brother-in-law - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नाबालिग साले ने जीजा पर किया चाकू से हमला
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग साले ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि शिवपुरा निवासी मोहम्मद साकिब (24) पुत्र सहाबुद्दीन और उसकी पत्नी के बीच पिछले दो साल से अनबन चल रही है। साकिब और उसकी पत्नी के बीच सोमवार को झगड़ा व मारपीट हो गई। उसी समय बहन ने अपने पीहर फोन पर उसके साथ हुई मारपीट के बारे में जानकारी तो उसका  नाबालिग छोटा भाई अपने अन्य साथियों के साथ आया और उसने अपने जीजा मोहम्मद साकिब पर चाकू से हमला किया और वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी साला भाग गया। मामले में पुलिस ने आरोपी साले सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल का एमबीएस में उपचार चल रहा है।

दो बाइकों में भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार की मौत
उदयपुर। जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में जीजा-साले सहित चार जनों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

थानाधिकारी मुकेश कुमार जाट ने बताया कि उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे मालवा चौरा के निकट यह हादसा हुआ। गलत दिशा में चल रही बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दोनों वाहन के चकनाचूर हो गई। हादसे में घायल एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक बाइक पर रमेश (21) पुत्र अणदाराम गरासिया और भाणाराम (40) पुत्र मानाराम गरासिया सवार थे। ये दोनों जीजा-साला थे, जो गांव रणेशजी का गुड़ा से मालवा का चौरा जा रहे थे। दूसरी बाइक पर मुकेश (22) पुत्र धन्नाराम निवासी भीमाना और लछमाराम गरासिया निवासी खोखरिया नाल सवार थे। मुकेश, लछमाराम और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी तादाद में मृतकों के रिश्तेदार जमा हो गए।

नाबालिग बच्ची से बेदर्दी, मौसेरे भाई-भाभी गर्म चाकू से दागते थे
उदयपुर। 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बेदर्दी का मामला सामने आया है। मासूम पर कोई नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई और भाभी ही जुल्म कर रहे थे। घर का काम ढंग से नहीं कर पाने पर बच्ची को चाकू गर्म कर कई बार दागा गया। उसके मुंह और हाथ-पैर को जला दिया गया। मासूम के साथ अमानवीयता की हदें पार करने वाले आरोपी उसे पढ़ाने-लिखाने का कहकर दो वर्ष पहले बिहार से उदयपुर से लाए थे। मासूम बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे शेल्टर होम में भेजा गया।

सारा दिन काम और अत्याचार का इनाम
बच्ची का मौसेरा भाई उदयपुर में मजदूरी करता है। उसके काम पर जाने के बाद भाभी दिनभर उससे घर का काम करवाती थी। कुछ कमी रह जाए तो थप्पड़ों और डंडों से पीटती थी। कई बार चाकू और चिमटा गर्र्म कर बच्ची के हाथ-पैर और मुंह को दागा गया। बच्ची इस बारे में पूछने पर डर से सहमी हुई है। जुल्मों की जानकारी पड़ोसी को मिली तो उसने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। इसके बाद चाइल्ड लाइन और सवीना थाना पुलिस की टीम रोशननगर में बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची खरीदी हुई भी हो सकती है
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुवकुमार कविया ने बताया कि समिति को यह भी शक है कि कही बच्ची को खरीदकर तो नहीं लाया गया। मामले में बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर सवीना थाना पुलिस ने आरोपी भाभी सोनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराह्न में पुलिस ने पति-पत्नी को बयान के लिए थाने में बुलाया, जहां दोनों से पूछताछ की गई।