franchise - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान जारी, दूसरी सीट पर रोमांचक मुकाबला
रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 9:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 9 बजे से विधानसभा के कमरा संख्या 042 स्थित न्यायाधिकरण हॉल में शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। राज्य के सभी 81 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्यसभा चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी शामिल हैं।

मतदान को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजनीतिक दलों की नजरें प्रत्येक विधायक के मतदान पर टिकी हुई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट बनाए रखने में जुटे हुए हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। वहीं दूसरी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अब मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना और अंतिम परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिससे यह साफ हो जाएगा कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर कौन उम्मीदवार विजयी होकर संसद के उच्च सदन में पहुंचेगा।

राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का ऐलान ; सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को बनाया प्रत्याशी, 18 जून को होंगे चुनाव
जयपुर। राजस्थान की 3 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सतीश पुनिया और अलका गुर्जर के नामों की घोषणा कर दी हैं।  फिलहाल, अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जो कि एक संशय को विषय है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने इन दोनों के नामों की घो​षणा की। राज्यसभा की 3 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। इसके लिए 8 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटें खाली होने जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu, Rajendra Gehlot और कांग्रेस नेता Neeraj Dangi का कार्यकाल समाप्त होने के चलते ये सीटें रिक्त होंगी।

पीडब्ल्यूवाला ने जईई एडवांस 2026 में जयपुर के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया
जयपुर। पीडब्ल्यूवाला ने जेईई एडवांस 2026 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। जयपुर से पीडब्ल्यूवाला के उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में युगांक पटेल, शिवांशी पटेल और ऋषभ अग्रवाल सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे। परीक्षा आयोजित करने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा जारी ऑफिशियल प्रेस रिलीज़  के अनुसार, जईई एडवांस 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

अलख पांडे, शिक्षक, संस्थापक एवं CEO, पीडब्ल्यूवाला ने कहा, मैं उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर जईई एडवांस 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिन विद्यार्थियों को आज अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिले हैं, उनसे मैं कहना चाहूँगा कि यह एक परीक्षा आपकी क्षमताओं या आपके भविष्य की सफलता को निर्धारित नहीं करती। सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है, और यह उसका केवल एक पड़ाव है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें, निरंतर प्रयास करते रहें और आगे आने वाले अवसरों के लिए तैयार रहें।

पीडब्ल्यूवाला देशभर में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, हाइब्रिड केंद्रों और ऑफलाइन कोचिंग संस्थानों के माध्यम से जेईई एवं नीट सहित विभिन्न कम्पेटिटिव एग्ज़ामिनेशन्स की तैयारी के साथ-साथ स्कूली शिक्षा के लिए भी शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है। शहर में संचालित इसके ऑफलाइन विद्यापीठ केंद्र विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित परीक्षा तैयारी, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन तथा डाउट रेज़ोल्यूशन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए BJP ने की 10 उम्मीदवारों की घोषणा, 18 जून को होंगे मतदान
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए रविवार देर रात 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद की 16 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। भाजपा ने नागपुर निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए डॉ. राजीव पोतदार को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को यहां हुई बैठक में इन नामों को मंजूरी दी गयी।

भाजपा 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दल शिवसेना चार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल को अमरावती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा अरुण लाखानी को वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली, अविनाश ब्रह्मणकर को भंडारा-गोंदिया और पूर्व विधायक राजेंद्र राऊत को सोलापुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

धैर्यशील कदम को सांगली-सतारा सीट से, प्राजक्त तनपुरे को अहिल्यानगर से, सुहास शिरसाट को छत्रपति संभाजीनगर-जालना से, अमर राजूरकर को नांदेड़ से, बसवराज पाटिल को धाराशिव-लातूर-बीड से और नंदकिशोर महाजन को जलगांव से उम्मीदवार बनाया गया है। ये सभी सीटें विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं और इनके लिए स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि निर्वाचन मंडल का हिस्सा होते हैं।

नागपुर सीट रिक्त होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण खाली हुई थी।
भाजपा के लिए इन चुनावों में सफलता महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे बड़े शहरी क्षेत्रों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच भी पार्टी के समर्थन का आकलन होगा। इस बीच, पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गयी। बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई थी और इसमें कई राज्यों के वरिष्ठ नेता भी आमंत्रित थे।

पंजाब निकाय चुनाव में आप प्रचंड़ जीत की ओर अग्रसर: 600 से ज्‍यादा सीटों पर कब्‍जा, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
पंजाब। पंजाब में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने कई शहरी क्षेत्रों में मजबूत बढ़त बनाकर विपक्ष को कड़ी चुनौती दी। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई।

अब तक सामने आए नतीजों में AAP ने 600 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है। कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि शिरोमणि अकाली दल 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। लुधियाना जिले में AAP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, हालांकि AAP मामूली बढ़त बनाने में सफल रही। अमृतसर के जंदियाला गुरु नगर परिषद में AAP ने 13 में से 11 वार्ड जीतकर दबदबा कायम किया। वहीं मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना ने भी जीत दर्ज की। राजनीतिक जानकार इन नतीजों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम संकेत मान रहे हैं।

ऋचा चड्ढा उर्फ भोली पंजाबन फुकरे 3 के लिए पूरी तरह से तैयार
मुंबई।फुकरे और फुकरे 2 में भोली पंजाबन के किरदार को भुला पाना मुश्किल है। भोली पंजाबन के तेज-तर्रार डायलोग और अभिनय फिल्म में आज भी दर्शकों में पसंद किए जाते है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फुकरे फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भोली पंजाबन के किरदार को निभाने में बहुत मजा आता है।

चा चड्डा फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म फुकरे 3 में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।ऋचा का कहना है कि, भोली पंजाबन का किरदार बहुत ही प्रतिष्ठित है, वह एक कच्ची और साहसी गैंगस्टर है, जो जानती है कि चीजों को अपने तरीके से कैसे करना है, और मुझे बड़े पर्दे पर उसे चित्रित करने में बहुत मजा आता है। पिछले कई सालों में ये किरदार खासकर बच्चों के बीच काफी फेमस हुआ है और फिल्म के फैंस भी कई गुना बढ़ गए हैं। इस जर्नी में मैंने दो महत्वपूर्ण रिश्ते शुरू किए हैं।

गौरतलब है कि फुकरे फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। वहीं फुकरे रिटनर्स को वर्ष 2018 में रिलीज किया गया था। इन दोनों फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया और वह ही फुकरे 3 का भी निर्देशन कर रहे हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा के अलावा उनके मंगेतर अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह भी अपने-अपने किरदारों को निभाते हुए नजर आयेंगे।