lawyer - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वकील बन कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंची ममता: चुनाव बाद हुई हिंसा मामले में करेंगी पैरवी, राज्य में कथित अशांति पर जताई चिंता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में अपनी पार्टी की ओर से दायर एक मामले की व्यक्तिगत रूप से पैरवी करने के लिए गुरुवार सुबह अधिवक्ता की पोशाक में कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंचीं। कलकत्ता उच्च न्यायालय 2026 के पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के बाद तोड़फोड़ और हिंसा की कथित घटनाओं से संबंधित जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।

न्यायालय में सुनवाई के लिए एक साथ सूचीबद्ध की गई याचिकाओं में राज्य के कई हिस्सों में कथित अशांति पर चिंता जताई गई है। इनमें से एक याचिका वामपंथी नेता बिकाश रंजन भट्टाचार्य द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कोलकाता में न्यू मार्केट के पास बुलडोजर से किये गये कथित विध्वंस अभियान पर सवाल उठाया है।

एक अलग याचिका तृणमूल कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि परिणामों के बाद कई जिलों में तृणमूल कार्यकर्ताओं और पार्टी के कार्यालयों को निशाना बनाया गया। दोनों मामलों को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष संयुक्त सुनवाई के लिए जोड़ दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बंदोपाध्याय पार्टी प्रतिनिधियों के साथ अदालत में मौजूद थे। रिपोर्ट मिलने के समय तक न्यायालय की कार्यवाही जारी थी।

राजस्थान सरकार लिखी टैक्सी कार के ड्राइवर से मारपीट, पुलिस बचाती रही, वकील मारते रहे
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में पोलो सर्किल पर एक टैक्सी ड्राइवर के साथ वकीलों ने मारपीट कर दी। ड्राइवर की तरफ से देर रात तक रिपोर्ट नहीं लिखाई गई। एसएचओ कृष्णा कुमार ने बताया कि पोलो सर्किल पर दोपहर करीब तीन बजे यातायात पुलिसकर्मी ने वायरलेस कर सूचना दी कि दो वकील एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पीसीआर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में पीड़ित टैक्सी ड्राइवर रो-रो कर उनसे ना मारने की गुहार लगा रहा है, लेकिन दो वकील दनादन उसे पीटते जा रहे हैं। यातायात पुलिसकर्मी उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो वकीलों ने उनसे भी बदसलूकी करते नजर आए। ट्रैफिक में भीड़भाड़ के चलते टैक्सी कार और वकीलों की कार आपस में भिड़ गई थी, जिस पर मारपीट कर डाली।

वीडियो बनाने पर भड़के वकील
टैक्सी चालक मुकेश कुमावत के साथ वकीलों के मारपीट का यातायात पुलिसकर्मीं ने मोबाइल से वीडियो बनाने पर गाड़ी में बैठे दो और वकील उतर कर विरोध करने लगे तथा पुलिसकर्मीं को धमकाने लगे। घटना का वीडियो वकीलों की करतूत के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

राजस्थान सरकार लिखा था गाड़ी के बोनट पर
चालक मुकेश की टैक्सी कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि टैक्सी को सरकारी विभाग में अनुबंध पर लगा रखा है। गाड़ी के अन्दर चालक के अलावा एक और अन्य आदमी मौजूद था, लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि गाड़ी के अन्दर बैठा शख्स अधिकारी था या सवारी?

ट्रंप के वकील ने मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी से आरोपों को खारिज करने के लिए प्रस्ताव लाने को कहा
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक वकील ने रविवार को कहा कि वह एक पोर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसों के भुगतान मामले में मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप को खारिज करने के लिए एक प्रस्ताव लाये जाने की उम्मीद करते हैं। ट्रम्प के वकील जो टैकोपिना ने एक साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हम अभियोग लेंगे। हम इसका विश्लेषण करेंगे। हमारी टीम हर उस संभावित मुद्दे को देखेगी, जिसे हम चुनौती देने में सक्षम होंगे और हम चुनौती देंगे।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, मैं खारिज करने के प्रस्ताव की बहुत उम्मीद करता हूं क्योंकि ऐसा कोई कानून नहीं है, जो इसके लिए उपयुक्त हो। जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके ट्रम्प को पिछले सप्ताह मैनहट्टन ग्रैंड ज्यूरी द्वारा 2016 के चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुपचुप तरीके से पैसे के भुगतान करने की व्यवस्था करने में उनकी कथित भूमिका के लिए आरोपित किया गया था। आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रम्प को कथित तौर पर व्यापार धोखाधड़ी से संबंधित 30 से अधिक मामलों का सामना करना पड़ा, जिन्हे सील के तहत दायर किया गया था।

मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यालय ने गुरुवार को अभियोग की पुष्टि की और कहा कि उसने ट्रम्प के वकील से उनके आत्मसमर्पण की व्यवस्था करने के लिए संपर्क किया था। वर्ष 2024 होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए शुरुआती दौड़ में आगे चल रहे ट्रम्प के सोमवार को न्यूयॉर्क शहर में आने और मंगलवार दोपहर मैनहट्टन में अदालत में पेश होने की उम्मीद है। ट्रम्प (76) ने कोई भी गलत काम करने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि आपराधिक जांच और उनसे संबंधित अन्य सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं।

घटना में वकील घायल हुआ तो इलाज का खर्चा हमलावर को देना होगा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को लंबी बहस के बाद राजस्थान अधिवक्ता संरक्षण विधेयक 2023 को संशोधित रूप से पारित किया गया। जब यह विधेयक पारित हो रहा था उस वक्त भाजपा के सदस्य सदन में मौजूद नहीं रहे। विधि मंत्री शांति धारीवाल  ने कहा कि  विधेयक में खंडों को विलोपित किया है। उन्होंने कहा कि वकीलों की सहमति के चलते ही इसका दुरुपयोग करने वाले पर दो साल की सजा का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि जोधपुर की घटना और वकीलों की हड़ताल के कारण सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ और विधेयक को विधानसभा में लाया गया है।  उन्होंने कहा कि वकीलों के हित में और उनके खिलाफ  हिंसा रोकने के लिए यह विधेयक लाया गया है और इसमें विभिन्न शक्तियां न्यायालय कोई प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि अगर घटना में वकील घायल हो जाए तो उसे इलाज के रुपए हमले करने वाले व्यक्तिको देने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आपसी सहमति हो जाती है तो समझौते के बाद  मामले को वापस लेने का प्रावधान भी रखा गया है। विधि मंत्री ने कहा कि राजस्थान प्रदेश ही ऐसा है, जहां पर प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री पांच करोड रुपए वकीलों के वेलफेयर के लिए बार एसोसिएशन को देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष को जब यह चिंता थी तो किसी भी विधायक ने संशोधन का प्रस्ताव नहीं दिया। धारीवाल ने कहा कि वकीलों की आपसी सहमति के बाद इस बिल को तैयार किया गया है।

इससे पहले विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान भाजपा विधायक दल के उप नेता राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बिना विपक्ष को विश्वास मिलिए ही 18 मार्च को विधेयक में संशोधन कर दिया। जबकि विधानसभा कार्य सलाहकार समिति में तय हुआ था 16 मार्च को  विधेयक लाया जाएगा और 21 मार्च को इसे विधानसभा में चर्चा कर पारित किया जाएगा। लेकिन इससे पहले जो संशोधन किया गया है उसे निश्चित तौर पर वकीलों को कोई सुरक्षा मिलने वाली नहीं है। उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। विधानसभा में इस पर भाजपा के कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल मदन दिलावर, जोगेश्वर गर्ग, आरएलपी के पुखराज गर्ग ने चर्चा में भाग लिया। विधानसभा में विधेयक को पारित करने से पहले विपक्ष का जनमत जानने  के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। इसके बाद संशोधित तरीके से वकीलों को संरक्षण देने का यह विधेयक पारित किया गया।

वकील पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल बाल बचा
झालावाड़। शहर के मामा भांजा चौराहे पर मध्यप्रदेश के एक वकील पर 4 बदमाशों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। वकील आसिफ खान मध्यप्रदेश के आलोट से झालावाड़ जेल में बंद अपने क्लाइंट एवं रिश्तेदार से मिलने आया था, जहां मामा भांजा चौराहे पर उसका पीछा करते हुए आए चार बदमाशों ने वकील की कार पर गोलियां दाग दी। एक गोली कार पर लगी, जिससे कार का शीशा टूट गया, कार में 3 लोग सवार थे।

बाद में वकील ने झालावाड़ शहर कोतवाली पहुंचकर 4 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया तथा आपसी रंजिश होने की बात कही। वकील आसिफ खान ने बताया कि वह झालावाड़ जेल में बंद उनके एक क्लाइंट से मिलने आए थे। जब वह झालावाड़ जेल से वापस लौट रहे थे तो शहर के मामा भांजा चौराहे पर दो मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने कार पर दो गोलियां दाग दी और मौके से फरार हो गए। एक गोली गाड़ी चला रहे आसिफ के ठीक सामने कांच में छेद करती हुई निकल गई।

आसिफ ने मुबारिक, सिकंदर एवं एजाज नामक युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है, जबकि एक अन्य के विरुद्ध भी रिपोर्ट दी है, जिसको उन्होंने सामने आने पर पहचानने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले बदमाश कार का पीछा करते हुए झालावाड़ की नई जेल की तरफ से आए थे तथा गोलियां चला कर वापस जेल रोड की तरफ से भाग गए।

लिखित परीक्षा में धांधली का आरोप, वकीलों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से हाल ही में डीजे कैडर भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद वकीलों का विरोध शुरू हो गया है। वकीलों की मांग है कि परिणाम को रद्द कर नए सिरे से पुन: परिणाम जारी किया जाए। हाईकोर्ट प्रशासन ने एडीजे भर्ती में न्यायिक कोटे की 16 सीटों और वकील कोटे की 85 सीटों के लिए हाल ही में लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें वकील कोटे से सिर्फ चार अधिवक्ता साक्षात्कार के लिए पास हो पाए हैं। दूसरी ओर से न्यायिक कोटे के पदों के लिए एक भी न्यायिक अधिकारी पास नहीं हो सका। भर्ती को लेकर प्रदेश में अधिवक्ताओं की नियामक संस्था बार कौंसिल आॅफ राजस्थान डीजे कैडर भर्ती-2020 में शामिल सभी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच कराने या सभी अभ्यर्थियों को समान रूप से 10% बोनस अंक की मांग की है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए तय न्यूनतम अंक हासिल कर सकें। इसके अलावा जब तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच नहीं हो जाती या बोनस अंक नहीं दिए जाते, तब तक प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित करने की मांग भी की है।

हाईकोर्ट में धरने पर बैठे अधिवक्ता
लिखित परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कुछ अधिवक्ता हाईकोर्ट में धरने पर बैठ गए हैं। अधिवक्ता संघर्ष समिति का भी गठन किया है। सोमवार को इन अधिवक्ताओं को मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट के बाहर धरना देकर नारेबाजी भी की। इसके बाद सीजे ने वकीलों के साथ बैठक कर आश्वासन दिया कि वे एडीजे भर्ती विवाद तय करने के लिए हाईकोर्ट जजों की कमेटी बनाएंगे और संघर्ष समिति का प्रतिनिधि दल इस कमेटी के साथ मिलकर विवाद को तय करेगा।

सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत को जान की धमकी: लारेंस गुर्गें का हाथ होने का अंदेशा
जोधपुर। कुख्यात अपराधी लारेंस विश्रोई द्वारा फिल्म अभिनेता सलमान खां को जान की धमकी के बाद अब उसे अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत को जान की धमकी मिली है। सारस्वत ने इस बारे में एक परिवाद पुलिस आयुक्त को दिया है। जिसके आधार पर अब महामंदिर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस इस धमकी भरे पत्र पर तफ्तीश कर रही है। धमकी के पीछे लारेंस गैंग के गुर्गें का हाथ होने की आशंका भी जताई जाती है। दो लाइन में लिखीं इस धमकी में किसी सिरफिरे का भी हाथ हो सकता है। दो लाइन में लिखे इस पत्र में मूसेवाला जैसा हाल करेंगे, सलमान का दोस्त हमारा दुश्मन है। अंत में एलबी और जीबी लिखा है। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।

जानकारी के अनुसार पुराना हाईकोर्ट के जुबली चेंबर की कुंडी में धमकी भरा पत्र पाया गया है। बताया गया कि धमकी में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गुर्गे का संकेत दिया गया है। एहतियात के तौर पर हस्तीमल सारस्वत के घर पर सिक्योरिटी लगाई गई है। इस बारे में खुफिया पुलिस भी नजर रखे हुए है। बता दें कि ऐसी ही धमकी भरा पत्र सलमान और सलमान के पिता सलीम खान को भी मिला था। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि परिवाद पर जांच की जा रही है। सारस्वत थाना क्षेत्र में निवास करते है ऐसे में उनके घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। बता दें कि लारेंस विश्रोई इन दिनों अजमेर की हाई सिक्युरिटी जेल में है। पंजाबी सिंग मूसेवाला की हत्या गत दिनों हुई थी। जिसमें भी लारेंस विश्रोई का नाम आरंभिक तौर पर सामने आया था। उससे पंजाब पुलिस भी पूछताछ कर चुकी है। लारेंस विश्रोई इससे पहले सलमान खां और उसके पिता सलीम खां को भी धमकी वाला पत्र भिजवा चुका है।

पहले भी मिल चुकी धमकी:

अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि उनके सहायक अधिवक्ता जितेंद्र प्रसाद विश्रोइ की तरफ से धमकी पत्र की जानकारी 3 जुलाई को हुई थी। वे सवा माह तक भारत से बाहर थे। इससे पहले साल 2018 में जब सलमान खां अवैध हथियारों के मामले में बरी हुआ तब अंतरराष्ट्रीय डॉन रवि पुजारी ने भी जान की धमकी दी थी। वक्त घटना भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की थी।

इनका कहना है :

मैं पिछले सवा महिने से भारत से बाहर था। जोधपुर आने पर मेेरे कार्मिक ने बताया कि उनके पुराना हाईकोर्ट के  चेंंबर की कुंडी में एक पर्ची मिली है। जिसमें धमकी लिखी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर और कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। अब पुलिस इसमें जांच कर रही है।

सीकर में वकील के आत्मदाह पर अधिवक्ताओं का हल्ला-बोल: परिजनों को मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी की मांग
टोंक। जिला अभिभाषक संघ टोंक ने सीकर जिले के खंडेला में वकील हंसराज मावलीया के आत्मदाह को लेकर निंदा करते हुए न्यायालय परिसर से रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया और अधिवक्ताओं ने संघ अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अक्षय बैरवा के नेतृत्व में सचिव मनोज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, देवी प्रकाश तिवारी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, आनंद गोयल, मेघराज चौधरी, हिम्मतसिंह शक्तावत, महावीर तोगड़ा, तेजमल जैैन, विशाल श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, बेणी प्रसाद गुर्जर, अशोक कासलीवाल, कुसूम विजय, अक्षय गोयल, हनुमान प्रसाद जांगिड़, रामदेव बैरवा, कमल साहू, जुगनू शर्मा, रईस अंसारी, कमलेश यादव, कैलाश शर्मा, राजेश गुर्जर, शाहाब अहमद, भजन लाल सैनी, रमा चौधरी, राधेश्याम चांवला, प्रदीप लोढ़ा, प्रेमचंद जैन, दौलतराम चौधरी, कमलेश सोलंकी, बाबूलाल गुनसारिया, रामलक्ष्मण साहू, ओमप्रकाश शर्मा, निखिल गुप्ता सहित कई अधिवक्ता रैली के रुप में प्रदर्शन करते हुए न्यायालय परिसर से रवाना हुए और घंटाघर चौराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर कार्यालय तक पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने दिए ज्ञापन में बताया कि हमारे अधिवक्ता परिवार के सदस्य हंसराज मावलीया सीकर जिले के खंडेला उपखंड में नियमित प्रेक्टिशनर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, 9 जून को एसडीएम राकेश कुमार और थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना के विरुद्ध भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते हुए आत्मदाह कर शहीद हो गए है।
सोशल मीडिया, समाचार पत्र एवं खंडेला बार से प्राप्त सूचनाओं से स्पष्ट है कि विगत कुछ समय से उक्त एडीएम व थानाधिकारी ने मिलकर अधिवक्ता हंसराज का जीना दुभर कर दिया था, उन्हे इस हद तक प्रताड़ित किया गया कि आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में हमारे अधिवक्ता साथी हंसराज चीख चीख कर कह रहे है कि उक्त दोनों ने उनका जीना दुभर कर दिया, उनकी इस समस्त घटना और उनकी मौत के जिम्मेदार यही दोनों व्यक्ति हैं। इस हृदय विदारक घटन से अधिवक्ता परिवार अत्यंत दुखी है और जिला अभिभाषक संघ टोंक इस घटना की घोर निंदा करता है।

साथ ही अधिवक्ताओं ने संपूर्ण न्यायिक कार्य को शुक्रवार को स्थगित रखकर अधिवक्ता हंसराज मावलीया को श्रद्धांजलि देते हुए राजस्व न्यायालयों में पनप रही भ्रष्टाचारिता के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और शहीद हुए अधिवक्ता की मृत्यु के दोषी व्यक्तियों एसडीएम राकेश कुमार एवं थानाधिकारी खंडेला घासीराम मीना की शीघ्र गिरफ्तारी कर तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने एवं अधिवक्ता के परिजनों को मुआवजा राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत देने की मांग की।

वकील की लापता दो बच्चियों का सदन में फिर उठा मामला, कालीचरण सराफ ने 10 अप्रैल बाद दी आंदोलन की चेतावनी
जयपुर। विधानसभा में सोमवार को शून्यकाल में जयपुर के एक अधिवक्ता की दो नाबालिग लापता बच्चियों का अभी तक सुराग नहीं मिलने का मामला उठा। भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने मामला उठाते हुए कहा कि 10 अप्रैल तक अगर  बच्चियों को बरामद नहीं किया गया तो, आंदोलन किया जाएगा। सराफ ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण अभी तक बच्चियां नहीं मिली। कालीचरण ने कहा संदिग्ध युवकों से अभी तक पूछताछ नहीं की गई। 10 अप्रैल तक बच्चियों को नहीं ढूंढा गया तो आंदोलन किया जाएगा।

छात्रा के गला घोटकर हत्या का मामला: आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन को पैरवी के लिए मिला वकील
कोटा ।  पन्द्रह वर्षीय छात्रा की गला घोटकर हत्या करने के आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा की ओर से रोस्टर के अनुसार पैरवी करने के लिए वकील दिया गया है । आरोपी गौरव जैन की चालान पेश होने के बाद गुरुवार को पहली पेशी थी। आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने 21 मार्च को 1000 पेज का चिट्ठा तैयार कर 93 गवाहों के साथ पॉक्सो क्रम एक की अदालत में पेश किया था । पुलिस ने ट्यूशन टीचर गौरव जैन द्वारा बालिका की हत्या करने से लेकर उसके द्वारा बनाई गई योजना तथा कहां कहां छुपा से लेकर गिरफ्तारी तक का काला चिट्ठा तैयार किया है । उल्लेखनीय है 13 फरवरी को आरोपी ट्यूशन टीचर गौरव जैन ने 15 वर्षीय छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। ज्ञात रहे आरोपी गौरव जैन द्वारा 15 वर्षीय  बालिका की हत्या करने के मामले में कोटा अभिभाषक परिषद ने पैरवी करने से मना कर दिया था।  इस पर कोटा शहर का कोई भी वकील आरोपी  की पैरवी  करने के लिए तैयार नहीं था । इसलिए नियमानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपनी ओर से आरोपी के लिए पैरवी करने संपूणार्नंद राय को वकील नियुक्त किया है।