cooking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मिडिल ईस्ट तनाव से महंगा हुआ तड़का, खाद्य तेलों की कीमतों में बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
कोटा। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब सीधे आमजन की रसोई तक पहुंच चुका है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित होने और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते खाद्य तेलों के दाम में अचानक उछाल आ गया है। पिछले कुछ दिनों में रिफाइंड तेल 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव बढ़ गया है। व्यापारियों के अनुसार भारत में सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात होता है। मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में अस्थिरता के कारण शिपमेंट में देरी हो रही है, जिससे बाजार में सप्लाई घट गई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। पाम आॅयल, जो सस्ता विकल्प माना जाता है, उसके दाम भी बढ़ने लगे हैं।

आमजन की जेब पर बढ़ा बोझ
गृहिणियों का कहना है कि खाद्य तेल हर घर की जरूरत है, ऐसे में इसकी कीमत बढ़ने से पूरे महीने का बजट गड़बड़ा गया है। कई परिवार अब तेल की खपत कम करने या सस्ते विकल्प तलाशने को मजबूर हैं। काफी समय से खाद्य तेल की कीमत होने से तरह-तरह के पकवानों का स्वाद लिया जा रहा था। अब अचानक से दामों में तेजी आने से घरेलू  बजट गड़बड़ाने लगा है। खाद्य तेलों के बिना कोई सा भी पकवान नहीं बन सकता है। अब कीमत बढ़ने से खर्चा अधिक होने लगा है। सरकार को खाद्य तेलों की कीमत को कम करने के लिए वैकल्पिक उपाय करने चाहिए।

स्थानीय बाजार में दिख रहा असर
कोटा के थोक और खुदरा बाजारों में तेल की कीमतों में तेजी साफ नजर आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि कंपनियां लगातार रेट बढ़ा रही हैं, जिससे रोजाना नए दाम लागू हो रहे हैं। कुछ जगहों पर उपभोक्ताओं ने ज्यादा खरीदारी शुरू कर दी है, जिससे मांग और बढ़ गई है। वहीं होटल और ढाबा संचालकों पर भी इसका असर पड़ा है, जहां लागत बढ़ने के कारण या तो कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं या मुनाफा कम करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबा खिंचता है तो खाद्य तेलों की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

पहले ही सब्जियां और राशन महंगा है, अब तेल भी महंगा हो गया। हर महीने का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। हमें अब खाने में तेल कम करना पड़ रहा है।
-सीमा शर्मा, गृहिणी

कंपनियां लगातार रेट बढ़ा रही हैं। हर 2-3 दिन में नए दाम आ जाते हैं। ग्राहक भी परेशान हैं और हमारी बिक्री पर भी असर पड़ रहा है।
-राजेश अग्रवाल, दुकानदार

तेल महंगा होने से लागत बढ़ गई है। अगर खाने के दाम बढ़ाते हैं तो ग्राहक कम हो जाते हैं, नहीं बढ़ाते तो मुनाफा खत्म हो जाता है।
-इमरान खान, ढाबा संचालक

रिफाइंड तेल के 15 किलो के पीपे में 200 से 250 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मूंगफली और सरसों के तेल में भी 50 से 70 रुपए तक की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण सप्लाई प्रभावित है।
-गजेन्द्र गर्ग, थोक व्यापारी

वर्जिनिटी टेस्ट में फेल होने पर दुल्हन को ससुराल से निकाला, कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ा था युवती को
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान-परेशना करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन को उसके ससुराल वालों ने इसलिए ससुराल से बाहर का रास्ता दिखा दिया, क्योंकि वो सुहागरात पर कौमार्य परीक्षण यानी वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हो गई थी। दरअसल, राजस्थान के कुछ इलाकों में कुकड़ी प्रथा प्रचलन में है। इसके तहत ये पता चलता है कि लड़की वर्जिन है या नहीं। जब ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे तो लड़की ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया था। घरवालों को बताने पर छोटे भाई की हत्या की धमकी दी थी।  लड़की ने डर की वजह से घरवालों को इस घटना की जानकारी नहीं दी। छह महीने बाद उसकी शादी हो गई। जिसके बाद कुकड़ी प्रथा से उसे गुजरना पड़ा, तब जाकर रेप मामले का खुलासा हुआ। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मामले में मां का ये है कहना

वहीं पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता की मां ने बताया कि 6 माह पहले उनकी बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। साथ ही उनके बेटों को जान से मारने की धमकी भी दी थी, इससे डरकर वो चुप रही थी। फिर हमने बेटी की 11 मई को शादी करा ससुराल भेज दिया। लेकिन ससुराल में सुहागरात से पहले उसका कौमार्य परीक्षण के लिए कुकड़ी की रस्में की गई। जिसमें वो फेल हो गई। तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की गई। जिसकी सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

पीड़िता का ये है कहना
मामले में बात करे पीड़िता की, तो उनका कहना है कि उसकी माता-पिता शादी में गए थे। वो रात के समय शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। किसी को कुछ बताने पर उसके दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी थी। शादी के बाद जब वो कुकड़ी प्रथा में फेल हो गई तो उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। बता दें, कुकड़ी प्रथा में शादी की पहली रात को नवविवाहित जोड़े को कच्चे सूत की एक कुकड़ी दे दी जाती है। उसी से कौमार्य परीक्षण का पता चलता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं इस मामले पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने कहा कि यह सामाजिक कुप्रथा है। जिसे एनजीओ और सामाजिक संगठनों के माध्यम से पुलिस समाप्त करने का प्रयास करेगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सामाजिक पंचायत को रोकने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। युवती द्वारा पड़ोसी के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर सेक रही राजनीतिक रोटियां: डोटासरा
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भाजपा पर राजस्थान में धार्मिक उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटियां सेकना चाहती है। कांग्रेस उनको ऐसे मंसूबो में कभी कामयाब नहीं होने देगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में धार्मिक उन्माद की कमी परंपरा नहीं रही। भाजपा नेता उन्माद के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं के इन मजदूरों को जनता के सामने बेनकाब कर देगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने लंदन में भाजपा के बारे में सही बोला। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है जो भी देश में हो रहा है वह सबके सामने है। ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग करके दादागिरी से सरकार चलाई जा रही है। राज्यसभा चुनावों को लेकर डोटासरा ने कहा कि उन चुनावों में हमें भाजपा के षड्यंत्रों का पता है। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे इसी वजह से कांग्रेस 4 में से 3 सीटें आसानी से जीत लेगी। पार्टी में कोई विधायक नाराज नहीं है। विधायक गणेश घोघरा से मेरी बात हो चुकी है। उन्होंने अपनी बात पार्टी के सामने रख दी है। कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में हुए फैसलों पर डोटासरा ने कहा कि शिविर के फैसलों को अमलीजामा पहनाने के लिए राजस्थान में 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय वर्कशॉप होगी जिसमें मंत्री विधायकों सहित करीब 650 पार्टी के नेता शामिल होंगे। इस वर्कशॉप में पार्टी के 10 बड़े मुद्दों पर सभी नेताओं के बीच चर्चा होगी। राजस्थान में करीब 2700 मंडल भी बनाए जाएंगे हर मंडल पर 15 से 20 बूथ शामिल होंगे।

पेट्रोल-डीजल के दामों में दूसरे दिन भी बढ़ोतरी
जयपुर। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर से शुरू होता नजर आ रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 87 और डीजल 82 पैसे प्रतिलीटर और महंगा हो गया है। अब जयपुर में पेट्रोल करीब 108.81 रुपए प्रतिलीटर और डीजल 92.35 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। प्रदेश में दो दिन में पेट्रोल पर 1.75 रुपए और डीजल पर 1.65 रुपए प्रतिलीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। आगामी एक पखवाड़े तक बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका है।

रसोई गैस के दाम बढ़े जनता की जेब पर 75 करोड़ का भार
राजस्थान में रसोई गैस एलपीजी गैस सिलेंडर पर 50 रुपए के दाम बढ़ने से प्रदेश की जनता पर एकदम 75 करोड़ रुपए का भार आएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में एलपीजी रसोई गैस के करीब 1.50 करोड़ उपभोक्ता है। प्रति परिवार हर माह औसतन एक सिलेंडर की खपत हो रही है। इस हिसाब से प्रदेश में यह आर्थिक भार आमजन की जेब पर आ रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अभी गैस के दामों में इस माह के अंत में 100 रुपए प्रति घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में प्रदेश में इसके बाद गैस सिलेंडर के दाम एक हजार रुपए के पार हो जाएंगे। अभी रसोई गैस सिलेंडर 953.50 पैसे का हो गया है।