canberra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारतीय सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने की आस्ट्रेलिया में शीर्ष सैन्य अ​धिकारियों से मुलाकात, सैन्य सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने चार दिन की आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान वहां शीर्ष सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए  समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में मजबूत नेतृत्व, सेनाओं के बीच संयुक्तता और बहुराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया। सेना ने शुक्रवार को यहां बताया कि जनरल द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर थे। उनकी यात्रा से भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को नई गति मिली और दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय और गहरा हुआ।

यात्रा के दौरान जनरल द्विवेदी ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बलों के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत की। इन चर्चाओं में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग की समीक्षा की के साथ सेना-से-सेना सहयोग का दायरा बढाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। संयुक्त अभ्यासों के दायरे और जटिलता को बढ़ाने, व्यावसायिक सैन्य शिक्षा आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने तथा दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया।

सिडनी में सेना प्रमुख ने फोर्सेज कमांड, स्पेशल ऑपरेशंस कमांड और ऑस्ट्रेलियाई सेना की दूसरी डिवीजन के नेतृत्व से मुलाकात की। इन बातचीत में बल की तत्परता, परिचालन सिद्धांतों और प्रशिक्षण पद्धतियों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। द्विपक्षीय सेना अभ्यास आस्ट्राहिन्द पर विशेष चर्चा हुई और दोनों पक्षों ने इस वर्ष भारत में होने वाले इसके आगामी संस्करण को और समृद्ध बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कैनबरा में जनरल द्विवेदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साइमन स्टुअर्ट के साथ विस्तृत चर्चा की। वर्ष 2015 में अमेरिकी आर्मी वॉर कॉलेज के सहपाठी होने के अपने साझा अनुभव के आधार पर दोनों सेना प्रमुखों ने संस्थागत संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए आयाम विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल मुख्यालय में आयोजित व्यापक गोलमेज चर्चा में सैन्य आधुनिकीकरण, उभरती प्रौद्योगिकियों और भविष्य के परिचालन परिवेश से संबंधित विषयों पर विचार किया गया।

सेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलियन कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित किया और ऑस्ट्रेलियन डिफेंस कॉलेज के नेतृत्व से भी मुलाकात की। उन्होंने समकालीन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में मजबूत नेतृत्व, संयुक्तता और बहुराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर बल दिया।

अपनी उच्चस्तरीय बैठकों के अंतर्गत जनरल द्विवेदी ने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज और रक्षा विभाग के सचिव से भी भेंट की। मुख्यालय जॉइंट ऑपरेशंस कमांड में उन्होंने कमांडर जॉइंट ऑपरेशंस के साथ ऑस्ट्रेलिया की एकीकृत और बहु-क्षेत्रीय परिचालन संरचना की समीक्षा की तथा संयुक्त योजना और क्रियान्वयन तंत्र की जानकारी प्राप्त की।

यात्रा के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच साझा बलिदान और सेवा की विरासत को नमन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारत के पूर्व सैनिकों से भी भेंट की जिससे भारतीय सशस्त्र बलों और वैश्विक पूर्व सैनिक समुदाय के बीच संबंध और सुदृढ़ हुए। यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को नई गति प्रदान करने, उच्चतम सैन्य नेतृत्व स्तर पर पेशेवर संबंधों को मजबूत करने तथा हिन्द प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करने में महत्वपूर्ण है।

ऑस्ट्रेलियाई राजधानी में बम मिलने से पूरे इलाके में मची सनसनी, पुलिस ने जारी की चेतावनी
कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने राजधानी कैनबरा के उत्तर-पश्चिम में फुटपाथों के पास विस्फोटक उपकरण मिलने के बाद समुदाय के लिए चेतावनी जारी की है। पुलिसि ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने मंगलवार और बुधवार को केंद्रीय कैनबरा से 10 किमी उत्तर-पश्चिम में बेलकोनेन उपनगर में पाइप बम मिलने की कई घटनाओं पर कार्रवाई की थी।

कार्यवाहक जासूस निरीक्षक अन्ना व्रोन्स्की ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 11 उपकरणों को मिलते ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा, जो चीजें मिली हैं, उनमें से कुछ को मिलने से पहले ही नष्ट कर दिया गया था और कुछ अभी तक नष्ट नहीं हुई हैं।

व्रोन्स्की ने कहा कि पुलिस ने आम लोगों को चेतावनी जारी की है कि वे मिलने वाले किसी भी उपकरण को न छुएं। उन्होंने कहा कि किसी के घायल होने या विस्फोट से किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है और सभी उपकरणों को नष्ट कर दिया गया है। आम लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने पर खबर देने की गुजारिश की गई है।

कैनबरा से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेष: प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा लौटाए गए पुरावशेषों का किया निरीक्षण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन से पहले कैनबरा से भारत वापस लाए गए 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया। सूत्रों ने कहा कि प्राचीन वस्तुओं को विषयों के आधार पर छह व्यापक श्रेणियों में बांटा गया है। इन वस्तुओं में भगवान शिव और उनके शिष्य, शक्ति की पूजा, भगवान विष्णु और उनके रूप, जैन परंपरा, चित्र और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं।ये पुरावशेष अलग-अलग समयावधियों के हैं। बताया जा रहा है कि यह पुरावशेष 9वीं से 10वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं।
ये मुख्य रूप से मूर्तियां और पेंटिंग हैं जिन्हें विभिन्न प्रकार की सामग्रियों, बालू, पत्थर, संगमरमर, कांस्य, पीतल, कागज पर बनाया किया जाता है ।

यह भारत के एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन प्राचीन वस्तुओं को राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से छीन लिया गया था। गौरतलब है कि केंद्र पिछले कुछ समय से चोरी हुए भारतीय पुरावशेषों को वापस भारत ला रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन एक आभासी शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं, जहां वे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत विभिन्न पहलों पर प्रगति की समीक्षा करेंगे।यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और भारत ने क्वाड के अन्य सदस्यों के विपरीत एक मध्यस्थता का रुख अपनाया है, जिसमें भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा जापान और अमेरिका भी शामिल हैं। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को भारत में थे और मोदी से मिले थे।

व्यापार, रक्षा, निवेश और नवाचार में भारत-आस्ट्रेलिया सहयोग घनिष्ठ हुआ: मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और आस्ट्रेलिया के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा , शिक्षा , नवाचार , विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हमारा सहयोग घनिष्ठ हुआ है।री मोदी ने सोमवार को दूसरे भारत-आस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर सम्मेलन में अपनी आरंभिक टिप्पणी में कहा , '' पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। व्यापार, निवेश, रक्षा , सुरक्षा , शिक्षा , नवाचार , विज्ञान और प्रौद्योगिकी इन सभी क्षेत्रों में हमारा बहुत करीबी सहयोग है। कई अन्य क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण खनीज, जल प्रबंधन, अक्षय ऊर्जा और कोविड 19 अनुसंधान में भी हमारा सहयोग बढा है।''

उन्होंने कहा, ''  बेंगलुरु में उभरती प्रौद्योगिकी के लिए उत्कृष्टता केन्द्र  की स्थापना की घोषणा का मैं ह्रदय से बहुत बहुत स्वागत करता हूँ। साइबर और महत्वपूर्ण उभरती प्रौद्योगिकी में हमारे बीच बेहतर सहयोग अनिवार्य है। हम जैसे समान मूल्यों वाले देशों की यह जिम्मेदारी है, कि इन उभरती टेक्नोलॉजीज में उचित वैश्विक मापदंड अपनाये जाएँ।''

उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता 'सीका' पर भी बहुत कम समय में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और  पूरा विश्वास है कि बाकी बचे मुद्दों पर भी शीघ्र सहमती बन जायेगी। 'सीका' का शीघ्र समाधान आर्थिक संबंधों, आर्थिक मजबूती और आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होगा।

मोदी ने कहा, '' क्वाड में भी हमारे बीच अच्छा सहयोग चल रहा है। हमारा यह सहयोग मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द प्रशांत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए क्वाड की सफलता बहुत महत्त्वपूर्ण है।''

प्रधानमंत्री ने प्राचीन भारतीय कलाकृतियों को लौटाने की पहल के लिए आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा , '' आपने जो कलाकृतियाँ भेजी हैं, इनमें राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश इसके साथ कई अन्य भारतीय राज्यों में से अवैध तरीकों से निकाली गयी सैकड़ों वर्ष पुरानी मूर्तियाँ और चित्र हैं। और इसके लिए मैं सभी भारतवासियों की तरफ से आपका विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।अब इनको जो आपने हमें मूर्तियां लौटाई हैं, सारी ची•ों लौटाई हैं, उसको सही स्थान पर लौटाया जा सकेगा। मैं सभी भारतीय नागरिकों की तरफ से इस पहल के लिए आपका फिर से एक बार हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''  हमारे पिछले वर्चुअल सम्मेलन के दौरान हमने अपने संबंधों को व्यापक सामरिक साझेदारी का रूप दिया था। और मुझे प्रसन्नता है कि आज हम दोनों देशों के बीच वार्षिक सम्मेलन का तंत्र स्थापित कर रहे हैं। इससे हमारे संबंधों की नियमित समीक्षा की एक व्यवस्था तैयार होगी।''