dhoni - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धोनी, सचिन और विराट को गर्मी से बचाने का 1 माह का खर्चा एक से डेढ़ लाख रुपए
जयपुर। महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और मौजूदा क्रिकेटर विराट कोहली को देखने की चाह लिए हजारों पर्यटक नाहरगढ़ दुर्ग स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम पहुंचते हैं। इन हस्तियों को गर्मी से बचाना जयपुर वैक्स म्यूजियम प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं। इन हस्तियों के मोम के पुतले गर्मियों में खराब ना हों, इसके लिए जहां इन्हें प्रदर्शित किया गया है, वहां एक निर्धारित तापमान रखा जाता है।
म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पुतलों को मेंटेन रखने के लिए इन्हें बनाते समय पेट्रोलियम जैली और बी-वैक्स भी मिलाया जाता है। इसके अतिरिक्त डिस्प्ले एरिया में 24 से 26 डिग्री तापमान रखा जाता है। अनूप ने बताया कि नाहरगढ़ दुर्ग 300 से ज्यादा पुरानी हेरिटेज इमारत है। इसकी दीवार ढाई-ढाई फीट मोटी और चूने से बनी है। ऐसे में इमारत के बाहर के तापमान के मुकाबले अंदर का तापमान तकरीबन 4 से 5 डिग्री कम रहता है। पुतलों को गर्मी से बचाने के लिए हर माह बिजली का बिल करीब एक से डेढ़ लाख रुपए आता है। यहां 40 से 45 वॉट का सोलर पैनल लगाया है। इससे बिजली की खपत थोड़ी कम होती है।

शरीर ने साथ दिया तो आईपीएल में फिर लौटूंगा
अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब पांचवीं बार जीतने के बाद मंगलवार को कहा कि अगर उनका शरीर साथ देगा तो वह अगले साल एक बार फिर यह टूर्नामेंट खेलने के लिए लौट सकते हैं। धोनी ने मंगलवार तड़के अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस पर अपनी टीम की पांच विकेट की शानदार जीत के बाद कहा कि संन्यास की घोषणा करने का यह सबसे अच्छा समय है।  लेकिन जितना प्यार मुझे हर तरफ से मिला है, यहां से चले जाना आसान होगा, लेकिन मुश्किल काम नौ महीने तक कड़ी मेहनत करना और एक और आईपीएल खेलने की कोशिश करना होगा।

धोनी ने कहा कि यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है। यह टूर्नामेंट यहां (अहमदाबाद में) से शुरू हुआ और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था। चेन्नई में भी ऐसा ही था, लेकिन वापस आना और अपनी क्षमता के अनुसार खेलना अच्छा होगा। मैं जिस तरह का क्रिकेट खेलता हूं, उन्हें लगता है कि वे वैसा क्रिकेट खेल सकते हैं। मेरा खेलने का तरीका पारंपरिक नहीं है और मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि आप जो भी ट्रॉफी या द्विपक्षीय सीरीज जीतते हैं, उसकी अपनी चुनौतियां होती हैं।

हर कोई मेरा नाम जप रहा था,मेरी आंखों में पानी भर आया
धोनी ने कहा कि यह मेरी ओर से प्रशंसकों के लिए एक उपहार होगा, लेकिन मेरे शरीर के लिए आसान नहीं होगा। आप भावुक हो जाते हैं, सीएसके में पहले मैच में हर कोई मेरा नाम जप रहा था। मेरी आँखों में पानी भर गया था, मुझे डगआउट में कुछ समय के लिए छुट्टी चाहिए थी। मुझे एहसास हुआ कि मुझे इसका लुत्फ उठाने की जरूरत है। मुझे लगता है कि मैं जो हूं उसके लिए वे (दर्शक) मुझसे इतना प्यार करते हैं, वे प्यार करते हैं कि मैं जमीन से जुड़ा हुआ हूं, मैं ऐसा कुछ दिखाने की कोशिश नहीं करता जो मैं नहीं हूं।

जयपुर में धोनी का क्रेज, चेन्नई मैच अभी से हाउसफुल
जयपुर। तीन साल बाद जयपुर में हो रहे आईपीएल मैचों के प्रति गुलाबी नगर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। सबसे ज्यादा क्रेज है पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स का। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर सिंग्स के मध्य 27 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला मुकाबला अभी से हाउस फुल हो गया है। जयपुर मैचों की आन लाइन बुकिंग कर रही वेबसाइट पर अभी से इस मैच के टिकट सोल्ड आउट बताए जा रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को अन्य मैचों के टिकट भी आनलाइन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

धोनी के दीवाने हैं गुलाबी नगर के क्रिकेट प्रेमी
जयपुर के क्रिकेट प्रेमी धोनी के दीवाने रहे हैं। जयपुर में 2005 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिनी मैच में धोनी की 183 रनों की धुआधार पारी जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को आज भी याद है। इस शानदार पारी के जरिये धोनी ने भारत को जीत दिलाई और खुद स्टार बन गए। इस मैच में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 298 रनों का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन धोनी की आतिशी पारी के समक्ष यह स्कोर बोना बन गया। धोनी ने 145 गेंदों पर 15 चौके और 10 छक्के लगा नाबाद 183 रनों की रिकॉर्ड पारी खेल भारत को छह विकेट से जीत दिलाई।

टिकट की चाहत में स्टेडियम पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
आईपीएल मैचों की स्टेडियम में काउंटर सेल की खबरों के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी रविवार को स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम में अमर जवान ज्योति और नॉर्थ गेट पर टिकट चाहने वालों की भीड़ लग गई। लोग आरसीए के दफ्तर भी पहुंच गए। सुरक्षा के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी और लोगों को समझाकर वापस भेजा गया।

आज से शुरू हो सकती है काउंटर सेल
राजस्थान रॉयल्स के लोगों ने बताया कि टिकटों की काउंटर सेल संभवत: सोमवार से शुरू की जाएगी। हम सोमवार सुबह 11 बजे से स्टेडियम के अमर जवान ज्योति वाले गेट और नॉर्थ गेट पर दो काउंटर लगाने पर विचार कर रहे हैं। इन काउंटर्स से लोग मैचों के उपलब्ध टिकट हासिल कर सकते हैं।

तैयारी में जुटा आरसीए
इस बीच एसएमएस स्टेडियम में मैच की तैयारियों जोरशोर से चल रही हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत तीन साल बाद जयपुर में हो रहे आईपीएल मैचों के आयोजन में कोई कमी नहीं रखना चाहते। आरसीए चाहता है कि मैचों के दौरान दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो और वे ज्यादा से ज्यादा मैचों का आनन्द ले सकें। आरसीए ने नवम्बर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबले की शानदार मेजबानी की थी।

Happy Birthday माही: धोनी ने मनाया अपना 41वां जन्मदिन
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। माही के जन्मदिन पर हर कोई माही को जन्मदिन की बधाई देता नजर आया। धोनी के फ्रैंड्स ने धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर सेशर कर उनकी जन्मदिन की बधाई दी। माही ने अपना जन्मदिन इस बार लंदन में मनाया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने 'कैप्टन कूल' के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूँ।

धोनी के साथी और प्रिय मित्र सुरेश रैना ने धोनी के साथ पुरानी तस्वीरों के साथ एक वीडियो कोलाज साझा करके कैप्शन लिखा कि मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं! भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो।' भारत के टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो धोनी। आपको आने वाले वर्ष के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हमेशा चमकते रहो।'

मोहम्मद कैफ ने बतौर कप्तान धोनी की विरासत को याद करते हुए कहा, 'दादा (सौरव गांगुली) ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना लिया। अलग-अलग युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, मैच पूरा नहीं हुआ होता। सभी टीमों के पास धोनी जैसा व्यक्ति नहीं है। रत्न समान व्यक्ति और खिलाड़ी को जनम्दिन की शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नम:।' वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान 'धोनी' को बधाई देते हुए कहा कि आपकी अद्वितीय उपलब्धियों ने ग्रामीण पृष्ठभूमि के लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की आशा दी है। आपको हमारे अपने चेन्नई में फिर से खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी ने डेढ़ दशक के एकदिवसीय करियर में भारत के क्रिकेट प्रेमियों को असंख्य यादें दी हैं। उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच खेले और अपने करियर में 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए। उन्होंने भारत को 2011 विश्व कप खिताब और साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताया, जो भारत की अब तक की दो सबसे बड़ी जीतों में गिना जाता है।
उन्होंने अपने 90 मैच के टेस्ट करियर में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए, जिसके बाद उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद, धोनी को फिर कभी भारत की जर्सी में नहीं देखा गया; हालांकि वह आईपीएल में चेन्नई का नेतृत्व करते रहे। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने भारत के लिये बतौर कप्तान सभी आईसीसी  ट्रॉफियां जीती हैं।

चेक बाउंस मामले में फंसे महेंद्र सिंह धोनी, धोनी सहित आठ के खिलाफ परिवाद दायार
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय में न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चेक बाउंस करने के मामले में न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों पर परिवाद दायर किया गया है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रुम्पा कुमारी की अदालत में नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह धोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश आर्या, निदेशक (अकाउंट एडमिनिस्ट्रेशन) महेंद्र सिंह, मार्केटिंग प्रमुख  अर्पित दुबे, एडी इमरान बिन जफर, मार्केटिंग प्रबंधक वंदना आनंद एवं बिहार के मार्केटिंग स्टेट प्रमुख अजय कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 406, 120 (बी) एवं एनआई अधिनियम की धारा 138 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

न्यायालय ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद इस पर विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के न्यायालय में भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 जून 2022 की तिथि निश्चित की गई है। आरोप के अनुसार, वर्ष 2021 में परिवादी नीरज कुमार निराला ने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड का सीएनएफ लिया।  सीएनएफ लेने के लिए उन्होंने 36 लाख 86 हजार रुपये कंपनी को दिए। कंपनी ने परिवादी  को फर्टिलाइजर भेज दिया लेकिन कंपनी के असहयोग के कारण फर्टिलाइजर बेचने  में परेशानी होने लगी। इसी को लेकर परिवादी एवं कंपनी के बीच विवाद होने पर  कंपनी ने 30 लाख रुपये का चेक देते हुए सभी फर्टिलाइजर वापस ले लिया। कंपनी का  दिया गया चेक जमा कराने पर बाउंस कर गया। चेक बाउंस होने पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं  निकलने पर न्यायालय में सभी आरोपित और कंपनी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।

IPL में बतौर कप्तान जडेजा के फ्लॉप शो के बाद जडेजा ने फिर धोनी को सौंपी CSK की कमान
मुम्बई। आईपी एल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को घोषणा की कि रवींद्र जडेजा ने सीएसके की कप्तानी की कमान वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी है। वह सीएसके की कमान 2008 से संभाले हुए थे। उन्होंने अपनी टीम की  कमान इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले जडेजा को सौंप दी थी। फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि जडेजा ने धोनी से सीएसके की कमान को वापस संभालने और अपने खेल  पर ध्यान केंद्रित  करने का निवेदन किया था। इससे पहले सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दावा किया था कि धोनी ने उनसे आईपीएल 2021 सत्र में टीम की कप्तानी जडेजा को देने को कहा था। सीएसके ने अपने बयान में कहा कि धोनी ने सीएसके की कप्तानी की कमान संभालने और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान केंद्रित  करने का अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

जडेजा की कप्तानी में 8 मैचों में सिर्फ दो जीत
उल्लेखनीय है कि जडेजा के नेतृत्व में सीएसके ने इस सत्र में खराब शुरुआत करते हुए आठ मैच में से सिर्फ दो मैच जीत पायी है। इसी कारण सीएसके प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। जडेजा अपने खराब फर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने इस सत्र में अब तक 22.40 के औसत से सिर्फ 112 रन बनाए हैं जबकि आठ मैचों में वह मात्र पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। धोनी इस सत्र में अपनी पहली कप्तानी रविवार को पुणे में सनराइजर्स हैदराबाद के केन विलियमसन खिलाफ करेंगे, जो अंक तालिका में शीर्ष भाग में है।

आईपीएल : मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं शर्मनाक हार
मुम्बई। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगा गुरुवार को यहां आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दूसरी जीत दर्ज की। मुम्बई की यह लगातार सातवीं हार है। टीम अभी तक तालिका में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। तालिका में मुम्बई जहां आखिरी स्थान पर है, वहीं चेन्नई भी 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रन बनाए थे। धोनी ने आखिरी ओवर की चार गेंदों पर 16 रन बटोर चेन्नई को रोमांचक जीत दिलाई। जयदेव उनादकट की आखिरी चार गेंदों पर धोनी ने 6, 4, 2, 4 रन बना मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से दिए गए 156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मिचेल सेंटनर भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने अंबाती रायुडू के साथ साझेदारी बनाई लेकिन उथप्पा 25 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे (13) भी जल्दी ही चलते बने।  रायुडू 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रविंद्र जडेजा 3 रन भी आउट हो गए। इसके बाद सारी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर ही आ गई।

धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर बनाए 16 रन
जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस आउट हो गए। ब्रावो ने एक रन लेकर धोनी को मौका दिया और इसके बाद अगली 4 गेंदों पर धोनी ने सारा काम कर दिया। इससे पहले तिलक वर्मा के नाबाद 51 रन  और सूर्यकुमार यादव के 32 की पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया था।

स्कोर बोर्ड:

मुम्बई इंडियंस :

रन

गेंद

4

6

रोहित को. सेंटनर बो. मुकेश

0

2

0

0

इशान बो. मुकेश

0

1

0

0

ब्रेविस को. धोनी बो. मुकेश

4

7

0

0

सूर्या को. मुकेश बो. सेंटनर

32

21

3

1

तिलक अविजित

51

43

3

2

रितिक को. उथप्पा बो. ब्रावो

25

25

3

0

पोलार्ड को . दुबे बो. तीक्षणा

14

9

1

1

डेनियल पगबाधा बो. ब्रावो

5

3

1

0

उनादकट अविजित

19

9

1

1

अतिरिक्त :     5

कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन।

विकेट पतन : 1-0 (रोहित), 2-2 (इशान), 3-23 (बे्रविस), 4-47 (सूर्या), 5-85 (रितिक), 6-111 (पोलार्ड), 7-120 (डेनियल).

गेंदबाजी : मुकेश 3-0-19-3, सेंटनर 3-0-16-1, तीक्षणा 4-0-35-1, जडेजा 4-0-30-0, प्रिटोरियस 2-0-17-0, ब्रावो 4-0-36-2.

स्कोर बोर्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स :

रन

गेंद

4

6

रितुराज को. तिलक बो. डेनियल

0

1

0

0

उथप्पा को. बे्रविस बो. उनादकट

30

25

2

2

सेंटनर को. उनादकट बो. डेनियल

11

9

2

0

रायुडु को. पोलार्ड बो. डेनियल

40

35

2

3

दुबे को. इशान बो. डेनियल

13

14

0

1

जडेजा को. तिलक बो. मेरेदीत

3

8

0

0

धोनी अविजित

28

13

3

1

प्रिटोरियस पगबाधा बो. उनादकट

22

14

2

1

ब्रावो अविजित    1    1    0    0

1

1

0

0

अतिरिक्त :     8

कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन।

विकेट पतन : 1-0 (रितुराज), 2-16 (सेंटनर), 3-66 (उथप्पा), 4-88 (दुबे), 5-102 (रायुडू) , 6-106 (जडेजा), 7-139 (प्रिटोरियस).

गेंदबाजी : डेनियल 4-0-30-4, बुमराह 4-0-29-0, मेरेदीत 4-0-25-1, उनादकट 4-0-48-2, रितिक 4-0-23-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : मुकेश चौधरी (सीएसके)

आईपीएल अंक तालिका

टीम

मैच

जीते

हारे

अंक

रन रेट

गुजरात टाइटंस

6

5

1

10

+0.395

आरसीबी

7

5

2

10

+0.251

राजस्थान रॉयल्स

6

4

2

8

+0.380

लखनऊ जायंट्स

7

4

3

8

+0.124

हैदराबाद

6

4

2

8

-0.077

दिल्ली कैपिटल्स

6

3

3

6

+0.942

केकेआर

7

3

4

6

+0.160

पंजाब किंग्स

7

3

4

6

-0.562

सीएसके

7

2

5

4

-0.534

मुंबई इंडियंस

7

0

7

0

-0.892

14 साल तक कप्तानी करने के बाद अब धोनी ने जडेजा को क्यों सौंपी सीएसके की कप्तानी
मुंबई। 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी संभालने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले सभी को चौंकाया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान टीम के अनुभवी और सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने फैसला किया है।

दरअसल आईपीएल 2022 सीजन की शुरुआत के ठीक दो दिन पहले गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने 14 वर्षाें तक सीएसके की कप्तानी की। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी सीएसके के लिए खेलना जारी रखेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी चाहते थे कि कप्तानी में होने वाला बदलाव सहज हो और उन्हें लगा कि जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी ने गुरुवार को टीम की बैठक में इस फैसले की घोषणा की। टीम 26 मार्च को पिछले सीजन के उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2022 सीजन के पहले मैच के लिए तैयार होने एवं प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना हो गई है।

सीएसके के सीईओ ने कहा कि धोनी इसके बारे में काफी समय से सोच रहे थे और अब उन्हें लगा कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का यह सही समय है। उन्हें लगता है कि जडेजा अभी उनके करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। यह उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करने का सही समय है। यह हमारी फेंचाइजी के लिए भी अच्छा होगा और यह बात धोनी के दिमाग में भी होगी।