flag hoisted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जंतर-मंतर पर शान से लहराया तिरंगा : देशभक्ति के रंग में रंगा स्मारक, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
जयपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक जंतर-मंतर स्मारक परिसर में तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा फहराते ही स्मारक परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। इस अवसर पर स्मारक अधीक्षक प्रतिभा यादव सहित स्मारक स्टाफ, होमगार्ड के जवान, गाइड और बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्मारक में घूमने आए पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पर्यटकों को अभियान से जोड़ने और तिरंगे के प्रति सम्मान व देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्मारक परिसर में विशेष सेल्फी स्टैंड लगाए गए।

इन सेल्फी स्टैंड पर पर्यटकों ने उत्साह के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और देशभक्ति के इस आयोजन को यादगार बनाया। स्मारक परिसर में तिरंगे के साथ सेल्फी लेते पर्यटक आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजन के माध्यम से पर्यटकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने के लिए प्रेरित किया गया।

BSNL मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण
जयपुर। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक, दूरसंचार जिला जयपुर कार्यालय में राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर बी.ए. ने तिरंगे के रंग में रंगे उल्लासपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर निधि माथुर, महाप्रबंधक (मुख्यालय), महेश मीणा, महाप्रबंधक (ग्रामीण), आई.एफ.ए. माधव शरण शर्मा, ओ.पी.जांगिड़, उपमहाप्रबंधक (सिटी) व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

राजेश कुमार अग्रवाल, प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार जयपुर ने सभी को अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “इस समय हमारे पास तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं जिनपर हमें पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करना है – मोबाइल सेवा, फाइबर कनेक्शन और इंटरप्राइज सेवा। इन दिशाओं में हमारे प्रयास हमें नई ऊँचाइयों तक पहुँचायेंगे और हमारे उपभोक्ताओं में हमारा विश्वास दृढ करेंगे।” इस पुनीत पर्व पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 कार्मिकों और चैनल पार्टनर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ओजपूर्ण संचालन डॉ. संगीता सक्सेना ने किया।

गणतंत्र दिवस पर बीजेपी ऑफिस में फहराया गया झंडा
जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि भारत की आजादी और एकता का प्रतीक है। विकसित भारत के लिए संकल्पबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी के दंश से मुक्ति के प्रयास हो रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सावचेत होना होगा। जिससे समृद्ध और समर्थ भारत के लिए किये जा रहे प्रयासों को और अधिक गति मिल सके। कल जयपुर हैरिटेज में दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के रोड शो के माध्यम से जयपुर की विरासत और मोदी जी के प्रति जयपुर की जनता के समर्थन को देखा। सीपी जोशी ने कहा कि गणतंत्र में गण के सम्मान और तंत्र की गण के प्रति संवेदनशीलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है। विकसित भारत के लिए किये जा रहे प्रयासों की इस श्रृंखला को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राज्यसभा सासंद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाधक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनीष पारीक, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और महिला मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूक्रेन की सेना ने मकारिव में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कीव। यूक्रेन की सेना ने मकारिव को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना को खदेड़ने के बाद यूक्रेन का राष्ट्रीय ध्वज यहां दोबारा फहराया गया। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि कार्रवाई के बाद रूसी सेना को सीमा से खदेड़ दिया गया और इसका श्रेय हमारे सुरक्षाकर्मियों को ही जाता है कि उनकी बहादुरी की वजह से ही मकारिव में यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज को फिर से फहराया गया।

कीव से 30 मील पश्चिम में स्थित इस शहर में रूसी हवाई हमलों से अत्यधिक नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के हवाले से सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश में सुरक्षा गारंटी से संबंधित किसी भी संवैधानिक परिवर्तन को जनमत संग्रह के माध्यम से तय करना जरूरी होगा। जेलेंस्की ने एक स्थानीय मीडिया संगठन को दिए अपने साक्षात्कार में कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसे संसद और यूक्रेन के लोगों द्वारा तय किया जाएगा।