hindoli - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हिंडोली क्षेत्र के बड़ा नया गांव की घटना : मुल्जिम की तलाश में गांव पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने बोला हमला, एएसआई समेत तीन जवान घायल
हिंडोली। बड़ा नया गांव में रविवार दोपहर जमीन विवाद के मामले में मुलजिम की तलाश में गई पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया गया। ट्रैक्टर से पुलिस वाहन पर किए गए हमले में चालक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी और एक एएसआई घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोली में चल रहा है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। थाना अधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि बड़ा नया गांव के सरदारों की टपरा में दो समाजों के बीच कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में एक पक्ष पहले ही पुलिस में प्रकरण दर्ज करवा चुका है। इसी मामले में मुलजिम की तलाश के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही सरदारों का पक्ष उग्र हो गया और अचानक ट्रैक्टर से पुलिस गाड़ी पर धावा बोल दिया। हमले में चालक कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल धर्मराज, कांस्टेबल किशन और एएसआई मणिराज सिंह घायल हुए।

मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात :

सूचना मिलते ही थाना अधिकारी मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित भाग निकले। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। मौके पर चार बोलेरो, उड़नदस्ता और पांच दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

मोटर ठीक करते रस्सी टूटी, कुएं में गिरने से युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के क्षेत्र के कांस की आंतरी मजरे में शनिवार सुबह कुएं में लगी मोटर को ठीक करते रस्सी टूट गई और युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हीरालाल उम्र 25 वर्ष पुत्र रामदेव कहार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हीरालाल अपने पिता के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। फसल को पानी पिलाने के लिए कु एं पर मोटर को चलाने गया। मोटर खराब थी मोटर को रस्सी की सहायता से निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई और हीरालाल का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। परिजन और आसपास के लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीरालाल इकलौता पुत्र था। सूचना पर हिंडोली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गिरधर सिंह ने बताया कि पंचनामा तैयार कर लिया था। लेकिन हिंडोली अस्पताल में जांच की व्यवस्था नही होने के चलते शव को बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां आवश्यक जांच के बाद शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया।

उपसरपंच ने की आर्थिक सहायता की मांग
हिंडोली उपसरपंच ईश्वरलाल सैनी के साथ ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। उपसरपंच ने बताया कि मृतक युवक के एक 3 वर्ष का पुत्र है जिसका जीवन व्यापन अब मुश्किल हो गया है। सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

ओवरलोड वाहनों से सहसपुरिया की मुख्य पुलिया टूटी, हादसों का खतरा
हिंडोली।  क्षेत्र की सहसपुरिया ग्राम पंचायत में हिंडोली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की पुलिया का एक तरफ का हिस्सा टूट कर एनीकट में गिर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया काफी पुरानी हो चुकी है और पास में ही एनीकट भी बंधा हुआ है। जो भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है।  सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में बजरी के ओवरलोड वाहन निकलते है। भारी दबाव के चलते पुलिया का एक तरफ का आधा हिस्सा टूट गया है। जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वाहनों के नीचे गिरने का डर बना हुआ है। जबकि प्रशासन आंखे मूंदे बैठा हुआ है। पुलिया की मरम्मत भी सालों से नही हुई है जिसके चलते पुलिया में कई जगह दरारें आ गई है। अगर बरसात के पहले पुलिया का निर्माण नही हुआ तो आवागमन का रास्ता बंद हो सकता है क्योंकि पुलिया के पास एनीकट में बरसात में पानी भरा हुआ रहता है। अत: सार्वजनिक निर्माण विभाग को पुलिया की तत्काल मरम्मत करवानी चाहिए।

आपके द्वारा मामला सामने आया है जल्द ही संबंधित अधिकारी को भेजकर पुलिया का अवलोकन करवाया जायेगा।
-गोविंद मिश्रा, अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हिंडोली

मनरेगा श्रमिकों पर बरसाए पत्थर
हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली उपखंड क्षेत्र की सहसपुरिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार को गांव में चल रही मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों पर अतिक्रमियों ने कुल्हाड़ी,लकड़ियों व पत्थरों से हमला कर दिया जिसमें मेट सहित 6 श्रमिक घायल हो गए।

घायल श्रमिक ट्रैक्टर व ट्रॉलियों में भरकर उपखंड कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर मुकदमा दर्ज करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की। मेट नंद किशोर गुर्जर ने बताया कि ग्राम सिघाड़ी में नदी से कोरिया खेडा तक ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसमे लगभग 63 मनरेगा श्रमिक कार्य कर रहे थे। तभी आरोपी धन्नालाल पुत्र किशना,मूलचंद पुत्र किशना,भंवरलाल पुत्र ग्यारसीलाल,प्रेमचंद पुत्र जयराम  माली निवासी सिंघाड़ी एक राय होकर आए । आरोपी मूलचंद,धन्नालाल ने कुल्हाड़ी से हमला किया। अन्य आरोपियों ने लट्ठ और पत्थर बरसाए। आरोपियों ने मौजूद श्रमिकों से गाली गलौच करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। तभी बीच बचाव करने वाले श्रमिकों चौथमल पुत्र भूरा माली व मनोहर पुत्र हरनाथ गुर्जर से उलझते हुए आरोपी मूलचंद ने कुल्हाड़ी से श्रमिक चौथमल के सिर में जोरदार वार किया जिससे उसके गंभीर घायल हो गया। पत्थरबाजी से 5 अन्य नरेगा श्रमिक घायल हो गए।

इनका कहना है
घायलों का मेडिकल करवा दिया है। अनुसंधान किया जा रहा है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
-मुकेश मीणा, थानाधिकारी हिण्डोली

जनता ने शिकायत की तो भड़के चिकित्सा प्रभारी
हिंडोली।  ब्लॉक के सबसे बड़े हिंडोली अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। अव्यवस्थाओं के होने से अस्पताल खुद वेंटिलेटर पर पड़ा नजर आता है। अस्पताल परिसर में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत पर जब संघर्ष समिति के सदस्यों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया तो हालात बिल्कुल उलट मिले। मौसमी बीमारियों के सीजन में ओपीडी काउंटर पर लगी भीड़ लग रही थी। वही चिकित्सकों के लिए आवंटित रूम खाली पड़े हुए थे। चिकित्सा प्रभारी कक्ष में एक ही कमरे में बैठकर तीन डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे। एमरजेंसी कक्ष में कोई नही था। निगरानी कक्ष,टीकाकरण कक्ष,प्लास्टर कक्ष खाली पड़े हुए थे। मरीज उनको देखकर जा रहे थे। मरीज डॉक्टर की लिखी पर्चियां लेकर घूमते नजर आए। मरीजों के लिए भरी गर्मी के मौसम में कूलिंग की कोई व्यवस्था नही थी। लेकिन कोई उनको बताने वाला नही था कि इलाज कहां होगा।

चिकित्सा प्रभारी से की शिकायत तो बोले करवादो एपीओ नही संभाल सकता आपका अस्पताल
संघर्ष समिति के सदस्यों विक्रम सिंह हाड़ा,धर्मेंद्र सुवालका,चांद सिंह,जितेंद्र सिंह ने जब इसकी शिकायत सीएचसी प्रभारी डॉक्टर बद्री विशाल मूंदड़ा से की तो सवाल पूछने पर भड़कते हुए बोले कि मेरी शिकायत करके एपीओ करवादो में आपकी हिंडोली का अस्पताल नही संभाल सकता। इस पर कस्बेवासियों कहा कि नही संभाल सकते तो घर बैठे। चिकित्सा परिसर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी चिकित्सा प्रभारी की होती है।

इलाज के नाम पर सीधा बूंदी रैफर करना,नतीजा अधिकतर मरीजों की मौत बीच रास्ते पर
हिंडोली अस्पताल हाइवे 148 डी व नेशनल हाइवे 52 के मध्य में होने से अधिकतर दुर्घटनाओं के मामले हिंडोली अस्पताल में आते है। ऐसे में उनका इलाज करने की जगह प्राथमिक खानापूर्ति करके सीधा बूंदी रैफर किया जाता है। चाहे छोटी सी दुर्घटना हो या बड़ा हादसा मरीज को देखे बगैर ही बूंदी जिला अस्पताल का रैफर केस बना दिया जाता है। इसके कारण अधिकतर मरीज बीच रास्ते मे ही दम तोड़ देते है।

मरीज पर्चियां लेकर घुम रहे,एमरजेंसी व अन्य कमरे खाली है। एक ही रूम में बैठकर तीन डॉक्टर मरीजों को देख रहे है। रात्रि ड्यूटी वाले पलंग पर सोते रहते है। मरीजों की उचित देखभाल नही हो रही है।
विक्रम सिंह हाड़ा - संघर्ष समिति संयोजक

अस्पताल में मरीजों की सुनवाई नही हो रही है। चिकित्सक मनमर्जी कर रहे है। चिकित्सा व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। डॉक्टर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहे है।
महावीर सैनी - ग्राम रक्षक हिंडोली

मेरी शिकायत करके मुझे एपीओ करवादो,मुझसे अस्पताल संभल नही रहा है।
बद्री विशाल मूंदड़ा - चिकित्सा प्रभारी हिंडोली सीएचसी

हिंडोली टोल स्केनर की धीमी चाल, वाहन मालिक हो रहे परेशान
देवली।  हिंडोली में पेच की बावड़ी के समीप टोल नाके पर फास्ट टैग स्केनर की घटिया क्वालिटी के कारण वाहनों के मालिकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिससे यात्री और उनके परिवारजन भी परेशान होते है। वाहनों को गाडियों को बार-बार आगे पीछे करते रहना पड़ता है। फास्ट टैग का नंबर स्केनर रीड नहीं कर पाने के कारण वाहनों की कतार लग जाती है। ऐसे में यह फास्ट टैग सुविधा नहीं आफत बना हुआ है।

हाई-वे में टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए लगने वाली गाड़ियों की कतारों के समाधान के लिए एक तरीका निकाला गया। तरीके का नाम फास्ट टैग है। फास्ट टैग से पैसा ऑनलाइन कटता है। दूसरी तरफ हिंडोली के पास पेच की बावड़ी स्थित हाइवे पर टोल नाके पर फास्ट टैग स्क्रेनर में गड़बड़ी दुविधा बना हुआ है। फास्ट टैग का स्केनर वाहनों के नंबर रीड करने में काफी समय लग जाता है। जिसस्की वजह से मोटर मालिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कैनर की समस्या के कारण टोल नाके पर वाहनों की कतार लगी रहती है।

हिंडोली टोल प्लाजाटोल प्लाजÞा पर लगे टोल स्केनर ने गाड़ी पर लगे फास्ट टैग को काफी देर तक स्कैन नहीं किया जिसके कारण मुझे परेशानी का सामना करना पड़ा।
ओम प्रकाश वैष्णव,वाहन चालक

गाड़ी के मैन सेंटर में लगा होने पर तो फास्ट टैग सही काम करता है लेकिन साइड में लगा होने पर कई बार स्कैन करने में परेशानी हो सकती है फिर भी अगर समस्या है तो उसको चेक करवाकर दूरस्त करवाता हूं।
रोहित शर्मा, मैनेजर हिंडोली टोल प्लाजा

बेहाल चिकित्सा व्यवस्था, इमरजेंसी के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़
हिंडोली। उपखंड के सबसे बड़े अस्पताल में इमरजेंसी के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवा के मामले में सबसे बड़ा अस्पताल खुद वेंटीलेटर पर पड़ा नजर आता है। अस्पताल में एसी से लेकर इमरजेंसी तक सब व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। अस्पताल के एसी  के डग काफी अर्से से खराब है। जिससे महिला व पुरुष वार्ड में कूलिंग शुरू नही हुई है। जिससे गर्मी के मौसम में मरीजों को बहुत दिक्कत होगी। सुविधा के नाम पर तो और भी बुरे हालात है। मरीजों को आधी से ज्यादा जांचे महंगे दामों में बाहर से करवानी पड़ रही है। इसके लिए बाकायदा सिंडिकेट भी काम कर रहा है। जिससे मजबूरी में गरीबों को लूटा जा रहा है। हार्ट पेशेंट्स के लिए एसी वार्ड भी उपलब्ध नही है। वही कोरोना की तीन लहरे गुजरने के बाद भी आॅक्सिजन प्लांट शिलान्यास का इंतजार कर रहा है। वही अस्पताल में मंत्री से लेकर कलेक्टर तक दौरा कर चुके है। लेकिन समस्याओं पर कोई चर्चा नही होती।

विश्रामगृह में चल रहा नियम विरुद्ध बीसीएमओ कार्यालय
अस्पताल परिसर में विश्रामगृह को वर्ष 2015 में तत्कालीन चिकित्सा व परिवार कल्याण मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ संसद सुभाष चंद्र बहेडिया, तत्कालीन विधायक व वर्तमान खेल मंत्री अशोक चांदना ने जनता की सुविधाओं के लिए जनता के सपुर्द किया था। लेकिन तब से ही विश्रामगृह में बीसीएमओ कार्यालय संचालित हो रहा है। जबकि हाइवे 148 व नेशनल हाइवे 52 के मध्य में होने से अक्सर दुर्घटनाओं में  मरीजों के परिजनों को बाहर बेंचों में रातें गुजारनी पड़ती है।

108 व 104 कंडम घोषित पर लगा रहे दौड़
अस्पताल में इमरजेंसी सेवा में लगे 108 एंबुलेंस लगभग 4 लाख किलोमीटर दौड़ चुकी है। ऐसे में उसकी मियाद भी खत्म हो गई है। वही 104 एंबुलेंस भी 4 लाख के आसपास चल चुकी ऐसे में दोनों वाहन नाकारा हो चुके है।
104 वाहन में तो कबानी के बीच में लकड़ी का गुट्टा लगाकर चलाना पड़ रहा है। दोनों ही वाहन कभी भी धोखा दे सकते है। वाहन चालकों ने बताया कि हमेशा खतरा बना रहता है उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। वही ग्रामीणों ने भी क्षेत्रीय विधायक व मंत्री को कई बार समस्या से अवगत करवा दिया लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सुनवाई नही हुई।

इनका कहना है

मंत्री जी से एम्बुलेंस के लिए चर्चा की है । उन्होंने अप्रेल - मई के बीच एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने का आश्वाशन दिया है।
हनुमान व्यास - पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता

यह सब देखना वहां के अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए हिंडोली अस्पताल प्रशासन लिखित दे। वही विश्रामगृह के लिए प्रपोजल बनाकर भेजने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। कंडम एम्बुलेंस के लिए आगे सूचना भेज रखी है।
महेंद्र त्रिपाठी - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बूंदी

हिण्डोली 104  में लोहे के पट्टे की जगह में लकड़ी के गुट्टे लगे हुए हमने कार्मिकों को बोल दिया है कि गाड़ी में पट्टे डलवा ले फिर भी व्यवस्था नही होगी तो गाड़ी को खड़ी करवा देंगे ।
तुलसीराम चौधरी,104 प्रभारी बून्दी