेलेंगे।

टी-10 ग्लोबल स्पोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष नवाब शाजी उल मुल्क ने कहा कि अमेरिका में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है और हम इस खास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस साल आईसीसी टी-20 विश्वकप ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और हम उस गति को बनाए रखना चाहते हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। यूएस मास्टर्स के दूसरे सीजन के साथ हमारा लक्ष्य प्रशंसकों को अधिक यादगार मुकाबले प्रदान करना और इस खेल को और अधिक रोमांचक बनाने में मदद करना है।

भविष्य में कप्तान बन सकते हैं शुभमन गिल: हरभजन सिंह
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा है कि उनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और के. एल. राहुल जैसी काबिलियत है और वह भविष्य में भारतीय टीम का कप्तान बन सकते हैं। वह एक सुलझे हुए बल्लेबाज हैं। उनकी तकनीक सधी हुई है और शॉट चयन बेहतरीन है। मैं उन्हें बल्लेबाजी के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और के.एल. राहुल के साथ रखूंगा। वह बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का मनमोह लेते है।

हरभजन ने बताया कि जब वह विजय हजारे ट्रॉफी 2017 में पंजाब की कप्तानी कर रहे थे तब उन्हें 17 वर्षीय गिल के बारे में पहली बार पता चला। उन्होंने कहा, ''चयनकर्ताओं ने मुझे गिल के बारे में बताया। उन्होंने कहा वह प्रतिभावान खिलाड़ी है। हम उसे इस साल रणजी ट्रॉफी में खिलाएंगे, वह अच्छा प्रदर्शन करेगा। मैंने इस पर जवाब दिया कि अगर वह प्रतिभावान है तो हम उसे भविष्य की जगह अभी क्यों न खिलाएं? चयनकर्ताओं ने मुझसे पूछा कि क्या मैं उन्हें लेकर निश्चित हूं, मैंने कहा मैं 100 प्रतिशत निश्चित हूं।"

गिल ने हरभजन के भरोसे पर खरे उतरते हुए अपने दूसरे मैच में ही असम के खिलाफ 121 रन की शतकीय पारी खेली थी। आगे चलकर उन्हें रणजी ट्रॉफी में भी पंजाब के लिये अपने दूसरे मैच में 129 रन बनाये थे। हरभजन ने कहा, ''जब वह पहली बार पंजाब के लिए खेले तो मुझे समझ आया कि उनके पास तेज गेंदबाजी खेलने के लिए बहुत समय है। वह छोटी गेंदों को बहुत अच्छा खेलते हैं, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने योग्य बनाता है। वह छोटी गेंद को स्क्वैर लेग की जगह मिड-ऑन और मिड-विकेट की ओर खेलते हैं, जो दिखाता है कि उनके पास कितना समय है।

गिल इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना पहला शतक जड़ते हुए 130 रनों की पारी खेली। वह इससे पहले वेस्ट इंडीज में 64, 43 और 98 नाबाद की पारियां खेल चुके हैं, जबकि जिम्बाब्वे में शतक से पहले दो मैचों में उन्होंने 82 और 33 रन बनाये थे। गिल ने अपने नौ एकदिवसीय मैचों में 71.29 की औसत और 105.27 के स्ट्राइक रेट से 499 रन बनाए हैं।

हरभजन ने गिल के भविष्य के बारे में कहा, ''उनके बारे में अच्छी बात यह है कि गिल में रनों भूख है। आजकल ऐसे बहुत कम बल्लेबाज हैं जो रन न बनने पर बुरा महसूस करते हैं। उन्हें लगता है कि जब वह खराब फॉर्म में हैं तो वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे। यह विशेषता सचिन में भी थी। मेरे अनुसार वह भावी भारतीय कप्तान हैं। उनके पास खेलने की क्षमता है, और वह कप्तानी के गुर सीख जाएंगे, तो क्यों नहीं?

अफगानिस्तान में केवल 150 सिख ही बचे हैं-हरभजन सिंह
नई दिल्ली। पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बुधवार को अफगानिस्तान में गुरुद्वारों पर हमले और वहां सिखों की लगातार घट रही संख्या का मामला उठाया।

संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान आप सांसद ने अफगानिस्तान में सिखों की लगातार घट रही संख्या और वहां के गुरुद्वारों पर हो रहे आतंकी हमलों पर गंभीर चिंता जताई। हरभजन सिंह ने कहा कि यह सिख होने की पहचान पर हमला है। यह एक ऐसा मामला है कि जिसने दुनिया में कही भी निवास कर रहे सिख समाज की भावना को आहत किया है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर सिख समाज पर ही इतने हमले क्यों होते हैं? आज अफगानिस्तान में केवल 150 सिख ही बचे हैं। जबकि अस्सी के दशक तक वहां करीब दो लाख से ज्यादा सिख थे। आप सांसद के मुद्दे पर सभापति वैंकया नायडू ने कहा कि आपने एक अच्छा मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री इस ओर ध्यान देंगे।

पंजाब से आप के राज्य सभा के लिए पांच उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
चंडीगढ़। पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ पहली बार सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्य सभा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। आप के उम्मीदवारों ने सोमवार को यहां निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिये।

हाल ही संपन्न पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में आप ने 92 सीटों पर विजय हासिल की है। इस भारी बहुमत की बदौलत पार्टी के इन सभी प्रत्याशियों का संसद के ऊपरी सदन के लिए चुना जाना तय लगता है।