superstar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
चेन्नई। तमिलनाडु में सबसे बड़े एकल दल के रूप में उभरी अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (टीवीके) को सत्ता से दूर रखने के लिए पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों द्रमुक और अन्नाद्रमुक की गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास में अपनी भूमिका की लगातार अटकलों से परेशान सुपरस्टार रजनीकांत ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह इतने ओछे नहीं हैं कि इस तरह के कदम में शामिल हों। चेन्नई के पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर जल्दबाजी में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इस तरह की भूमिका निभाना मेरी गरिमा के खिलाफ है। मैं कभी भी ऐसे स्तर पर नहीं गिरूंगा। चुनाव नतीजे आने के बाद से मेरे बारे में कई तरह की खबरें और आलोचनाएं आ रही हैं, इसलिए मुझे लगा कि अपनी स्थिति स्पष्ट करना जरूरी है।"

उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया, "अगर मैं अतीत में चुनावी मैदान में उतरा होता तो एकतरफा चुनाव जीत जाता।" सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता ने स्पष्ट किया, "मैं स्टालिन सर से इसलिए मिला, क्योंकि हम पिछले 38 से 40 वर्षों से मित्र हैं। हमारी दोस्ती राजनीति या विचारधारा के बंधनों में बंधी नहीं है, बल्कि इन सीमाओं से परे है। लोकतंत्र में जीत और हार तो आम है। मैं एक दोस्त से मिलने गया था, क्योंकि कोलाथुर चुनाव क्षेत्र में स्टालिन की हार से मैं काफी परेशान था।"

विजय की जीत से ईर्ष्या होने की बात को पूरी तरह से खारिज करते हुए सुपरस्टार ने कहा, "यह एक बहुत बड़ी जीत है। महज़ 52 साल की छोटी उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है और वह फिल्म उद्योग से ताल्लुक रखते हैं। यह सफलता एमजीआर (अन्नाद्रमुक के संस्थापक, अभिनेता से पूर्व मुख्यमंत्री बने) और एनटी रामाराव (तेलुगु देशम के संस्थापक, अभिनेता से आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बने) की उपलब्धियों से भी बड़ी है।"

उन्होंने कहा, "मैं विजय की इस जीत से हैरान भी हूं और खुश भी।" उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "मैं विजय से क्यों ईर्ष्या करने लगा? मैंने उन्हें बच्चे से बड़े होते देखा है। मेरे और विजय के बीच लगभग 28 साल या उससे अधिक का पीढ़ीगत अंतर है।"
इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "अगर मुझे कभी ईर्ष्या होती भी, तो तब होती जब कमल हासन मुख्यमंत्री बन जाते! लेकिन, तब भी मैं ऐसा नहीं करता।" उन्होंने आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए कहा "मुझ पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं कि मैंने श्री विजय को बधाई नहीं दी, उसके विपरीत मैंने नतीजे आते ही 'एक्स' पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे दी थीं। मैं अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता था, लेकिन दो या तीन मौकों पर हवाई अड्डे पर मीडिया मौजूद नहीं थी, इसलिए मैंने यह संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।"

पचास-साठ के दशक के सुपरस्टार थे भारत भूषण, दर्शकों के बीच बनायी खास पहचान
मुंबई। फिल्म जगत में भारत भूषण को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने पचास-साठ के दशक में अपनी अभिनीत फिल्मों से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी। 14 जून 1920 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में जन्में भारत भूषण का रूझान बचपन के दिनो से ही संगीत की ओर था और वह गायक बनना चाहते थे। भारत भूषण के पिता मेरठ में सरकारी वकील थे और वह चाहते थे कि उनका पुत्र भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चले और वकालत को अपना व्यवसाय अपनाए, लेकिन भारत भूषण को यह बात मंजूर नही थी। इस बीच भारत भूषण ने हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में अपनी स्नाकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

चालीस के दशक में भारत भूषण घर छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के लिये मुंबई आ गये। मुंबई आने के बाद सर्वप्रथम भारत भूषण को केदार शर्मा की फिल्म चित्रलेखा में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। हालांकि फिल्म सफल रही, लेकिन इसका फायदा निर्देशक केदार शर्मा को हुआ और भारत भूषण इस फिल्म के जरिये अपनी पहचान नही बना सके।

वर्ष 1942 में भारत भूषण की एक पौराणिक फिल्म (भक्त कबीर) प्रदर्शित हुई। उन दिनों कबीर जैसे विवादस्पद विषय पर फिल्म बनाना एक साहसिक कदम था। फिल्म की सफलता के बाद भारत भूषण फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक कामयाब हो गये। वर्ष 1942 से वर्ष 1951 तक भारत भूषण फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे। फिल्म चित्रलेखा के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गये। इस बीच उन्होंने सुहाग रात, अंजाना, रंगीला राजस्थान, उधार, चकोरी, देश सागर जैसी कई फिल्मों मे अभिनय किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स आफिस पर सफल नहीं हुयी।

हवा महल से 'आरआर' का प्रमोशन
जयपुर। साउथ सुपर स्टार एंटी रामा राव और रामचरण तेजा स्टारर मुवी 'आरआर' के प्रमोशन के लिए सोमवार को जयपुर पहुंचे।  इस दौरान उनके साथ फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली साथ रहें। गुलाबी नगरी की शान हवामहल के सामने एक कैफे में पूरी स्टार कास्ट मीडिया से रूबरू हुई।  रामचरण तेजा ने बताया कि यह फिल्म बायोपिक नहीं, ये एक पिक्शन मूवी है।  इस फिल्म को करने बहुत ही मजा आया।  जयपुर के बारे में अनुभव साझा करते हुए बताया कि यहां के खाने का कोई जवाब नहीं। यहां का जायका यहां की अलग ही पहचान करवाता है, जिससे यहां के ट्यूरिजम में चार चांद लगते है।

वहीं राजामौली ने बताया कि इन दोनों कलाकारों के साथ काम करने में बड़ा मजा आया। साथ ही विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। एक सवाल के जवाब में राजामौली ने बताया कि 'कश्मिर फाइल्स' मूवी को अच्छा रेसपॉंस मिल रहा है। हालांकि फिल्म के प्रचार की वजह से इस मूवी को देख नहीं पाया।  इस मूवी में रियल इंसिडेंट को लोगों ने बखूबी प्यार दिया है।