pushkar singh dhami - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने 1320 मेगावाट की ताप विद्युत परियोजना के लिए पहले सार्वजनिक क्षेत्र के यूजेवीएन और टीएचडीसी के संयुक्त उपक्रम को रद्द किया और बाद में टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलकर अडानी पावर को उसी परियोजना को देने का रास्ता साफ किया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 2024 में मुख्यमंत्री धामी ने कोयला मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था कि यूजेवीएन और टीएचडीसी के संयुक्त उपक्रम के तहत 1320 मेगावाट का ताप विद्युत संयंत्र लगाया जाए और इसके लिए कोयला उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि करीब छह महीने बाद कोयला मंत्रालय से परियोजना को मंजूरी मिल गयी, लेकिन 16 जनवरी 2025 को उत्तराखंड सरकार ने अचानक इस संयुक्त उपक्रम को रद्द कर दिया।

खेड़ा ने कहा कि संयुक्त उपक्रम की ओर से परियोजना को समय पर पूरा करने की तैयारी की गयी थी और परियोजना को लेकर प्रस्तुतियां भी दी जाने लगी थीं, लेकिन अचानक उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों की क्षमता को सवालों के घेरे में डालते हुए इसे यह कहते हुए रद्द कर दिया कि उपक्रम समय पर काम पूरा नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद तीन फरवरी 2025 को टेंडर निकाला गया और टेंडर जारी करने वाली उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने 86 में से 84 शर्तों में बदलाव की मांग की, जिन्हें बाद में बदल दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बदली गयी शर्तों में 1320 मेगावाट बिजली एक ही बोलीदाता से लेने और संयंत्र देश में कहीं भी स्थापित किए जाने की अनुमति जैसी शर्तें शामिल थीं। उन्होंने कहा कि निर्माण अवधि भी बढ़ायी गयी और टैरिफ में फिक्स्ड चार्ज की सीमा 70 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दी गयी। इससे अडानी पावर से 25 साल तक बिजली खरीदने का रास्ता साफ हुआ। खेड़ा ने कहा कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने 25 अगस्त को अडानी पावर से 1320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली 25 साल तक खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और तय टैरिफ 5.746 रुपये प्रति यूनिट है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए बिजली उत्पादन संयंत्र छत्तीसगढ़ में स्थापित किया जाएगा और कोयले की माइनिंग, बिजली उत्पादन तथा उसके परिवहन से लेकर बिजली की बिक्री तक की पूरी व्यवस्था अडानी समूह से जुड़ी होगी।

उन्होंने कहा कि ''पैसा उत्तराखंड का, कोयला छत्तीसगढ़ का और फायदा अडानी का'' वाली स्थिति बनायी गयी है। खेड़ा ने कहा कि टेंडर की बदली गयी शर्तों के तहत यूनिट-एक के लिए 42 महीने और यूनिट-दो के लिए 48 महीने की निर्माण अवधि रखी गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बदलावों से परियोजना के लिए एक खास कंपनी के अनुकूल परिस्थितियां तैयार की गयीं। उन्होंने इसे ''भाजपा की 420 टीम'' द्वारा मैच जिताने के लिए पिच तैयार करने जैसा बताया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने पहले राज्य के लिए संयुक्त उपक्रम बनाकर बिजली परियोजना लगाने की पहल की थी और केन्द्र से कोयला उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया था, लेकिन बाद में उसी प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया। इसके बाद टेंडर की शर्तों में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ और अंततः अडानी पावर से बिजली खरीदने का निर्णय लिया गया। खेड़ा ने इस पूरे घटनाक्रम पर तंज करते हुए कहा, ''एक बार फिर गौतम शरणम् गच्छामि'' हो गया।

"जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन, सीएम धामी ने की केंद्र सरकार की प्रशंसा
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित''जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार'अभियान जनपद रुद्रप्रयाग में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे पहुँचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

जनपद रुद्रप्रयाग में इस अभियान का शुभारंभ 16 दिसंबर 2025 को न्याय पंचायत तैला (जखोली) से किया गया था। इसके पश्चात अब तक फलई, चोपड़ा, कोट बांगर, रतूड़ा, फाटा, चोपता, मयकोटी, दैड़ा, ल्वारा, कंडारा एवं मनसूना सहित कुल 12 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है।

इन शिविरों के माध्यम से अब तक 5085 नागरिकों ने सहभागिता की है। शिविरों में कुल 783 जनसमस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 585 समस्याओं का त्वरित एवं सफल निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रगति पर है।

अभियान के तहत 860 नागरिकों से विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त किए गए, वहीं 3581 नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया गया। शिविरों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण, राशन कार्ड केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, आधार कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ प्रदान किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्रामीणों के मोबाइल में भूदेव ऐप इंस्टॉल करने के साथ ही उसके संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।

शिविरों में जनपद के 24 से अधिक विभाग एक ही स्थान पर एकत्रित होकर लगातार ज्जनसमस्याओं का निराकरण कर रहे हैं । साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी भी लगाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रशासन और आम जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे सरकारी सेवाएं सीधे आमजन तक पहुँच रही हैं।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर लगातार 45 दिनों तक उद्देश्यपरक बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके गांव-क्षेत्र में जाकर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें।

जिलाधिकारी आज बताते हुए विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन जनपद के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

अटल जयंती 2025: सीएम नीतीश और पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में यहां पाटलिपुत्रा पार्क, स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

इसके साथ ही बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अपने शिविर कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सबसे उपर रखा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वन्यजीवों को जंगल में ही मिलेगा भोजन, सरकार करेगी फलदार पौधों का रोपण : धामी
नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। इस चुनौती को दूर करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस मानसून काल में सरकार ने प्रदेश के सभी 40 वन प्रभागों में फलदार पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।

धामी ने आज रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में सुबह-सुबह कार्बेट सफारी का आनंद लिया। इसके पश्चात् उन्होंने कहा कि इस मानसून काल में वन विभाग के सभी डिवीजनों में विभिन्न प्रकार के फलदार प्रजाति के पौध लगाए जाएंगे। ताकि वन्य जीव जंतुओं को जंगल से बाहर न आना पड़े और उन्हें जंगल में ही उनका भोजन मिल सके।

उन्होंने स्थित रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया। इस सेंटर में वर्तमान में 11 बाघ तथा 13 तेंदुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस रेस्क्यू सेंटर को और अधिक विकसित करने हेतु केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब कार्बेट का फाटो जोन 12 महीने पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। वर्तमान में यहां 100 से अधिक जिप्सियां संचालित हो रही हैं। इससे लोगों को रोजगार मिल रहा है। गत वर्षों में यहां 25 करोड़ से अधिक का रोजगार मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि यहां पर्यटन की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एंग्लिंग, राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में पर्यटन के अनेक मार्ग और अधिक संख्या में खुलेंगे। इस दौरान विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वंदना, एसपी प्रहलाद नारायण मीणा, निदेशक कॉर्बेट रिजर्व डॉ साकेत बडोला आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले धामी, समान नागरिक संहिता पर चर्चा
नई दिल्ली। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को लागू किये जाने को लेकर चल रही कवायद के बीच राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे धामी के साथ समान नागरिक संहिता की मसौदा समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई भी थी।

दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान किन किन मुद्दों पर बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गयी है,हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने धामी की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर जारी कर दोनों के बीच बातचीत की पुष्टि की है।

Chief Minister of Uttarakhand, Shri @pushkardhami met Prime Minister @narendramodi. pic.twitter.com/WszKPOJSV5

— PMO India (@PMOIndia) July 4, 2023

धामी अभी राजधानी में हैं और मोदी से मिलने से पहले सोमवार को उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार धामी ने प्रधानमंत्री के साथ समान नागरिक संहिता के साथ साथ राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं के बारे में चर्चा की।

बाद में धामी ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की जायेगी लेकिन कोई भी काम हड़बड़ी में नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अभी सरकार को इसका मसौदा पूरी तरह से नहीं मिला है और इसके मिलने पर आगे की कार्रवाई की  जायेगी।

उत्तराखंड में हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में चालक और कंडेक्टर सहित 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की तलाश जारी थी। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 26 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और देर रात तक 9 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी था। रात का समय होने के कारण पुलिस और राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।

शाह ने धामी से की बात
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर धामी की पल-पल नजरउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। तीनों घायलों को डामटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर है। यहां बड़कोट से आए वरिष्ठ चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मोदी के दफ्तर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी का राज: धामी ने 8 मंत्रियों के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
देहरादून।  उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सरदार गुरमीत सिंह ने बुधवार को पुष्कर सिंह धामी को राज्य के मुख्यमंत्री  पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी के साथ आठ और विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

सिंह ने सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल,  रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली जबकि  जोशी ने शपथ लेने के बाद राज्यपाल को सैल्यूट किया। आर्य शपथ ग्रहण के दौरान परम्परागत कुमाउंनी वेशभूषा धारण कर रखी थी। बता दे कि धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।

धामी के शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज भी मौजूद रहें। जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, संजीव बालियान भी शामिल हुए। इस मौके पर गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। इनके अलावा, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र रावत और तीर्थ सिंह रावत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में साधु-संतों के अलावा, बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रही।

गौरतलब है भाजपा ने हाल ही संपन्न चुनावों में 70 सदस्यीय विधानसभा में 47 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। भाजपा ने राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करके इतिहास रचा है। राज्य गठन के बाद से अब तक किसी भी दल को लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल नहीं हुई है।