ed inquiry - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईडी ने धनशोधन मामले में संजय राउत की पत्नी से की पूछताछ
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा से पूछताछ की। राउत की ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने के दो दिन बाद ईडी ने वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने राउत की ईडी रिमांड अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। इससे पहले ईडी ने संजय राउत से भी पूछताछ की थी। उनकी कई अचल संपत्तियों को भी कुर्क किया था। राउत को 2 बार तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।

देश में 2 तरह के कानून, एक विपक्ष और दूसरा सत्ता पक्ष के लिए कर रहा है काम : गहलोत
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस मुख्यालय में मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि बीजेपी प्रदेशों की सरकारें बदलने के लिए ईडी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। ईडी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नोटिस देकर बुला रही है, जबकि इस मामले में ईडी का केस नहीं बनता है। मनी लॉन्ड्रिंग कहां हुई है। गहलोत ने कहा कि ईडी को देश को बताना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड मामले में क्या है।  गहलोत ने कहा कि देश में 2 तरह के कानून काम कर रहे है, एक कानून विपक्ष के लिए है और एक सत्ता पक्ष के लिए, जो लोग एनडीए में शामिल हो जाते है। उनके लिए कानून बदल दिए जाते हैं और जो विपक्ष में रहता है। उस पर दूसरे तरह से कानून का दुरुपयोग होता है।

गहलोत ने कहा कि ईडी सीबीआई इनकम टैक्स संस्थाओं का बीजेपी दुरुपयोग कर रही है। इससे इन संस्थाओं के निष्पक्षता भी खत्म हो रही है। पहले छापा डालने से पहले सर्च होता था, लेकिन अब सीधे ही इन एजेंसियों पर दबाव डालकर छापे डलवा दिए जाते है। गहलोत ने कहा कि ईडी को सोनिया गांधी को बुलाना सही नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। अगर इन्हीं को सोनिया गांधी से कुछ पूछताछ करनी थी, तो उनके घर जाते और सोनिया गांधी से जो पूछताछ करनी थी, कर सकते थे। इस मैं जब से राजनीति में आया हूं, तब से नेशनल हेराल्ड मामले को जानता हूं। गहलोत ने कहा कि देश मैं जिस तरह का माहौल बना है। यह चिंताजनक है। कांग्रेस में सोनिया गांधी ने अपना त्याग किया है। गांधी में वह क्षमता है, जो देश के हर क्षेत्र के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।

गहलोत ने कन्हैया लाल हत्याकांड मामले पर कहा कि किसी भी राजनेता के साथ किसी का भी फोटो हो सकता है, लेकिन जो दोनों आरोपी थे, उन आरोपियों को तो भाजपा किस तरह से जॉइन करवाई गई, जब उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया, तो बीजेपी के नेताओं ने पुलिस को फोन किए कि इनके यह पार्टी कार्यकर्ता है, उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं किया जाए। इसके साथ ही इस मामले में जिस तरह से एसओजी ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उस मामले में एनआईए की एंट्री हो गई। अब तक देश में कई मामले हुए है, लेकिन एनआईए इतनी जल्द एंट्री नहीं करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा क्या था, जो एनआईए की रात में एंट्री करा दी गई। यह एक बड़ा सवाल है।

राहुल गांधी से ईडी की 30 घंटे पूछताछ, गिरफ्तार की आशंका
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लगातार तीसरे दिन भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ईडी द्वारा लगातार तीन दिन में 30 घंटों तक पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि जांच एजेंसी की ओर से इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। इसके बावजूद इस प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले दो दौर में राहुल गांधी से ईडी द्वारा लंबी पूछताछ की गई। राहुल गांधी से उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी गई। इसके अलावा यदि विदेश में भी कोई संपत्ति या बैंक खाता हो तो उस बारे में भी पूछा गया।

ऐसे सवाल इसलिए सामने आ रहे है, क्योंकि कांग्रेस द्वारा साल 2010 में नई बनाई गई कंपनी यंग इंडिया लिमिटेड में शैल कंपनियों से भी धन आने की आशंका व्यक्त की गई है। जांच एजेंसी इस बारे में लगातार पूछताछ एवं जानकारी एकत्रित कर रही है। इसी कारण राहुल गांधी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई समझी जा रही है। फिर से पूछताछ के लिए बुलाया।

कांग्रेस तानाशाही हुकूमत के सामने डटकर मुकाबला करेगी : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा को दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा उत्पन्न करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी। गहलोत ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।

कल्ला, परसादीलाल और राठौड़ प्रदर्शन में शामिल
बड़ी संख्या में राजस्थान से भी पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली हुए। इसमें कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, परसादीलाल मीणा एवं सीएम गहलोत के विश्वस्त पार्टी नेता धर्मेन्द्र राठौड़ कई विधायक, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

एआईसीसी में पुलिस के घुसने का आरोप
कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर एआईसीसी में घुसने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी की गई, जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के एनडीएमसी क्षेत्र में धारा-144 लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसका उल्लंघन कर के सड़क पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने कहा कि इसे रोकने के लिए ही कोशिश की गई।

हम फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है
राहुल गांधी से ईडी पूछताछ के दौरान कांग्रेस के तीन दिन सत्याग्रह के बाद आगामी कदम पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईडी ने राहुल गांधी को बुलाया है। आगामी रणनीति के लिए हम बैठक करेंगे। बातचीत में फैसला लेंगे कि आगे क्या करना है। एआईसीसी मुख्यालय पर गहलोत ने कहा कि ईडी के काम में हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस के आतंक से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपत्ति है।

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में पार्टी की ओर से विरोध जारी है। कांग्रेस मुख्यालय में इसके खिलाफ बड़ी संख्या में तीसरे दिन भी पार्टी कार्यकर्ता जुटे, जिसमें महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस बीच योजना के तहत सबसे पहले महिला कांग्रेस को आगे किया गया। करीब सवा दस बजे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीटा डिसूजा की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं का जत्था नारे लगाते हुए अकबर रोड की ओर आईसीसी मुख्यालय से बाहर निकला, जिसमें रागिनी नायक, अमृता धवन समेत कई महिलाएं शामिल थी। बाहर निकलते ही दिल्ली पुलिस द्वारा इनकी धरपकड़ की गई।

महिला कांग्रेस की महिलाएं पुलिस द्वारा बस में बैठाए जाने के विरोध में हंगामा करती रही, लेकिन कुछ महिलाओं को बस बस में डाला गया। इसके बाद में पुलिस की मदद से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा एआईसीसी मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस पर भी कांग्रेस की ओर से आपत्ति व्यक्त की गई है।

राहुल गांधी से ईडी ने की 9 घंटे पूछताछ, दूसरे दिन भी पेशी
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में दो दौर में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता से ईडी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा कई सवाल किए गए। ईडी द्वारा राहुल गांधी को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। राहुल देर रात 11.40 बजे ईडी के दफ्तर से अपने घर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछे गए कई सवालों का वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए। इसीलिए उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने राहुल गांधी से कुछ जरुरी कागजात भी मांगे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉड्रिंग से जुड़े मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस नेता से लंबी पूछताछ की गई। इसमें उनके नई बनी यंग इंडिया कंपनी में शेयरधारक होने, उसके निदेशकों, कंपनी की वित्तीय जानकारी एवं लेनदेन की जानकारी मांगी गई। राहुल गांधी से राजधानी के जनपथ रोड स्थित ईडी दफ्तर में पहले दौर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद दूसरे दौर में करीब साढ़े चार बजे से रात नौ बजे बाद तक राहुल गांधी से पूछताछ की गई। बीच में राहुल गांधी ने लंच भी किया।

सोनिया से 23 जून को होगी पूछताछ
ईडी पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में सभी बड़े नेताओं से चर्चा की। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पहली पूछताछ के बाद राहुल गांधी को लंच करने के लिए समय दिया गया। इसी बीच वह प्रियंका गांधी के साथ सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल भी गए। सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण संबंधी प्रभाव के कारण राजधानी के गंगाराम अस्पताल में रविवार से भर्ती हैं। उन्हें भी ईडी ने आगामी 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने मां सोनिया को बातचीत का विवरण दिया।

ईडी का नोटिस राजनीतिक : पायलट
पूर्व पार्टी अध्यक्ष के साथ एकजुटता दिखाने दिल्ली पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ईडी के नोटिस को पूरी तरह से राजनीतिक कृत्य बताया। पायलट ने कहा कि सरकार द्वारा इस तरह के हथकंडे अपनाकर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। लेकिन विपक्ष सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा और संघर्ष जारी रहेगा।

गहलोत ने बताए आरोप निराधार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईडी द्वारा लगाए गए तमाम आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार आजादी के पूर्व से ही चल रहा था। घाटे से उभारने के कारण इसके लिए अलग से कंपनी बनाई गई। जो गैर लाभकरी है। इसके शेयर ही इधर उधर किए जा सकते हैं ।लेकिन एक रुपया भी इधर उधर नहीं किया गया है। उसके बावजूद सरकार तंग करने के लिए हमारे नेताओं को नोटिस भेज रही है। ईडी उनके घर पर आकर भी पूछताछ कर सकती है। बार बार पूछताछ के लिए बुलाने का क्या मतलब है? मोदी सरकार को एक दिन जनता के बीच इसका जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैंने सीबीडीटी, ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेसिंयों निदेशकों से मिलने का समय मांगा है। ताकि उनहें बता सकूं कि उनके बारे में आम जनता की क्या राय है, लेकिन वह लोग कह रहे हैं कि खुद जयपुर ही मिलने आ जाएंगे। राहुल गांधी के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी सड़क पर उतरे। वहीं, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी भी उनके साथ सड़क पर उतरे।

मारपीट का लगाया आरोप
ईडी ऑफिस की ओर बढ़ रहे कई नेताओं को धारा-144 के उल्लंघन में हिरासत में लिया गया। जिसमें सीएम अशोक गहलोत भी शामिल रहे। इन नेताओं को पुलिस द्वारा बस में बैठाकर राजधानी के विभिन्न थानों में देर तक बैठाए रखा गया। जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, हरीश रावत कई नेता शामिल रहे। इसी दौरान तुगलक रोड थाने में रखे गए केसी वेणुगोपाल समेत कई नेताओं से प्रियंका गांधी मिलने भी पहुंचीं। पार्टी महासचिव एवं मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पैदल मार्च एवं पुलिस हिरासत के दौरान पार्टी नेताओं के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं सांसद शक्ति सिंह गोहिल को चोटें आईं। सुरजेवाला ने कहा कि सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया। चिदंबरम के साथ धक्कामुक्की हुई। वेणुगोपाल पर हमला हुआ और हजारों कार्यकर्ताओं  को जेल में बंद कर दिया गया।

राहुल को भ्रष्टाचार के खुलासे का डर: स्मृति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी के ईडी के समन पर कांग्रेस पार्टी के विरोध प्रदर्शन की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी एक जांच एजेंसी पर ‘खुले तौर पर दबाव’ बनाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ईडी पर दबाव डालने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस पर दिल्ली में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह मार्च लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि गांधी खानदान की दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाने का प्रयास है। यंग इंडिया ने सामाजिक सेवा के लिए लाइसेंस लिया लेकिन उसने ऐसा कोई काम नहीं किया। कंपनी के शेयर राहुल गांधी को गैरकानूनी तरीके से दे दिए गए, कोलकाता की एक कंपनी से हवाला का धंधा किया गया। ईडी एक जांच एजेंसी है, जो साक्ष्यों के आधार पर किसी मामले की जांच करती है, लेकिन कांग्रेस के द्वारा विरोध-प्रदर्शन करके उसकी जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वाड्रा-गांधी परिवार के कथित लिंक का विवरण दिया।

ईडी ने अभिषेक बनर्जी से की 8 घंटे पूछताछ
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल के कोयला स्कैम में कथित धनशोधन के आरोप को लेकर यहां अपने कार्यालय में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने बनर्जी को दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब किया था। वह सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और शाम सात बजे के बाद बाहर निकले।

ईडी ने विस्तृत जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी के आधार पर प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें ईस्टर्न कोलफील्ड खदानों से संबंधित करोड़ों रुपए के कोयला चोरी का आरोप है।