meteorological department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है ।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह धुंध रही, हालांकि धीरे-धीरे कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ और सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता लगभग 800 मीटर हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे यहां के पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो सुबह 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर पर आ गयी, जिससे यह 'हल्के' से 'बहुत घने' कोहरे में बदल गया। आठ बजे इसमें थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई।

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में भीषण और आग उगलती गर्मी का दौर जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। हालांकि भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार शनिवार से उत्तरी हवा का असर रहेगा। इस कारण दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर रहेगा।

वहीं 18 अप्रैल को 9 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए राज्य के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

खुश खबरी: मौसम विभाग ने जारी किया मानसून अपडेट, इस साल अच्छी होगी बारिश
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मंगलवार को मानसून का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। यानी किसानों के लिए यह खुश खबरी है। मानसून का बेहतर रहना फसलों के लिए अच्छा संकेत है। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 2025 में 105% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है।

यहां सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान
राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और तेलंगाना।

सामान्य से कम बारिश का अनुमान
पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्से, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु में।

हीटवेव्स के दिन मई-जून में बढ़ेंगे। देश के कई हिस्सों में अभी भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल और जून में हीटवेव्स दिनों की संख्या में इजाफा होगा। इससे पावर ग्रिड पर प्रेशर बढ़ेगा और पानी की कमी होगी। इस साल अल नीनो की स्थितियां नहीं बनेंगी।
- मृत्युंजय महापात्रा, भारतीय मौसम विभाग के प्रमुखु

फरवरी तपाने लगी, फिर भी सामान्य ही रहेगा गर्मी और बरसात का मौसम
कोटा। फरवरी का आधा महीना बीतने के साथ ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। इस बार सर्दी के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से तापमान अधिक बढ़ रहा है। जिससे  गर्मी की शुरुआत सामान्य से जल्दी आने  के संकेत है। लेकिन इस बढ़ते तापमान से आने वाली गर्मी और बरसात के मौसम पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। दोनों मौसम के सामान्य रहने की संभावना है। कोटा में शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिससे दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच  गया। गर्मी का यह तेवर अभी जारी रहेगा। अधिक तापमान आने वाली रबी की फसल के लिए नुकसान दायक है। वर्तमान में सामान्य से 4 से 5 डिग्री तापमान अधिक है।  मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार सर्दी के सीजन में पश्चिमी   विक्षोभ का असर कम रहा और पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने से ड्राई कंडीशन बनी हुई है। जिससे कोटा समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान अधिक हो रहा है। तापमान बढ़ने का क्रम अभी जारी रहेगा। वैसे फरवरी में जिस तरह से गर्मी पड़ रही है। उस हिसाब से यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री तापमान अधिक है। शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ना रबी की फसल के लिए नुकसान दायक है। लेकिन इस बढ़ते तापमान का आने वाले गर्मी और बरसात के मौसम पर फिलहाल कोई विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। दोनों  मौसम के सामान्य रहने की संभावना है।

चलने लगे पंखे
गर्मी का असर शुरु होने के साथ ही अब पंखे चलने लगे हैं। ये दिन के समय तो चल ही रहे हैं। अधिकतर घरों में रात के समय भी पंखे चलने लगे हैं। हालांकि कूलर अभी चलना शुरु नहीं हुए हैं। इधर गर्मी से बचने के लिए लोग अब पेड़ की छांव में बैठने लगे हैं।

32 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा में एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री था। वहीं शनिावार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से यह 32.9 डिग्री हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिससे यह बढ़कर 13.4 डिग्री हो गया। हवा की गति 6 कि.मी. प्रति घंटा रही।  मौसम विभाग जयपुर के निदेशक राधेशयाम शर्मा ने बताया कि कोटा समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में ड्राई कंडीशन बनी हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का यह क्रम अभी जारी रहेगा। वर्तमान में सामान्य से अधिक तापमान है। वहीं 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बरसात की संभावना है। लेकिन उसका असर कोटा संभाग पर नहीं पड़ेगा।

गर्मी ने दी जल्दी दस्तक
प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम में अचानक से बदलाव हुआ है। कुछ दिन पहले तक कड़ाके की सर्दी से शहर वासी कांप रहे थे। वहीं अब एक दम से सूरज की तपन अधिक हो गई है। वह भी इतनी अधिक कि फरवरी के महीने में ही अप्रैल सी गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान में भी एक दो डिग्री की नहीं वरन् एक साथ 5 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं मौसम में बदलाव का असर दिन के समय ही नहीं रात के समय भी पड़ रहा है। शहर में शनिवार को सुबह से ही सूरज में तेजी का असर रहा। यह असर देर शाम तक बना रहा। दिन के समय सूरज की तपन काफी अधिक थी। मौसम में हुए बदलाव का असर लोगों के पहनावे पर भी दिखने लगा है। अधिकतर लोगों ने गर्म कपड़े पहनना कम कर दिया है। वहीं नल और टंकी का पानी भी पहले से गर्म आने लगा है।  जिस तरह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है उसे देखते हुए इस बार गर्मी की शुरुआत जल्दी होगी।

अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
जयपुर। प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच अगले सप्ताह अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं 8-9 अक्टूबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

पिछले 24 घंटों में कुछ जगह रविवार को भी बादल छाए रहे और अगले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान धौलपुर में 38.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री माउंट आबू में दर्ज किया गया। मानसून विदाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय गर्मी बढ़ गई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते कुछ जगह बादलों की आवाजाही से जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान को छोड़कर सभी जगह से जा चुका है। राजस्थान में धीरे-धीरे दिन का समय कम और रात का समय लंबा होने लगा है। अक्टूबर के महीने में मौसम में बदलाव आता है और धीरे-धीरे सर्दी का अनुभव बढ़ने लगता है।

उदयपुर, डूंगरपुर सहित कुछ जिलों में बारिश आज भी 11 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में कुछ स्थानों को छोड़कर अब अधिकांश जिलों में बारिश का दौर थम गया है। वहीं इस बीच डूंगरपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा और उदयपुर सहित कुछ जिलों में बारिश हुई है। झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में 74 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी जयपुर सहित शेष राजस्थान में मौसम साफ रहा।

कोटा बैराज के दो गेट तीन-तीन फीट तक खोलकर पानी छोड़ा गया। जवाहर सागर डैम से लगातार हो रही पानी की निकासी के कारण कोटा बैराज का जलस्तर बढ़ गया। अधिकारियों के अनुसार जलस्तर और बढ़ा तो और अधिक गेट भी खोले जा सकते हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा स्थित चरलिया ब्राह्मण गांव में नदी में नहाने गए दो बच्चे बह गए।

सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उदयपुर, चित्तौड़, बांसवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर सहित 11 जिलों मे बारिश का अलर्ट जारी किया है।

फिर सताने लगी गर्मी, जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार दर्ज
जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में गर्मी का सितम फिर से शुरू हो गया है। सीमावर्ती जिलों में तो पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में भी दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में पारा बढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस का असर फिर से बढ़ गया है।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 25 सितंबर से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश 27-29 सितंबर के दौरान होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 40.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं जैसलमेर में 40, गंगानगर में 39.8, फलौदी 39.8, बाड़मेर 39.2, जोधपुर 38.6, अजमेर 36.6 और कोटा में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित, बीसलपुर के दो और गेट खोले
जयपुर। राजस्थान में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है।

तेज बारिश से राजधानी जयपुर में हालात बिगड़ गए हैं। अल सुबह से जारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं जयपुर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शहर के दौरे पर निकले। जयपुर के निचले इलाकों में जलभराव का जायजा ले रहे है। मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।

जयपुर के कई इलाकों में बारिश
राजस्थान के कई​ जिलों में बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जयपुर के करीब करीब सभी इलाकों में बारिश हो रही है। अल सुबह से राजधानी के कई इलाकों में बारिश हो रही है. 22 गोदाम, सिविल लाइंस, रामबाग, सोडाला, टोंक रोड, JLN मार्ग, परकोटा, मानसरोवर समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है।

5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश के 5 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। वहीं बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है।

सिस्टम के प्रभाव से अगले 2-3 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। आज उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में तेज बारिश की आशंका है।

गर्मी का सितम: प्रदेश में 5 की मौत
जयपुर। नौतपा की प्रचंड गर्मी का प्रदेशभर में सितम जारी है। अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ोतरी के बीच बाड़मेर और फलौदी में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया तो सबसे कम माउंट आबू में 35 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में गर्मी ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 48 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं, गर्मी के सितम के बीच प्रदेशभर में पांच मौतें हुई। अब तक प्रदेश मे हुई मौतों का आंकडा 30 पहुंच चुका है। राजधानी जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूर की मौत की सूचना है जिसकी पृष्टि नहीं हो पाई र्है।  मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हीटवेव बने रहने की संभावनाओं के बीच जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में एक दो डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है और 29 मई के बाद जून महीने की शुरूआत में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आगे क्या
जून के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य प्रदेश के कुछ भागों में 29 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है।
वहीं 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर,जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-35 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में तीव्र हीटवेव का रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रेड अलर्ट वाले जिलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जिले शामिल हैं। आरेंज अलर्ट वाले जिलों में बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक,जालोर और पाली तथा अजमेर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इधर राहत की खबर
31 मई तक केरल के तट पर आ जाएगा मानसून
इस बीच मौसम विभाग से राहत की खबर भी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में बिजली गरजने और चमकने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि मानसून 31 मई तक केरल से टकराएगा। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है।

सीमा पर जवान की मौत, जोधपुर में साध्वी ने देह त्यागी
जैसलमेर के रामगढ़ में बीएसएफ जवान की गर्मी के चलते मौत होना बताया जा रहा है। जोधपुर के पीपाड शहर में एक जैन साध्वी ने गर्मी से तबियत बिगड़ने पर देह त्याग दी और एक बुजुर्ग की मृत्यु होने की खबरें सामने आर्इं। अलवर में भी 23 साल के विद्यार्थी की लू लगने से मौत हो गई। वहीं, जोधपुर के पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल की भी जान चली गई। राज्य सरकार ने गर्मी से वजह से इन मौतों का दावा नहीं किया है। डॉक्टर्स के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

देर से आएगा मानसून मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में मानसून की शुरुआत में इस साल देरी हो सकती है। सामान्यत: देश में एक जून तक केरल में मॉनसून की एंट्री होती है। लेकिन, इस बार यह 4 जून तक दस्तक देगा। मौसम विभाग ने अपने पिछले अनुमान में बताया था कि इस साल देश में मॉनसून सामान्य रह सकता है। इस साल औसतन 96% बारिश होने का अनुमान है।

स्काईमेट के अनुसार 7 जून तक एंट्री
वेदर रिपोर्ट जारी करने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस साल मॉनसून आने में देरी हो सकती है। स्काईमेट के फाउंडर डायरेक्टर जतिन सिंह के मुताबिक, इस बार मानसून केरल में 1 जून के बजाय 7 जून तक दस्तक दे सकता है।

अगले सात दिन चढ़ेगा पारा
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू की स्थिति कम गंभीर थी। इस विक्षोभ ने उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया था। चूंकि अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है, इसलिए अगले 7 दिनों तक इन इलाकों में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद नहीं है। हालांकि इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अंधड़-बारिश के बीच तापमान गिरा
प्रदेश में एक बार फिर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अंधड़ और बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि तेज धूप और गर्मी का असर अभी बना हुआ है। कई जिलों में सोमवार देर रात को भी अंधड़ और बारिश का दौर चला। वहीं मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे तापमान तो गिरा, लेकिन उमस और गर्मी का असर बना रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कोटा में 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में भी मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और बीती रात का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान : करौली 42.3, फलौदी 41.8, चूरू 41.5, बीकानेर 40.9, श्रीगंगानगर 40.7, बाड़मेर 40.6, जैसलमेर 40.5,  अजमेर 38.5 डिग्री, भीलवाड़ा 39.7, जोधपुर 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रदेश में 28 मार्च से फिर लगेंगे लू के थपेड़े
जयपुर। मौसम विभाग ने राज्य में 28 मार्च से फिर से लू चलने और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने के साथ ही लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 2 दिन में प्रदेश के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होगा, इससे गर्मी बढ़ेगी। 28 मार्च से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर जिलों में लू भी चलने लगेगी। पिछले दिनों लोकल साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम से तापमान में गिरावट आई थी। जयपुर में 37.2 डिग्री रहा तापमान : राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 37.2 और रात का तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।