ruchi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

क्या घूंघट से महिलाएं सुरक्षित हैं, इस प्रथा का होना चाहिए अंत : रुचि गुर्जर
जयपुर। घूंघट के पीछे रहने के बाद भी क्या आज महिलाएं सुरक्षित है? असली मुद्दा महिला सुरक्षा है जो महिलाओं के घूंघट में रहने के बाद मजाक का विषय बन चुका है, ये कहना था 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोगों का आकर्षण अपनी ओर खींचने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुर्जर का। जयपुर की रुचि कांस में अपनी छटा बिखेरने के बाद  गुरुवार को जयपुर पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने विचार रखे। इस दौरान रुचि ने बताया कि कांस में मेरा पहनावा एक मजबूत सामाजिक संदेश का हिस्सा था।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल मैंने ग्रामीण भारत में आज भी प्रचलित घूंघट प्रथा के खिलाफ  आवाज़ उठाने के लिए किया। मैं राजस्थान के ग्रामीण तबके से तालुख़ रखती हूं और मैंने वहां महिलाओं को मजबूरन घूंघट रखते देखा है। मैं घूँघट को किसी तबके या जाति से नहीं जोड़ती, किसी भी तरह के पर्दे से बाहर आना महिलाओं का अधिकार है। रुचि कहती है कि पोशाक एक सम्मानित पहनावा है, मगर महिलाओं को इस सम्मान के साथ सुरक्षा भी चाहिए।

बाबा रामदेव ने रुचि सोया के 4300 हजार करोड़ के एफपीओ का शंखनाद के साथ किया शुभारंभ
नई दिल्ली। वर्तमान अनुवर्ती शेयर निर्गम (एफपीओ) के बाद रुचि सोया अगले माह में शुद्ध रूप से एक ऋण मुक्त बना दी जाएगी। योग गुरु और पतंजलि समूह के मुखिया बाबा रामदेव ने कहा कि और इस वर्ष के अंत तक कंपनी के छह प्रतिशत और शेयर बाजार में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पतंजलि के पूरे खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो को रुचि सोया में हस्तांतरित करने का निर्णय कर लिया गया है। बाबा रामदेव ने रुचि सोया के 4300 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ का यहां शंखनाद के साथ शुभारंभ करते हुए कहा कि ऋण मुक्त कंपनियों की परिभाषा के अनुसार रुचि सोया ऋण-मुक्त हो जाएगी। इस एफपीओ से कंपनी पर जो भी टर्म लोन (सावधिक कर्ज) है। उसे चुका देंगे। रुचि का एफपीओ लोगों के लिए 24-28 मार्च तक खुला रहेगा।

रुचि सोया पर करीब 3300 करोड़ रुपये का कर्ज है। बाबा रामदेव ने कहा कि योग के जरिए देश को हेल्थ (स्वास्थ्य) देने के बाद अब हम कर्मयोग के माध्यम से लोगों तक वेल्थ (सम्पत्ति) पहुंचाने की बात कर रहे है। रामदेव ने कहा कि रुचि सोया का न्यूट्रीला ब्रांड सोया बड़ी के बाजार में 50 प्रतिशत का हिस्सा रखता है। इसका 35 देशों में निर्यात हो रहा है। पतंजलि समूह का प्रयास है कि हम 100 देशों में इस ब्रांड को पहुंचाएं। मेहनत ओर मजबूत नेटवर्क हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के खाद्य उत्पाद पोर्टफोलियो को रुचि सोया में मिलाने का निर्णय हो चुका है। बाबा रामदेव ने कहा कि रुचि सोया खाद्य तेल में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। सात रुपये का यह शेयर 650 रुपये का है।