trafficking - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मानव तस्करी पर चीन की बड़ी कार्रवाई : 11 लोगों को दी फांसी, सभी म्यांमार के मिंग गिरोह के थे सदस्य
नई दिल्ली। ऑनलाइन धोखाधड़ी और मानव तस्करी के खिलाफ चीन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। चीन ने म्यांमार के कुख्यात मिंग परिवार के 11 सदस्यों को फांसी की सजा दी है। अपहरण और ऑनलाइन धोखाधड़ी के दोषी पाए गए मिंग परिवार के 11 सदस्यों गुरुवार को फांसी दी गई। दरअसल, चीनी सरकारी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि चीन ने कुख्यात मिंग परिवार के आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को फांसी दे दी है। इन अपराधियों द्वारा म्यांमार के सीमावर्ती इलाकों में स्कैम सेंटर चलाए जाते थे, जहां बंधक बनाए गए मजदूरों की हत्या और प्रताड़ना के जरिए अरबों डॉलर का काला कारोबार किया जा रहा था।

धोखाधड़ी और वेश्यावृत्ति में शामिल था गिरोह: रिपोर्ट के अनुसार, मिंग परिवार उत्तरी म्यांमार के तथाकथित चार परिवारों में से एक था- ये ऐसे आपराधिक गिरोह थे, जिन पर इंटरनेट धोखाधड़ी और मादक पदार्थों के उत्पादन से जुड़े सैकड़ों परिसरों को चलाने का आरोप था, और जिनके सदस्य स्थानीय सरकार और म्यांमार के सत्तारूढ़ सैन्य शासन से जुड़े मिलिशिया में प्रमुख पदों पर थे। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार जिन 11 लोगों को फांसी दी गई, उन्हें सितंबर में हत्या, अवैध हिरासत और धोखाधड़ी सहित विभिन्न अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। मिंग जुचांग के नेतृत्व वाला यह आपराधिक गिरोह लंबे समय से म्यांमार की चीन सीमा से लगे स्वायत्त क्षेत्र कोकांग में स्थित कुख्यात परिसर क्राउचिंग टाइगर विला से जुड़ा हुआ था। इस गिरोह में 10,000 लोग शामिल थे जो धोखाधड़ी और अन्य अपराध करते थे।

2023 में चीन ने शुरू की कार्रवाई

मानव तस्करी के शिकार लोगों के परिवारों द्वारा वर्षों से की जा रही शिकायतों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया के बढ़ते ध्यान के बाद, बीजिंग ने 2023 में इन पर कार्रवाई शुरू की। चीन ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, हत्या और तस्करी का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किए और उनकी गिरफ्तारी के लिए 14,000 डॉलर से लेकर 70,000 डॉलर तक का इनाम घोषित किया। गुरुवार को कुख्यात मिंग परिवार के 11 सदस्यों को पांसी दी गई। फांसी से पहले उनके करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात कराई गई।

भारत-थाईलैंड ने कायम की रणनीतिक साझेदारी : मानव तस्करी के खिलाफ मिलकर करेंगे काम, द्विपक्षीय बैठक में लिए निर्णय
बैंकॉक। भारत और थाईलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का रूप देने के साथ सुरक्षा एजेंसियों के बीच रणनीतिक संवाद शुरू करने, मानव तस्करी और अवैध उत्प्रवासन के खिलाफ मिल कर काम करने की घोषणा की है तथा डिजीटल एवं उच्च प्रौद्योगिकियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, हथकरघा एवं हस्तशिल्प के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जतायी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिन्नावात्रा के बीच द्विपक्षीय बैठक में ये निर्णय लिए गए। दोनों देशों ने आपसी सहयोग के छह समझौतों पर हस्ताक्षर एवं आदान करने के साथ ही हिन्द प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले, समावेशी एवं नियम आधारित नौवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने आसियान की एकता और आसियान की केन्द्रीयता का पूर्ण समर्थन दोहराया।

दोनों देशों ने जिन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संयुक्त घोषणा, डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर थाईलैंड साम्राज्य के डिजिटल अर्थव्यवस्था और समाज मंत्रालय तथा भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन, भारत के बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सागरमाला प्रभाग और थाईलैंड साम्राज्य के संस्कृति मंत्रालय के ललित कला विभाग के बीच गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास के लिए समझौता ज्ञापन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड (एनएसआईसी) और थाईलैंड साम्राज्य के लघु और मध्यम उद्यम संवर्धन कार्यालय (ओएसएमईपी) के बीच समझौता ज्ञापन, भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) और थाईलैंड साम्राज्य के विदेश मामलों के मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन तथा भारत के उत्तर पूर्वी हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनईएचएचडीसी) और थाईलैंड सरकार की क्रिएटिव इकोनॉमी एजेंसी (सीईए) के बीच समझौता ज्ञापन शामिल हैं।

भारत और थाईलैंड के सदियों पुराने संबंध
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड के सदियों पुराने संबंध हमारे गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सूत्रों से जुड़े हैं। बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे जन-जन को जोड़ा है। अयुत्थया से नालंदा तक विद्वानों का आदान-प्रदान हुआ है। रामायण की कथा थाई लोक-जीवन में रची-बसी है और संस्कृत-पाली के प्रभाव आज भी भाषाओं और परंपराओं में झलकते हैं।

हिन्द प्रशांत क्षेत्र के विजन में थाईलैंड का विशेष स्थान
मोदी ने कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हमारे हिन्द प्रशांत क्षेत्र के विज़न में थाईलैंड का विशेष स्थान है। आज हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझीदारी का रूप देने का निर्णय लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच ‘रणनीतिक संवाद’ स्थापित करने पर भी चर्चा की। साइबर अपराधों के शिकार भारतीयों को वापस भारत भेजने में थाईलैंड सरकार से मिले सहयोग के लिए, हमने थाईलैंड सरकार का आभार प्रकट किया। हम सहमत हैं कि हमारी एजेंसियां मानव तस्करी और अवैध उत्प्रवासन के खिलाफ एकजुट होकर काम करेंगे।

नाबालिग बच्ची से बेदर्दी, मौसेरे भाई-भाभी गर्म चाकू से दागते थे
उदयपुर। 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बेदर्दी का मामला सामने आया है। मासूम पर कोई नहीं बल्कि उसका मौसेरा भाई और भाभी ही जुल्म कर रहे थे। घर का काम ढंग से नहीं कर पाने पर बच्ची को चाकू गर्म कर कई बार दागा गया। उसके मुंह और हाथ-पैर को जला दिया गया। मासूम के साथ अमानवीयता की हदें पार करने वाले आरोपी उसे पढ़ाने-लिखाने का कहकर दो वर्ष पहले बिहार से उदयपुर से लाए थे। मासूम बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे शेल्टर होम में भेजा गया।

सारा दिन काम और अत्याचार का इनाम
बच्ची का मौसेरा भाई उदयपुर में मजदूरी करता है। उसके काम पर जाने के बाद भाभी दिनभर उससे घर का काम करवाती थी। कुछ कमी रह जाए तो थप्पड़ों और डंडों से पीटती थी। कई बार चाकू और चिमटा गर्र्म कर बच्ची के हाथ-पैर और मुंह को दागा गया। बच्ची इस बारे में पूछने पर डर से सहमी हुई है। जुल्मों की जानकारी पड़ोसी को मिली तो उसने इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति तक पहुंचाई। इसके बाद चाइल्ड लाइन और सवीना थाना पुलिस की टीम रोशननगर में बच्ची के घर पहुंची।

बच्ची खरीदी हुई भी हो सकती है
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ध्रुवकुमार कविया ने बताया कि समिति को यह भी शक है कि कही बच्ची को खरीदकर तो नहीं लाया गया। मामले में बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर सवीना थाना पुलिस ने आरोपी भाभी सोनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराह्न में पुलिस ने पति-पत्नी को बयान के लिए थाने में बुलाया, जहां दोनों से पूछताछ की गई।