madan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मदन राठौड़ ने किया कांग्रेस के आरोपों का खंडन : कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां, कहा- भाजपा करती है सम्मान
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। भाजपा में महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है।  कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।

अंता में बीजेपी की जीत तय : बागियों को मना लेंगे, मदन राठौड़ बोले- जल्द सुलझ जाएगी पार्टी में बगावत की स्थिति
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की जीत निश्चित है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी में चल रही बगावत की स्थिति जल्द ही सुलझ जाएगी और सभी बागी नेताओं को मना लिया जाएगा। राठौड़ ने कहा कि जनता अब विकास के मुद्दे पर वोट दे रही है और बीजेपी सरकार का ‘विकास कार्ड’ ही जीत का आधार बनेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में जीएसटी में दी गई अभूतपूर्व राहत से आमजन को बड़ी राहत मिली है। इससे लोगों का बीजेपी पर भरोसा और मजबूत हुआ है। राठौड़ ने कहा कि बीजेपी ही वह पार्टी है जो जनता के विश्वास पर खरी उतरती है और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अंता से बीजेपी उम्मीदवार निष्कलंक हैं और जनता उन्हें पूर्ण समर्थन दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

मदन राठौड़ ने किया लक्ष्मी पूजन : प्रदेश में खुशहाली की कामना की, कहा- स्थानीय उत्पादों का अधिक उपयोग करें लोग
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीपावली के अवसर पर यहां लक्ष्मी पूजन कर प्रदेश एवं देश में समृद्धि, खुशहाली और मजबूती की कामना की। राठौड़ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मी पूजन किया और इस अवसर पर कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समृद्ध भारत की ओर एक संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरे विधि-विधान से दीपावली पूजन कर भगवान से प्रार्थना की है कि भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त, समर्पित और जनकल्याणकारी बने। सभी देवताओं की कृपा सब पर बनी रहे, देश आत्मनिर्भर बने, और भारत का गौरव विश्व में और बढ़े।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों जैसे लोकल पर वोकल','स्वदेशी अपनाओ','आत्मनिर्भर भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को चाहिए कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि देश का धन देश में ही रहे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। हम हर घर स्वदेशी, हर घर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़े, यही इस दीपावली का संदेश है। भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मेयर सौम्या गुर्जर सहित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पेपर लीक प्रकरण : यह मामला केवल कानून का उल्लंघन नहीं, मदन राठौड़ ने कहा- लाखों मेहनती युवाओं के सपनों पर चोट
जयपुर। सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की कार्रवाई के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह मामला केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के सपनों पर चोट है।

इस घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत यादव की गिरफ्तारी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राठौड़ ने कहा कि गहलोत का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वे अपने साथ काम करने वाले लोगों के चयन में पूरी सतर्कता रखे।

संसद में विपक्ष निराशाजनक : घुसपैठियों को सरकार बनाने का अधिकार नहीं, मदन राठौड़ ने कहा- कीमती समय किया बर्बाद
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष ने बार-बार हंगामा कर सदन का कीमती समय बर्बाद किया और कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा से दूर रहे। विशेष रूप से एसआईआर को लेकर विपक्ष का रवैया निराशाजनक रहा। मतदाता सूची का पुनरीक्षण एक नियमित प्रक्रिया है, जिसमें नए मतदाता जोड़े जाते हैं और कुछ नाम हटाए जाते हैं।

इस पर आपत्ति जताना केवल जनभावनाओं को भटकाने का प्रयास है। भारत में कौन शासन करेगा, यह भारत का नागरिक तय करेगा। बाहरी घुसपैठियों, विशेषकर रोहिंग्याओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने की घटनाएं पूर्वोत्तर और असम में चिंता का विषय हैं। इस पर राहुल गांधी को संजीदगी से विचार करना चाहिए। ना कि संसद में हंगामा करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी ऐसे विषयों पर जिम्मेदारीपूर्ण बयान देने चाहिए।

मदन राठौड़ को मिला प्रतिष्ठित संसद रत्न अवार्ड, उत्कृष्ट कार्य और विधायी योगदान के लिए दिया
जयपुर। देश की संसदीय प्रणाली को सशक्त बनाने में विशिष्ट योगदान देने वाले राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इस वर्ष का संसद रत्न अवार्ड प्रदान किया गया है। यह सम्मान उन्हें संसद में उनके उत्कृष्ट कार्य, जनहित के मुद्दों पर सक्रियता और विधायी योगदान के लिए दिया गया। संसद रत्न अवार्ड देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार वितरण समारोह नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित किया गया।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राठौड़ को यह पुरस्कार प्रदान किया। राठौड़ ने संसद के सत्रों में लगातार उपस्थिति, प्रभावशाली बहसों, प्रश्नों और जनहित याचिकाओं के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। यह सम्मान प्रदेश की जनता की सेवा का परिणाम है। मैं सदैव जनहित और राष्ट्रहित में कार्य करता रहूंगा। इस वर्ष कुल 17 सांसदों और 2 संसदीय समितियों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है।

आज करेंगे पौधरोपण
वन महोत्सव के तहत राठौड़ और जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल रविवार को सिटी पार्क, मध्यम मार्ग, मानसरोवर में मानसरोवर मंडल की ओर से आयोजित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण करेंगे।

भाजपा का पौधरोपण अभियान : संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय, मदन राठौड़ ने कहा- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत प्रदेशभर में मानसून के दौरान सघन पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी। अभियान के प्रदेश स्तरीय टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधरोपण लक्ष्य के साथ पौधों के सरंक्षण की भी जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया गया।

राठौड़ ने कहा कि पौधरोपण राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसमें हर पार्टी के लोगों को जुड़ना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आमजन की सहभागिता बढ़ने पर हमारा राजस्थान हरियाली की ओर तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी इस अभियान से जुड़ेंगे और अपने क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान के लिए भाजपा ने सभी जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है, शीघ्र ही हर मंडल में मंडल संयोजक भी नियुक्त कर दिए जाएंगे।

विधानसभा में उठी पंचायतों को अटकी आवंटित राशि जारी करने की मांग, देवी सिंह के सवाल पर मदन दिलावर ने दिया जवाब
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पंचायत समिति थानागाजी की पंचायतों को आवंटित राशि से जुड़ा सवाल उठा। विधायक देवी सिंह ने सवाल लगाते हुए कहा कि पंचायत का जो पैसा मिला है, उसमें नियमों का पालन नहीं किया गया।

मंत्री मदन दिलावर ने जवाब देते हुए कहा कि यदि पंचायत को आवंटित राशि का पैसा नहीं मिला है, तो मैं आदेश देता हूं कि तुरंत स्वीकृत कर दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पंचायत का पैसा पंचायत समिति सदस्य ही स्वीकृत करते हैं, आप किसी अन्य मद से पैसा दें, उनके अधिकारों का हनन न करें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ ने भरा नामांकन : निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, कल की जाएगी आधिकारिक घोषणा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन भरने की अंतिम समय सीमा तक केवल मदन राठौड़ का नामांकन पत्र जमा हुआ, जिससे उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा शनिवार सुबह 11 बजे की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत मदन राठौड़ ने अपने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए। उनके प्रस्तावकों में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल सहित कुल 5 प्रमुख नेता शामिल थे। नामांकन दाखिल करने के समय चुनाव प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी भी मौजूद रहे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव प्रभारी रूपाणी ने जानकारी दी कि उन्हें कुल 5 नामांकन फॉर्म के सेट प्राप्त हुए, जिनमें केवल एक ही नाम मदन राठौड़ का था। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है और 22 तारीख को नतीजों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिए प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इस दौरान प्रदेश से 25 राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी निर्वाचन किया जाएगा, जो आगामी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। राठौड़ के निर्विरोध अध्यक्ष बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इतिहास रचेगा राजस्थान : सूर्य नमस्कार कर पिछले साल बने विश्व रिकॉर्ड से बेहतर करेंगे प्रदर्शन, मदन दिलावर ने लोगों से की बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील
जयपुर। राजस्थान में सूर्य सप्तमी के पूर्व दिवस पर सभी विद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षक और आमजन एक साथ सूर्य नमस्कार कर एक बार फिर इतिहास रचा जाएगा। प्रदेश के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में बच्चे, शिक्षक एवं आमजन एक साथ सूर्य नमस्कार कर भारतीय पारंपरिक योग प्रणाली द्वारा स्वस्थ जीवन जीने का संदेश देंगे। पिछले वर्ष राज्य में 1.33 करोड़ विद्यार्थियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पिछले वर्ष के रिकॉर्ड के मद्देनजर इस बार के आयोजन में और अधिक उत्साह देखने को मिलेगा। राज्य के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में प्रात: 9:00 बजे एक साथ सूर्य नमस्कार रखा गया है। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर दिलावर ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

दिलावर के निर्देशानुसार इस बार एक से पांच तक के बच्चों को भी सूर्य नमस्कार का भागीदार बनाया जाएगा। छोटे बच्चों को यथा शक्ति सूर्य नमस्कार के दो से तीन चरण ही कराए जाएंगे। अन्य सभी इसके 10 चरण करेंगे। प्रदेश के सभी विद्यालयों में इसके लिए एक सप्ताह पहले से ही सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जा रहा है। दिलावर ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक आयोजन नहीं, बल्कि एक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाना और उनके स्वास्थ्य से जुड़ा होना चाहिए। इस बार हम सूर्य नमस्कार में पिछले वर्ष बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मदन राठौड़ का डोटासरा पर निशाना, कहा- इंग्लिश मीडियम के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का किया काम
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस शासन के दौरान कई प्रासंगिक निर्णय लिए गए, जिसमें इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना भी शामिल है। राठौड़ ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों के भविष्य बर्बाद करने का काम किया। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिए गए, जबकि बच्चों का अंग्रेजी का ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए।

बच्चों को नर्सरी से अंग्रेजी सीखना होता है, केवल वाही वाही लूटने के लिए आनन- फानन में हिंदी माध्यम स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदल दिया। इससे हिंदी मीडियम पढ़ने वाले बच्चों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई कि वह आगे की पढ़ाई कहां करें। उस गांव में एक ही स्कूल था, जिसे इंग्लिश मीडियम कर दिया। ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं। अर्थात कांग्रेस ने सिर्फ बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। समीक्षा के दौरान अब यही देखा जाएगा कि बच्चों को प्रारंभ से ही अंग्रेजी पढ़ने की व्यवस्था की जाए। ना कि कांग्रेस राज में चली आ रही व्यवस्था को रखा जाए, ताकि बच्चे का प्रारंभ मजबूत हो।

सरकार के एक साल पूरा होने पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मदन दिलावर ने व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
जोधपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जोधपुर जिले में 12 दिसंबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संबंध में शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रम स्थल मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

दिलावर ने कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की संख्या एवं उनकी व्यवस्था, कार्यक्रम के स्थल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय सुरेन्द्र सिंह पुरोहित सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।