elected - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भारत को चुना संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग का सदस्य
वॉशिंगटन। भारत को अत्यधिक प्रतिस्पर्धी चुनाव में अभूतपूर्व समर्थन के साथ संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग का सदस्य चुना गया है। भारत की विश्व संगठन के सर्वोच्च सांख्यिकीय निकाय में दो दशक बाद वापसी हुई है। एशिया प्रशांत देशों की श्रेणी में एक अन्य सीट के लिए हुए चुनाव में दक्षिण कोरिया ने चीन को हरा दिया। गुप्त मतदान के बाद कोई परिणाम नहीं निकल पाने पर ड्रॉ के जरिए दक्षिण कोरिया को चुना गया। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, मादक पदार्थ नियंत्रण संबंधी आयोग और संयुक्त राष्ट्र एचआईवी/एड्स कार्यक्रम समन्वय बोर्ड के सदस्य के रूप में चुना। सांख्यिकीय आयोग की सदस्यता के अत्यधिक प्रतिस्पर्धी मुकाबले में भारत ने गुप्त मतदान के दौरान 53 मतों में से 46 मत प्राप्त किए। एशिया प्रशांत देशों की श्रेणी की दो सीट के लिए भारत, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात और चीन दावेदार थे।

2004 में भी बना था आयोग का सदस्य
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट किया। भारतीय दल को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से जीत हासिल करने के लिए बधाई। जयशंकर ने कहा कि सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञता ने उसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में स्थान दिलाया है। इससे पहले, भारत 2004 में सांख्यिकी आयोग का सदस्य था और देश दो दशकों के अंतराल के बाद संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में वापस आया है।

शी जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति और हान झेंग उप राष्ट्रपति चुने गए
बीजिंग। चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस ने सर्वसम्मति से देश के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पांच साल के तीसरे कार्यकाल के लिए चुन लिया है, साथ ही प्रथम उप प्रधानमंत्री हान झेंग को देश का नया उप राष्ट्रपति चुना गया है। मतदान के परिणाम के बाद शी तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने जाने वाले देश पहले राजनेता बन गए हैं। इसी दौरान राज्य परिषद के फस्र्ट वाइस प्रीमियर हान झेंग को भी मतदान के जरिये देश का नया उप राष्ट्रपति चुना गया।

मतदान के अनुसार शी को चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग का अध्यक्ष भी दोबारा चुना गया है। बीजिंग में 14वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पहले सत्र के तीसरे पूर्ण सत्र में शुक्रवार सुबह मतदान हुआ। शी को पहली बार 2013 में 12वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में चीन का राष्ट्रपति चुना गया था और फिर 2018 में 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया।

झेंग वाइस प्रीमियर के रूप में चीन के हांगकांग और मकाओ मामलों के लिए जिम्मेदार शीर्ष अधिकारी रहे है। इसके साथ ही उन्होंने निवेश सहयोग और ऊर्जा सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-चीनी आयोग की सह-अध्यक्षता की है। उन्होंने पिछले वर्ष बीजिंग में हुए शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए संचालन समूह की अध्यक्षता की और ओलंपिक मशाल रिले का शुभारंभ किया।

राजस्थान बैडमिंटन संघ के चुनाव रविवार को भीलवाड़ा में सम्पन्न, गजेन्द्र सिंह अध्यक्ष और केके शर्मा सचिव निर्वाचित
जयुपर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को रविवार को भीलवाडा में हुए राजस्थान बैडमिंटन संघ के चार वर्षीय चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।  चुनाव अधिकारी जी एल गुप्ता के अनुसार सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त होने से सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए।

चुनाव में केके शर्मा को पुन: सचिव एवं चून सिंह भाटी कोषाध्यक्ष चुना गया।  चुनाव में अन्य पदों पर मनोज दासोत, दिनेश दिनकर, कपिल गुप्ता, अनिल पारीक, आशीष माहेश्वरी एवं नरेन्द्र खिलेरी उपाध्यक्ष, मोहम्मद जाकिर हुसैन संयुक्त सचिव तथा  बीके अरोरा, चन्द्रेश शर्मा, सुमंत शर्मा, निर्मल जैन, नारायणदास पुरोहित, दिनेश बंसल, जाकिर हुसैन, राजीव द्विवेदी, गोविन्द स्वामी, रोहित कुमार आर्य, नीलकमल जैन कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त होने से सभी का निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव के बाद हुई एजीएम में एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट रूपेश बूलिया, वीके त्रिवेदी, विशेष आमंत्रित सदस्य रेणु लवानिया, अजय नुवाल, रोहन अग्रवाल, लोकेश सोनी, अमित शर्मा, अनिल गुप्ता, संजय फतहपुरिया, एवं टेक्नीकल आॅफिशियल कमेटी के चेयरमैन लोकेश सोनी और आरबीएल के चेयरमैन मधुराज्य बरवा को नियुक्त किया गया।

अनिल मेहता और अतुल गुप्ता ने दी बधाई
जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने राजस्थान बैडमिंटन संघ के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर पदाधिकारियों को बधाई दी। जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल मेहता व कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने अध्यक्ष पद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव केके शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर चून सिंह भाटी और उपाध्यक्ष पद पर मनोज दासोत के निर्वाचित होने पर बधाई दी।

पाकिस्तान में सियासी उठपटक जारी: फरमान, शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद देंगे इस्तीफा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सियासी उठापटक का दौर जारी है। जहां एक के बाद एक नई सियासी घटना करंट देने का काम कर रही है। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर शाह फरमान ने कहा कि वह पीएमएल-एन नेता शहबाज शरीफ के देश का प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद इस्तीफा दे देंगे।  फरमान के बाद सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल भी इस्तीफा दे सकते हैं।पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बाहर किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को पीटीआई सांसदों के नेशनल असेंबली से सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की खबरों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

खैबर पख्तूनख्वा गवर्नर हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार फरमान ने कहा है कि शहबाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने के बाद मैं गवर्नर पद से इस्तीफा दूंगा, और एक गवर्नर होने के नाते मैं शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री के आवश्यक प्रोटोकॉल आगे नहीं बढ़ा पाऊंगा। उन्होंने कहा कि वह अपना इस्तीफा राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी को भेजेंगे।गवर्नर सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत के गर्वनर ने पहले से ही अपना निजी सामान गवर्नर हाउस से अपने घर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
इस बीच, ङ्क्षसध के गवर्नर इमरान इस्माइल ने भी संकेत दिए है कि वह भी अपना पद छोड़ सकते हैं।

विधायक दल के नेता चुने गए योगी, बाबा की ताजपोशी कल
लखनऊ। यूपी चुनाव जीतने के बाद गुरूवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।  गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का ऐलान किया। जिसके बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया।

करीब 37 साल के लंबे अंतराल के बाद लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का इतिहास रचने जा रहे योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी का गवाह शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 50 हजार से अधिक मेहमान बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिये भाजपा और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राजधानी लखनऊ को इस खास मौके के लिये विशेष रूप से सजाया संवारा गया है। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के बड़े बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार की तस्कीद करते दिखायी दे रहे हैं। इसके अलावा अयोध्या,वाराणसी, मथुरा समेत अन्य जिलों में भी यही नजारा दिख रहा है। लखनऊ के सभी मंदिरों में शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाएगी, वहीं व्यापार मंडल ने शपथ के बाद मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की है।

योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 1985 में कांग्रेस ने यह कारनामा कर दिखाया था जब 1980 के बाद प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा आयी थी।  योगी के अलावा कई अन्य नवनिर्वाचित विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कई नये चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिये जाने की प्रबल संभावना है जबकि पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कुछ नेताओं को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है हालांकि इसकी तस्वीर कल शपथ ग्रहण समारोह के बाद साफ हो सकेगी। कल के शपथ ग्रहण समारोह में हजारों निगाहें यह भी देखेंगी कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्या इसी पद पर दोबारा मौका मिलेगा क्योंकि मौर्य कौशांबी के सिराथू से विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि जिस तरह उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी को हार के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है, वह नजारा यहां भी दोहराया जा सकता है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाईक, भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष के अलावा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को न्योता भेजा गया है।

इसके अलावा 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच राज्यों के उपमुख्यमंत्री इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिये आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। इनमे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के सीएम मोहन लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री एम बिरेन सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, त्रिपुरा के सीएम बिप्लव कुमार देब, गोवा के मुख्यमंत्री डा प्रमोद सांवत, असम के सीएम हिम्मत बिस्वा शर्मा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं रेणु देवी समेत अरूणाचल प्रदेश,त्रिपुरा और नगालैंड के उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल की शोभा बढायेंगे।  शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इकाना स्टेडियम की क्षमता करीब 55 हजार दर्शकों की है। इसके अलावा मैदान पर भी अतिविशिष्ट मेहमानों, विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गयी है।

शपथ ग्रहण का भव्य नजारा स्टेडियम पर लगी विशाल स्क्रीन पर देखा जा सकेगा जबकि स्टेडियम के बाहर और शहर के कई हिस्सों में शपथ ग्रहण समारोह का सजीव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के जवान तैनात किये गये है। शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आने वाले अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिये कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन किया जा रहा है मगर इससे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। व्यवधान की स्थिति में छात्र छात्राओं के लिये विशेष टोल फ्री नम्बर जारी किये गये है।

शपथ ग्रहण समारोह में टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद मङ्क्षहद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा कश्मीर फाइल्स की पूरी टीम के साथ बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कंगना राणावत समेत कई जानेमाने चेहरे भी शपथ ग्रहण समारोह में आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।

स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र  नरेंद्र मोदी,  जेपी नड्ढा,  राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।  मुख्य प्रवेश द्वार के बाएं तरफ मोदी की एक साथ मीन होर्डिंग्स को लगाया गया है। पहली होर्डिंग्स में मोदी ग्रे कलर की सदरी, दूसरी में बंद गले के सूट एवं तीसरी में भगवा कुर्ता पहने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों की अभिवादन की मुद्रा में थे।

शपथ को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी योगी के साथ कई आर्कषक हैशटैग चल रहे हैं। जिसमें आ गए महाराज जी छा गए महाराज जी, यूपी में फिर से भाजपा सरकार, योगी मय हुआ यूपी, योगी ही उपयोगी, जय भाजपा आ गई भाजपा जैसे हेशटैग वहीं योगी जी आए हैं, जो राम को लाए हैं, बाबा का बुलडोजर जैसे गीत लोगों में और भी उत्साह भर रहे हैं।