mumbai news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुप्रिया सुले ने महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार से पूछा-क्या दाम बढ़ाना सरकार की 'आदत' बन गई, CNG की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरद पवार) की वरिष्ठ सांसद सुप्रिया सुले ने कमरतोड़ महंगाई और कीमतों में उछाल को लेकर केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा कि क्या चुनाव समाप्त होने के बाद जरूरी चीजों के दाम बढ़ाना सरकार की 'आदत' में शुमार हो गया है। सुप्रिया सुले ने कीमतों में बढ़ोतरी के समय पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या चुनाव खत्म होने के बाद जानबूझकर चीजों के दाम बढ़ाना सत्ताधारी प्रशासन की सोची-समझी रणनीति बन गई है। गौरतलब है कि पहली सितंबर से मुंबई और उसके आस-पास के महानगरीय इलाकों में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दाम 88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और खाना बनाने वाली गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस कदम से स्थानीय भोजनालयों, होटलों और टिफिन सेवाओं पर भी असर पड़ने की उम्मीद है।

सुप्रिया सुले ने परिवारों पर पड़ रहे भारी आर्थिक बोझ का जिक्र करते हुए कहा कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन का किराया सीधे-सीधे बढ़ गया है। रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध, खाने के तेल, गुड़ और रसोई की अन्य जरूरी चीजें भी काफी महंगी हो गई हैं, जिससे परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। राकांपा नेता ने त्योहारों के मौसम से ठीक पहले चीनी की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी पर नाराजगी जताते हुए इसे बहुत संदिग्ध बताया और कहा कि यह आम उपभोक्ताओं की खुलेआम लूट के अलावा और कुछ नहीं है।

उन्होंने इसके अलावा सरकार के चुप रहने की आलोचना करते हुए उनकी निष्क्रियता की तुलना हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से की, जबकि आम नागरिक आसमान छूती कीमतों का बोझ उठा रहे हैं। सुप्रिया सुले ने कहा कि जब कोई सरकार रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रण में रखने में पूरी तरह नाकाम रहती है, तो 'अच्छे दिन' का नैरेटिव पूरी तरह खोखला साबित होता है। उन्होंने तुरंत दखल देने की मांग करते हुए केंद्र से कहा कि वह बिना देरी किए ईंधन पर कर-उपकर कम करे, भारी उत्पाद शुल्कों में कटौती करे और अपनी बातों के मुताबिक राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाते हुए परेशान जनता को आर्थिक राहत दे।

मुंबई में भीषण हादसा: भूस्खलन से 2 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल; कई के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई। मुंबई के कुर्ला वेस्ट स्थित चिराग नगर में बुधवार तड़के हुए भीषण भूस्खलन में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे में अभी भी 6 से 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। गौशिया चाल में राठौड़ मेडिकल के पास हुए इस हादसे की सूचना मुंबई फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 3:48 बजे मिली, जब पहाड़ी का मलबा चाल के दो-तीन कमरों पर आ गिरा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह 4:32 बजे इसे 'स्तर-2' का आपातकाल घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान साहिल अंसारी (28) और मोहम्मद समीर (14) के रूप में हुई है। दोनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में सोहेल अंसारी (18)और मोहम्मद अंसारी (14) शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), मुंबई फायर ब्रिगेड और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

घटनास्थल पर बीएमसी के करीब 50 मजदूरों को तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फायर टेंडर, रेस्क्यू व्हीकल, वाटर टैंकर और विशेष बचाव उपकरणों को मौके पर तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस बल, 108 एम्बुलेंस सेवा और बीएमसी वार्ड के कर्मचारी भी बचाव कार्य और भीड़ नियंत्रण में सहयोग कर रहे हैं। मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े और अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) डॉ. अविनाश ढाकने ने घटनास्थल का दौरा कर जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मलबे को सावधानीपूर्वक हटाने और जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है।

मुंबई की 'मेट्रो वुमन' का नया सफर: अश्विनी भिड़े बनीं बीएमसी की पहली महिला आयुक्त, भूषण गगरानी का लेगी स्थान
मुंबई। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी अश्विनी भिड़े को मंगलवार को मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का आयुक्त नियुक्त किया गया। देश के सबसे मजबूत आर्थिक स्थिति वाले इस नगर निगम के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी महिला अधिकारी को इस शीर्ष पद की कमान सौंपी गयी है।

अश्विनी भिड़े, भूषण गगरानी का स्थान लेंगी, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। यह महत्वपूर्ण निर्णय सोमवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। नागरिक निकाय के इस प्रतिष्ठित पद के लिए संजय मुखर्जी और असीम गुप्ता जैसे कई दिग्गज अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया गया, लेकिन भिड़े के पास मुंबई की जटिल समस्याओं के समाधान का अनुभव और उनकी तेज गति से काम करने की प्रशासनिक कार्यशैली उनके चयन का मुख्य आधार बनी।

वर्ष 1995 बैच की आईएएस अधिकारी भिड़े वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव के रूप में तैनात हैं। मुंबई के अवसंरचना क्षेत्र और प्रशासनिक हलकों में उन्हें ‘मुंबई की मेट्रो वुमन’ के नाम से विशेष पहचान प्राप्त है। उन्हें यह उपाधि मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन) जैसी बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने में निभायी गयी उनकी साहसिक भूमिका के कारण मिली है।

दुष्कर्म का आरोपी ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार: खुद को बताता था महादेव का अवतार, पुलिस जांच शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी और खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले ‘भोंदू बाबा’ ऋषिकेश वैद्य को पुणे पुलिस ने वसई से गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी के खिलाफ पुणे में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के अनुसार, ‘आमची वसई’ नामक संगठन चलाने वाले ऋषिकेश वैद्य ने खुद को भगवान महादेव का अवतार बताकर पीड़ित महिला को विश्वास दिलाया कि वह ‘पार्वती’ का रूप है।

आरोप है कि दिसंबर 2023 में वैद्य ने पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। आरोपी इन तस्वीरों के जरिए महिला को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने लगा। मई 2025 में उसने महिला को दोबारा वसई के एक होटल में बुलाकर उत्पीड़न का प्रयास किया, जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स डेढ़ हजार अंक से ज्यादा की बढ़त में खुला। सेंसेक्स की शुरुआत पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,516.08 अंक ऊपर 74,212.47 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 830.14 अंक (1.4 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 73,526.53 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 365.80 चढ़कर 22,878.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 269.90 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,782.55 अंक पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर पांच दिन के लिए हमले टालने की घोषणा से अमेरिकी और यूरोपीय बाजार कल हरे निशान में बंद हुए। भारतीय शेयर बाजारों पर इसका असर आज देखा गया है।

घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली चौतरफा रही।ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक ज्यादा बढ़त में रहे। सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा का योगदान अधिक रहा।

ट्रंप की 'टैरिफ धमकी' से शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा विभिन्न यूरोपीय देशों के सामानों पर अतिरिक्त आयात शुल्क की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.85 अंक गिरकर 83,494.49 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 618.72 अंक (0.74 प्रतिशत) नीचे 82,951.63 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 41.25 अंक टूटकर 25,653.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 184.15 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 25,510.20 अंक पर रहा। एफएससीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में फिलहाल गिरावट है।

सेंसेक्स की गिरावट में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस और एसबीआई का योगदान अधिक था जबकि इंडिगो, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी बनी हुई थी।

Delhi-NCR के बाद अब इस राज्य की जहरीली हुई हवा, 300 के पार पहुंचा AQI, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मुंबई। देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण कोई नया मुद्दा नहीं है। हर साल सर्दी के साथ ही दिल्लीवालों की सांसों पर संकट मंडराने लगता है क्योंकि हरियाणा और पंजाब से जो पराली जलाई जाती है उससे भी दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण फैलता है जिससे दिल्ली का एक्यूआई बढ़ने लगता है, लेकिन अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर भी वायु प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है, जिससे यहां की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। मुंबई में वायु प्रदूषण के कारण बीएमसी ने प्रशासन से पूरे शहर में ग्रैप 4 लागू करने का आग्रह किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई का औसत एक्यूआई 267 दर्ज किया गया है, लेकिन यहां कुछ इलाकों का एक्यूआई 300 को भी पार कर गया है।  इसके बीच सीएम देवेंद्र फडणसवीस ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका मे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। इसके साथ मुंबई हाईकोर्ट ने भी वायु प्रदूषण को लेकर सरकार को भी नोटिस जारी किया है। इसको लेकर बीएमसी ने 30 नवंबर तक पूरे शहर में रोड क्लीननेस एंड डस्ट कंट्रोल कैंपेन चलाने की घोषणा करते हुए पूरे शहर में सड़कों पर पानी छिड़काव का काम किया जा रहा है।

इसके साथ बता दें कि, मुंबई में वायु प्रदूषण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण गाड़ियों से निकले धुएं को माना जा रहा है। ऐसे में बीएमसी ने सभी लोगों से घरों में एयर प्यूरीफायर लगाने और साथ ही बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बसों-मेट्रो और ट्रेनों का रूट डायवर्ट
मुंबई। पिछले कई दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके कारण यातायात में भारी परेशानी आ रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बारिश से अंधेरी में पानी भर गया है। इसके कारण बसों-मेट्रो और ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई शहर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश की संभावना है।

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई। पंचशील नगर में भूस्खलन हुआ। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही मुंबई सहित पश्चिमी तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसमें मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी सहित अन्य जिले शामिल है।

विभाग ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण बांद्रा के कलानगर और टी जंक्शन के बीच जलभराव हो गया है। मुंबई में पिछले 12 घंटों के दौरान 95.81 मिमी तक बारिश हुई।

सिनी शेट्टी बनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड
मुंबई। कर्नाटक की सिनी शेट्टी देर रात फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड घोषित की गई। राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर अप और उत्तरप्रदेश की शिनाता चौहान सेकण्ड रनर अप बनी। प्रतियोगिता मुंबई के वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। सिनी अभी 21 वर्ष की है। उसका जन्म मुंबई में ही हुआ, लेकिन वह कर्नाटक मूल की है।

वह फिलहाल प्रोफेशनल कोर्स के तहत सीएफए कर रही है और भरतनाट्यम नर्तकी भी है। जबकि फर्स्ट रनर अप रूबल शेखावत राजस्थान के सांस्कृतिक वैभव और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। रूबल की नृत्य, अभिनय और पेंटिंग में दिलचस्पी है और वह बैडमिंटन खेलती है। सेकण्ड रनर अप 21 वर्षीया शिनाता चौहान एक छात्रा है और लीडरशिप भूमिकाएं निभाती आई है।

उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से की मुंबई लौटने की अपील
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिव सेना के बागी विधायकों से मुंबई लौटने और उनसे बात करने की अपील की और कहा कि बातचीत से अब भी कोई रास्ता निकल सकता है। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा अब भी बहुत देर नहीं हुई है। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप वापस आएं और मेरे साथ बैठें और शिवसैनिकों तथा लोगों के बीच (आपके कार्यों से निर्मित) भ्रम को दूर करें। उन्होंने बयान में कहा कि यदि आप लौट आएं और मेरे सामने बैठे, तो कोई रास्ता मिल सकता है। पार्टी अध्यक्ष और परिवार के मुखिया के रूप में मुझे अब भी आपकी चिंता है।

जल्दी ही मुंबई लौटेंगे : शिंदे
इस बीच बागी विधयकों के नेता एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि वह जल्दी ही मुंबई लौटने वाले हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि जल्द ही मुंबई लौटूंगा। 50 विधायक गुवाहाटी में मेरे साथ है। वह अपनी मर्जी से और हिंदुत्व के लिए आए हैं।

मेरे साथी विधायक उनके सम्पर्क में नहीं
शिंदे ने शिव सेना के ठाकरे गुट के इस दावे को निराधार बताया कि गुवाहाटी गए 20 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे समूह के उन विधायकों के नाम बताएं जो आपके संपर्क में हैं।

शिंदे समर्थकों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाले
गुवाहाटी में जमे बागी गुट के कई सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा है कि वे पार्टी के विचारधारा के आधार पर शिंदे के साथ हैं और उनके बारे में अफवाहों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए। इन विधायकों ने वीडियो संदेश में कहाकि हम स्वेच्छा से आदरणीय हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब के विचारक एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी आए हैं। हम एकनाथ शिंदे के अलावा किसी नेता या पार्टी पदाधिकारी के संपर्क में नहीं हैं। मैं लोगों और सभी शिवसैनिकों से अनुरोध करता हूं कि इस बारे में फैलाई जा रही किसी भी भ्रांति का शिकार न हों।

फडणवीस दिल्ली पहुंचे
उधर भाजपा के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष से उनके निवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटा चली, जिसमें महाराष्ट्र की राजनीतिक हादसों के बीच पार्टी के आगे के कदमों के बारे में चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार राजधानी में फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

राज्यपाल से मिले फडणवीस
देर शाम फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने गर्वनर हाउस पहुंचे। चंद्रकांत पाटिल और गिरीश महाजन भी उनके साथ थे। फडणवीस ने राज्यपाल से कहा कि उद्धव सरकार अभी अल्पमत में है। 8 निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर एक मेल भेजकर तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की है। फडणवीस ने भी राज्यपाल से मिलकर इस पर आगे की कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई में इमारत ढ़हने से 10 लोगों की मौत
मुंबई। पूर्वी उपनगर कुर्ला के नाइक नगर में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत के पूरी तरह ढह जाने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और एक महिला सहित करीब 13 अन्य घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुर्ला के नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत पूरी तरह से ढह गुई, जिससे इमारत में रह रहे कई लोग मलबे में दब गए।

21 को निकाला, चार मृत मिले
पूर्वाह्न में बचावकर्मियों ने मलबे में से 21 लोगों का बाहर निकाला जिनमें चार शव और 17 अन्य घायल लोग थे। सभी मृतक और घायल वयस्क पुरुष है। घायलों को सायन के एलटीएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।