baghel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महादेव ऐप के मालिक को बचा रही है बीजेपी : बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। मतदान से पहले महादेव ऐप का मामला बड़ा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। बीजेपी लगातार इस मुद्दे पर भूपेश बघेल को घेर रही है। बीजेपी ईडी के दावे के आधार पर आरोप लगा रही है कि भूपेश बघेल को महादेव ऐप के प्रमोटर ने 508 करोड़ रुपए दिए। हालांकि, अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि ईडी और बीजेपी महादेव ऐप के मालिक को बचा रही है।

भूपेश बघेल ने कहा, इस पूरे मामले में बीजेपी सीधे तरह से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदान खत्म नहीं हो जाता, तब तक इस मामले में रोज एक नया व्यक्ति आएगा और नया दावा करेगा। दरअसल, बघेल महादेव ऐप के कथित मालिक शुभम सोनी के वीडियो का उल्लेख कर रहे थे। बीजेपी ने शुभम के इस वीडियो को शेयर कर बघेल पर निशाना साधा था। शुभम इस वीडियो में भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए देने और उनसे मुलाकात करने की बात कहता नजर आ रहा है। भूपेश बघेल ने कहा, यह राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है।

बघेल ने संभाला केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार
नई दिल्ली। प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया। बघेल सुबह  निर्माण भवन में मंत्रालय के कार्यालय पहुंचें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बघेल को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले बघेल विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।

बघेल एक ट्वीट में कहा कि आज  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया जी से शिष्टाचार भेंट की  एवं निर्माण  भवन  में माननीय केंद्रीय मंत्री , वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष  मंत्रालय का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण से पहले बघेल कनाटप्लेस स्थित हनुमान मंदिर गये और पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक ट्वीट में  कहा कि आज स्वास्थ और परिवार कल्याण राज्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा -अर्चना की और आशीर्वाद लिया।  मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं  कि इस नई  जिम्मेदारी को मैं पूरी लगन से निभा सकूं।

कोयला संकट को लेकर गहलोत ने रायपुर में बघेल से की मुलाकात
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को रायपुर पहुंचे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर राजस्थान को कोयले की आपूर्ति के लिए आवंटित कोल ब्लॉक में माइनिंग करने की स्वीकृति शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

गहलोत ने बघेल को कोयले की कमी से राजस्थान में संभावित ऊर्जा संकट की स्थिति से अवगत कराते हुए बैठक में कहा कि राजस्थान की करीब 4340 मेगावाट क्षमता की थर्मल इकाइयां कोयला आपूर्ति के लिए मुख्यतया छत्तीसगढ़ पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान के लोगों की तरफ से बड़ी उम्मीद के साथ छत्तीसगढ़ आए हैं और छत्तीसगढ़ से समय पर मदद मिलना आवश्यक है।

मुझे पूरी उम्मीद, जल्द फैसला लेगी छत्तीसगढ़ सरकार
गहलोत ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश को ऊर्जा संकट से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार जल्द फैसला लेगी। छत्तीसगढ़ की पर्यावरण संबंधी स्थानीय चिंताएं स्वाभाविक हैं, लेकिन केन्द्र के समुचित आकलन के बाद ही राजस्थान को कोल ब्लॉक आवंटित किए गए हैं और संबंधित मंत्रालयों से इसकी सक्षम स्वीकृति जारी भी हो चुकी हैं। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और राजस्थान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार इस विषय पर जल्द समुचित सकारात्मक निर्णय ले। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने राजस्थान की जरूरतों के मद्देनजर आश्वस्त किया कि राजस्थान को कोयला आपूर्ति के लिए विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय हितों एवं नियमों के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी सहित राज्य के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।