gurukul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गुरुकुल में आग लगने से तीन बच्चे झुलसे, दो की हालत गंभीर
देई। बूंदी जिले के नैनवां उपखंड के तलवास गांव में चल रहे श्रीमद गुरु कार्ष्णी वेदिक गुरुकुलम में बुधवार देर रात सोते समय आग लगने से तीन बच्चे झुलस गए। दो को गंभीर हालत में पहले बूंदी फि र बाद में कोटा अस्पताल मे भर्ती करवाया है। अचानक देर रात कमरे में आग लगने से गुरूकुल में अफ रा तफ री मच गई। वहीं हादसे की सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। गुरूकुल में 14 बच्चे अध्ययन करते हैं। जानकारी के अनुसार नैनवां तहसील के तलवास में श्रीमद गुरु कार्ष्णी वेदिक गुरुकुलम् में बुधवार देर रात को आग लगने से कोटा में मोईंकला निवासी शिवशंकर शर्मा उम्र 14 वर्ष, बूंदी में नाहर का चौहटा निवासी रितेश शर्मा उम्र 15 साल और नैनवां में बंबूली निवासी अभिनित शर्मा उम्र 14 साल झुलस गए। जिन्हें देर रात को बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार अल सुबह नैनवां डीएसपी ने कोटा अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना के बाद देई थाना पुलिस, नैनवां तहसीलदार रामराय मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी गुरुकुल पर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

बच्चों के सोते समय हुआ हादसा
हादसा उस समय हुआ जब सभी बच्चे सो रहे थे, प्रथम दृष्टया बात सामने आई है कि गुरूकुल के नित्य कार्यक्रम के बाद बच्चों ने सोने से पहले मच्छर भगाने के लिए नीम के पत्ते जलाए थे। संभवत यहां से कोई चिंगारी सोने वाले स्थान तक पहुंची और फोम के गद्दों को चपेट में ले लिया हो। इससे भी आग लगने की आशंका हो सकती है। वहीं पुलिस ओर प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

सुबह से शाम तक दौड़े विधायक यादव
जयपुर। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक बलजीत यादव ने प्रदेश में बढ़ते नकल माफिया गिरोह और गुरुकुल यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़े के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में 108 किलोमीटर दौड़कर अपना विरोध जताया। उन्होंने सुबह साढ़े छह से शाम साढ़े छह बजे तक 24 चक्कर लगाए। इस दौरान जयपुर का दिन का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ। यादव सुबह साढ़े छह बजे काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क पहुंचे और दौड़ने लगे। समझाइश के लिए जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी पहुंचे और उन्हें रोकने के लिए ट्रेक पर बैठ गए और यादव को बिठाने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ देर रुककर फिर दौड़ने लगे।

भाजपा के वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने स्वयं दौड़ते हुए उन्हें साफा पहनाया। जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने उन्हें माला पहनाकर तारीफ की। उन्हें समझाने के लिए सरकारी उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, विधायक अभिनेष महर्षि सहित अन्य विधायक भी पहुंचे। गौरतलब है कि यादव ने गुरुवार को सदन में घोषणा थी कि रीट पेपर आउट होने और यूनिवसिर्टी के फर्जीवाड़े के विरोध में वे शुक्रवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहनकर सेंट्रल पार्क में दौड़ेंगे। यादव के दौड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर चली तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और सेंट्रल पार्क के हर गेट पर एम्बुलेंस तैनात कर दी।

दौड़ना दिनचर्या में शामिल
रोज दौड़ना या समय मिलने पर दौड़ना यादव की दिनचर्या में शामिल है। वे जब जयपुर में रहते हैं तो सुबह-शाम सेंट्रल पार्क में दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं।

क्यों दौड़े यादव
यूपीएससी के तो कभी पेपर आउट होते नहीं है, लेकिन आरपीएससी के ही क्यों होते हैं?  नकल रोकने के लिए सिस्टम बनाना होगा।
गुरुकुल विवि के लिए सदन में बिल आ गया। स्पीकर ने कलक्टर से जांच कराई तो मौके पर कुछ नहीं मिला। कुलपति को बर्खास्त करने के बजाय सरकार जांच करा रही है।

फेसबुक लाइव में कहा दम घुटता है, जब पेपर आउट होते हैं
फेसबुक लाइव पर रोते हुए कहा कि ‘मैं सरकार के खिलाफ  रोष प्रकट कर रहा हूं। दम घुटता है, जब लोग इस तरह से पेपर आउट कर निर्लज्जता दिखा रहे हैं। स्वयं को कष्ट देकर सरकार को बताना चाहता हूं कि प्रदेश का युवा कितना पीड़ित है। देश के 23 राज्य ऐसे हैं, जहां पर राजस्थान के युवा को नौकरी नहीं दी जा रही है। प्रदेश सरकार नौकरी दे नहीं रही तो बेरोजगार युवा कहां जाएंगे? राजस्थान के युवा की नौकरी पर डाका क्यों डाला जा रहा है? जनता लाचार है। मैं इन गुंडों से नहीं लड़ सकता, इसलिए अपना गुस्सा जाहिर करना है।