doing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भीषण गर्मी में महंत कर रहे कोट धूणी तपस्या
बगरू। कस्बे में साकेतवासी लक्ष्मण दास महाराज और श्याम दास महाराज की अनुकंपा से सावां की बगीची बालाजी मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास महात्यागी महाराज मंदिर परिसर में विगत चार माह से कोट धूणी तपस्या कर रहे हैं। कोट धूणी तपस्या का आयोजन जनकल्याण की कामना से किया जा रहा है। क्षेत्र में अभी तापमान 42 से 45 डिग्री का हो रहा। इसी बीच अग्नि तपस्या कर महाराज जनकल्याण के लिए तपस्या कर रहे हैं। महंत पुरुषोत्तम दास ने बताया कि इस कोट धूणी तपस्या का शुभारंभ माघ शुक्ल बसंत पंचमी को किया गया था। जनकल्याण की कामना से किए जाने वाले इस हवन यज्ञ की परंपरा संत समाज में सदियों से चली आ रही है। महात्यागी संत समाज के हर संत को जीवन में 18 वर्षों तक प्रत्येक वर्ष चार माह तक यह तप करना होता है, जिसकी शुरूआत पंच अग्नि तप से होती है

18वें  वर्ष में खप्पर तप से पूणार्हुति होती है। हालांकि महंत पुरुषोत्तम दास महाराज अपनी 18 वर्ष की तपस्या पूर्ण कर चुके है, लेकिन जनकल्याण की भावना और अपने गुरु की आज्ञा से जब तक शरीर में सामर्थ्य है तब तक इस तपस्या को निरंतर जारी रखने का प्रण किया है। महाराज के सेवक पार्षद गिर्राज चौधरी, कुलद्विप कालुका ने बताया कि माघ शुक्ल बसंत पंचमी से लेकर आज तक महाराज की ओर से प्रतिदिन भरी दुपहरी में चारों ओर अग्नि प्रज्वलित कर जनकल्याण की भावना से कोट धूणी तपस्या की जा रही है। भीषण गर्मी में नौतपा के दौरान में भी कोट धूणी तपस्या निर्बाध रूप से जारी रही। महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने कहा कि मानव कल्याण के लिए तपस्या करना हर संत का परम धर्म है। कोट धूणी हवन का समापन ज्येष्ठ शुक्ल गंगा दशमी को श्रीराम अरचा महायज्ञ में पूर्णाहुति के साथ होगा।

03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पृथ्वीराज, घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी करते नजर आएगी मानुषी छिल्लर
मुंबई। पूर्व मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी आने वाली पृथ्वीराज के लिये घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी सीखी है। मानुषी छिल्लर फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं।

मानुषी छिल्लर ने बताया ,''पृथ्वीराज की तैयारियों के दौरान उनका लंबा और बेहद व्यस्त प्रिपरेशन शेड्यूल रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी क्लासिकल डांसिंग स्किल्स को निखारने के साथ ही घुड़सवारी, तीरंदाजी और तलवारबाजी भी सीखी है। उन्होंने कहा, मेरा प्रिपरेशन शेड्यूल लंबा और इंटेंस रहा। आदि सर और मेरे निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश जी चाहते थे कि अपना पहला शॉट भी देने से पहले मैं उसकी तैयारी करूं और जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मैं इस बात की शुक्रगुजार हूं कि मैंने कड़ी मेहनत की। मैं एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हूं और इस फिल्म ने मुझे अपनी डांङ्क्षसग स्किल्स को निखारने में मदद की, क्योंकि फिल्म में मेरे ऊपर तीन गाने हैं।''

मानुषी छिल्लर ने बताया, ''मुझे कोरियोग्राफी करना था, खासकर हद कर दे गाने में। यह एक खूबसूरत होली सॉन्ग है और इसके लिए मुझे परफेक्ट होने की जरूरत थी। और इस फैक्ट को दर्शकों को दिखाना भी था कि मैं अच्छा डांस कर सकती हूं। उम्मीद करती हूं कि मैं लोगों को यह दिखाने में कामयाब रही हूं कि मैं एक हार्ड-वर्किंग एक्टर हूं जो अपनी पहली फिल्म से परफेक्शन की तलाश कर रही है। बचपन में मैंने घुड़सवारी सीखी है। क्योंकि मेरे पिताजी मुझे और मेरे भाई-बहनों को घुड़सवारी कराने के लिए ले जाया करते थे। इसलिए मुझे इसके बेसिक्स पता थे, लेकिन मुझे कभी घोड़े को सरपट नहीं दौड़ाना पड़ा।फिल्म में मेरा घुड़सवारी का सीक्वेंस है, लेकिन मैं अक्षय सर के पीछे बैठी हूं। उस सीक्वेंस को करना दिलचस्प था। मैं आर्ट की स्टूडेंट हूं। मेरे लिए फिल्म के सेट पर हर दिन खास था, क्योंकि मैं बहुत कुछ सीख सकती थी और अगले दिन रिटर्न कर सकती थी।'' डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म पृथ्वीराज 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नेहा धूपिया बेटे के संग योग करते आई नजर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने बेटे के साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर की है। नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने से जुड़े फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नेहा धूपिया ने अपने छोटे बेटे के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं।

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने 6 महीने के बेटे के साथ योग करते हुए नजर आ रही हैं। जिस पोज में नेहा धूपिया हैं और उसी पोज में उनका बेटा दिखाई दे रहा है। इस तरह से वह अपने बेटे की फिटेनस का अभी से खयाल रख रही हैं। नेहा धूपिया की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ ही करिश्मा कपूर, दीया मिर्जा, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान की बहन सबा अली पटौदी समेत कई सिलेब्स ने कमेंट किया है।

ढाई वर्षीय मासूम की हत्या कर शव कुएं में फेंका
बस्सी। चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में गुरुवार को परिजनों के साथ शादी समारोह में आई ढाई साल की बच्ची की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की घटना से खलबली मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने आरोपी पर मासूम से दुष्कर्म करा आरोप लगाया है लेकिन इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

लक्ष्मीपुरा गांव में शादी में आई यह बालिका गुरुवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान भीलवाड़ा जिले के किशनपुरा निवासी रमेश (30) पुत्र नानाराम धाकड़ उसके साथ खेलने लगा। दोपहर में बालिका के लापता होने पर परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शाम को रमेश परिजनों को एक बालिका को कुएं के पास देखने की जानकारी देने के बाद मौके से फरार हो गया। शक होने पर बच्ची के रिश्तेदार आरोपी रमेश को ढूंढ़ कर मध्यरात्रि में लक्ष्मीपुरा पहुंचे और उसे पुलिस के हवाले किया।

आरोपी ने कबूली वारदात
बस्सी थानाप्रभारी गणपत सिंह के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि वह बालिका को खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और गला घोंटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस गांव से 5 किलोमीटर दूर कुएं पर पहुंची। कुएं  में पानी अधिक होने से 3 मोटरें लगा पानी तोड़कर बालिका का शव निकाला गया। बच्ची का शव बस्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, लेकिन वहां महिला चिकित्सक नहीं होने से पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय से मेडिकल टीम बुलाई गई, तब तक बस्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हो गई।

युवक पूर्व में भी कर चुका है वारदात
बालिका के चेहरे और कान के आसपास काटने का निशान हैं जिसके आधार पर परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश धाकड़ ने इस वारदात से चार वर्ष पूर्व भी एक बालक के साथ छेड़छाड़ की थी। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास विफल होने पर उसकी हत्या की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

सांसद और विधायक के पत्रों की अनदेखी पड़ेगी भारी
जयपुर। सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि के पत्रों की अनदेखी अब भारी पड़ेगी। राज्य सरकार इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय करेगी। इसकी पूरी देखरेख के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार पीआरएसए यानि पब्लिक रिप्रजेंटेटिव लैटर्स एसेसमेंट पोर्टल लांच करने जा रही है। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव अश्विनी भगत ने बताया कि पीआरएलए पोर्टल लांच होने के बाद जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का निवारण हो सकेगा। जनप्रतिनिधियों को शिकायत रहती है कि उनके भेजे गए पत्र पर काम हुआ या नहीं, या उनके पत्र को सरकार ने कचरे में तो नहीं डाल दिया। जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए उनके पत्रों पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह खास पोर्टल सरकार लांच कर रही है। इसके बाद कोई भी जनप्रतिनिधि अपने पत्र की ट्रैकिंग कर सकेगा। यदि अधिकारी पोर्टल लॉगिन नहीं करते है, तो उसकी भी रिपोर्ट कलक्टर के पास पहुंचेगी।

पीआरएलए पोर्टल में ये होगा
- पोर्टल पर सरपंच से लेकर एमपी, एमएलए तक के पत्र अपलोड होंगे।
- इन पत्रों की विभागवार ट्रैकिंग हो सकेगी।
- जनप्रतिनिधियों के पत्रों के खोने या कचरे में डालने जेसी शिकायतों पर लगाम लगेगी।
- सरकार के पारदर्शी और जवाबदेही शासन के दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
- जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर निश्चित समय पर कार्रवाई नहीं तो नोडल अधिकारी को रिमाइंडर की सुविधा।
- जनप्रतिनिधि पत्रों पर की गई रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकेंगे।
- पोर्टल पर कोई अधिकारी लॉगिन नहीं करता है तो उसकी सूचना विभागाध्यक्ष और कलक्टर के पास जाएगी।
- प्रत्येक 7 दिन में कार्रवाई नहीं होने पर रिमांइडर करवाया जाएगा।

10 साल बाद भी नहीं खुली उपभोक्ता सर्किट बेंच, मंत्री बोले पूर्ववर्ती सरकार पांच साल क्या भजन कीर्तन कर रही थी?
जयपुर। विधानसभा में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने अजमेर एवं भरतपुर संभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बेंच के बजट घोषणा के 10 साल बाद भी नहीं खुलने पर सरकार से घेरने की कोशिश की। सवाल के जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार क्या 5 साल भजन कीर्तन कर रही थी?  सर्किट बेंच के लिए भूमि आवंटन क्यों नहीं किया?

भाजपा विधायक अनिता भदेल ने यह मामला उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल वर्ष 2008 से 2013 के दौरान अजमेर एवं भरतपुर संभाग मुख्यालय पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की सर्किट बेंच स्थापित करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इन बैंचों की स्थापना नहीं हो सकी है। इससे उपभोक्ता मामलों के निस्तारण को लेकर स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भदेल ने सरकार ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के 50% पदों का वकील कोटे से बढ़ने की मंशा भी जानना चाही। जवाब में खाचरियावास ने कहा कि  मुख्‍यमंत्री की वर्ष 2012-13 की बजट घोषणा में सर्किट बेंच स्‍थापित करने की घोषणा की गई थी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता मामले विभाग की ओर से 18 मई 2012 से सर्किट बेंच जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर एवं भरतपुर की अधिसूचना जारी की गई है। वर्तमान में सर्किट बेंच जोधपुर, कोटा, बीकानेर एवं उदयपुर क्रियाशील है। भूमि एवं भवन की उपलब्‍धता के अभाव में अजमेर एवं भरतपुर में सर्किट बेंच क्रियाशील नही है। इसके लिए राज्‍य सरकार प्रयासरत है। जिला उपभोक्‍ता विवाद प्रतितोष आयोग, अजमेर में वर्ष 2015 तक के मामले अभी तक लम्बित रहने के लिए राज्‍य उपभोक्‍ता विवाद  प्रतितोष आयोग से प्राप्‍त सूचना अनुसार अभिभाषकगण की ओर से बहस के लिए बार बार अवसर चाहना, विभिन्‍न अवधि में अध्‍यक्ष, जिला उपभोक्‍ता विवाद प्रतितोष आयोग, अजमेर का पद रिक्‍त  होने से अतिरिक्‍त कार्यभार अन्‍य आयोगों के अध्‍यक्षों  के पास होना, विगत 02 वर्षो में कोरोना महामारी से नियमित सुनवाई ना होना आदि कारण बताए गए है। उपभोक्‍ता  संरक्षण (राज्‍य आयोग और जिला आयोग के अध्‍यक्ष और सदस्‍यों  की नियुक्ति  के लिये अर्हता, भर्ती की पद्धति, नियुक्ति की प्रक्रिया, कार्यकाल, पद से त्‍यागपत्र और हटाना) नियम, 2020 के नियमों में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।  खाटूवास ने कहा कि भैंस स्थापित करने के लिए जिला संबंधित जिला कलेक्टर को भूमि आवंटन को लेकर निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं। अजमेर और भरतपुर में जल्दी ही उपभोक्ता सर्किट बेंच की स्थापना कर दी जाएगी।