knife - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पड़ोसी ने हत्या करने के लिए दुकानदार से कहा- ऐसा चाकू दो, जिससे मांस कट जाए
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में झालाना स्थित खटीकों का मौहल्ला में मां और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाला उनका पड़ोसी ही निकला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए कई जिलों और राज्यों में दबिश दी जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवराज सिंह तोमर पीड़ित लक्ष्मण के घर के सामने ही रहता है, उसने वारदात से तीन घंटे पहले ही मालवीय नगर के सत्कार शॉपिंग स्थित बर्तन की दुकान से चाकू खरीदा था। चाकू खरीदते समय उसने दुकानदार से कहा कि ऐसा चाकू दो जिससे मांस कट जाए। पुलिस ने चाकू खरीदते हुए उसके फोटो भी जब्त किए हैं।

गौरतलब है कि खटीकों का मौहल्ला स्थित लक्ष्मण बिष्ट के घर में एक युवक ने उसकी पत्नी सुमन, बेटे जिव्यांश और हव्यांश की बुधवार को गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस दौरान करीब पांच बजे लक्ष्मण की बहन नेहा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी उसे धक्का मारकर भाग गया। इस संबंध में लक्ष्मण की मां ने रिपोर्ट दी थी। अभी पुलिस शिवराज की मां, पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पानी का विवाद, मौत लेकर आया
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी और पीड़ित के दोनों के घर आमने-सामने हैं। कुछ समय पहले दोनों परिवारों के बीच छोटी सी बात को लेकर विवाद हुआ था। करीब दो माह पूर्व पानी की बात को लेकर विवाद हो गया था, जो काफी देर तक चला। तब से ही शिवराज ने हत्या की प्लानिंग शुरू कर दी थी। आरोपी ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सत्कार शॉपिंग सेंटर से चाकू खरीदा और घर आ गया। उसके बाद मौका मिलते ही सामने वाले घर में घुस गया और कमरे का गेट बंदकर मां और दो बेटों की हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने चाकू से पहले मुंह छिपाने के लिए रूमाल, मफलर और शर्ट खरीदा था।

थाने पहुंचे परिजन
मां-दो बेटों की हत्या करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार सुबह परिजन समेत अन्य लोग मालवीय नगर थाने पहुंचे। पुलिस के अधिकारियों के तुरंत गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद भीड़ वापस आ गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सुमन, जिव्यांश और हव्यांश का शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन अर्थियां देख सभी की आंखें नम हो गर्इं।

जयपुर में ट्रिपल मर्डर : नकाबपोश ने घर में घुसकर की दो बेटों-मां की चाकू से हत्या
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे झालाना गांव के खटीकों का मोहल्ला स्थित मकान नंबर-676 में एक बदमाश ने घर में घुसकर दो बेटों समेत उनकी मां की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपी ने कमरे की अंदर से कुंदी बंद कर ली। तभी मृतका की ननद पहुंची और उसने गेट खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने कुंदी खोल दी और ननद के अंदर घुसते ही उसे धक्का मारकर एक मंजिल से नीचे कूदकर भाग गया। भागते बदमाश की फुटेज सीसीटीवी में कैद हुई है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
लोगों ने घायल हालत में मां और उसके दोनों बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी ने सुमन बिष्ट (23) के साथ उसके दो बेटे जिव्यांश (5) और हव्यांश (2) की निर्मम हत्या कर दी है। बुधवार शाम को सूचना मिली कि एक मकान की पहली मंजिल में रहने वाले परिवार में दो बेटे समेत उनकी मां की हत्या हो गई है। सूचना पर आसपास के इलाके के थानों के एसएचओ को बुलाया गया और जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका सुमन का पति लक्ष्मण (25) अपेक्स सर्किल पर नारियल का ठेला लगाता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सुमन की ननद नेहा और उसकी सास गीता देवी रहती है। लक्ष्मण बुधवार शाम को ठेले पर था। पीछे से मकान में एक नकाबपोश बदमाश घुसा और चाकुओं से ताबड़तोड़ वारकर सुमन और उसके दो बेटों की हत्या कर दी। कमरे में आरोपी ने देसी कट्टे से दो राउंड फायर भी किए। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस और देसी कट्टा मिला है।

रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

अलवर। राजस्थानमें अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में चल रही रामलीला के दौरान ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रामगढ़ थाने के एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि थाने के रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में घायल अवस्था में किसी युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पडा मिला। जिसके शरीर से खून बह रहा था। जिसे बिना समय गवाए रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से गंभीर स्थिति होने पर युवक को अलवर रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की यह वारदात रामगढ़ थाने से चंद दुरी स्थित रामलीला मैदान के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि नायक निवासी नायक मोहल्ला रामगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके शरीर पर चाकू के हमले के निशान पाए गए हैं। करीब 8-10 स्थान पर चाकू के घाव हैं। मृतक के शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक पर बड़ी बेरहमी से चाकू से वार किया गया।

मृतक रवि नायक अपने घर से रामलीला देखने की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है कि इस हमले में कौन-कौन शामिल था।

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से हमला, दोनों घायल
कोटा । मकबरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लड़की के मामले में चल रही पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है । इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।  थाना अधिकारी लाइक अहमद ने बताया कि बजाज खाना निवासी इरशाद अंसारी और चश्मे की बावड़ी निवासी मतीन कुरैशी के परिवार के बीच लड़की के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। इरशाद अंसारी की मकबरा थाना क्षेत्र में जूते की दुकान है वह बुधवार रात को करीब 8:30 - 9:00 बजे दुकान को बंद करने के बाद अपने घर जा रहा था कि रास्ते में मतीन कुरैशी ने उसे रोक लिया । दोनों के बीच कहासुनी के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट करते हुए सरिया व डंडों से हमला किया । इसी दौरान मतीन कुरैशी ने इरशाद पर चाकू से हमला कर दिया  चाकू उसके पेट को चीरता हुआ निकल गया । वहीं इरशाद ने मतीन के सिर पर हमला करने का प्रयास किया जिससे उसके हाथ में लगने से हाथ फ्रैक्चर हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गई जहां दोनों का उपचार जारी है । मामले में दोनों की ओर से एक दूसरे पर प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है ।  अनुसंधान के दौरान सामने आया इरशाद अंसारी का भतीजा मतीन कुरैशी के बड़े भाई की पुत्री को लेकर भाग गया था जबकि उसकी कुरैशी समाज के हुए वैवाहिक सम्मेलन में शादी होने वाली थी इससे पूर्व वह उसे लेकर भाग गया था इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है।

युवक पर फायरिंग व चाकू से हमला कर फरार दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा। पांच दिन पूर्व युवक पर चाकू से हमला करने के बाद फायरिंग करने के मामले में फरार दो आरोपियों को गुमानपुरा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5 000- 5000 हजार  का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक शरद  चौधरी ने बताया 23 फरवरी को फरियादी अक्षय यादव ने रिपोर्ट दी थी कि वह रात करीब 9:15 बजे अपने घर पैदल जा रहा था ।तभी गुमानपुरा रावतभाटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल पर 5 लड़के सवार होकर आए । उन्होंने उसे रोका व जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर उसके दोनों पैरों में चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए जिससे उसके दोनों पैरों में चोटे आई । वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अक्षय यादव को तुरंत एमबीएस अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी प्रवीण कुमार जैन तथा डिप्टी एसपी अमर सिंह राठौड़ के निर्देशन और थाना अधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी । टीम ने आरोपियों को 5 दिन के दौरान जगह-जगह दबिश देकर तलाश करना शुरू कर  संभावित स्थानों पर दबिश दी  । मुखबिर को भी उनकी तलाश में लगाया । पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 5 -5 हजार का इनाम घोषित किया था।  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी साकिब अली उर्फ मुर्गा पुत्र जावेद अली निवासी विज्ञान नगर छत्रपुरा तालाब तथा समीर उर्फ लाला पुत्र नसरुद्दीन निवासी श्रीपुरा को गिरफ्तार किया । आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कैथूनीपोल, नयापुरा ,कोतवाली तथा जिला बूंदी कोतवाली में मारपीट हत्या के प्रयास चोरी लूट सहित अन्य धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एक ही रात में दो युवकों पर चाकू व तलवार से हमला
कोटा ।  शहर में सोमवार देर रात  दो पुलिस थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चाकू व तलवार से हमला कर दो जनों को घायल कर दिया। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को गंभीर होने पर भर्ती किया दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एएसआई शंकरलाल ने बताया कि दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे आॅफिस से काम करने के बाद विजय पारेता (31) पुत्र राम भरोस पारेता निवासी श्रीनाथपुरम कोटा अपने दूसरे साथी विकास कुमार शर्मा (33) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी महावीर नगर तृतीय के साथ अपने घर को अलग-अलग बाइक से जा रहे थे। रास्ते में आलाह ऊदल पार्क केशवपुरा पुलिया के नीचे चाय की थड़ी के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा चाकू से हमला किया।  चाकू विजय पारेता की जांघ को चीरता निकल गया। वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। विकास शर्मा उसे पास ही एक निजी अस्पताल लेकर गया, लेकिन हॉस्पिटल में मौजूद स्टॉफ ने कोई उपचार नहीं किया। खून अधिक बहता देख मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत भारत विकास परिषद अस्पताल लेकर गई जहां भी उपचार नहीं मिलने पर एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। उधर पुलिस ने मामले में विजय की रिपोर्ट ेके आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी दोनों बदमाश काली शर्ट पहने हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद तलवंडी की तरफ भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एक अन्य घटना में मकबरा थाना क्षेत्र में रात करीब ढाई बजे एक युवक पर आधा दर्जन बदमाशों ने तलवार से गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को परिजन  तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के बाद उसे भर्ती किया गया।  थानाधिकारी लइक अहमद ने बताया कि नईम (38)पुत्र कासिम धूल धुआं मोहल्ला चंद्रघटा मकबरा निवासी अपने घर के बाहर दुकान में सो रहा था। रात करीब दो बजे आरोपी आरिफ पांडू आया और उसने नइम से सिगरेट मांगी। नइम ने रात अधिक होने के कारण सिगरेट देने से मना किया । आरोपी उस समय चला गया। बाद में तीन बजे फिर अपने अन्य साथी मुंजीर चोर, आशिक खिड़की, सलीम, हैदर तथा आमिर खान के साथ आया और दुकान का फिर से दरवाजा खटखटाया और सिगरेट की मांग करते हुए नइम को अपशब्द कहे, जिस पर नइम दुकान का शटर खोलकर बाहर आया तो आरिफ पांडू ने तलवार से उसकी गर्दन पर हमला किया और फरार हो गए। परिजनों ने उसे एमबीएस में भर्ती कराया। जहां उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने रात को ही आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।

राजसमंद भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में चाकूबाजी.....
राजसमंद। जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के एक निजी होटल में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक समाप्ति के बाद चल रहे थी लंच के दौरान सिरफिरे युवक कार्तिक श्रीमाली सहित उसके साथियों ने  भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ के बेठे अरविन्द सिंह बारहठ को कार्तिक श्रीमाली नाम के युवक ने चाकू से वारकर घायल दिया। घटना के समय दो युवक बताए जा रहे है। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वही दूसरे युवक की तलाश जारी है। अचानक इस तरह की वारदात के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खलबली मच गई। बाद में जिला अध्यक्ष के बेटे कोे इलाज के लिए अनन्ता होस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।  वही दोनो युवकों को नाथद्वारा पुलिस पकड कर थाने ले गई है ओर पूछताछ जारी है।बइस पूरे घटना क्रम मे अभी यह नही पता चल पाया कि आखिर  जिला भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर इस तरह से क्यों वार किया गया। जबकि बेठक में प्रदेश के आलाकमान सतीश पुनिया मौजूद थे। इसके अलावा बैठक राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी, कुंभलगढ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठोड, भीम के पूर्व विधायक हरिसिंह रावत, जिला प्रमुख रतनी देवी , प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सहित कई नेता ओर पदाधिकारी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बैठक में जाना चाह रहे थे ओर वो वही अपेक्षित नही थे इसी को लेकर वारदात की बात सामने आई है।

अदालत में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला
कोटा । नयापुरा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिन दहाड़े कोर्ट परिसर में युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित सूरज मीणा कोर्ट में  मारपीट के मामले में पेशी पर आया था।
पुलिस ने बताया पीड़ित सूरज मीणा कोर्ट में  मारपीट के मामले में पेशी पर आया था। सूरज मीणा तथा आरोपी सुनील बारवाणी व प्रिंस के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसके चलते पूर्व में उनके बीच मारपीट हुई थी। मामले में कोर्ट में तारीख पर सूरज मीणा तथा आरोपी आए हुए थे। दोनों के बीच दोपहर करीब दो बजे बाद कैंटीन के बाहर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। कोर्ट परिसर में ही चाकू की घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमबीएस अस्पताल में पहुंचाया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि कोर्ट परिसर में कई बार चाकूबाजी व मारपीट की वारदाते हो चुकी हैं, इसके बावजूद अभी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है।

दिन दहाड़े फायरिंग व चाकू से हमला कर 50 हजार लूटे
कोटा ।  कोटा शहर में लूट, फायरिंग व चाकूबाजी के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे  ही गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश एक मुनीम के साथ मारपीट ,फायरिंग तथा चाकू से हमला कर पचास हजार रुपयों से भरा बैग लूट ले गए।

पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि पार्वती नगर कोटा निवासी श्याम सुंदर कुशवाह  फल -सब्जी मंडी गुमानपुरा में बजरंग सरदार की दुकान पर मुनीम का कार्य करता है। श्याम सुंदर बुधवार देर रात को नयापुरा से एक व्यापारी से पचास हजार रुपए लेकर अपने घर चला गया था। वहां से वह गुरुवार दोपहर ढाई बजे बाइक से गुमानपुरा  मंडी में आ रहा था। उसी समय मंडी के गेट के पास दोपहर में भीड़ भाड़  कम होने के कारण सामने से बाइक पर आए दो हथियारबंद बदमाशो ंने उसे रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट कर  फायरिंग की और  चाकू से हमला किया। इसी दरम्यान बाइक पर पीछे बैठे दूसरे बदमाश ने मुनीम के पास से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घायल मुनीम को एमबीएस अस्पताल
में भर्ती कराया गया है।

मामले में पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर लूट, मारपीट व जान लेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दी है। पुलिस ने आसपास व मंडी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया है।

बुजुर्ग पर चाकू से हमला , सब्जीमंडी में लेने आया था चारा
कोटा । शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति को चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है । घायल को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है । बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों ने आॅपरेशन कर दिया है । इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

एएसआई धनराज गुर्जर ने बताया कि संजय नगर सब्जी मंडी, विज्ञान नगर निवासी अब्दुल फरीद उम्र 62 साल 11:45 बजे सब्जी मंडी में लोडिंग टेंपो  चारा  लेने आया था। जहां बाइक पर सवार आए तो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । मंडी में मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका उपचार जारी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में पीड़ित के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उधर इस मामले को विज्ञान नगर में हुई युवक की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है । एएसआई ने बताया कि विज्ञान नगर ताबिश मर्डर मामले में पीड़ित अब्दुल फरीद के दोनों बेटे जेल में हैं ।

घर में घुसकर युवक की चाकु से गोदकर हत्या
कोटा।  कोटा सिटी में हत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही मामूली कहासुनी में देर रात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

पुलिस निरीक्षक लखनलाल मीणा ने बताया कि  बुधवार देर रात राकेश (21)  निवासी भोई मोहल्ला की घर पर सोते हुए की हत्या कर दी गई।  राकेश मजदूरी करता है। मजदूरी के बाद बुधवार रात को घर आया था। घर के पास ही बुआ का लड़का लाखन ताश पत्ती से जुआ खेल रहा था।  लाखन ने शराब पी रखी थी। जिससे राकेश उसे वहां से उठा रहा था। तभी लाखन के साथ गोलू, बिजली तथा अन्य लोग ताश खेल रहे थे। खेलते समय लाखन और बिजली , गोलू के बीच झगड़ा हो गया। वहां पर गोलू के साथ अन्य युवक भी आ गए। जिससे झगड़ा बढ़ गया। राकेश ने तेश में आकर गोलू को थप्पड़ मार दिया। उस समय एक बार तो परिवार के सदस्यों ने मामला शांत कर दिया। रात को राकेश अपने घर पर आकर सो गया। बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी बिजली, गोलू, अमन बच्चा, लक्की अपने अन्य आठ दस साथियों के साथ गेट तोड़कर राकेश के घर में घुस आए और फिर सोते समय राकेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य भी जाग गए। बीच बचाव में राकेश के ताऊ का लड़का भी घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह राकेश की मौत हो गई। हमले में राकेश के पेट में लेफ्ट साइड में चाकू के दो गहरे घाव हो गए। राकेश के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी है।

नाबालिग बच्ची से बेदर्दी, मौसेरे भाई-भाभी गर्म चाकू से दागते थे
उदयपुर। 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बेदर्दी का मामला सामने आया है। मासूम पर कोई नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई और भाभी ही जुल्म कर रहे थे। घर का काम ढंग से नहीं कर पाने पर बच्ची को चाकू गर्म कर कई बार दागा गया। उसके मुंह और हाथ-पैर को जला दिया गया। मासूम के साथ अमानवीयता की हदें पार करने वाले आरोपी उसे पढ़ाने-लिखाने का कहकर दो वर्ष पहले बिहार से उदयपुर से लाए थे। मासूम बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे शेल्टर होम में भेजा गया।

सारा दिन काम और अत्याचार का इनाम
बच्ची का मौसेरा भाई उदयपुर में मजदूरी करता है। उसके काम पर जाने के बाद भाभी दिनभर उससे घर का काम करवाती थी। कुछ कमी रह जाए तो थप्पड़ों और डंडों से पीटती थी। कई बार चाकू और चिमटा गर्र्म कर बच्ची के हाथ-पैर और मुंह को दागा गया। बच्ची इस बारे में पूछने पर डर से सहमी हुई है। जुल्मों की जानकारी पड़ोसी को मिली तो उसने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। इसके बाद चाइल्ड लाइन और सवीना थाना पुलिस की टीम रोशननगर में बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची खरीदी हुई भी हो सकती है
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुवकुमार कविया ने बताया कि समिति को यह भी शक है कि कही बच्ची को खरीदकर तो नहीं लाया गया। मामले में बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर सवीना थाना पुलिस ने आरोपी भाभी सोनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराह्न में पुलिस ने पति-पत्नी को बयान के लिए थाने में बुलाया, जहां दोनों से पूछताछ की गई।