pink city - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शाही ठाठ-बाट से निकली गणगौर माता की शोभायात्रा: 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे
जयपुर। जयपुर की विश्व प्रसिद्ध गणगौर की शोभायात्रा को देखने के लिए शनिवार को जयपुरवासी उमड़ पड़े। चारदीवारी पूरी तरह गणगौर और ईसर के रंग में रंग गई। पहली बार 210 लोक कलाकारों के अलग-अलग समूह ने लोक कला की ऐसी रंगत बिखेरी कि दर्शक निहारते ही रहे। वहीं, 32 पारंपरिक लवाजमों के भव्य संयोजन ने गणगौर माता की शाही सवारी में चार चांद लगा दिए। लोक कला और परंपरा की जुगलबंदी ने शहरवासियों और पर्यटकों को आनंदित कर दिया।

सिटी पैलेस में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और पूर्व राजपरिवार की महिलाओं ने गणगौर माता का विधिवत पूजन किया। इसके बाद जनानी ड्योढ़ी से शाही सवारी में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज, लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों और बैंड की स्वर लहरियों के साथ लाल वस्त्रधारी कहार माता को कंधों पर उठाकर त्रिपोलिया गेट से चौड़ा रास्ता पहुंचे। शाही परंपरा के अनुसार गणगौर माता चलायमान सिंहासन पर विराजमान रही। यहां गणगौर माता के दर्शन के लिए काफी देर से खड़े श्रद्धालुओं ने जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

सजी-धजी झांकियों और पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मार्ग के दोनों ओर एकत्र होकर माता के दर्शन करते नजर आए। गणगौर माता का श्रृंगार आकर्षण का केन्द्र रहा। माता को लगभग 1.5 किलो के मुकुट, 150 ग्राम के मांग टीका, 900 ग्राम के चंपाकली हार सहित पारंपरिक शाही आभूषणों से अलंकृत किया गया।

गणगौर पूजन का शुभारंभ, युवतियां सुबह-सुबह करने लगीं ईसर-गणगौर की पूजा
जयपुर। होली के बाद सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाला गणगौर पर्व का पूजन शुरू हो गया है। राजशाही परंपरा से चला आ रहा यह पर्व विवाहित महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याओं द्वारा भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

मान्यता है कि विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए गणगौर का व्रत और विशेष पूजा करती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से यह व्रत रखती हैं। होलिका दहन के अगले दिन से ही महिलाओं ने गणगौर पूजन आरंभ कर दिया है। सु सुबह शहर में युवतियां और नवविवाहित महिलाएं तड़के उठकर फूल चुनने के लिए बगीचों में पहुंचीं। इसके बाद घर का पवित्र जल कलश में भरकर ईसर-गणगौर का विधिवत पूजन किया गया। महिलाएं पूजा के लिए दूब भी लेकर आईं और पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पूजन के दौरान “गौर ये गणगौर माता खोल किवाड़ी, बाहर ऊबी थारी पूजन वाली”, “गोर-गोर गोमती, जोड़ा पूजा पार्वती का” जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे।
राजधानी में कई स्थानों पर गणगौर पूजन सामूहिक रूप से भी किया जा रहा है।  श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक गणगौर पूजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भाग ले रही हैं।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी के शिवालयों में उमड़ी आस्था की लहर, सुबह से सुनाई देने लगी बोल बम की गुंज
जयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गुलाबी नगरी के शिव मंदिरों में रविवार तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से जल, दूध, बेलपत्र, फल-फूल, माला, बेर और मोगरी अर्पित कर अभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रमुख शिवालय ताड़केश्वर महादेव मंदिर में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं शहर के अन्य मंदिरों सहित गढ़ गणेश मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। कई स्थानों पर भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

मंदिर समितियों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए थे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी तैनात रही, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और देर रात तक पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।

जयपुर में कोर्टरूम ड्रामा की गूंज-तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च कर शुरू किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन
जयपुर। गुलाबी शहर में शुक्रवार को सिनेमा और संवाद का खास संगम देखने को मिला, जब अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी आगामी इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी के ट्रेलर कैंपेन के साथ जयपुर पहुँचीं. निर्देशक अनुभव सिन्हा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जयपुर मीडिया के सामने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया.

प्रेस वार्ता के दौरान तापसी पन्नू ने जयपुर के मीडिया प्रतिनिधियों, डिजिटल क्रिएटर्स और प्रशंसकों के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर अस्सी का ट्रेलर देखा और फिल्म के संवेदनशील विषय, मजबूत महिला किरदार और कोर्टरूम की तीव्रता पर खुलकर बातचीत की. जयपुर के परिवेश में हुए इस ऑन-ग्राउंड प्रमोशन को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली.

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे से प्रेरित अस्सी को एक हार्ड-हिटिंग और प्रासंगिक कोर्टरूम ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है. फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

गुलाबी नगरी को दुनिया के टॉप पांच पर्यटन शहरों में मिली जगह
जयपुर। जयपुर को ट्रेवल प्लस लीजर्स बेस्ट अवार्ड्स 2025 की सूची में विश्व के शीर्ष पांच पर्यटन शहरों में स्थान मिलने पर उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से निरंतर किए जा रहे प्रयासों का नतीजा है कि आज जयपुर जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर को दुनिया में इतना सम्मान मिला है। उन्होंने पर्यटन विभाग की कार्यशैली को लेकर कहा कि राज्य सरकार की ओर से संस्कृति संरक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिल रही है।

पर्यटन विशेषज्ञों का कहना...

पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि फ्रांस के राष्टÑपति और अमेरिका के उप राष्ट्रपति की जयपुर विजिट से भी जयपुर के पर्यटन को बूम मिला है। उन्होंने यहां आकर आमेर महल, हवामहल स्मारक सहित अन्य पर्यटन स्थलों की विजिट की। जिससे पर्यटन उद्योग को भी संबंल मिला है। संजय कौशिक का कहना है कि पर्यटन सीजन आने वाला है कि ऐसे में अगर ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान किया जाए तो पर्यटकों के लिए और बेहतर कार्य हो सकता है। मदन सिंह राजपुरा का कहना है कि आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय और नाहरगढ़ दुर्ग रात 8 बजे तक पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुले रहते हैं तो इसी तर्ज पर हवामहल स्मारक और जंतर-मंतर स्मारक को भी रात 8 बजे तक पर्यटकों के अवलोनार्थ खोला जाना चाहिए। इससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी होगा। पर्यटकों को एक विकल्प भी मिलेगा।

दो दशक पहले केन्द्र में थे एक हजार से ज्यादा बच्चे : अब रह गए केवल 300 ही, बजट की वजह से बिगड़ी कथक की ताल घट रहे है केन्द्र में कथक के स्टूडेंट्स
जयपुर। गुलाबी नगर के कथक कलाकारों ने न केवल देशभर में बल्कि विदेशी सरजमीं पर भी ताल से ताल मिलाकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया हैं। राज्य सरकार की ओर से शहर में 1978 में जयपुर कथक केन्द्र की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को जयपुर घराने की कथक नृत्य शैली का प्रशिक्षण देकर उच्च स्तरीय मंच पर प्रदर्शन करने के लिए तैयार करना रहा है। लेकिन इन दिनों कथक केन्द्र में चल रही अव्यवस्थाओं से स्टूडेंट्स को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती थी
जानकारी के अनुसार 20 साल पहले इस केन्द्र में एक हजार से अधिक बच्चें कथक सीखने आते थे। इस दौरान बाहर तक बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलती थी, लेकिन अब केवल 300 स्टूडेंट्स रह गए हैं।

बजट में मिले एक करोड़
जानकारी के मुताबिक पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कथक केंद्र के विकास के लिए बजट में एक करोड़ रुपए की घोषणा की थी। घोषणा होने के बाद यह राशि फाइल से बाहर निकली। सरकार ने एक करोड़ रुपए मिले, लेकिन ये पैसे कर्मचारी और अन्य जरूरतमंद चीजों के उपयोग में काम आ गई। ऐसे में कथक केंद्र को जीर्णोद्धार, रंग रोगन, नए साज और उपकरण, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा और स्मार्ट क्लास, नियमित फैकल्टी की आवश्यकता है।

दो कर्मचारी नियमित
केन्द्र में आचार्य (1), नृत्य गुरु (1) सहायक नृत्य गुरु (2), नगमा वादक, तबला वादक, सारंगी वादक और सहायक कर्मचारी (3-3) समेत करीब 20 नियमित पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में यहां दो कर्मचारी नियमित है। अन्य कर्मचारी एजेंसी के जरिए यहां कार्यरत है। सचिव और आचार्य के पद रोलअप पर है। वर्तमान में जयपुर कथक केन्द्र में करीब 300 स्टूडेंट्स आ रहे हैं। जिनको कथक की बारीकियां सिखाने के लिए सिर्फ  तीन फैकल्टी मौजूद रहती है।

एक करोड़ का बजट मिला था, जो कि कर्मचारियों की सैलरी सहित अन्य जरूरी चीजों में काम किया गया। केन्द्र के जीर्णोद्धार के लिए अभी 50 लाख रुपए की डिमांड की है। केन्द्र को जेकेके की तर्ज पर बजट मिले तब इसकी हालात सही हो सकेगी। इसके लिए वर्कशॉप, विभिन्न एक्टिविटीज के लिए अलग से बजट मिलना चाहिए। मेरे समय में इस केन्द्र में एक हजार के करीब बच्चे कथक सीखने आते थे। कथक केंद्र को जीर्णोद्धार, रंग रोगन, नए साज और उपकरण, लाइब्रेरी, सीसीटीवी कैमरा और स्मार्ट क्लास, नियमित फैकल्टी के लिए बजट चाहिए।
-श्रुति शर्मा (कथक केन्द्र की सचिव)

कथक केन्द्र की दयनीय स्थिति की वजह से कथक में अपना करियर बनाने वाले नए कलाकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को इसकी ओर ध्यान देना चाहिए। इसके कारण नए उभरते हुए कलाकारों की संख्या में रुकावट आगई है।
-मनुहार जोशी (कथक नृत्यांगना)

वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन बच्चों और पशुओं के लिए जुटाया एक लाख भोजन
जयपुर। वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन (वीपीसीएचएम) का नौवां संस्करण संपन्न हुआ। इसमें सामुदायिक भावना और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन में वेदांता के रन फोर हंगर अभियान को लगभग 15 हजार धावकों का समर्थन मिला और बच्चों और पशुओं के लिए एक लाख से ज्यादा भोजन जुटाया गया। इस पहल के तहत हर एक किलोमीटर दौडऩे पर वेदांता ने एक बच्चे को पोषण और एक पशु को भोजन प्रदान करने का संकल्प लिया। यह पहल वेदांता की सामाजिक शाखा, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) के माध्यम से चलाई गई।

वर्ष 2023 के वीपीसीएचएम में धावकों के योगदान से नंद घर के बच्चों को एक लाख से अधिक भोजन प्रदान किया गया। नंद घर आफ का प्रमुख महिला और बाल विकास प्रोजेक्ट है जो आधुनिक आंगनवाड़यिों का नेटवर्क है। इस वर्ष के संस्करण में आफ ने बच्चों के बेहतर पोषण के साथ-साथ पशुओं को भी शामिल किया, जिससे'वन हेल्थ ष्टिकोण के तहत लोगों, पशुओं और पर्यावरण के बीच के स्वास्थ्य को मान्यता मिली। यह'मील्स फॉर आल-पहल आफ की पशु कल्याण परियोजना, द एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको), के माध्यम से पशुओं को भी लाभान्वित करेगा। साथ ही इसके माध्यम से 15 राज्यों में चल रहे 6600 नंद घरों के बच्चों को भी लाभ पहुंचेगा। अक्टूबर में हुए वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के तहत एक करोड़ भोजन जुटाया गया था। इसी आधार पर वीपीसीएचएम 2024 ने वेदांता की भूख और कुपोषण को समाप्त करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

यह मैराथन एनीबॉडी कैन रन (एबीसीआर) द्वारा आयोजित किया गया। एबीसीआर एक वर्चुअल रनिंग प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को ऑनलाइन विभिन्न दौड़ों में हिस्सा लेने की सुविधा देता है। वेदांता द्वारा समर्थित इस मैराथन को जयपुर में एनआरआई चौराहा, महल रोड से अरुण मिश्रा, सीईओ, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वेदांता लिमिटेड, और डीनो मोरिया, अभिनेता और इवेंट एम्बेसडर, वेदांता ङ्क्षपक सिटी हाफ मैराथन द्वारा झंडी दिखाई गयी। इसमें तीन श्रेणियाँ 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी कूल रन, और 5 किमी ड्रीम रन थी।

इस अवसर पर वेदांता लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा ''वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन सामुदायिक भावना और साझा उद्देश्य का उत्सव था। जिसने रन फॉर जीरो हंगर पहल के तहत हजारों धावकों को एकजुट किया। मैराथन के दौरान उठे हर एक कदम ने हमें बच्चों को पोषण और पशुओं को भोजन देने के हमारे मिशन के और भी करीब लाने का काम किया।

गुलाबी नगरी में दिसंबर में कम रहे सर्दी के तेवर
जयपुर। राजधानी जयपुर में इस साल दिसम्बर माह में सर्दी के तेवर अपेक्षाकृत कम ही रहे, जबकि पिछले एक दशक में वर्ष 2021 को छोड़कर अन्य वर्षों में गुलाबी नगरी में सर्दी के तेवर अधिक तीखे रहे। इस साल जयपुर में दिसम्बर माह का सबसे कम तापमान 21 दिसम्बर को 9 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक दशक में रात का सबसे कम तापमान वर्ष 2019 में तीस दिसम्बर को 1.0 डिग्री दर्ज हुआ। वर्ष 2014 में रात का तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। एक दशक में दिसम्बर माह में रात का सबसे अधिक तापमान 23 दिसम्बर, 2021 को 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

कम क्यों रहा तापमान
मौसम के चक्र में बदलाव आया है। सर्दी अब देरी से शुरू होती है और देर तक चलती है। कुछ दशक पहले तक सर्दी, गर्मी और बरसात के महीनों में सभी ऋतुओं का असर रहता था। बरसात भी खूब होती थी और सर्दी भी अक्टूबर से शुरू होकर मार्च मध्य तक रहती थी, लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के चलते सर्दी का असर काफी कम हो गया है। अब वर्षभर 12 महीनों में अधिकांश आठ से अधिक माह में गर्मी का ही असर रहता है।

बहुरंगी रोशनियों से देदीप्यमान परकोटा, बाजारों में उल्लास
जयपुर। दीपोत्सव का आगाज शुक्रवार को धनतेरस के साथ शुरु हो गया। बाजार रोशनी से जगमग हो गए, एमआई रोड, चांदपोल, छोटी-बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार सहित पूरा परकोटा दैदिप्यमान रोशनी में नहा गया। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। पहले दिन कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को आरोग्य की कामना के साथ भगवान धन्वतंरि की पूजा की गई। आयुर्वेद औषधालयों में विशेष आयोजन हुए। इस मौके पर धनाध्यक्ष कुबेर का पूजन भी किया गया। शाम को यमराज के निमित्त चांदपोल गेट यमद्वार पर चौमुखा दीपक जलाया गया। दीपदान का सिलसिला पांच दिन चलेगा। धनतेरस पर प्रीति योग में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदा। मान्यता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को ही आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे। इसी कारण धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। यह भी मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी का पुण्य तेरह गुना होता है। बर्तनों के अलावा बही और डायरी भी जमकर बिकी। ज्योतिषाचार्य पं. सुरेन्द्र गौड़ ने बताया कि शुक्र प्रदोष व्रत होने के चलते मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान शिव का पूजन भी किया गया। प्रदोष काल के अति शुभ मुहूर्त लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। शनिवार दोपहर तक भी धनतेरस के हिसाब से खरीददारी की जा सकेगी।

पावणों को खूब भाया जयपुर, लिखकर बयां किए विजिट के अनुभव
नवज्योति, जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक किले, महल और संग्रहालय हमेशा से ही देशी और विदेशी पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र रहे हैं। पर्यटक यहां आकर इनके इतिहास से रूबरू होते हैं। इनकी खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर विजिट के अनुभवों को शब्दों के जरिए साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त अन्य देशों से आने वाले विशिष्ठ अतिथि भी स्मारकों, संग्रहालयों और किले में रखी वीआईपी बुक में अपनी विजिट के यादगार लम्हों को शब्दों के जरिए बयां करते हैं। पिछले कुछ सालों में नेपाल, अमेरिका, फ्रांस सहित अन्य देशों से आए विशिष्ठ अतिथियों ने आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक में विजिट के दौरान अपने अनुभवों के बारे में विजिटर बुक में लिखा। आज विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर दैनिक नवज्योति विजिटर बुक में दर्ज इनके अनुभवों को पाठकों के बीच साझा कर रहा है।

कई विदेशी मेहमानों ने लिखे नोट
यूनेस्को ने एक अच्छी विरासत जंतर-मंतर स्मारक को अपनी सूची में शामिल किया है। यहां के यंत्रों की कार्यप्रणाली वाकई बेहतर है। इसलिए यहां विजिट के लिए फिर से आई हूं।

- हिलेरी क्लिंटन, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री
(13 दिसम्बर, 2022 को जंतर-मंतर आई थीं)

मैंने असाधारण विरासत आमेर महल की विजिट की। जिसकी बनावट और स्थापत्य कला अपने आप में बेहतर कारीगरी का नमूमा है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में आमेर महल के पंजीकरण पर मुझे गर्व है।
-ऑड्रे अजोले, डायरेक्टर जनरल, यूनेस्को

हवामहल स्मारक अपने आप में सालों पुरानी विरासत को समेटे हुए हैं। वास्तव में यहां की कारीगरी अविश्वसनीय है। यहां की विजिट मेरे लिए खास रही।
-मैनुएल लैनिन, भारत में फ्रांस के राजदूत

मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है कि मैं हवामहल स्मारक विजिट पर आया। यहां की स्थापत्य कला और स्मारक की बनावट बेहद खूबसूरत है।
- वाल्डिस डोंब्रोव्स्की, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, यूरोपियन कमीशन

होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पर्यटक अपने साथ ले गए गुलाबी नगरी से ईमानदारी की यादें
जयपुर। गुलाबी नगरी के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल घूमने आए आंध्रप्रदेश के पर्यटक यहां की ईमानदारी के क़ायल हो गए। हुआ यूं कि जक्का गोपाल कृष्णा गुरुवार को अल्बर्ट हॉल विज़िट कर रहे थे। इस दौरान वे अपना बैग म्यूज़ीयम परिसर में रखकर भूल गए। संग्रहालय की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड (बेल्ट नम्बर 148) सुभाष  चंद की नज़र बैग पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना कार्यालय को दी। ऐल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ.राकेश छोलक ने बताया कि बैग चेक करने पर उसमें 44,000 रुपय कैश और दो सोने के बैंगल्स मिले। बैग में रखे कार्ड के ज़रिए पर्यटकों से सम्पर्क कर उन्हें बैग की सूचना दी। इसके बाद पर्यटकों ने अल्बर्ट हॉल आकर बैग सामने देखकर राहत की सांस ली। इसके बाद गोपाल कृष्णा ने होमगार्ड सुभाष का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि जयपुर की ईमानदारी के हम क़ायल हो गए है।

पिंकसिटी प्रेस कल्ब में 'आप' की प्रेस कॉंफ्रेस कल
जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान की आगामी राजनीतिक गतिविधियों, 27 मार्च को मनाए जा रहे विजयोत्सव, सदस्यता ग्रहण एवं राजस्थान में चुनाव प्रभारी की नियुक्ति सहित अन्य जानकारियां देने के लिए कल शनिवार,  26 मार्च 2022 को महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह, दिल्ली की द्वारका विधानसभा से विधायक एवं राजस्थान के चुनाव प्रभारी  विनय मिश्रा और आप नेता  खेमचंद जागीरदार संबोधित करेंगे ।

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की मिली सफलता जनता की जीत बताते हुए, आम आदमी पार्टी अब राजस्थान में भी अपनी तैयारियों में तेजी ला रही है। इसके लिए दो दिवसीय पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता विजयोत्सव सम्मेलन  27 मार्च को जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।  इस सम्मेलन में अपने संगठनात्मक विस्तार और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया जाएगा। इस दौरान कई प्रमुख लोग आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।