barrage - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करीब छह माह से नहीं बह रही चम्बल माता से जलधारा
कोटा । एक तरफ तो शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां देश विदेश से पर्यटकों को लाकर यहां के पर्यटन स्थलों को दिखाने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यहां के पर्यटन स्थलों की सुध तक नहीं ली जा रही है। जिसका नजीता है चम्बल रिवर फ्रंट। रिवर फ्रंट पर बैराज साइड पर लगी चम्बल माता की विशाल मूर्ति से पिछले करीब 6 माह से जल धारा तक नहीं बह रही है। जिससे वहां आने वाले बाहरी पर्यटक ही नहीं स्थानीय लोग भी उस मनोरम दृश्य को देखने से वंचित हो रहे हैं। रिवर फ्रंट के आकर्षणों में से एक आकर्षण हैं मूर्ति से बहती जलधारा। लेकिन वहां आने वालों को काफी समय से यह जलधारा बहती हुई नजर ही नहीं आ रही है।रिवर फ्रंट घूमने गए लोगों का कहना है कि वीडियो व रील में तो चम्बल माता से जलधारा बहती हुई दिखती है। लेकिन जब वहां मौके पर गए तो जलधारा नजर ही नहीं आई। जिससे वहां जाकर भी निराशा ही मिली।

धीरे-धीरे गायब हो रहे व्यू कटर
रिवर फ्रंट बनने के बाद तत्कालीन नगर विकास न्यास की ओर से बैराज के समानांतर पुल पर रिवर फ्रंट व बैराज साइड दोनों तरफ व्यू कटर लगाए गए हैं। जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालक अंदर की तरफ नहीं देख सके। साथ ही वाहन चालकों को वहां रूकने से जाम की स्थिति भी नहीं बने। जबकि जब व्यू कटर नहीं लगे थे तब वहां पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती थी।लेकिन हालत यह है कि वर्तमान में बैराज साइड से व्यू कटर धीरे-धीरे गायब हो रहे है। बैराज से सकतपुरा की तरफ जाते समय कहीं एक-दो तो कहीं आधा दर्जन से अधिक व्यू कटर टुकड़ों में गायब हो रहे हैं। शुरूआत में यह एक दो जगह से गायब हुए थे वहीं अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

लोगों का कहना है कि कुछ लोगों ने बरसात के समय बैराज के गेट खुलने पर उनके पानी को देखने के लिए कुछ जगह से व्यू कटर तोड़े थे। लेकिन केडीए अधिकारियों की अनदेखी से उन्हें सही नहीं किया गया। जिससे अब यह अधिक जगह से गायब हो गए हैं। जिससे वहां काफी जगह हो गई है। ऐसे में वहां से किसी के झांकने पर गिरकर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

इधर होटल फैडरेशन आॅफ राजस्थान कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने पर्यटन विभाग व केडीए अधिकारियों के साथ गत दिनों रिवर फ्रंट का अवलोकन किया था। इस दौरान वहां जो भी कमियां नजर आई उन्हें दुरुस्त करने के लिए कहा था। जिससे टूर एंड ट्रेवल मार्ट में आने वालों को अच्छा नजारा दिख सके। चम्बल माता की जलधारा को भी फिर से शुरू करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शीघ्र ही उसे चालू करने की बात कही है।

पानी बंद होने पर सही करवाए जा रहे पम्प
केडीए के सहायक अभियंता(विद्युत) ललित मीणा ने बताया कि चम्बल माता की मूर्ति में ऊपर तक पानी पहुंचाने के लिए जो मोटर व पम्प लगे हुए हैं वह चम्बल नदी में अंदर की तरफ है। हालांकि वहां चार दीवारी बनाई हुई है। लेकिन बरसात के समय में बैराज के गेट खोलने से पानी की आवक अधिक हो गई थी। जिससे वे पम्प पानी में अधिक डूब गए। पानी के साथ बहकर आई मिट्टी पम्प में जम गई थी। जिससे मोटर व पम्प बंद होने से मृूर्ति से जलधारा बंद हो गई थी। लेकिन अब गेट बंद होने व पानी कम होने से पम्प को निकालकर साफ कराया जा रहा है। शीघ्र ही फिर से जलधारा बहती नजर आएगी।

असर खबर का - बैराज पुलिया के तोड़े व्यू कटर फिर से लगाए
कोटा। बैराज पुलिया पर रिवर फं्रट का लोग नजारा नहीं देख सके और ट्राफिक जाम नहीं हो इसके लिए पुलिया के दोनों ओर यूआईटी ने फाइबर सीट के व्यू कटर लगाए हुए है। 4 अगस्त को हुई बारिश से बैराज के तीन गेट खोल पानी की निकासी की गई। इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में युवा बैराज पुलिया पर पहुंचे थे, लेकिन यहां लगे व्यू कटर से वो अपनी रिल नहीं बना पाए ऐसे में कई युवाओं ने वहां लगे व्यू कटर को क्षति पहुंचाई और करीब सात से अधिक ब्लॉक के व्यू कटर तोड़ दिए थे।  जिससे बैराज के गेट की निकासी आसानी से दिखाई देने लगी। व्यू कटर टूटने के साथ ही बैराज पर पानी की निकासी देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा जिससे बैराज की पुलिया पर जाम की स्थिति पैदा हो थी। पिछले पांच दिन से बैराज से कभी एक तो कभी दो गेट से पानी की निकासी हो रही इस नजारे को देखने के लिए लोग टूटे व्यू कटर में झांकने के लिए अपने वाहन पुलिया पर ही खड़े कर रहे जिससे जाम लग रहा है। दैनिक नवज्योति के  8 अगस्त अंक में पेज 8 पर बैराज के पानी की निकासी देखने केलिए लोगों ने तोड़े व्यू कटर शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद केडीए प्रशासन हरकत में आया और संबंधित ठेकेदार को फिर से व्यू कटर लगाने के लिए का शुक्रवार को सात ब्लॉक व्यू कटर लगाकर उसको पैक कर दिया। व्यू कटर लगाने वाले ठेकेदार  महावीर सिंह व शोयब ने बताया कि उन्हें बैराज गार्डन व बैराज पुलिया की रैलिंग लगाने का ठेका मिला है। तीन साल तक कोई भी टूटफूट होने पर मरम्मत का एग्रीमेंट है। अभी जहां जहां व्यू कटर टूटे उनको फिर से लगाया जाएगा। इससे पूर्व 26 अप्रैल को लोगों ने व्यू कटर तोड़े थे जिनको 2 मई को फिर से लगाया था।

बैराज पुलिया के व्यू कटर रातों रात गायब
कोटा। बैराज पुलिया पर रिवर फं्रट का लोग नजारा नहीं देख सके और ट्राफिक जाम नहीं हो इसके लिए पुलिया के दोनों ओर युआईटी ने फाइबर सीट के व्यू कटर लगाए। शुक्रवार को आई तेज हवा और अंधड से एक ब्लॉक छोटा साथ व्यू कटर टूटा था। लेकिन शुक्रवार रात को ही नशेडियों को इसकी भनक लग गई और तूफान की आड़ में रात में बैराज की साइड वाली दीवार के पांच ब्लॉक से व्यू कटर और उसके चारो ओर लगी एलुमिनियम की फ्रेम खोल ले गए। शनिवार को लोगों बताया कि  पहले हमें लगा की रात को चली तेज हवाओं से व्यू कटर टूट गए होंगे लेकिन इनके पास जाकर देखने पर पता लगा इसको काटकर ले गए है। कोटा शहर में नशेडियों का आंतक इस क्रद फैला है कि कोई चीज घर के बाहर रखने पर सुबह गायब मिलती है।

चंद्रशेखर अफोर्डेबल से मीटर के ढक्कन व गेट कीपर का किवाड़ किया गायब
शहर के डीसीएम क्षेत्र में बनी चंद्रशेखर अफोर्डेबल कॉलोनी में इन दिनों नशेडियों का आंतक इस क्रद छाया हुआ है। कोई भी चीज बाहर रखे तो सुबह गायब हो जाती है। चोरो ने वहां लगे बिजली के मीटर के ढक्कन और मुख्य द्वार के चौकीदार की हट के गेट तक नहीं छोड़ा है। कुन्हाडी, सकतपुरा से चल रहे निर्माणाधीन कार्य से आए दिन लोहे के सरिए और अन्य सामान चोरी  हो रहे है।

दो दिन से लापता बालक का शव कोटा बैराज डाउन स्ट्रीम में मिला
कोटा । शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कोटा बैराज डाउन स्ट्रीम में एक 17 वर्षीय बालक का शव मिला है । बालक की पहचान दानिश पुत्र गफूर निवासी साजीदेहड़ा के रूप में हुई है । बालक दानिश 22 मार्च को अपने तीन चार दोस्तों के साथ चंबल नदी के कोटा बैराज की डाउन स्ट्रीम में नहाने के लिए गया था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था तभी गहरे पानी में जाने से डूब गया। बालक के दोस्त नहा कर अपने घर आ गए लेकिन दानिश घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई ।  उन्होंने पुलिस थाना कैथूनीपोल में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस बालक को तलाश कर रही थी।

गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि बुधवार देर रात को मछली पकड़ने वालों ने कोटा बैराज की डाउनस्ट्रीम मैं बालक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी।  सूचना पर कैथूनीपोल पुलिस पहुंची तथा नगर निगम गोताखोर टीम को बुलाया गया।   टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात 1:30 बजे बालक के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बालक की पहचान दानिश के रूप में हुई थी।  बालक दानिश अपने मामा के घर रहता था । पुलिस ने गुरुवार को बालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।