chennai super kings - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया चैंपियन केकेआर की उम्मीदों को झटका, नूर के बाद ब्रेविस-शिवम दुबे ने मचाया धमाल
कोलकाता। नूर अहमद (31 पर 4) की घातक गेंदबाजी के बाद डेवालल्ड ब्रेविस (52) और शिवम दुबे (45) की उपयोगी पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 57 वें लीग मुकाबले में गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को दो गेंद शेष रहते हुए दो विकेट से हरा अपनी तीसरी जीत दर्ज की।

ईडेन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.4 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए और सत्र की तीसरी जीत दर्ज की।

दूसरी टीमों पर रहना होगा निर्भर :

इस हार से केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका दिया है। अजिंक्य रहाणे की टीम 12 मैचों में 5 जीत और 6 हार के साथ छठे पायदान पर है। उनके खाते में 11 अंक हैं और नेट रन रेट 0.193 है। वहीं, चेन्नई के छह अंक हो गए।  टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। अब नाइटराइडर्स की 15 अंक तक ही पहुंच सकेगी यानी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें दूसरी टीमों पर निर्भर रहेगी। 180 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। 60 रन बनते -बनते उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। उसके ओपनर्स आयुष (0)और डेवोन कॉनवे (0) रन नहीं बना सके। उर्विल पटेल ने आक्रामक 31 व अश्विन (8) और रवीन्द्र जडेजा (19) भी कुछ खास नहीं कर पाएं। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस (52) और शिवम दुबे (45 रनों) ने छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 67 रन जोड़े। धोनी ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाते हुए चेन्नई की जीत पक्की कर दी। वैभव अरोड़ा ने 3 विकेट झटके। हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले। इससे पूर्व ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए।

आईपीएल : पंजाब के खिलाफ साख बचाने उतरेगी चेन्नई, मेहमान पंजाब की टीम जीत की लय हासिल करने के लिए खेलेगी
चेन्नई। आईपीएल में पिछले नौ में से सात मैच हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में साख बचाने के लिए मैदान में उतरेगी, जबकि मेहमान पंजाब की टीम जीत की लय हासिल करने के लिए खेलेगी।

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिग्गज एमएस धोनी की अगुआई वाली सीएसके अभी भी जीत की जादुई लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। कुछ दिन पहले इसी मैदान पर चैन्नई को सनराइजर्स  हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मुकाबले में मौसम की मार के कारण एक अंक हासिल करने वाली पंजाब किंग्स जीत की लय पाने के लिए मैदान में उतरेगी।

आईपीएल-2025 : सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला, चेपॉक पर सनराइजर्स के खिलाफ भारी रहा है सीएसके का पलड़ा
चेन्नई। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होने वाला है। सनराइजर्स की टीम ने आज तक सीएसके के घरेलू मैदान चेपॉक पर कोई मैच नहीं जीता है। सिर्फ यही नहीं, सीएसके के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी काफी खराब रहा है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जहां 15 जीत सीएसके की झोली में गिरी हैं और सिर्फ छह परिणाम सनराइजर्स की तरफ गए हैं। हालांकि यह सीजन ऐसा रहा है, जहां रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने 17 सालों के बाद चेन्नई को उनके घर पर हराया, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 सालों के बाद चेन्नई को उनके घर पर मात दी। क्या सनराइजर्स की टीम भी ऐसा कारनामा कर पाएगी?

पावरप्ले में 65 से ज्यादा रन बने तो सनराइजर्स का पलड़ा भारी रहेगा :

सनराइजर्स हैदराबाद की कामयाबी का राज उनके पॉवरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन में छुपा है। आईपीएल 2024 से अब तक का आंकड़ा साफ बताता है कि जब भी टीम ने बल्लेबाजी पॉवरप्ले में 65 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं, उन्होंने हर बार जीत दर्ज की है। ऐसे सभी 9 मुकाबलों में उनकी जीत हुई है। लेकिन जैसे ही टीम इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई, उनका खेल ढहता नजर आया। 65 रन से कम बनाने पर उन्हें 15 में से 13 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

इशान और नितीश की फॉर्म चिन्ता का कारण :

इस सीजन में इशान किशन और नीतीश रेड्डी की फॉर्म सनराइजर्स के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनती जा रही है। किशन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 106 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उसके बाद के सात मैचों में वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं और सिर्फ 33 रन बनाए हैं। दूसरी ओर नीतीश का ग्राफ भी इस सीजन में लगातार नीचे गिरा है। 2024 में उन्होंने 143 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, जबकि 2025 में उनका औसत गिरकर 19 और स्ट्राइक रेट 110 रह गया है। सबसे बड़ी गिरावट उनके स्पिन के खिलाफ प्रदर्शन में देखी गई है। पिछले सीजन में स्पिन के खिलाफ उनका औसत 52.3 और स्ट्राइक रेट 181 था, लेकिन इस बार वह औसत 18 और स्ट्राइक रेट 110 तक सिमट गया है, साथ ही हर एक सिक्सर लगाने में उन्हें लगभग 10 गेंदें लग रही हैं।

आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को पांच हार के बाद मिली जीत, लखनऊ पर जीत में धोनी ने बनाए 11 गेंदों पर 26 रन
लखनऊ। इम्पेक्ट प्लेयर शिवम दुबे और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की शानदार नाबाद पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से पराजित कर दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए।

कप्तान रिषभ पन्त ने 49 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के जमाते हुए 63 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में चेन्नई ने एक समय अपने पांच विकेट महज 111 रनों पर गंवा दिए थे। लेकिन शिवम दुबे और धोनी ने बेहतरीन पारियां खेलते हुए 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बना टीम को जीत दिला दी। चेन्नई की पांच हार के बाद यह पहली जीत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेख रशीद (27) और रचिन रविन्द्र (37) ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। आवेश खान ने रशीद को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद चेन्नई ने रचिन रविन्द्र, राहुल त्रिपाठी (9), रविन्द्र जडेजा (7) और विजय शंकर (9) के विकेट गंवा दिए।

धोनी ने दिखाया पुराना रूप :

शिवम दुबे और महेन्द्र सिंह धोनी ने 65 रनों की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दुबे 37 गेंदों पर 3 चौके और दो छक्के सहित 43 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने आज फिनिशर की अपनी भूमिका बखूबी निभाई और 11 गेंदों पर 26 रन बनाकर अविजित रहे। उन्होंने चार चाौके और एक छक्का लगाया। इससे पूर्व लखनऊ की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने अपने दो विकेट मात्र 23 रनों पर गंवा दिए। खलील अहमद ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज एडिन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया। मार्करम ने 6 गेंदों पर एक चौके सहित 6 रन बनाए। इसके बाद अंशुल कंबोज ने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरा का महत्वपूर्ण विकेट ले लखनऊ को दूसरा झटका दिया। पूरन मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ को तीसरा झटका 73 के स्कोर पर लगा जब रविन्द्र जडेजा ने मिचेल मार्श (30) को बोल्ड कर दिया। आयुष बडोनी 22 और अब्दुल समद 20 रन बनाकर आउट हुए।

आईपीएल-2025 : दोनों टीमों के बीच खेले गए 29 में से 19 मैचों में चेन्नई को मिली है जीत, सीएसके को नारायण, वरुण और वैभव की तिकड़ी से खतरा
चेन्नई। आईपीएल- 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर की भिड़ंत चेपक स्टेडियम में होनी है। चेन्नई पांच में से चार और केकेआर पांच में से तीन मैच हार चुकी है। अब सीएसके अनुभवी एमएस धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। धोनी को चोटिल रुतुराज गायकवाड की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। चेन्नई के लिए केकेआर की रहस्यमयी स्पिन जोड़ी सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ रन बनाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। नारायण के खिलाफ धोनी ने सिर्फ 52 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो यह दिखाता है कि उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने या बाउंड्री निकालने में मुश्किल हुई है। चक्रवर्ती के खिलाफ स्थिति और भी कठिन रही है। धोनी ने चार पारियों में सिर्फ 11 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं।

वैभव अरोड़ा बनाम बाएं हाथ के ओपनर :

नई गेंद से स्विंग का खतरा शुरूआत में वैभव अरोड़ा लेकर आते हैं। नई गेंद के साथ खासकर पावरप्ले में वह बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी प्रभावी रहे हैं। उनकी बाहर की ओर लगातार स्विंग कराने की क्षमता उन्हें पारी की शुरूआत में एक खतरनाक गेंदबाज बनाती है। इस मैच में उनका सामना रचिन रविंद्र और डेवन कॉन्वे की बाएं हाथ की ओपनिंग जोड़ी से होगा। 2024 आईपीएल से अब तक पावरप्ले में बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 11 पारियों में वैभव ने आठ विकेट निकाले हैं।

धीमी बल्लेबाजी है चेन्नई की सबसे बड़ी समस्या :

इस सीजन चेन्नई द्वारा गंवाए गए लगातार चार मैचों में देखा गया है कि उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई का रन रेट 8.5 का है जो सभी टीमों में सबसे कम है। इस सीजन चेन्नई की ओर से 31 छक्के लगे हैं जो दूसरे सबसे कम हैं।

स्पिनर्स पर भारी पड़ सकते हैं शिवम दुबे :

चेन्नई के पास शिवम दुबे के रूप में एक आक्रामक बल्लेबाज है जिसका इस्तेमाल बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने के लिए किया जाता है। चक्रवर्ती के खिलाफ दुबे ने छह पारियों में 53 की औसत से 53 रन बनाए हैं और केवल एक बार उनका शिकार बने हैं। नारायण पांच पारियों में एक भी बार दुबे को आउट नहीं कर सके हैं। इस दौरान दुबे ने 100 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए हैं। हालांकि, वैभव जरूर दुबे के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। चार पारियों में दो बार वैभव ने दुबे का विकेट चटकाया। इस दौरान उन्होंने सात की औसत और 127 की स्ट्राइक रेट से 14 रन उनके खिलाफ बनाए हैं।

आईपीएल में डबल हैडर : चेन्नई का मुकाबला पंजाब किंग्स से
चंडीगढ़। लगातार मिली तीन हार से तिलमिलाई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ अहम आईपीएल मुकाबले में जीत की राह पर लौटने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। मुंबई इंडियंस पर शानदार जीत के साथ आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करने वाली सीएसके को लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स से उसने मुंह की खाई है। हार की हैट्रिक ने टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमजोरियों को उजागर किया है। पांच बार की चैंपियन टीम अब तक खेले गए चार मैचों में अपने 17 खिलाड़ियों का इस्तेमाल कर चुकी है। यह बदलाव स्पष्ट रूप से तय रणनीति की कमी को दर्शाता है।

निगाहें फिर रुतुराज गायकवाड पर होंगी :

पिछले चार मैचों में 121 रन बनाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर मुलांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी निगाहें होंगी। टूर्नामेंट में दस विकेट अपने नाम करने वाले नूर अहमद भी टीम की सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं। हालांकि, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की फॉर्म और भूमिका और रविचंद्रन अश्विन की अगुआई में उनके स्पिन विभाग से निराशाजनक वापसी को लेकर सवाल बने हुए हैं।

चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल
लखनऊ। अंगूठे में लगी चोट के कारण डेवन कॉन्वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को चेेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

कॉन्वे ने आईपीएल 2023 में सीएसके को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 51.69 की औसत और 140 से कम की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी नवाजा गया था।

ग्लीसन के शामिल होने से सीएसके को मुस्तफिजुर रहमान की अनुपस्थिति से पैदा हुए गैप को भरने में मदद मिल सकती है। बंगलादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, जो वर्तमान में दस स्ट्राइक के साथ सीएसके के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बीसीबी ने उन्हेंं एक मई तक आईपीएल खेलने के लिए एनओसी दे दी है।

ग्लीसन ने पहले कभी आईपीएल में नहीं खेला है, लेकिन हंड्रेड (मैनचेस्टर ओरिजिनल्स), बीपीएल (रंगपुर राइडर्स), बीबीएल (मेलबोर्न रेनेगेड्स), एसए20 (डरबन सुपर जायंट््स) और आईएलटी20 (गल्फ जायंट्स) में वह खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 90 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 8.18 की इकॉनमी रेट से 101 विकेट लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि फरवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान कॉन्वे के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। चेन्नई को उम्मीद थी कि आईपीएल के दूसरे भाग में कीवी बल्लेबाज मई तक उनके साथ दोबारा जुड़ जाएंगे।

मुस्तफिजुर रहमान का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना संदिग्ध
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान टी-20 विश्वकप से पहले वीजा लेने के संबंध में स्वदेश लौट गए हैं ऐसे में उनका शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

मुस्तफिजुर ने अपनी कटर्स और अधिक गति से सीएसके के आक्रमण को धार दी है। वह तीन मैचों में 15.14 की औसत और 8.83 की इकॉनमी से सात विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। सीएसके के लिए शुरुआत करते हुए सात में से चार विकेट उनके 10 गेंद के भीतर आए है। यह कारनामा उन्होंने 22 मार्च को चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मैच में किया था। वह आईपीएल 2024 की नीलामी में बिकने वाले इकलौते बंगलादेशी क्रिकेटर हैं।

मुस्तफिजुर की अनुपस्थिति में सीएसके श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षणा को हैदराबाद के खिलाफ खिला सकती है। इसके अलावा इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोईन अली भी एक विकल्प है।

सीएसके के गेंदबाजी सलाहकार एरिक सिमंस ने कहा कि आपके लाइन-अप में सभी तरह के विकल्प होना बहुत महत्वपूर्ण है। आप यह समायोजन कर सकते है। यह आपकी टीम को संतुलन देता है। अगर आप ये समायोजन नहीं कर सकते तो आपके पास जो है आप उसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास एक अच्छी बल्लेबाजी मजबूती है, शीर्ष क्रम पर ऑलराउंडर हैं, तो यह हमारे संतुलन में बड़ा अंतर पैदा करता है। हकीकत यह है कि वे बहुत अलग हैं, बाएं हाथ के गेंदबाज का होना अहम है, कई तरह की धीमी गेंद होती हैं लेकिन जो मुस्तफिजुर और मथीशा करते हैं वह विशेष है। कोई उनका सामना नहीं करना चाहता, हमारे बल्लेबाज उनका सामना नहीं करना चाहते और मैं कह सकता हूं कि विरोधी टीम भी उनका सामना नहीं करना चाहती।

आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूनार्मेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप और महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है। इसके अलावा हर साल होने वाला आईपीएल भी रोमांच पैदा करेगा। पुरुष टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन होना है। क्रिकेट का यह महाकुंभ रोमांचक मैचों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक और दौर शुरू करने के लिए तैयार है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 42 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है। वह 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बावजूद वह आईपीएल में लगातार बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान वह जिस भी मैदान पर जाते थे फैंस उनको ही सपोर्ट करते थे। विपक्षी टीम के प्रशंसक भी धोनी की जर्सी पहनकर मैदान पर आते थे। तब सबको लगा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन माही अब फिर से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार वह संन्यास ले लेंगे और किसी अन्य भूमिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ेंगे।

ऋषभ पंत की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वब फिट होने के लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में पिछली बार डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज ने की संन्यास की घोषणा: अंबाती रायडू का आखिरी सीजन होगा IPL 2022
मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने शनिवार को घोषणा की कि आईपीएल 2022 उनका आखिरी सीजन होगा और वह अगले साल से आईपीएल में नहीं खेलेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

रायडू ने ट्वीट किया, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आ$खरिी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलते हुए और 13 वर्षों तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा समय बिताया है। इस बेहतरीन स$फर के लिये मुंबई इंडियन्स और सीएसके का दिल से शुक्रिया करना चाहूंगा।''

36 वर्षीय रायडू ने इस सीजन में 124 के स्ट्राइक रेट के साथ 271 रन बनाये हैं और वह एक चोट से जूझ रहे हैं। उन्होंने साल 2010 में मुंबई इंडियन्स के साथ अपने आईपीएल स$फर की शुरुआत की थी। 2017 में सीएसके का हिस्सा बनने से पहले वह मुंबई के लिये मध्यक्रम के बल्लेबाज और पार्ट-टाइम विकेटकीपर की भूमिका निभा चुके हैं।

धोनी का नहीं चला जादू, चेन्नई सुपर किंग्स 11 रन से पराजित
मुम्बई।  सलामी बल्लेबाज  शिखर धवन की नाबाद 88 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल मुकाबले में सोमवार को 11 रन से पराजित कर अपनी चौथी जीत हासिल की।  धोनी के आउट होते ही चेन्नई की उम्मीदें समाप्त  पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और चेन्नई के संघर्ष को छह विकेट पर 176 रन पर थाम लिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में 27 रन की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषि धवन की पहली गेंद पर छक्का जरूर मारा लेकिन वह अपना करिश्मा नहीं दोहरा सके और एक आसान कैच उछालकर आउट हो गए। धोनी का आउट होना था कि चेन्नई की उम्मीदें भी समाप्त हो गई। पंजाब की आठ मैचों में यह चौथी जीत है जबकि चेन्नई की इतने ही मैचों में छठी हार है।

पंजाब ने पहली बार 5 से कम विकेट गंवाए
आईपीएल में यह पहली बार है जब पंजाब ने अपनी पारी में पांच से कम विकेट गंवाए हैं। शिखर और भानुका राजपक्षा ने दूसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

धवन 6000 हजार के क्लब में शामिल
शिखर ने अपने 200 वें आईपीएल मुकाबले का जश्न आईपीएल में 6000 रन पूरे करने के साथ साथ टी-20 क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर मनाया। शिखर ने पारी की शुरुआत की और अंत में नाबाद पवेलियन लौटे। शिखर ने 59 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए। भानुका राजपक्षा ने 32 गेंदों पर 42 रन में दो चौके और दो छक्के लगाए। लियाम लिविंग्स्टन ने मात्र सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 19 रन बनाये। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 18 रन बनाये।

स्कोर बोर्ड:

पंजाब किंग्स :

रन

गेंद

4

6

मंयक को. दुबे बो. तीक्षणा

18

21

2

0

धवन अविजित

88

59

9

2

राजपक्सा को. शिवम बो. ब्रावो

42

32

2

2

लिविंग्स्टन को. मुकेश बो. ब्रावो

19

7

1

2

बेयरस्टो रन आउट

6

3

1

0

अतिरिक्त :     14

कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन।

विकेट पतन : 1-37 (मयंक), 2-147 (राजपक्सा), 3-174 (लिविंग्स्टन), 4-187 (बेयरस्टो).

गेंदबाजी : मुकेश 4-0-36-0, तीक्षणा 4-0-32-1, सेंटनर  2-0-8-0, जडेजा  2-0-18-0, प्रिटोरियस 4-0-50-0, ब्रावो 4-0-42-2.

स्कोर बोर्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स:

रन

गेंद

4

6

रुतुराज को. मयंक बो. रबादा

30

27

4

0

उथप्पा को. रिषि को. संदीप

1

7

0

0

सेंटनर बो. अर्शदीप

9

15

1

0

दुबे बो. रिषि धवन

8

7

1

0

रायुडु बो . रबादा

78

39

7

6

जडेजा अविजित

21

16

1

1

धोनी को. बेयरस्टो बो. रिषि

12

8

1

1

प्रिटोरियस अविजित

1

1

0

0

अतिरिक्त :     16

कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन।

विकेट पतन : 1-10 (उथप्पा), 2-30 (सेंटनर), 3-40 (दुबे), 4-89 (रुतुराज), 5-153 (रायुडू), 6-168 (धोनी).

गेंदबाजी : रबादा 4-0-23-2, संदीप 4-0-40-1, रिषि 4-0-39-2, अर्शदीप 4-0-23-1, राहुल चाहर 3-0-30-0, लिविंग्स्टन 1-0-12-0.

प्लेयर ऑफ द मैच : शिखर धवन (पंजाब किंग्स)

आईपीएल      अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     7    6    1    12    +0.396
हैदराबाद    7    5    2    10    +0.691
राजस्थान रॉयल्स     7    5    2    10    +0.432
लखनऊ जायंट्स    8    5    3    10    +0.334
आरसीबी    8    5    3    10    -0.472
पंजाब किंग्स    8    4    4    8    -0.419
दिल्ली कैपिटल्स    7    3    4    6    +0.715
केकेआर    8    3    5    6    +0.080
सीएसके    8    2    6    4    -0.538
मुंबई इंडियंस    8    0    8    0    -1.000

मिलर-राशिद ने चेन्नई सुपर किंग्स से छीनी जीत
पुणे। डेविड मिलर की नाबाद 94 और लेग स्पिनर राशिद खान की 40 रन की आतिशी पारियों से गुजरात सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में मात्र एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हराकर अपनी पांचवीं जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ की 73 रन की आतिशी पारी और अम्बाती रायुडू  के 46, शिवम दुबे के 19 और कप्तान रवींद्र जडेजा के नाबाद 22 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 169  रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया लेकिन मिलर और राशिद खान की आतिशी पारियों से गुजरात ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बनाकर रोमांचक जीत अपने नाम की। चेन्नई को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।