Bad Weather - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खराब मौसम सबसे बड़ा खलनायक
घना कोहरा, स्मॉग, भारी बारिश, तूफानी हवाएं और भारी बर्फबारी के दौरान विज़िबिलिटी कम हो जाती है, जो जानलेवा साबित होती है। खराब मौसम का सबसे बड़ा असर विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के समय पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी फ्लाइट के कुल उड़ान समय का केवल पांच से छह प्रतिशत हिस्सा ही टेक ऑफ और लैंडिंग का होता है। इसके बावजूद होने वाली कुल हवाई दुर्घटनाओं में से लगभग 70 प्रतिशत दुर्घटनाएं इसी दौरान होती हैं। हवा की दिशा या गति का अचानक बदल जाना विमान का संतुलन बिगाड़ देता है, जिसे विंड शियर कहा जाता है। यदि टेक ऑफ या लैंडिंग के समय विंड शियर हो जाए, तो संतुलन और भी ज्यादा बिगड़ जाता है।

मौसम में अचानक बदलाव :

भले ही विमानों में ऑटो पायलट मोड, एडवांस वेदर रडार और इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम मौजूद हों, फिर भी मौसम में होने वाला अचानक बदलाव बड़ा असर डाल देता है। उस समय मानव निर्णय क्षमता की सीमाएं एयर ट्रैफिक का दबाव और कई अन्य कारण मिलकर दुर्घटना का कारण बनते हैं। दुनिया भर में सामान्यतः हवाई यात्रा को सबसे आसान, सुरक्षित और तेज परिवहन माध्यम माना जाता है। लोग इसका सबसे अधिक उपयोग करने लगे हैं। गति और आराम की सुविधाओं के साथ साथ इसमें सबसे बड़ा जोखिम भी जुड़ा होता है और वह है जान का जोखिम। हवाई यात्रा के दौरान यदि विमान दुर्घटनाग्रस्त होता है तो अधिकांश मामलों में जानमाल की भारी क्षति होती है।

हादसे का मुख्य कारण :

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और राज्य की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरा देश स्तब्ध रह गया। वह मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे का मुख्य कारण मौसम में आया अचानक बदलाव था। घने कोहरे और मौसम के बिगड़ने के कारण उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विशेषज्ञ मानते हैं कि केवल एनसीपी नेता का ही नहीं, बल्कि भारत और दुनिया भर में हुए अनेक विमान और हेलिकॉप्टर हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण मौसम में अचानक बदलाव ही रहा है। खासकर टेकआफ और लैंडिंग के दौरान मौसम में होने वाला अचानक परिवर्तन सबसे घातक साबित होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार :

हैरानी की बात यह है कि आज एविएशन सेक्टर में अत्याधुनिक तकनीक मौजूद है, पायलटों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और विमानों में भी उन्नत संसाधन लगे होते हैं, फिर भी मौसम के अचानक बदलने से विमान बच नहीं पाते और गंभीर हादसे हो जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार खराब मौसम सीधे तौर पर विमान की विज़न क्षमता, संतुलन, इंजन की क्षमता और पायलट की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। खराब मौसम में की गई एक छोटी सी गलती भी बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है। कुल उड़ान समय का केवल पांच छह प्रतिशत हिस्सा टेकआफ और लैंडिंग का होता है, फिर भी 70 प्रतिशत हवाई दुर्घटनाएं इसी दौरान होती हैं। यह बात केवल विमानों पर ही नहीं, हेलिकॉप्टरों पर भी लागू होती है।

रनवे साफ दिखाई नहीं देता :

ऐसे समय में रनवे साफ दिखाई नहीं देता और पायलट को तकनीक और जीपीएस पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि उसी दौरान कोई तकनीकी समस्या आ जाए, तो दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज और तूफानी हवा, यानी विंड शियर, विमान दुर्घटनाओं में बड़ी भूमिका निभाती है। हवा की दिशा या गति का अचानक बदल जाना विमान का संतुलन बिगाड़ देता है। मानसून के मौसम और पहाड़ी इलाकों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। हेलिकॉप्टर क्रैश की खबरें समय समय पर आती रहती हैं। कम ऊंचाई पर उड़ान, पहाड़ों का गुरुत्वाकर्षण प्रभाव, दुर्गम क्षेत्र, अचानक बदलता मौसम, विंड शियर और रडार कवरेज की सीमाएं, ये सभी कारण हादसों में योगदान देते हैं।

अचानक कोहरा छा जाना :

केदारनाथ, बद्रीनाथ, अरुणाचल और सियाचिन जैसे क्षेत्रों में अचानक कोहरा छा जाना, भारी बारिश, बर्फबारी या बादलों से टकराने जैसी घटनाओं के कारण कई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

भारत में 2020 में कोझिकोड में एक बड़ी विमान दुर्घटना हुई थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर खाई में गिर गया था। भारी बारिश के कारण रनवे बहुत फिसलन भरा हो गया था। टेबल टॉप एयरपोर्ट पर हुई यह दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई बड़ी घटनाओं में से एक थी। भारतीय सेना और वायुसेना के कई हेलिकॉप्टर भी मौसम में अचानक बदलाव के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।

सबसे बड़ा कारण बनता है :

दुनिया में भी कई विमान हादसे ऐसे हुए हैं, जिनमें खराब मौसम मुख्य कारण रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अचानक बदलता मौसम, मानवीय सीमाएं, एयर ट्रैफिक का दबाव और परिस्थितिजन्य फैसले मिलकर दुर्घटनाओं को जन्म देते हैं, जिन्हें पूरी तरह रोक पाना अक्सर असंभव हो जाता है। भारत में कैट.3 लेवल की इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम मौजूद है, जो जीरो विजिबिलिटी से लेकर 200 मीटर तक की दृश्यता में भी विमान को सुरक्षित लैंड कराने में मदद करती है। पायलटों को सिम्युलेटर ट्रेनिंग दी जाती है और एआई आधारित वेदर प्रेडिक्शन तथा रियल टाइम टर्बुलेंस मैपिंग का भी उपयोग किया जाता है। फिर भी अधिकतर मामलों में खराब मौसम ही सबसे बड़ा कारण बनता है।

-स्नेहा सिंह
यह लेखक के अपने विचार हैं।

खराब मौसम ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें, दिल्ली आने वाली 5 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट
जयपुर। राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के चलते मंगलवार को कई फ्लाइट्स को लैंड कराने में दिक्कत आई। ऐसे में एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पांच फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। अचानक डायवर्जन से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें तय समय से देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। डायवर्ट की गई फ्लाइट्स में चार घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान शामिल रही। एयर इंडिया की सिलीगुड़ी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से दिल्ली की फ्लाइट को जयपुर लाया गया।

वहीं इंडिगो की श्रीनगर से दिल्ली और सिलीगुड़ी से दिल्ली की उड़ानें भी जयपुर एयरपोर्ट पर उतारी गईं। इसके अलावा मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से दिल्ली आने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में मौसम सामान्य होने के बाद फ्लाइट्स को आगे रवाना किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। अचानक बदलाव से एयरपोर्ट पर असुविधा का माहौल भी देखने को मिला।

दौसा जिले में तूफान का कहर : दर्जनों मकान धराशायी, बिजली के पोल गिरे, सैकड़ों पेड़ उखड़े, विद्युत आपूर्ति ठप
दौसा। जिले में रविवार रात आए चक्रवाती तूफान एवं भीषण बरसात ने जमकर कहर बरसाया। जिसके चलते दर्जनों मकान ढह गए, सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, हजारों पक्षी काल का ग्रास बन गए। इधर मकान ढह जाने से जिले भर में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए, वहीं एक जने की मौत हो गई। जिले में दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ती पूरी तरह से ठप हो गई, वहीं दूसरी ओर पेड़ों के धराशायी होने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गये है। उल्लेखनीय है कि रविवार की मध्य रात्रि को तकरीबन 3 घंटे तक दौसा जिले में चक्रवाती तूफान एवं मानसून की बरसात पूरी तरह से सक्रिय रही, जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया।

चक्रवाती तूफान एवं बरसात के चलते जिले भर में सैकडो की संख्या में पेड़, विद्युत पोल धराशाही हो गये, जिसके चलते मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही दर्जनो गांवों की विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप हो गई है। कई इलाको में 11 वें की लाइन  टूटकर गिर गई, जिसके चलते माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में ग्रामीण क्षेत्रों के हालात सुधरने में लगेंगं। विद्युत आपूर्ति के साथ ही पेयजल आपूर्ती भी गड़बड़ा सकती है। उधर जिले में तकरीबन एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मकान धराशायी होने से एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों के घायल होने की जानकारी आ रही है, वहीं एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। अचानक से आये चक्रवाती तूफान से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो को दहशत फैल गई।

इधर घूमना क्षेत्र में रविवार देर रात बारिश के साथ आए भीषण अंधड़ ने जमकर तबाही मचाई। यहां रात करीब 1 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। जिसके बाद तूफानी अंधड़ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगह पर लोगों के टीन टप्पर उड़ गए, साथ ही कई बिजली के पोल और बड़ी तादाद पेड़-पौधे भी धराशायी हो गए।

अहमदाबाद में खराब मौसम, फ्लाइट डायवर्ट
जयपुर। अहमदाबाद में खराब मौसम के चलते नागपुर से अहमदाबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट तय समय पर अहमदाबाद पहुंची थी, लेकिन खराब मौसम और दृश्यता की कमी के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके चलते तड़के सुबह करीब 5 बजे फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

यात्रियों को कुछ समय के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। लगभग ढाई घंटे बाद मौसम में सुधार होने पर फ्लाइट को दोबारा अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।

दिल्ली में मौसम खराब, एयर इंडिया की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट्स को डायवर्ट किया जा रहा है। पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने की वजह से फ्लाइट को जयपुर भेजा गया। एयर इंडिया की यह फ्लाइट, फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर चुकी है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल दिल्ली से क्लियरेंस मिलने के बाद यह फ्लाइट दोबारा दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। यात्रियों को एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मौसम सामान्य होने और दृश्यता बेहतर होने के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

उदयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब, विमान जयपुर डाइवर्ट
जयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते विमान लैंड नहीं हो पा रहे। इसके चलते विमान को जयपुर और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट जयपुर से सुबह 6:45 बजे उदयपुर के लिए रवाना होती है। आज यह फ्लाइट सुबह जयपुर से 7:45 बजे रवाना होकर उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, लेकिन उदयपुर में मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

इसी प्रकार इंडिगो की दिल्ली से उदयपुर फ्लाइट को भी जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया जहां पायलट ने विमान को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया। मौसम सही होने के बाद यह दोनों विमान उदयपुर पहुंचे।

उदयपुर में मौसम खराब, एक घंटे हवा में चक्कर काटने के बाद विमान जयपुर डायवर्ट
जयपुर। उदयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते मंगलवार को एक फ्लाइट  को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम सही होने के करीब तीन घंटे बाद इस विमान को वापस उदयपुर के लिए रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7 बजे उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। उदयपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के चलते एटीसी ने विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं दी। इस पर विमान करीब एक घंटे हवा में चक्कर लगाता रहा। इसके बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम सही होने के बाद दोपहर 12 बजे विमान उदयपुर के लिए रवाना हुआ।

दो फ्लाइट देरी से हुई संचालित
जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों विमान तय समय से संचालित नही हो रहे। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी दो फ्लाइटें देरी से संचालित हुई। स्पाइसजेट की फ्लाइट गुवाहाटी से दोपहर 1.40 बजे जयपुर आकर दोपहर 2.10 बजे वापस गुवाहाटी जाती है। यह फ्लाइट मंगलवार को शाम 6.20 बजे जयपुर आकर शाम 6.55 बजे वापस जाएगी। इसी प्रकार स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9.05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट सुबह 10.25 बजे रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि यात्रीभार कम होने के चलते आए दिन विमानों का शेड्युल बिगड़ रहा है।

खराब मौसम फिर बना दुश्मन: अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर स्थगित
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा सोमवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने हालांकि यह भी बताया कि बालटाल से सोमवार सुबह दस बजे तक बर्फानी बाबा के हिमशिव लिंग रूप के दर्शन के लिए 140 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी तीर्थयात्री को दक्षिण कश्मीर के नुनवान पहलगाम आधार शिविर और चंदनवाड़ी और पंजतरणी के पड़ाव स्थलों से आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि अब भी अमरनाथ के लिए जाने वाले कई मार्गों पर बारिश हो रही है और सड़कों में फिसलन बनी हुई है। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने जब तक मौसम में सुधार नहीं हो जाता तब तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है।

बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए पवित्र गुफा की ओर किसी भी पैदल चलने वाले तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति नहीं दी गयी है। अधिकारियों ने कहा बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाले मार्ग पर पूरी रातभर बारिश होती रही और अब भी मार्ग में तेज बूंदाबांदी हो रही है जिसके कारण रास्तों में फिसलन है। कश्मीर के मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर तक बारिश होने के आसार हैं और उसके बाद मौसम में सुधार आ सकता है।  केन्द्रशासित प्रदेश में 30 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा में रविवार शाम तक 2,94,046 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।

अमरनाथ यात्रा स्थगित: खराब मौसम बना कारण
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा गुरुवार को खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल मार्गों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम के कारण आज दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर से किसी भी यात्री को आगे नहीं बढऩे दिया गया। हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को भी चंदनवाड़ी और पंजतरणी के पड़ावों से आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा, ''मार्ग में कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही थी और बुधवार को ट्रैक पर भारी बारिश हुई थी। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मौसम में सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया गया है।आज किसी भी तीर्थयात्री को छोटे बालटाल मार्ग से दुमैल होते हुए अमरनाथ गुफा तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।''

अधिकारियों ने कहा,'' बालटाल से अमरनाथ गुफा तक के रास्ते पर अभी भी बारिश हो रही है।'' तीस जून को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2,80,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बुधवार शाम तक गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

दिल्ली में मौसम खराब, फ्लाइट जयपुर डाइवर्ट
जयपुर। दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को  जयपुर एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया। इंडिगो की फ्लाइट मुंबई से दिल्ली के लिए आई थी। जहां मौसम खराब होने के चलते एटीसी ने इस फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया। मौसम सही होने के बाद यह फ्लाइट वापस दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विमानों का संचालन रद्द
एयर एशिया जयपुर से सुबह 10:25 बजे मुंबई और दोपहर 12:25 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का संचालन शुक्रवार को रद्द रहा। यह फ्लाइट पिछले 4 दिन से रद्द हो रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसी प्रकार स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट सुबह 9:30 बजे रवाना हुई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कारगिल दौरा खराब मौसम के कारण रद्द, डैगर युद्ध स्मारक पर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि
श्रीनगर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए द्रास का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दौरा रद्द होने के बाद राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला स्थित डैगर युद्ध स्मारक पर जाकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की।

यह 3 साल में दूसरी बार है, जब राष्ट्रपति खराब मौसम के कारण कारगिल विजय दिवस समारोह के लिए द्रास नहीं जा सके। इससे पहले वह 2019 में खराब मौसम के कारण द्रास नहीं जा सके थे और उन्होंने इसके बजाय बादामीबाग में सेना के 15 कोर मुख्यालय में एक युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 2020 में महामारी के कारण समारोह आयोजित नहीं किया गया था.

कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 4 दिवसीय जौरे के लिए रविवार को श्रीनगर पहुंचे। राष्ट्रपति 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने वाले भारतीय जवानों की याद में बनाए गए कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए द्रास के कारगिल जाने वाले थे।

जयपुर में खराब मौसम के चलते आधे घंटे हवा में उड़ता रहा विमान, लैंडिंग के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस
जयपुर। राजधानी जयपुर में मौसम खराब होने के चलते एक विमान करीब आधे घंटे तक हवा में उड़ता रहा। यह देख यात्री घबरा गए। मौसम ठीक होने के बाद विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह दिल्ली से जयपुर आई थी। एयरपोर्ट पर बारिश और कम दृश्यता मौसम होने के चलते विमान को लैंड करने की अनुमति नहीं थी। इस पर विमान करीब आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। यह देख यात्रियों में घबराहट होने लगी बाद में विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया।

जयपुर से फिर गड़बडाया विमानों का शेड्यूल
कोरोना महामारी के चलते जयपुर एयरपोर्ट से विमानों का शेड्यूल गड़बड़ाने लगा है। मंगलवार को जयपुर से जाने वाली करीब 9 फ्लाइटों का संचालन रद्द हुआ। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की सुबह 5:55 बजे अमृतसर, इंडिगो की सुबह 6:40 बजे बेंगलुरु, स्पाइसजेट की सुबह 6:50 बजे सूरत, इंडिगो के सुबह 7:15 बजे अहमदाबाद, गो एयर की सुबह 8:10 बजे मुंबई, स्पाइसजेट के सुबह 8:40 बजे मुंबई, गो एयर के सुबह 8:50 बजे अहमदाबाद, स्पाइसजेट की सुबह 9 बजे अहमदाबाद, एयर एशिया की सुबह 9:40 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट का संचालन लग रहा। जानकारी के अनुसार जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे तक केवल दो ही फ्लाइट संचालित हुई है।