indies - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं विराट
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष बल्लेबाज विराट कोहली को वेस्ट इंडीज दौरे की वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज के दौरान भी आराम दिया जा सकता है। क्रिकबज ने गुरुवार को कहा कि कोहली ने चयनकर्ताओं, टीम प्रबंधन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है कि उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल न किया जाए। क्रिकबज ने कहा कि कोहली के अलावा अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम में वापसी करेंगे।

इस दौरे पर रविचंद्रन अश्विन को टीम में शामिल किया जा सकता है। अश्विन टी-20 विश्व कप 2021 में टीम का हिस्सा रहे थे लेकिन पिछले सात महीनों से उन्होंने एक भी अंतरराष्ट्रीय  सीमित ओवर मुकाबला नहीं खेला है, हालांकि राहुल द्रविड़ के कोच बनने के बाद अश्विन को सूचित किया गया था कि टीम को उनके अनुभव और कौशल की जरूरत है। वेस्ट इंडीज टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान 10 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 के बाद हो सकता है।

इंडीज ने बांग्लादेश को 10 विकेट से रौंदा
सेंट लूसिया। वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को 10 विकेट से रौंदते हुए शृंखला 2-0 से अपने नाम की। बांग्लादेश पहली पारी में 174 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन ही बना सकी और कैरिबियाई टीम के सामने 13 रन का न्यून लक्ष्य रखा। वेस्ट इंडीज ने यह लक्ष्य 2.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। बांग्लादेश चौथे दिन मात्र 54 रन ही जोड़ सकी  : बांग्लादेश ने चौथे दिन 132/6 से शुरुआत करते हुए अंतिम चार विकेटों के लिये सिर्फ 54 रन जोड़े। बांग्लादेश के लिये नूरुल हसन ने सर्वाधिक 60 रन की नाबाद पारी खेली। हसन ने 50 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।  इसके अलावा बांग्लादेश का कोई खिलाड़ी अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका। वेस्ट इंडीज के लिये केमार रोच, अलजारी जोसेफ और जेडेन सील्स ने तीन-तीन विकेट लिये।

महिला विश्व कप सेमीफाइनल से पहले वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना, स्पिनर एफी फ्लेचर कोरोना संक्रमित
वेलिंगटन। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2022 आईसीसी महिला विश्व कप सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले मंगलवार को वेस्ट इंडीज टीम में कोरोना वायरस ने सेंध लगा दी है। टीम की अनुभवी स्पिनर एफी फ्लेचर मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाईं गईं हैं। ऑलराउंडर मैंडी मंगरू, जो रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर न्यूजीलैंड में मौजूद हैं, को फ्लेचर के अस्थायी रिप्लेसमेंट (प्रतिस्थापन) के रूप में टीम में शामिल किया गया है। मंगरू ने पिछले महीने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्ट इंडीज के लिए वनडे मैच खेला था।

उल्लेखनीय है कि फ्लेचर ने 2022 विश्व कप में तीन मैचों में चार विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बंगलादेश के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 10 ओवर में 29 रन पर तीन विकेट लिए थे।

पाकिस्तान ने विंडीज को हरा कर महिला विश्व कप में खोला जीत का खाता
हैमिल्टन। निदा दार की गेंदबाजी (10 रन पर चार विकेट) और फिर मुनीबा अली (37), ओमैमा सोहेल (22) और कप्तान बिस्माह मारूफ (20) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने यहां आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में वेस्ट इंडीज को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाजी चुनी और बारिश के चलते निर्धारित 20 ओवर के खेल में वेस्ट इंडीज को सात विकेट पर महज 89 रन पर ही रोक दिया। फिर जवाब में 18.5 ओवर में दो विकेट पर 90 रन बना कर मैच जीत लिया।सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने पांच चौकों की मदद से 43 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि ओमैमा सोहेल और कप्तान बिस्माह मारूफ 27 गेंदों पर 22 और 29 गेंदों पर 20 रन बना कर नाबाद रही।

इससे पहले गेंदबाजी में ऑफ स्पिन गेंदबाज निदा दार ने चार ओवर में 10 रन पर वेस्ट इंडीज के चार विकेट चटकाए। नशरा संधु और ओमैमा सोहेल ने भी एक-एक विकेट लिया। वेस्ट इंडीज की ओर से डिएंड्रा डॉटिन ने पांच चौकों के सहारे 35 गेंदों पर सर्वाधिक 27 रन बनाए। कप्तान स्टेफनी टेलर ने भी 31 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में एफी फ्लेचर और शकेरा सेल्मन ने एक-एक विकेट लिया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली जीत है, जबकि वेस्ट इंडीज को तीसरी हार मिली है, हालांकि वेस्ट इंडीज अभी भी छह अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का स्थान नहीं बदला है। वह अभी भी सबसे निचले आठवें नंबर पर है।